वृषभ राशि की महिला को कैसे पटाए - vrshabh raashi kee mahila ko kaise patae

Home स्लाइड शो क्यों हर किसी के लिए परफेक्ट है ‘वृष राशि’ की महिला के साथ प्रेम-संबंध

क्यों हर किसी के लिए परफेक्ट है ‘वृष राशि’ की महिला के साथ प्रेम-संबंध

आध्यात्मिक डायरी में जोड़ें।

वृषभ राशि की महिला को कैसे पटाए - vrshabh raashi kee mahila ko kaise patae

1/20

1

राशि चिन्ह और हम

राशि चिन्ह का हमारे व्यक्तित्व एवं स्वभाव पर एक गहरा प्रभाव होता है। इसमें कोई दो राय नहीं कि हम जिस राशि चिन्ह से संबंध रखते हैं, उसके मुताबिक हमारा चीज़ों को देखने का नज़रिया बदलता है। इतना ही नहीं, यदि हम अपने ही राशि चिन्ह वाले किसी व्यक्ति से मिलते हैं, तो यह पाते हैं कि उसकी और हमारी आदतें काफी मेल खाती हैं।

2/20

2

हमारी-उनकी पसंद

हमारी और उनकी पसंद भी हमें एक जैसी लगती है, इसलिए उनके साथ हमारा तालमेल अच्छा बैठ जाता है। लेकिन जिस राशि चिन्ह की पसंदगी के बारे में हम नहीं जानते, उनका क्या? फर्ज़ कीजिए आप पहली बार किसी के साथ ‘डेट’ पर जा रहे हैं, लेकिन इस दुविधा में हैं कि उन्हें तोहफे में क्या दें, तो ऐसे में उनका राशि चिन्ह आपकी मदद कर सकता है।

3/20

3

कैसे खुश करें उन्हें?

केवल गिफ्ट की क्यों, मिलने से पहले ही उनके स्वभाव का अनुमान भी राशि चिन्ह के जरिए लगाया जा सकता है। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक राशि चिन्ह उसके भीतर आने वाले जातकों के व्यवहार, उन्हें क्या पसंद है तथा क्या नहीं पसंद, उनके बात करने का तरीका, उन्हें क्रोध आता है या नहीं तथा साथ ही किन बातों से वे सख्त नफरत करते हैं, यह सब पता लगाया जा सकता है।

4/20

4

20 अप्रैल से 20 मई

इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम ‘वृष’ राशि के जातकों के बारे में बात करने जा रहे हैं और शुरुआत करेंगे वृष राशि की महिलाओं से, ताकि आप उनका व्यवहार जानकर आसानी से उनका दिल जीत सकें। 20 अप्रैल से 20 मई के भीतर जन्म लेने वाली महिलाओं का राशि चिन्ह है वृषभ, जिसे अंग्रेजी में ‘टॉरस’ कहा जाता है।

5/20

5

वृष राशि की महिला

दरअसल वृष राशि की महिला एक ऐसी शख्सियत के रूप में उजागर होती है, जो भीड़ में भी अलग नज़र आती है। इनका प्रभावी व्यवहार, एक गज़ब का आत्म विश्वास तथा भरोसेमंद व्यक्तित्व इन्हें आसानी से लोगों से जोड़ता है। क्या आप जानते हैं कि सभी राशि चिन्हों में से वृष राशि की महिला प्यार के मामले में बेहद वफादार मानी जाती हैं।

6/20

6

बेहद वफादार पार्टनर

यदि ये किसी से सच्चा प्यार करें और उनसे शादी करने की भी ख्वाहिश रखें तो उस तमन्ना को पूर्ण करके ही रहती हैं। अपने पार्टनर के प्रति जितना यह वफादार रहती हैं, शायद ही कोई अन्य महिला हो। इसके अलावा इन्हें कला के प्रति इनकी विशेष रुचि के लिए भी जाना जाता है।

