भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?

Best Hill Stations In May-June: गर्मी ने पूरे देश में अपना भयावह रूप दिखाना शुरू कर दिया है. भारत के अधिकतर हिस्सों में लोग गर्मी की वजह से परेशान नजर आ रहे हैं. ऐसे में कई लोग हिल स्टेशन की तरफ रूख कर रहे हैं. हालांकि हर हिल स्टेशन पर मई-जून के महीने में ठंड नहीं होती लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां आप सालभर में कभी भी जा सकते हैं. मतलब कि इन जगहों पर आप जब भी जाएंगे, आपको यहां हमेशा ही ठंड के मौसम का एहसास होगा. यहां सालभर आप बर्फबारी और ठिठुरन का मजा ले सकते हैं. हिमालय के आसपास ऐसे बहुत से डेस्टीनेशन हैं, जहां का तापमान हमेशा कम रहता है. ये जगहें उन लोगों के लिए एकदम सही हैं , जो भारत में तपाने वाली गर्मी से बचना चाहते हैं. तो आइए जानते हैं भारत के सबसे ठंडे हिल स्टेशनों के बारे में.

Show

रोहतांग पास
पीर पंजाल रेंज में रोहतांग पास स्थित है जो कि कुल्लू को हिमाचल प्रदेश में लाहौल और स्पीति घाटी से जोड़ता है. यह हिल स्टेशन 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. आपको बता दें कि रोहतांग पास साल के ज्यादातर समय बर्फ से ढका हुआ रहता है. जून से अक्टूबर के बीच बारिश का मौसम होने के कारण यह बहुत कम समय के लिए खुलता है. यह जगह अपने शानदार प्राकृतिक दृश्यों और ग्लेशियरों के लिए जानी जाती है. यहां आप कई एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे स्केटिंग, स्नो स्कूटर, स्कीइंग का जमकर मजा ले सकते हैं. ऐसे में गर्मियों में बर्फ का मजा लेने के लिए पिरवार संग रोहतांग पास जरूर जाएं.

इसे भी पढ़ेंः ये हैं North-East इंडिया की 5 खूबसूरत जगहें, नहीं देखे होंगे ऐसे खूबसूरत नजारे

द्रास
द्रास जम्मू-कश्मीर का आखिरी सबसे ठंडा हिल स्टेशन है. यह समुद्र तल से 10760 फीट की ऊंचाई पर स्थित है. ये बहुत ही ठंडी जगह है. यहां मई-जून की महीने में भी तापमान सिर्फ 22 डिग्री सेल्सियस रहता है. आपको बता दें कि द्रास गर्मियों में एक मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जहां लोग गर्मी के दिनों में बर्फ देखने के लिए जाते हैं. इस बार गर्मियों में द्रास घूमने का प्लान जरूर बनाएं.

कारगिल
कारगिल के बारे में पूरी दुनिया जानती है. कारगिल वही जगह है जहां भारतीय सेना अंतर्राष्ट्रीय सीमा की रक्षा करती है. सिंधु नदी के तट पर स्थित कारगिल हिमालय के बर्फ से भरे शिखर से ढका हुआ है. यहां का तापमान सामान्य रूप से -32 डिग्री सेल्सियस से -48 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है. जो लोग सही में ठंड का मजा लेना चाहते हैं, उनके लिए कारगिल एकदम परफेक्ट प्लेस है.

अमरनाथ
अमरनाथ हिंदुओं का एक पवित्र स्थल है, जो कश्मीर की कर्पीन घाटी में स्थित है. यह 12756 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है. अमरनाथ की गुफा वर्ष के ज्यादातर समय बर्फ से ढकी रहती है लेकिन मई से सितंबर के बीच इसकी यात्रा की जाती है. अमरनाथ की यात्रा बिल्कुल आसान नहीं है. बावजदू इसके हर साल हजारों की संख्या में भोलेनाथ के भक्त यहां पहुंचते हैं. अमरनाथ यात्रा रोमांच से भरी और साहसिक है लेकिन पूरे साल यहां जमकर ठंड रहती है. ठंड का मजा लेने के लिए आप यहां आ सकते हैं.

