"Share your Knowledge, It’s a way to achieve Immortality" Show जाति प्रथा ‘जाति’ शब्द अंग्रेजी के ‘कास्ट’ का हिन्दी अनुवाद है। अंग्रेजी भाषा के ‘कास्ट’ शब्द की व्युत्पत्ति पुर्तगाली भाषा के ‘कास्टा’ शब्द से हुई है। जाति की परिभाषाहर्बर्ट रिजलेमहोदय ने जाति को मानवीय अथवा दैविक उत्पत्ति से सम्बन्धित बताकर, उसे एक ही व्यवसाय में लगे हुए समान विचार वाले लोगों का समूह बनाया है। डॉ० स्मिथ ने जाति की परिभाषा करते हुए इसे उन परिवारों का समूह बताया है जो धार्मिक संस्कारों तथा विशेष तौर पर खान-पान और वैवाहिक सम्बन्धों की रीतियों में समान व्यवहार तथा निकटता अनुभव करते हैं। डॉ० शाम शास्त्री के अनुसार “आहार तथा विवाह सम्बन्धी सामाजिक अलगाव को ही जाति कहते हैं। इसमें जन्म तथा संस्कार को नगण्य स्थान प्राप्त है।” मैकाईवर। इन विभिन्न परिभाषाओं के आधार पर हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि समान सामाजिक व्यवहार, परम्पराएँ, धार्मिक विश्वास, रक्त सम्बन्ध तथा समान जीवन की एकता वाले मानव वर्ग समूह को जाति कहा जाता है। जाति तथा उपजातिमानव और मानव के बीच मानवकृत विषमता की एक और कड़ी उपजाति भी हैं केतकर महोदय का विचार है कि जाति तथा उपजाति सापेक्ष शब्द हैं अर्थात ये एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं। लीच महोदय ने उपजाति के रूप को स्पष्ट करते हुए इसे एक ही जाति के बीच के वर्गों में वैवाहिक सम्बन्धों द्वारा घनिष्ठता या रिश्तेदारी माना है। हमारा विश्वास है कि जब कोई जाति संख्या में काफी बड़ी हो जाती है तथा उसका विस्तार दूर-दूर तक हो जाता है तो जाति के एक स्थान पर रहने वाली पारस्परिक रक्त सम्बन्धों में घनिष्ट सदस्यों को उपजाति कहा जाता है। उपजाति का जन्म होने में रिश्तेदारी का भी प्रमुख योगदान रहा होगा। ‘जाति’ तथा ‘वर्ण’प्रायः जाति तथा वर्ण को समान समझा जाता है। परन्तु यह ठीक नहीं है। डॉ० गोखले का विचार है कि जाति का निर्धारण जन्म के आधार पर तथा वर्ण का निर्धारण शरीर के रंग के आधार पर किया जाता है। वर्ण का अर्थ रंग ही है। उदाहरण के लिए, हम कह सकते हैं कि आर्य तथा अनार्य दो जातियाँ थीं। आर्यों ने समस्त अनार्यों को किसी वर्ण के रूप में स्वीकार नहीं किया। जिन अनार्यों को दास बनाया गया उन्हें उनके रंग के अनुसार वर्ण व्यवस्था में निम्न स्थान दिया। इस समय अनेक वे भी अनार्य थे जो आर्यों के प्रभाव में नहीं आये तथा दक्षिणी भारत की ओर चले गये। आर्यों ने उनको पृथक् जाति मान कर ‘दस्यु’ तथा द्रविड़ कहा। जिन अनार्यों का समाजीकरण हो गया वे अनार्य के रूप में पृथक् जाति के नहीं माने गये, अपितु वे वर्णानुसार वर्ण-व्यवस्था के अन्तर्गत रखे गये। भारतीय जाति तथा वर्ण में यही अन्तर है। भारतीय जाति प्रथा की उत्पत्ति के सिद्धान्तजाति प्रथा की उत्पत्ति के विषय में प्रतिपादित सिद्धान्त निम्नलिखित हैं-
निष्कर्ष– जाति प्रथा की उत्पत्ति के उपरोक्त सिद्धान्तों के वर्णन तथा उनकी समालोचना द्वारा हमें इस निष्कर्ष की प्राप्ति होती है कि जाति प्रथा की उत्पत्ति के विषय में किसी सर्व सम्मत सिद्धान्त का प्रतिपादन नहीं किया जा सकता। जाति प्रथा का विकासभारत में जाति प्रथा के विकास के विषय में अनेक बातें कही गई हैं। इसकी उत्पत्ति का स्रोत प्रायः प्राचीन भारतीय इतिहास में खोजा गया है तथा उसके आधार इसके विकास की विभिन्न दशाएँ बताई गई हैं। परन्तु हम इसके विकास को आधुनिक समय से लेकर प्राचीन समय की ओर जाते हुए खोजने का प्रयत्न करेंगे। आज यदि हमसे कोई यह प्रश्न करता है कि तुम किस जाति के हो, तो हम अपनी जाति को अपने धर्मानुसार हिन्दू या मुसलमान या पारसी या सिख या ईसाई बताते हैं। यदि कोई हिन्दू को हिन्दू जानकर यह पूछता है कि तुम किस जाति के हो तो वह उत्तर देता है ब्राह्मण या क्षत्रिय या वैश्य