7/20

7

कलात्मक व्यवहार

इसका मतलब है कि यह एक कलाकार के रूप में प्रदर्शित होती हैं, परन्तु जरूरी नहीं है कि ये एक कलाकार ही हों। चीज़ों को एक अलग अंदाज़ से देखने की इनकी क्षमता से अपने आप ही लोग इनमें कला को खोज लेते हैं। कला के अलावा भिन्न-भिन्न जगहों पर घूमना-फिरना, खासतौर पर पर्वतों की सुंदर वादियां इन्हें बेहद भाती हैं।

8/20

8

उनकी पसंद-नापसंद

लेकिन पसंदगी के अलावा इनके व्यवहार की बात करें तो यह बेहद धीमा बोलती हैं। अपने इसी व्यवहार को लेकर यह नए लोगों से आसानी से जुड़ती हैं लेकिन विभिन्न परिस्थितियों में दिल की बजाय दिमाग की सहमति लेना अधिक पसंद करती हैं।

9/20

9

कैसे जीतें उनका दिल?

क्योंकि इनकी राय में फैसला लेने का काम दिमाग का ही होता है और हम उसे कैसे अमल करें, यह हमारे दिल की बात है। खैर जब दिल की बात आई है तो उन लोगों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि वृष राशि की महिला को कैसे खुश किया जाए।

10/20

10

उनका स्वभाव

इस सवाल का उत्तर वृष राशि की महिला के स्वभाव से ही जुड़ा है। आप जितना उनके स्वभाव को करीब से समझ पाएंगे और उसी के अनुसार उन्हें खुश करने का प्रयास करेंगे, उतना ही आप उनका दिल जीतने में सफल हो पाएंगे।

11/20

11

बात करने में आसानी

जैसा कि हमने बताया कि वृष राशि की महिलाओं से बात करना बेहद आसान है, लेकिन यह उतना भी आसान नहीं जितना कि प्रतीत होता है। उन्हें हर एक बात में एक कारण देखने की आदत होती है। वह किसी स्थिति को लेकर फैसला किस आधार पर लें, वह आधार केवल उनके दिमाग में नहीं, बल्कि दिल में भी उतरना चाहिए।

12/20

12

दोस्ती या प्यार के लिए इच्छुक

इसलिए आपसे दोस्ती या प्यार वो क्यो करें इसका एक कारण होना जरूरी है। इसलिए उन्हें उस कारण का एहसास कराना जरूरी है। वह एक एहसास उन्हें आपके साथ जीवन भर के लिए बांध देगा। लेकिन प्यार कितना सुरक्षित है, यह उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण बात है।

13/20

13

उनका विश्वास जीत लें

क्या आप सच में उनसे प्यार करते हैं? क्या आप उन्हें खुश रख सकेंगे? क्या आप दोनों का प्यार सच्चा है? यदि इन सबका उत्तर उन्हें ‘हां’ में मिलेगा तो वह दिल खोलकर आपसे प्रेम करेंगी और दोनों के रिलेशनशिप को दुरुस्त रखने के लिए हर संभव प्रयास करती रहेंगी।

14/20

14

उन्हें समझाएं

लेकिन आप उनके दिल और दिमाग में उतर सकें, इसके लिए काफी समय लगता है। इसका कारण है इनका धीमा स्वभाव, जो बोलने से लेकर इनके फैसला करने की गति पर भी असर डालता है। लोगों को समझने और उनके करीब जाने में यह आम समय से कुछ अधिक समय लेती हैं। लेकिन आप जितनी तेज़ी से उनका विश्वास जीत सकेंगे, उतनी ही गति से वह आपको अपनाएंगी।

15/20

15

खुद भी लॉयल बनें

यह सच है कि वृष राशि की महिलाएं अपने पार्टनर को लेकर काफी वफादार होती हैं। लेकिन इसी वफादारी की उम्मीद वह आपसे भी लगाती हैं, ताकि रिश्ता अटूट रहे। तो यदि उनका दिल जीतना है तो सबसे जरूरी बात है कि उनसे कभी कुछ छिपाएं नहीं।

16/20

16

बातें शेयर करें

यदि बता सकते हैं तो जरूर शेयर करें, आपके द्वारा बातें शेयर करने का मिजाज़ भी उन्हें पसंद आएगा। लेकिन यदि आप कहीं चूक भी गए तो घबराने वाली बात नहीं है, क्योंकि अमूमन वृष राशि की महिलाएं अपनी इच्छानुसार परिस्थितियों को ढालना जानती हैं।