इसे भी पढ़ेंः भारत के इन 5 रॉयल शहरों में घूमने के लिए मरते हैं विदेशी पर्यटक, आप भी कर लें सैर

स्पीति
स्पीति एक शानदार समर ब्रेक डेस्टीनेशन स्पॉट है. हिमालयी बेल्ट पर स्थित यह जगह गर्मियों में पर्यटकों की फेवरेट है. यहां गर्मियों के मौसम में भी आपको जमकर बर्फ मिलेगी. वहीं सर्दियों के मौसम में घाटी एकदम सफेद दिखाई देती है. सर्दियों में यहां मौसम -30 डिग्री तक चला जाता है जबिक गर्मियों में भी ये सिर्फ 22 डिग्री तक ही रहता है.

Tags: Lifestyle, Summer, Travel

बर्फ में अठखेलियां करना पसंद है तो उत्तर भारत की चुनिंदा जगहों का रुख कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाली जगहों पर नए साल के पहले हफ्ते में ताजी बर्फबारी हो रही है। आगे की स्लाइड में देखें कहां कितनी बर्फबारी हो रही है...

Snowfall In India In Hindi, भारत में बर्फबारी का दृश्य उत्तरी भारत में देखने को मिलता हैं। उत्तरी भारत में कई ऐसे खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं जहां बर्फबारी का नजारा देखने लायक होता हैं। पर्यटक इन स्थानों पर खासकर बर्फबारी का आनंद लेने के लिए और इसमें मस्ती करने के लिए आते हैं। भारत के सबसे अधिक बर्फबारी वाले इन टूरिस्ट प्लेसों पर पर्यटक बर्फ से जुड़े खेलो और गतिविधियों का आनंद लेते हैं।

यदि आप भी भारत में सबसे अधिक बर्फ गिरने वाले पर्यटन स्थलों के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े जिसमे हम आपको भारत के टॉप 15 ऐसी खुबसूरत जगहें के बारे में बताने जा रहे है जहाँ आप बर्फ़बारी को देख और एन्जॉय कर सकते है –

+ Tabel Content

  1. भारत में स्नोफॉल देखने की अच्छी जगह नैनीताल – Bharat Mein Snowfall Dekhne Ki Achi Jagah Nainital In Hindi
  2. भारत में सबसे ज्यादा बर्फबारी वाली जगह औली – Bharat Me Sabse Jyada Barfbari Wali Jagah Auli In Hindi
  3. भारत में बर्फ में घूमने लायक खुबसूरत पर्यटन स्थल मुनस्यारी – Bharat Me Baraf Me Ghumne Layak Khubsurat Jagah Munsiyari In Hindi
  4. इंडिया में बर्फबारी देखने की जगह धनोल्टी – India Me Barfbari Dekhne Ki Jagah Dhanaulti In Hindi
  5. भारत में बर्फ वाली जगह चोपता तुंगनाथ – Bharat Me Baraf Wali Jagah Chopta Tungnath In Hindi
  6. भारत में बर्फबारी के मज़े के लिए पहलगाम – Bharat Me Barafbari Ke Maze Ke Liye Pahalgam Tourism In Hindi
  7. भारत में सबसे ज्यादा बर्फ गुलमर्ग में गिरती हैं – Bharat Me Sabse Jyada Barf Gulmarg Girti In Hindi
  8. इंडिया में स्नो फॉल की बेस्ट जगह पटनीटॉप जम्मू कश्मीर – India Me Snowfall Ki Best Jagah Patnitop In Hindi
  9. सोनमर्ग बर्फ वाली जगह इन इंडिया – Sonmarg Barf Wali Jagah In India In Hindi
  10. भारत में सबसे ज्यादा बर्फ पड़ने वाली जगह लद्दाख – Bharat Me Sabse Jayada Burf Padhne Vali Jagah Ladakh In Hindi
  11. सर्दियों में बर्फ में खेलने की जगह तवांग अरुणाचल प्रदेश – Sardiyo Me Barf Mein Khelne Ki Jagah Tawang In Hindi
  12. भारत के प्रसिद्ध स्नो फॉल वाले पर्यटन स्थल मनाली – Bharat Ke Prasidh Snowfall Wale Paryatan Sthal Manali In Hindi
  13. उत्तर भारत के मशहूर बर्फ़बारी वाला शहर शिमला – North India Ke Mashoor Barfbari Wala Sher Shimla In Hindi
  14. बर्फ़बारी के मज़े के लिए फेमस आकर्षण स्थल कुफरी – Barfbari Ke Maze Ke Liye Famous Aakarshan Sthal Kufri In Hindi
  15. खाज्जिअर बर्फीली जगह इंडिया हिमाचल प्रदेश – Khajjiar Barfili Jagah In India In Hindi
  16. सर्दियों में बर्फ देखने की अच्छी जगह कटाओं – Winter Me Barf Dekhne Ki Achi Jagha Katao In Hindi

