बेड पर बैठ कर खाना क्यों नहीं खाना चाहिए? - bed par baith kar khaana kyon nahin khaana chaahie?

बिस्‍तर पर बैठ कर भोजन करने से केवल धन की हानि नहीं होती बल्कि इससे सेहत को भी नुकसान पहुंचता है। आईए हम आपको बताते हैं कैसे बिस्‍तर पर बैठ कर खाना खा...

पुराने समय में घरों में जब खाना पकता था तो रसोई में या रसोई के बाहर जमीन पर चटाई बिछा कर लोगों को गर्म-गर्म भोजन परोसा जाता था मगर आज की आधूनिक जीवनशैली में जमीन पर बैठ कर खाना खाने को बैठ हैबिट में शामिल कर लिया गया है। आजकल तो लोगों के घरों में आलीशान डाइनिंग टेबल होती हैं, मगर दुर्भाग्‍य की बात तो यह है कि लोग डाइनिंग टेबल को सिर्फ दिखावे के लिए ही घर में सजा कर रख देते हैं और खाना खाने के लिए बेड या सोफे का इस्‍तेमाल करते हैं। 

बेड पर बैठ कर खाना क्यों नहीं खाना चाहिए? - bed par baith kar khaana kyon nahin khaana chaahie?

एक और कारण

जब हम जमीन पर बैठकर खाना खाते हैं तब हमारे लीवर से जो गर्मी निकलती है वो शरीर के माध्यम से होती हुई ज़मीन में पहुँच जाती है लेकिन अगर हम बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं तो बिस्तर पर रूई की परत होने की वजह से ये गर्मी हमारे शरीर से बाहर नहीं निकल पाती है और हमारे शरीर में रहकर बीमारियों की वजह बनती है और हमारा पाचन तंत्र भी कमज़ोर होता है. इसीलिए ज़मीन पर खाना खाना सबसे अच्छा माना जाता है|

बिस्तर पर बैठकर खाना खाने से क्या होता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार बिस्तर पर बैठकर खाना या पीना नहीं चाहिए। क्योंकि इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और वह घर छोड़कर चली जाती हैं, जिसके कारण घर पर दरिद्रता का वास हो जाता है। इससे आपके घर में अशांति फैलती और घरवालों के ऊपर कर्ज चढ़ता है। इसके साथ ही आपको भी धनहानि का सामना करना पड़ता है।

हमें बिस्तर पर खाना क्यों नहीं खाना चाहिए?

बिस्तर पर खाना खाने से हमारे ग्रह हमारे विपरीत हो जाते हैं और हमारा काम धंधा भी रुक जाता है। बिस्तर पर खाना खाने से हमें कई आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हमारी किस्मत भी हमारा साथ देना छोड़ देती है। घर में सुख शांति समाप्त हो जाती है और कलह का वातावरण बन जाता है।

खाना खाते समय कैसे बैठना चाहिए?

-वास्तु शास्त्र में दिशाओं को बहुत अहम माना जाता है. वास्तु में बताया गया है कि व्यक्ति को खाना खाते समय हमेशा अपना मुख उत्तर या पूर्व दिशा में करके ही बैठना चाहिए.

कौन सी दिशा में बैठकर खाना खाना चाहिए?

खाना खाने की दिशा -वास्तु शास्त्र के अनुसार पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में मुख करके भोजन करना सबसे उत्तम माना जाता है. यदि आप पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना खाते हैं तो ये मेंटल स्‍ट्रेस को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है.