17/20

17

रिश्तों को बांधना जानती हैं

वह जानती हैं कि आप दोनों के रिश्ते को कैसे सही पड़ाव पर लाना है और इसके लिए क्या-क्या उपाय किए जा सकते हैं। खैर यह तो स्वभाव की बात है, लेकिन इसके अलावा उनकी आदतों की बात करें तो कला के साथ-साथ पैसा कमाने का बुखार भी वृष राशि की महिलाओं के सिर चढ़कर बोलता है।

18/20

18

मनी-मांइडेड

यह महिलाएं वर्किंग हों या ना हों, लेकिन पैसा कैसे बचाना है और किन तरीकों से कमाया जा सकता है, इसमें यह काफी तेज़ होती हैं। क्योंकि इसके पीछे भी एक ठोस कारण छिपा है। वृष राशि की महिलाएं आराम की इच्छुक होती हैं। ज़िंदगी उन्हें सुखों की भरमार दे, उनकी यही ख़्वाहिश होती है।

19/20

19

ऐशो-आराम

और कोई माने या ना मानें, लेकिन पैसा हमें काफी खुशियां देता है। भले ही वह खुशियां बनावटी हों, लेकिन वृष राशि की महिलाओं को यह पसंद आता है। तो उनके दिल में उतरने के लिए उनके आराम का ख्याल जरूर रखना होगा आपको।

20/20

20

यही उनकी ख्वाहिश

इन सब बातों के बाद हो सकता है आपको कहीं ना कहीं वृष राशि की महिलाओं में कुछ खामी नज़र आई हो, लेकिन परफेक्ट तो कोई भी नहीं होता। हालांकि यह ज्योतिष शास्त्र का दावा है कि एक वृष राशि की महिला के साथ संबंध बनाना वाकई एक सफल रिश्ते की ओर बढ़ना है।

  • समग्र
  • स्पीकिंग ट्री
  • मेरी प्रोफाइल

वृषभ राशि का जीवनसाथी कौन सी राशि है?

वृषभ के लिए बेस्‍ट लाइफ पार्टनर मीन और कन्या राशि के साथ उनकी ज्यादा पटती है. व्यवहार के मामले में कर्क राशि के साथ इनकी पर्याप्त समानताएं होती हैं. धन और प्रेम के मामले में दोनों राशि के लोग व्यावहारिक होते हैं. समान स्वभाव की वजह से इनके संबंध ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाते हैं.

वृषभ राशि की कमजोरी क्या है?

वृष राशि वालो के लिये अपने ही अन्दर डूबे रहने की और आलस की आदत के अलावा और कोई बडी बीमारी नहीं होती है, इनमे शारीरिक अक्षमता की आदत नहीं होती है, इनके अन्दर टांसिल, डिप्थीरिया, पायरिया, जैसे मुँह और गले के रोग होते हैं, जब तक इनके दांत ठीक होते है, यह लोग आराम से जीवन को निकालते हैं, और दांत खराब होते ही इनका जीवन ...

वृषभ राशि को क्या पसंद है?

इस राशि के जातक सभी अच्छी और सुंदर चीजों से प्यार करते हैं और अक्सर भौतिक सुखों से घिरे रहते हैं। वृषभ राशि में जन्मे लोग बहुत कामुक और स्पर्शनीय होते हैं। इसके अलावा भी वृषभ राशि वालों में ऐसी कई बातें होती हैं, जो उन्हें खास बनाती हैं, जानिए वृषभ राशि से जुड़ी सभी खास बातें…

वृषभ राशि वाले प्यार के मामले में कैसे होते हैं?

वृषभ लव राशिफल (vrishabh love rashifal) बताता है कि वृषभ राशि के जातक मस्ती के लिए प्यार नहीं करते हैं। ये लोग प्रेम भावनाओं का बहुत ज्यादा सम्मान करते हैं। ये जिसे प्यार करते हैं, उसके साथ ही जीवन भर रहना चाहते हैं। यही कारण है कि वृषभ राशि के जातकों को अपना साथी खोजने में काफी समय लगता है।