1. भारत में स्नोफॉल देखने की अच्छी जगह नैनीताल – Bharat Mein Snowfall Dekhne Ki Achi Jagah Nainital In Hindi

भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?
भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?

नैनीताल उत्तरी भारत का एक ऐसा खूबसूरत पर्यटन स्थल है जहां बर्फबारी बहुत अधिक होती हैं। उत्तराखंड राज्य की कुमाऊं पर्वतमाला में स्थित नैनीताल एक आकर्षक हिल स्टेशन है के रूप में जाना जाता हैं। समुद्र तल से लगभग 1938 मीटर की ऊँचाई पर स्थित नैनीताल टूरिस्ट प्लेस पर आपको बर्फबारी से सम्बंधित कई गतिविधियाँ और खेल देखने को मिल जायंगे। नैनीताल हनीमून मनाने वाले पर्यटकों के लिए भी खास स्थान हैं। नैनीताल भारत के सबसे अधिक बर्फबारी वाले स्थानों में शामिल हैं। आप यहाँ स्नो व्यू पॉइंट के लिए केबल कार की सवारी कर सकते हैं, माल रोड पर मिलने वाली गर्म ऊन की खरीदारी कर सकते हैं, नैनी झील के नजदीक बर्फ के खेल का मजा ले सकते हैं। नैनीताल विंटर कार्निवाल का हिस्सा बन सकते हैं। नैनीताल के उत्तरायणी महोत्सव का आनंद ले सकते हैं।

और पढ़े: नैनीताल में घूमने की जगह और पर्यटन स्थल की जानकारी

2. भारत में सबसे ज्यादा बर्फबारी वाली जगह औली – Bharat Me Sabse Jyada Barfbari Wali Jagah Auli In Hindi

भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?
भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?

भारत में बर्फबारी के लिए प्रसिद्ध जगहों में शामिल औली एक खूबसूरत हिल स्टेशन हैं जहां पर्यटक बर्फबारी का आनंद लेने के लिए आते हैं। यदि आप स्कीइंग के शौकीन हैं तो औली आपकी पहली पसंद हो सकती हैं। औली पर्यटन स्थल बद्रीनाथ धाम (जोशीमठ ) से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। भारत में बर्फबारी के आकर्षण में शामिल औली बर्फ से सम्बंधित गतिविधियों से भरा हुआ स्थान हैं। यहाँ के जंगल से लेकर ऊँची चोटियों तक आकर्षित बर्फ देखी जा सकती हैं। औली की यात्रा में 2500 से 3000 मीटर की ऊंचाई तक ऊँची स्कीइंग ढलान अंतरराष्ट्रीय स्की पर्यटनो को चुनौती पेश करती हैं। गढ़वाल पहाड़ियों पर ट्रेकिंग का आनंद भी आप ले सकते है।

औली की खूबसूरत गतिविधियों में शामिल सनसेट और सनराइज पॉइंट, हिमालय और नंदा देवी का 360 डिग्री का खूबसूरत नजारा, औली सबसे खास आकर्षण यहाँ कि बर्फबारी और उससे संबंधित गतिविधियाँ हैं, ट्रेकिंग और स्कीइंग (बर्फ कालीन पर ग्लाइड) आदि शामिल हैं।

और पढ़े: औली के 15 प्रमुख पर्यटन स्थल 

3. भारत में बर्फ में घूमने लायक खूबसूरत पर्यटन स्थल मुनस्यारी – Bharat Me Baraf Me Ghumne Layak Khubsurat Jagah Munsiyari In Hindi

भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?
भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?

