भौतिक और रासायनिक क्या होता है? - bhautik aur raasaayanik kya hota hai?

अतः आज हमने वेबसाइट hindiamrit.com का टॉपिक यही रखा है। साथ ही साथ आपको भौतिक परिवर्तन किसे कहते है,रासायनिक परिवर्तन किसे कहते है,भौतिक और रासायनिक परिवर्तन के उदाहरण, आदि बातों पर चर्चा करेंगे।

भौतिक और रासायनिक परिवर्तन के उदाहरण, भौतिक और रासायनिक परिवर्तन pdf, रासायनिक परिवर्तन के 20 उदाहरण, भौतिक परिवर्तन के कुछ उदाहरण, भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन किसे कहते हैं,भौतिक और रासायनिक परिवर्तन में क्या अंतर है,परिवर्तन का उदाहरण है, रासायनिक परिवर्तन क्या है example, भौतिक परिवर्तन के गुण, भौतिक और रासायनिक परिवर्तनों वर्ग 7,difference between physical and chemical changes,

Contents

  • 1 परिवर्तन | changes
  • 2 भौतिक परिवर्तन किसे कहते है | physical changes
    • 2.1 भौतिक परिवर्तन के उदाहरण | examples of physical changes
  • 3 रसायनिक परिवर्तन किसे कहते है | chemical changes
    • 3.1 रासायनिक परिवर्तन के उदाहरण | examples of chemical changes
  • 4 भौतिक और रासायनिक परिवर्तन में अंतर
  • 5 आपको ये भी पढ़ना चाहिए
    • 5.1 द्रव्यमान और भार में अंतर
    • 5.2 बाल मनोविज्ञान-बुद्धि चैप्टर
    • 5.3 मूल मात्रक और व्युत्पन्न मात्रक में अंतर
      • 5.3.1 दोस्तों आपको यह आर्टिकल पढ़कर कैसा लगा हमे कमेंट करके बताये तथा शेयर जरूर करें।

परिवर्तन | changes

ब्रह्माण्ड में अनेक प्रकार की वस्तुएं पाई जाती है।ये सभी वस्तुएं पदार्थ अथवा द्रव्य से मिलकर बनी होती है।

पदार्थ में निरंतर परिवर्तन होते रहते है जो पदार्थ तथा ऊर्जा की अन्योन्य क्रियाओं से उत्पन्न एवं नियंत्रित होते है।

पदार्थ में दो प्रकार के परिवर्तन होते है-

(1) भौतिक परिवर्तन(physical changes)

(2) रसायनिक परिवर्तन( chemical changes)

भौतिक परिवर्तन किसे कहते है | physical changes

पदार्थ में होने वाले वे परिवर्तन जिनमें पदार्थ की भौतिक अवस्था (आकार),भौतिक गुण (विद्युत चालकता, घनत्व आदि) तो परिवर्तित होते हैं,

ये भी पढ़ें-  उत्तल और अवतल लेंस में अंतर || difference between convex and concave lens

लेकिन रासायनिक संघटन एवं द्रव्यमान में कोई परिवर्तन नही होता है और न ही कोई नया पदार्थ बनता है,भौतिक परिवर्तन कहलाता है।

भौतिक परिवर्तन के फलस्वरुप पदार्थों के रासायनिक गुण परिवर्तित नहीं होते है।

भौतिक परिवर्तन के उदाहरण | examples of physical changes

(1) गलन (melting)

(2)वाष्पन (vaporisation)

(3)क्वथन (boiling)

(4) हिमीकरण (freezing)

(5) उर्ध्वपातन (sublimation)

(6) संघनन (condensation)

रसायनिक परिवर्तन किसे कहते है | chemical changes

पदार्थ में होने वाले वे परिवर्तन जिनमें पदार्थ के अणुओं का रासायनिक संगठन व द्रव्यमान परिवर्तित होकर नए पदार्थ बनते हैं, रासायनिक परिवर्तन कहलाते हैं।

रासायनिक परिवर्तन के फलस्वरुप पदार्थों के रासायनिक गुण परिवर्तित हो जाते हैं।

रासायनिक परिवर्तन के उदाहरण | examples of chemical changes

(1) दहन (combustion)

(2) जंग लगना (rusting)

(3) प्रतिस्थापन अभिक्रियाएं (substitution reactions)

(4) अपघटन अभिक्रियाएं (decomposition reactions)

भौतिक और रासायनिक क्या होता है? - bhautik aur raasaayanik kya hota hai?
difference between physical and chemical changes