या हरिजन। इस प्रकार एक तो हुई हिन्दू जाति और दूसरी हुई स्वयं हिन्दू की ही ब्राह्मण या क्षत्रिय या वैश्य या हरिजन जाति। अब यदि ब्राण से पूछा जाये कि तुम कौन ब्राह्मण हो, तो वह कहता है गौड़ या कान्यकुब्ज या अमुक ब्राह्मण। इस प्रकार जाति प्रथा एक गड़बड़ घोटाला सा प्रतीत होती है। यह गड़बड़ आज से नहीं, वरन् लगभग मुसलमानों के भारत आगमन काल से चली आ रही है। मुसलमानों के आगमन के कुछ समय पूर्व भारतीय जाति प्रथा का एक दूसरा रूप था। इस समय वर्ण-व्यवस्था अपना गौरवकाल व्यतीत कर चुकी थी तथा उसे अनेक विदेशी तत्वों का सामना करना पड़ रहा था। वास्तविक रूप में इस समय वर्ण जैसी चीज कम रह गई थी तथा ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य तथा शूद्र अपने को जाति मान चुके थे। उनका धर्म हिन्दू था तथा हिन्दू भी वे अपने को ब्राह्मण जाति या क्षत्रिय जाति या वैश्य जाति कहते थे। इसका अर्थ यह हुआ कि अब वर्ण ने जाति का रूप धारण कर लिया था। वैदिक युग में जाति प्रथा की स्थिति बड़ी स्पष्ट थी। एक आर्य जाति थी और दूसरी अनार्य जाति। आर्यों के मध्य कार्य-विभाजन करने के लिए वर्ण-व्यवस्था का नियमन किया गया। वर्ण व्यवस्था का निर्धारण विशुद्धतः रंग के आधार पर नहीं किया गया-क्योंकि ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य तो लगभग एक ही रंग के थे। वर्ण व्यवस्था का मुख्य आधार कार्य क्षमता तथा कुशलता ही था। अनार्य वर्ण व्यवस्था से बाहर थे। हमें लगता है कि आर्य पहले ही दृष्टि में अनार्यों से घृणा करने लगे थे- (Hate at first sight) अतः उन्होंने अनार्यों को अपने से अलगाव देने के लिए उन्हें अलग जाति का कहा। इस प्रकार जाति प्रथा का विकास आर्य तथा अनार्य जाति से प्रारम्भ हुआ। आर्यों के चारों वर्ण आर्य जाति थे। भले ही शूद्र अपवित्र माने गये परन्तु आर्यों ने उन्हें अपनी वर्ण-व्यवस्था में स्थान तो दिया। अनेक शूद्रों ने तो कर्म द्वारा ब्राह्मणत्व भी प्राप्त किया था। बाद में जब जनसंख्या बढ़ी और वर्णों को पहचानना मुश्किल होने लगा तो अपनी श्रेष्ठता या अस्तित्व बनाये रखने के लिए प्रत्येक वर्ण अपने को जाति मान बैठा। जाति प्रथा का विकास इसी तरह होता रहा और आज भारत विभिन्न जातियों का अजायबघर बन गया। जाति प्रथा की विशेषताएँजाति की विशेषताओं को दो प्रमुख भागों में बाँटा जा सकता है:-
महत्वपूर्ण लिंक
Disclaimer: wandofknowledge.com केवल शिक्षा और ज्ञान के उद्देश्य से बनाया गया है। किसी भी प्रश्न के लिए, अस्वीकरण से अनुरोध है कि कृपया हमसे संपर्क करें। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे। हम नकल को प्रोत्साहन नहीं देते हैं। अगर किसी भी तरह से यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है, तो कृपया हमें पर मेल करें। About the authorवर्ण और जाति में क्या अंतर है?जाति तथा वर्ण में क्या अंतर है ? वर्ण (बड़ा) समूह वाचक शब्द है और जाति (छोटा) समूह वाचक शब्द। एक वर्ण के अन्तर्गत कई जातियाँ आती हैं। इसी प्रकार एक जाति के अन्तरगत कई उपजातियां आती हैं।
जाति से आप क्या समझते हैं जाति प्रथा की विशेषताओं का वर्णन करें?हट्टन के अनुसार- “जाति एक ऐसी व्यवस्था है, जिसके अन्तर्गत एक समाज अनेक आत्मकेन्द्रित एवं एक-दूसरे से पूर्णत: पृथक् इकाइयों (जातियों) में विभाजित रहता है, इन इकाइयों के बीच पारस्परिक सम्बन्ध ऊँच-नीच के आधार पर सांस्कारिक रूप से निर्धारित होते हैं।”
जाति व्यवस्था की विशेषताएं क्या है?इस अन्तर को ध्यान में रखते हुए यह माना जा सकता है कि एक इकाई के रुप में जाति की ये विशेषताएं हैं: वंशानुगत सदस्यता, अन्तर्विवाह, निश्चित व्यवसाय, तथा जाति समितियां, जबकि व्यवस्था के रुप में जाति की विशेषताएं हैं: श्रेणीक्रम, खानपान पर प्रतिबन्ध, तथा शारीरिक व सामाजिक दूरियों पर प्रतिबन्ध।
|