मुनस्यारी पर्यटन स्थल गोरीगंगा नदी के तट पर स्थित उत्तराखण्ड राज्य के लिए एक शानदार खोज रही हैं। यह स्थान भारत की शानदार बर्फीली जगहों में शामिल हैं जोकि अपने आकर्षित पहाड़ों, ग्लेशियरों, ट्रेकिंग मार्गों, प्राकृतिक सौंदर्य, बर्फ के खेल, आदि कैलाश और मिलम ग्लेशियर ट्रेक, चितई मंदिर और अन्य गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध हैं। जोहर घाटी का आकर्षण इस स्थान को ओर अधिक रोमांचक बना देता है। मुनस्यारी पर्यटन स्थल पिथौरागढ़ से लगभग 125 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यह तीन ग्लेशियरों नामिक, मिलम और रलम के लिए आधार बिंदु हैं।

4. इंडिया में बर्फबारी देखने की जगह धनोल्टी – India Me Barfbari Dekhne Ki Jagah Dhanaulti In Hindi

भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?
भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?

भारत में बर्फबारी के मशहूर धनोल्टी मसूरी से लगभग 62 किलोमीटर की दूरी पर स्थित उत्तराखंड राज्य का एक छोटा सा शहर है जोकि समुद्र तल से लगभग 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक ऑफबीट पर्यटन स्थल है। धनोल्टी एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहाँ आने के बाद लोगों को एक अलग ही शांति का अनुभव होता है और यह जगह भीड़-भाड़ वाली दुनिया से दूर लाकर लोगों को एक सुखद अनुभव देती है। उत्तराखंड में देखने के लिए बहुत कुछ है और गर्मियों के मौसम पर्यटक इस स्थान पर छुट्टियां मानाने के लिए आते हैं। यदि आप धनोल्टी में बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो आपको सर्दियों के मौसम में यहाँ जाना चाहिए। इस समय के दौरान आपके पैरों के नीचे सफेद बर्फ की कालीन, गिरती हुई बर्फ के अलावा बर्फ से सम्बंधित गतिविधियों का आनंद लिया जा सकता हैं।

और पढ़े: धनोल्टी यात्रा की जानकारी और घूमने की 5 खास जगह

5. भारत में बर्फ वाली जगह चोपता तुंगनाथ – Bharat Me Baraf Wali Jagah Chopta Tungnath In Hindi

भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?
भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?

उत्तर भारत के उत्तराखंड राज्य में स्थित तुंगनाथ मंदिर सर्दियों के दौरान बंद हो जाता है। इसकी सबसे बड़ी वजह यहाँ गिरने वाली बर्फ हैं जोकि बर्फ प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। चन्द्रशिला तक की जाने वाली ट्रेकिंग पर्यटकों को चोपता आने लिए लुभाती हैं। इसके अलावा पर्यटक जमी हुई बर्फ में सफरिंग और इससे जुडी गतिविधियों का मजा लेते हुए नजर आते है। यदि आप भी बर्फ प्रेमी हैं तो चोपता की यात्रा कर सकते हैं।

और पढ़े: उत्तराखंड के मशहूर तुंगनाथ घूमने की जानकारी 

6. भारत में बर्फबारी के मज़े के लिए पहलगाम – Bharat Me Barafbari Ke Maze Ke Liye Pahalgam Tourism In Hindi

भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?
भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?

पहलगाम जम्मू कश्मीर में स्थित हैं और समुद्र तल से 8,957 फीट की ऊंचाई पर स्थित होने के साथ-साथ यह स्थान बर्फबारी के लिए जाना जाता है। कहते हैं पहलगाम देश की प्रमुख बर्फ सुंदरियों में से एक है जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। यदि हम इस प्राकृतिक स्थान की भव्यता के बारे में बात करे तो यहाँ कुछ रोमांचक स्थान, बर्फ से ढकी हुई चोटियां, खूबसूरत नदी, स्कीइंग जैसी गतिविधियां आदि दिलचस्प हैं। पर्यटक इस स्थान पर बर्फ का मजा पहलगाम की लम्बी ट्रेक पर ले सकते हैं।

और पढ़े:  पहलगाम यात्रा की पूरी जानकारी

7. भारत में सबसे ज्यादा बर्फ गुलमर्ग में गिरती हैं – Bharat Me Sabse Jyada Barf Gulmarg Girti Hai In Hindi

भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?
भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?