भौतिक और रासायनिक परिवर्तन में अंतर

क्र०सं०भौतिक परिवर्तनरासायनिक परिवर्तन1कोई नया पदार्थ नही बनता है।नया पदार्थ बनता है।2रसायनिक गुण परिवर्तित नहीं होते है।परिवर्तित हो जाते है।3द्रव्यमान और रसायनिक संघटन में परिवर्तन नहीं होता है।होता है।4बने नए पदार्थ से दुबारा पुराना पदार्थ प्राप्त किया जा सकता है।प्राप्त नही किया जा सकता है।

हमारे चैनल को सब्सक्राइब करके हमसे जुड़िये और पढ़िये नीचे दी गयी लिंक को टच करके विजिट कीजिये ।

https://www.youtube.com/channel/UCybBX_v6s9-o8-3CItfA7Vg

आपको ये भी पढ़ना चाहिए

द्रव्यमान और भार में अंतर

बाल मनोविज्ञान-बुद्धि चैप्टर

मूल मात्रक और व्युत्पन्न मात्रक में अंतर

महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न – 1 – पदार्थ में परिवर्तन कितने प्रकार से होते हैं ?

उत्तर – दो ( भौतिक और रासायनिक )

प्रश्न – 2 – पदार्थ का गलना किस प्रकार का परिवर्तन है ?

ये भी पढ़ें-  पेट्रोल इंजन और भाप इंजन में अंतर || difference between petrol engine and heat engine

उत्तर – भौतिक परिवर्तन

प्रश्न – 3 – पदार्थ का जलना किस प्रकार का परिवर्तन है ?

उत्तर – रासायनिक परिवर्तन

प्रश्न – 4 – वाष्पीकरण की क्रिया किस प्रकार का परिवर्तन है ?

उत्तर – भौतिक परिवर्तन

प्रश्न – 5 – जंग लगना किस प्रकार का परिवर्तन है ?

उत्तर – रासायनिक परिवर्तन

दोस्तों आपको यह आर्टिकल पढ़कर कैसा लगा हमे कमेंट करके बताये तथा शेयर जरूर करें।

Tags-भौतिक और रासायनिक परिवर्तन के उदाहरण, भौतिक और रासायनिक परिवर्तन pdf, रासायनिक परिवर्तन के 20 उदाहरण, भौतिक परिवर्तन के कुछ उदाहरण, भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन किसे कहते हैं,भौतिक और रासायनिक परिवर्तन में क्या अंतर है,परिवर्तन का उदाहरण है, रासायनिक परिवर्तन क्या है example, भौतिक परिवर्तन के गुण, भौतिक और रासायनिक परिवर्तनों वर्ग 7,भौतिक और रासायनिक परिवर्तन में अंतर, difference between physical and chemical changes,

भौतिक एवं रासायनिक से आप क्या समझते हैं?

Solution : (1) भौतिक परिवर्तन- वह परिवर्तन जिसमें पदार्थ के संघटन में कई परिवर्तन नहीं होता, भौतिक परिवर्तन कहलाता है। जैसे—जल बर्फ या भाप में बदलना, विद्युत बल्ब का चमकना। <br> (ii) रासायनिक परिवर्तन—वह परिवर्तन जिसमें पदार्थ के संघटन में परिवर्तन होता है, रासायनिक परिवर्तन कहलाता है।

रासायनिक और भौतिक में क्या अंतर है?

कुछ पदार्थों में ऐसा होता हैं कि परिवर्तन का कारण हटाने पर पुनः प्रारम्भिक पदार्थ प्राप्त हो जाता है ऐसे परिवर्तन को भौतिक परिवर्तन कहते है । जबकि दूसरी तरफ कुछ परिवर्तन ऐसे होते है जिसमें पदार्थों के संघटन ही बदल जाते हैं और नये पदार्थ बन जाते है , ऐसे परिवर्तन को रासायनिक परिवर्तन कहते हैं ।

भौतिक क्रिया क्या होती है?

पदार्थ में होने वाला वह परिवर्तन जिसमें केवल उसकी भौतिक अवस्था में परिवर्तन होता है तथा उसके रासायनिक गुण व अवस्था में कोई परिवर्तन नहीं होता है। भौतिक परिवर्तन कहलाता है। जैसे - शक्कर का पानी में घुलना, कांच का टुटना, पानी का जमना आदि।

भौतिक परिवर्तन क्या है उदाहरण दें?

भौतिक परिवर्तन के अन्तर्गत वे सभी परिवर्तन आते हैं जिनमें पदार्थ की रासायनिक प्रकृति या रासायनिक पहचान में कोई परिवर्तन नहीं होता है, जैसे:- किसी बर्तन पर पानी डालकर निचे से ताप दे तो पानी वाष्प में बदल जाता है अगर उस बर्तन के ऊपर ढक्कन रखें तो वह वाष्प पून: जल में परिवर्तित हो जाती है,यह एक प्रकार का भौतिक परिवर्तन है ...