1 महीने में 5 किलो वजन कम करने के लिए क्या करें? - 1 maheene mein 5 kilo vajan kam karane ke lie kya karen?

वजन घटाने के लिए लोगों के द्वारा कई तरह की कोशिशों को अपनाया जाता है ताकि वह अपने मोटापे को कम कर सकें और कई प्रकार की बीमारियों से बचे रहें। कई शोध में इस बात की पुष्टि की जा चुकी है कि मोटापे के कारण टाइप 2 डायबिटीज और कुछ विशेष प्रकार के कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। यही कारण है कि मोटापा कम करने के लिए लोग हर संभव कोशिश करते हैं। आप भी यदि मोटापे की समस्या से यदि परेशान हैं तो यहां पर आपको ऐसी ही बेहतरीन 5 टिप्स बताई जा रही है जिसे आप रोजाना घर पर ही फॉलो करके वजन घटा सकते हैं।

इन टिप्स को अगर आपने 1 महीने तक फॉलो कर लिया तो आपका 2 किलोग्राम से भी ज्यादा का वजन कम हो सकता है। आइए अब इन वेट लॉस टिप्स के बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

सुबह उठने के बाद पिएं पानी

1 महीने में 5 किलो वजन कम करने के लिए क्या करें? - 1 maheene mein 5 kilo vajan kam karane ke lie kya karen?

मोटापे की समस्या को कम करने के लिए आपको सबसे पहले इस आदत को नियमित रुप से अपनाना पड़ेगा। सुबह उठने के बाद फ्रेश होने से पहले ही आपको कम से कम आधा लीटर पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आपका पेट पूरी तरह से साफ हो जाता है। इसके अलावा कुछ विशेष प्रकार के हानिकारक एंग्जाइम के कारण वजन बढ़ने का खतरा भी कई गुना तक कम हो जाता है। अगर आप पीने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें तो यह और भी फायदेमंद होगा।

​जीरे के पानी का करें सेवन

1 महीने में 5 किलो वजन कम करने के लिए क्या करें? - 1 maheene mein 5 kilo vajan kam karane ke lie kya karen?

वजन घटाने के लिए इस घरेलू नुस्खे का उपयोग सबसे ज्यादा किया जाता है। जीरे को पानी में डालकर इसे अच्छी तरह उबाल लें और उसके बाद इस पानी का सेवन करें। लगातार एक महीने तक जीरे के पानी का नियमित रूप से सेवन करने के कारण वजन को घटाने में काफी मदद मिलती है। कई लोगों ने इस घरेलू नुस्खे की मदद से अपने वजन को 4 से 5 kg तक कम भी किया है। इसके अलावा आप नमक और नींबू पानी का सेवन भी नियमित रूप से कर सकते हैं। इस वेट लॉस ड्रिंक से भी वजन घटाने में काफी मदद मिलती है।

​एक्सरसाइज को न करें नजरअंदाज

1 महीने में 5 किलो वजन कम करने के लिए क्या करें? - 1 maheene mein 5 kilo vajan kam karane ke lie kya karen?

एक्सरसाइज को नजरअंदाज करना फिटनेस को बिगाड़ने के लिए ही काफी होता है। इसलिए जो लोग फिट हैं उन्हें तो नियमित रूप से एक्सरसाइज तो जरूर ही करना चाहिए। इसके अलावा एक्सरसाइज करने के कारण शरीर की बढ़ी हुई चर्बी को कम करने में काफी मदद मिलती है। मोटापे से जूझ रहे लोग अगर नियमित रूप से दिन में 2 बार एक्सरसाइज करते हैं तो वजन घटाने में काफी मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें : डायबिटीज से पीड़ित लोग कोरोना से इसलिए रहें सावधान

फूड्स का सेवन करते समय बरतें सावधानी

1 महीने में 5 किलो वजन कम करने के लिए क्या करें? - 1 maheene mein 5 kilo vajan kam karane ke lie kya karen?

सबसे जरूरी और अहम बात यह है कि वजन घटाने के लिए आपको अपने खाने पर कंट्रोल करने की जरूरत होगी। आपको उन फूड्स का सेवन करने से बचना है जिनसे वजन बढ़ सकता है। इनमें एवोकाडो, केला, शुगर युक्त दलिया और हाई कार्बोहाइड्रेट वाले फूड्स का सेवन करने से बचना है। वजन घटाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन, उबले हुए आलू, उबली हुई हरी फलियों वाली सब्जियां वजन घटाने में काफी मददगार साबित हो सकती हैं।

​भरपूर नींद लें

1 महीने में 5 किलो वजन कम करने के लिए क्या करें? - 1 maheene mein 5 kilo vajan kam karane ke lie kya karen?

नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन के अनुसार इस पर शोध भी किया गया है। शोध के अनुसार, एक क्लिनिकल ट्रायल के दौरान यह देखा गया कि जो व्यक्ति बहुत कम सोते हैं या फिर उम्र के हिसाब से वह भरपूर नींद नहीं लेते हैं तो उनमें वजन बढ़ने का खतरा ज्यादा होता है। इससे पाचन क्रिया पर भी विपरीत असर पड़ता है जिसके कारण वजन बढ़ने की समस्या देखने को मिल सकती है। इस समस्या से बचे रहने के लिए आपको 7 से 8 घंटे की भरपूर नींद जरूर लेनी चाहिए। इससे वजन घटाने में काफी आसानी होगी।

यह भी पढ़ें : जीरा और गुड़ का नियमित रूप से सेवन, इन 7 बीमारियों से रखेगा दूर

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

1 महीने में 5 किलो वेट कैसे कम करें?

1 महीने में 5 किलो वजन कैसे कम करें? (how to lose 5 kgs in 1 month diet plan).
दिन की शुरुआत: मेथी का पानी (इसके लिए एक कप पानी में 2 चम्मच मेथी रात को भिगोकर रख दें।).
नाश्ता: एक कप सांबर के साथ 2 इडली, ग्रीन टी और 4 बादाम.
मिड मॉर्निंग:फलों से भरा एक कप.
लंच: 2 रोटी, 1 कप दाल, 1 कप सलाद।.

30 दिन में कितना वजन कम हो सकता है?

सेंटर फॉर प्रिवेंशन एंड डिजीज कंट्रोल के अनुसार, एक सप्ताह में लगभग 0.5 किलो वजन कम करना सही है, जिससे यह एक महीने में दो किलो हो जाता है। इसलिए, एक महीने में लगभग 1.5 से 2.5 किलो वजन कम करना स्वस्थ माना जाता है।

जल्द से जल्द वजन कैसे कम करें?

वजन कम करने के लिए आपको 70:30 का फार्मूला याद रखना है। इसमें 70% आपके आहार के साथ 30% आपकी एक्सरसाइज को काउंट किया जाता है। न्यूट्रिशनिस्ट इतु छाबड़ा वजन घटाने से ज्यादा हमेशा अच्छा और पौष्टिक आहार लेने की सलाह देती है। वह कहती हैं कि वजन घटाने से ज्यादा महत्वपूर्ण वेट को मैनेज करना है।

क्या खाने से तेजी से वजन कम होता है?

मोटापा कम करने का एक और तरीका है विटामिन. नट्स, फल और पत्तेदार सब्जियां खाएं. विटामिन C जैसे नीबू, अमरूद, संतरा, पपीते का सेवन उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो वजन कम करना चाहते हैं क्योंकि यह फैट बर्न करता है. सरसों का तेल, जैतून का तेल, तिल का तेल, मूंगफली का तेल आदि भोजन में इस्तेमाल करें, लेकिन ट्रांस फैट से बचें.