उत्तरी भारत के बर्फीले पर्यटन स्थलों में शामिल गुलमर्ग बर्फ प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नही हैं। हालाकि राष्ट्रीय राजधानी से गुलमर्ग की दूरी लगभग 880 किलोमीटर हैं। श्रीनगर की यात्रा पर आने वाले पर्यटक रोमांचित कर देने वाली बर्फबारी लुत्फ़ जमकर उठाते हैं। गुलमर्ग की बर्फीली चोटियाँ, ठंडी हवाएँ, फूलों की तरह-तरह किस्मे और उनकी खुशबू, स्कीइंग, दुनिया की सबसे ऊँची केबल कार (गोंडोला) में की जाने वाली शानदार ड्राइव गुलमर्ग को भव्यता को उजागर करते हैं।

और पढ़े: गुलमर्ग क्या है, इसे धरती का स्वर्ग क्यों कहते है ? क्या सच में गुलमर्ग की यात्रा करनी चाहिए

8. इंडिया में स्नो फॉल की बेस्ट जगह पटनीटॉप जम्मू कश्मीर – India Me Snowfall Ki Best Jagah Patnitop In Hindi

भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?
भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?

भारत में बर्फबारी के लिए मशहूर पटनीटॉप जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। अपनी खूबसूरत सफ़ेद बर्फ के कारण पटनीटॉप पर्यटकों को अपने आँगन में आमंत्रित करता हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पहाड़ी जगह जम्मू कश्मीर के पीर पंजाल रेंज के बेहद पास हिमालय की निचली पहाड़ी में स्थित हैं। पटनीटॉप की प्राकृतिक सुंदरता, दर्शनीय स्थल और यहाँ की सफेद बर्फ, स्कीयर, प्रकृतिक स्थान, ट्रेकिंग स्थान आदि लुभावनी जगह हैं।

और पढ़े: पटनीटॉप की सैर के बारे में जानकारी

9. सोनमर्ग बर्फ वाली जगह इन इंडिया – Sonmarg Barf Wali Jagah In India In Hindi

भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?
भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?

सोनमर्ग भारत के ऐसे चुनिन्दा हिल स्टेशनो में से एक हैं जहां गर्मी के मौसम में भी कभी-कभी बर्फबारी का नजारा देखा जा सकता हैं। सोनमर्ग की ऊंचाई बर्फ को लम्बे समय तक पिघलने से रोकती हैं। सर्दियों के दौरान यह स्थान बर्फ प्रेमियों के लिए बर्फ से जुडी गतिविधियों का आनंद प्रदान करता हैं। बता दें कि भारी बर्फ के मौसम दौरान सड़क बंद हो जाती और भूस्खलन की समस्या भी झेलनी पड़ती हैं। इसलिए यदि आपने सोनमर्ग की यात्रा की योजना बनाई हैं तो मौसम की जानकारी जरूर ले लेना चाहिए।

10. भारत में सबसे ज्यादा बर्फ पड़ने वाली जगह लद्दाख – Bharat Me Sabse Jayada Burf Padhne Vali Jagah Ladakh In Hindi

भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?
भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?

भारत में बर्फबारी का लुत्फ़ उठाने वाली जगहों में शामिल चांद-स्कैप्ड लद्दाख एक खूबसूरत जगह है जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्दी के मौसम में अक्टूबर से मार्च के बीच लद्दाख में बर्फ की खूबसूरत चादरनुमा सफ़ेद परत देखने को मिलती हैं। लद्दाख हिल स्टेशन की यात्रा एडवेंचर के शौकीन व्यक्तियों के लिए आदर्श साबित होती हैं। इसके अलावा बर्फ से जुडी गतिविधियाँ, नदी, झील, झरने और ट्रेकिंग यहाँ के प्रमुख आकर्षण हैं।

और पढ़े: लेह लद्दाख में घूमने लायक टॉप 15 पर्यटन स्थल की जानकारी

11. सर्दियों में बर्फ में खेलने की जगह तवांग अरुणाचल प्रदेश – Sardiyo Me Barf Mein Khelne Ki Jagah Tawang In Hindi

भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?
भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?

तवांग पर्यटन स्थल भारत के ऐसे स्थानों की सूची में शामिल हैं जहां बर्फबारी बहुत अधिक होती हैं। तवांग घूमने के लिए सबसे अच्छा समय सर्दियों के दौरान का होता हैं। जब आप बर्फ और इससे जुडी गतिविधियों का मजा ले सकते हैं। सर्दी के मौसम में तवांग बर्फ से सजे हुए स्वर्ग की तरह दिखाई देता हैं। तवांग पर्यटन स्थल की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों सहज ही अपनी दिशा में मोड़ लेती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तवांग में लगभग 400 साल पुराने बौद्ध मठ भी हैं। तवांग में सेला दर्रे की यात्रा पर्यटकों के बीच अधिक लोकप्रिय हैं जोकि 13,700 फिट की ऊंचाई पर स्थित हैं।

12. भारत के प्रसिद्ध स्नो फॉल वाले पर्यटन स्थल मनाली – Bharat Ke Prasidh Snowfall Wale Paryatan Sthal Manali In Hindi

भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?
भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?

मनाली हिल स्टेशन भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनो में शामिल हैं। यहाँ के खूबसूरत पन्ना घास के मैदान, क्रिस्टल नदियाँ और बर्फीली जगह पर फिसलन और सर्दियों के दौरान होने वाली बर्फबारी में स्कीइंग और आइस-स्केटिंग जैसी गतिविधियों का आनंद लेना पर्यटकों को बहुत भाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मनाली पर्यटन स्थल शिमला के उत्तर में लगभग 270 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र तल से 2050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं। यह स्थान भारत में बर्फबारी वाली जगहों में शामिल हैं।

और पढ़े: मनाली शहर के पर्यटन स्थल और घूमने की जानकारी 

13. उत्तर भारत के मशहूर बर्फ़बारी वाला शहर शिमला – North India Ke Mashoor Barfbari Wala Sher Shimla In Hindi

भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?
भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?

भारत में बर्फवाली जगहों में शामिल शिमला एक ऐसी जगह हैं जहां आप बर्फ गिरने का मजा ले सकते हैं। शिमला में सबसे अधिक बर्फबारी का दृश्य दिसंबर माह के मध्य में देखा जा सकता हैं। इस समय के दौरान पर्यटक छुट्टी मनाने और हनीमून जैसी गतिविधियों के लिए शिमला आते हैं। बर्फबारी के शौकीन व्यक्ति शिमला में बर्फ से सम्बंधित गतिविधियों का हिस्सा बनना बहुत पसंद करते हैं। शिमला में सर्दियों में स्कीइंग, हैली-स्कीइंग, आइस-स्केटिंग, पैराग्लाइडिंग और कुछ बेहतरीन गतिविधियों का आनंद भी आप ले सकते हैं।

और पढ़े: शिमला में घूमने लायक 15 खुबसूरत जगहों की जानकारी 

14. बर्फ़बारी के मज़े के लिए फेमस आकर्षण स्थल कुफरी – Barfbari Ke Maze Ke Liye Famous Aakarshan Sthal Kufri In Hindi

भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?
भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?

कुफरी भारत के हिमाचल प्रदेश में स्थित एक शानदार हिल स्टेशन हैं। स्कीइंग हॉटस्पॉट, ट्रेकिंग, लंबी पैदल यात्रा और टोबोगनिंग का आनंद भी सर्दियों के दौरान कुफरी में लिया जा सकता हैं। कुफरी शीतकालीन समय के दौरान भारत में छुट्टी मानाने वाले स्थानों में शामिल हैं और कुफरी में पर्यटक बर्फबारी का मजा ले सकते हैं। कुफरी को सर्दियों के दौरान स्वर्ग के समान दर्जा दिया जाता हैं।

और पढ़े: कुफरी घूमने की जानकारी और इसके 5 पर्यटक स्थल

15. खाज्जिअर बर्फीली जगह इंडिया हिमाचल प्रदेश – Khajjiar Barfili Jagah In India In Hindi

भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?
भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?

खाज्जिअर पर्यटन स्थल भारत के ऐसे टूरिस्ट प्लेस में से एक हैं जहां बर्फबारी का मजा पर्यटक ले सकते हैं। मिनी स्वीजरलैंड के नाम से विख्यात भारत का यह बर्फीला स्थान पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। खज्जियार अपने खूबसूरत मैदानी क्षेत्र के लिए भी जाना जाता हैं। हिमाचल प्रदेश का एक अन्य आकर्षण डलहौजी हिल स्टेशन भी इसके नजदीक हैं। भारत के स्विट्जरलैंड के रूप जाना जाने वाला यह स्थान पैराग्लाइडिंग, ज़ोरबिंग, कैम्पिंग, ट्रेकिंग और घुड़सवारी जैसी साहसिक गतिविधियों के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटक दिसंबर से फरवरी के बीच खाज्जिअर पर्यटन स्थल का दौरा करते हैं।

और पढ़े: खाज्जिअर के 5 प्रमुख पर्यटन स्थल 

16. सर्दियों में बर्फ देखने की अच्छी जगह कटाओं – Winter Me Barf Dekhne Ki Achi Jagha Katao In Hindi

भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?
भारत में अभी कहाँ बर्फ गिर रही है? - bhaarat mein abhee kahaan barph gir rahee hai?

भारत के सिक्किम राज्य में स्थित कटाओं पर्यटन स्थल बर्फबारी के लिए जाना जाता हैं। यह हिमपात स्थान सिक्किम राज्य की राजधानी से लगभग 144 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। कटाओं एक ऑफबीट डेस्टिनेशन हैं जोकि लाचुंग से से प्रारंभ करते हुए दिन की सैर के लिए आदर्श स्थान हैं। कटाओं का अधिकांश भाग मार्च के अंत तक बर्फ से ढंका रहता हैं। बर्फबारी के लिए मशहूर कटाओं स्थल साहसिक खेल प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान हैं, स्नोबोर्डिंग, स्कीइंग, स्नो टयूबिंग और पत्थर पीसने जैसी साहसिक गतिविधियों यहाँ आने वाले पर्यटकों के बीच अधिक प्रसिद्ध हैं।

इस लेख में आपने भारत की ऐसी जगहें के बारे में जाना है जहां बर्फ़बारी देखने को मिलती है आपको हमारा ये लेख केसा लगा हमे कमेंट्स में जरूर बतायें।

इसी तरह की अन्य जानकारी हिन्दी में पढ़ने के लिए हमारे एंड्रॉएड ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक करें। और आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

भारत के कौन कौन से राज्य में बर्फ गिरती है?

भारत की इन 8 जगहों पर गिरती है सबसे ज्यादा बर्फ.
लेह, लद्दाख अगर आपको सही मायने में ऐसी सर्दी देखनी है जो एडवेंचर से कम नहीं हो तो इस दौरान लद्दाख जाएं। ... .
गुलमर्ग, कश्मीर ... .
मनाली, हिमाचल ... .
औली, उत्तराखंड ... .
मसूरी, उत्तराखंड ... .
तवांग, अरुणाचल प्रदेश ... .
चोपटा, उत्तराखंड ... .
लाचुंग, सिक्किम.

मनाली में स्नोफॉल कब होता है?

नवंबर से फरवरी में मनाली ट्रिप पर जाने के फायदे और नुकसान- नवंबर और फरवरी के समय मनाली में थोड़ी कम स्नो फॉल होती है, लेकिन दिसम्बर और जनवरी के समय मनाली में काफी मात्रा में स्नो फॉल होता है।

क्या उत्तर प्रदेश में बर्फ गिरती है?

यह ज्यादा ठंड की वजह से बादल से गिरने वाली बर्फ नहीं होती है. इसी वजह से यहां बर्फबारी नहीं होती है और तूफान की दशा में ओले गिरते हैं.

शिमला में बर्फबारी कौन से महीने में होती है?

- दिसंबर अंत से लेकर फरवरी तक का मौसम बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए अच्छा है। इस दौरान शिमला के साथ-साथ कुफरी, नाल देहरा, चायल आदि पर्यटन स्थलों पर भी बर्फबारी होती है।