वन विभाग का मतलब क्या होता है? - van vibhaag ka matalab kya hota hai?

Forest Guard या वन रक्षक किसी भी राज्य वन विभाग के तृतीय श्रेणी के अराजपत्रित कर्मचारी होते हैं। फारेस्ट गार्ड को वन विभाग के सिपाही भी कहा जा सकता है जिसका मुख्य कार्य वन, वन्य जीव और वन्य उपज की रक्षा करना होता है। भारत के सभी राज्यों में वन रक्षक या Forest Guard के पद विज्ञापित होते रहते हैं। यदि आप भी यह जानना चाहते हैं कि Forest Guard क्या होता है और Forest Guard कैसे बनें, तो इस से सम्बंधित पूरी जानकारी हम आपको यहाँ पर देने वाले हैं। अतः आइये जानते हैं कि Forest Guard क्या होता है और कैसे बनें।

Show

Table of Contents

  • Forest Guard क्या होता है
  • Forest Guard के क्या काम होते हैं
  • Forest Guard कैसे बनें
  • फारेस्ट गार्ड के लिए आवेदन करने की योग्यता
      • शैक्षिक योग्यता
      • आयु सीमा
  • Forest Guard का Exam Pattern
  • फारेस्ट गार्ड का फिज़िकल टेस्ट और शारीरिक मापदंड
  • फारेस्ट गार्ड की सैलरी
  • निष्कर्ष

Forest Guard क्या होता है

फारेस्ट गार्ड भारत के राज्य वन विभागों के तृतीय श्रेणी के अराजपत्रित कर्मचारी होते हैं और फारेस्ट गार्ड को वन विभाग का सिपाही भी कहा जा सकता है।

Forest Guard के क्या काम होते हैं

एक फारेस्ट गार्ड या वन रक्षक के मुख्यतः निम्नलिखित आधिकारिक कार्य और कर्तव्य होते हैं:

  • वन की रक्षा करना।
  • वन्य जीव और पेड़-पौधों की रक्षा करना।
  • विभिन्न आधिकारिक वानिकी कार्यों का निपटारा।
  • वन अपराधों का पता लगाना।
  • कोई भी ऐसा अन्य कार्य करना जो उनको आधिकारिक रूप से सौंपा जाए।

Forest Guard कैसे बनें

यहाँ पर हम आपको फारेस्ट गार्ड के पद के लिए आवेदन करने की योग्यता और सम्पूर्ण नियुक्ति प्रक्रिया के बारे में बताएंगे। भारत के प्रत्येक राज्य के लिए फारेस्ट गार्ड की नियुक्ति प्रक्रिया भिन्न-भिन्न हो सकती है। परन्तु प्रत्येक राज्य की नियुक्ति प्रक्रिया के लिए एक बात जो लगभग समान होती है वो यह है कि प्रत्येक राज्य में फारेस्ट गार्ड की नियुक्ति के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड या पेन और पेपर के साथ) और एक फिज़िकल टेस्ट होता है। चूँकि फारेस्ट गार्ड को एक प्रकार से वन विभाग का सिपाही भी कहा जाता है इसलिए इस पद पर आवेदन करने हेतू अभ्यर्थी के कुछ न्यूनतम शारीरिक मापदंड भी तय किये जाते हैं। यहाँ पर उदाहरण के तौर पर दिल्ली के फारेस्ट गार्ड की नियुक्ति प्रक्रिया के बारे में बताएँगे। अतः आइये जानते हैं कि दिल्ली में फारेस्ट गार्ड कैसे बनें।

फारेस्ट गार्ड के लिए आवेदन करने की योग्यता

शैक्षिक योग्यता

फारेस्ट गार्ड के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने चाहिए।

आयु सीमा

दिल्ली सरकार के वन विभाग में फारेस्ट गार्ड के पद के लिए आवेदन करने हेतू अभ्यर्थी न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष का होना चाहिए। अन्य राज्यों के लिए आयु सीमा सम्बंधित राज्य सरकार के नियमों के आधार पर तय की जाती है।

Forest Guard का Exam Pattern

दिल्ली में फारेस्ट गार्ड के पद पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार है:

विषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंकसामान्य बुद्धि + रीज़निंग4040सामान्य जागरूकता/ सामान्य ज्ञान4040क्वांटेटिव एप्टीट्यूड (गणित)4040अंग्रेजी भाषा4040हिंदी भाषा4040कुल200200

फारेस्ट गार्ड का फिज़िकल टेस्ट और शारीरिक मापदंड

दिल्ली में फारेस्ट गार्ड के पद पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को फिज़िकल टेस्ट और शारीरिक मापदंड के लिए बुलाया जाता है, जो इस प्रकार होता है:

पैदल चाल की दूरीअधिकतम समयावधिपुरुष25 किलोमीटर4 घंटेमहिला16 किलोमीटर4 घंटेन्यूनतम कदन्यूनतम छातीपुरुष163 सेंटीमीटर84 सेंटीमीटर + 5 सेंटीमीटर का फुलावमहिला150 सेंटीमीटर——

फिज़िकल टेस्ट और शारीरिक मापदंड में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का उपरोक्त लिखित प्रतियोगिता परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर बनाई जाने वाली मेरिट सूची के आधार पर फारेस्ट गार्ड या वन रक्षक के पद पर अंतिम चयन किया जाता है। इस पद के लिए कोई इंटरव्यू या साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाता है।

फारेस्ट गार्ड की सैलरी

7th Pay Commission के आधार पर फारेस्ट गार्ड का Pay Scale 21,700-69,100/- रूपये का होता है। अर्थात एक नव- नियुक्त फारेस्ट गार्ड की शुरुआती Basic Pay 21700/- रूपये होती है। इस Basic Pay के ऊपर वर्तमान सरकारी मानकों के आधार पर अन्य भत्ते भी जोड़ कर मिलते हैं।

यह भी पढ़े:

  1. SSC CHSL परीक्षा क्या है?
  2. पुलिस कांस्टेबल कैसे बनें?
  3. सरकारी नौकरी कैसे पाएं?
  4. होम गार्ड क्या होता है और Home Guard कैसे बनें ?

निष्कर्ष

यहाँ पर हमने Forest Guard क्या होता है, Forest Guard की नियुक्ति प्रक्रिया के आधार पर Forest Guard कैसे बनें, फारेस्ट गार्ड के मुख्य कार्य और सैलरी आदि के बारे में बताया। आप इस जानकारी और अपनी योग्यता के अनुसार 12th के बाद फारेस्ट गार्ड के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं और अपने राज्य में फारेस्ट गार्ड के पद पर नियुक्त हो सकते हैं। आप हमारी वेबसाइट shikshavyavsay.com पर भारत में मौजूद विभिन्न कैरियर, शिक्षा और रोज़गार से सम्बंधित विकल्पों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आप में से बहुत लोग वन विभाग में नौकरी पाना चाहते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि वन विभाग में कितने पद होते हैं और इन सभी पदों पर काम करने वाले व्यक्ति को कितना वेतन मिलता है अगर आप वन विभाग के पोस्ट के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आपको इसके सभी पदों के बारे में जानकारी होना जरूरी है इसीलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको वन  विभाग के सभी पदों के बारे में डिटेल में जानकारी देंगे.

Table of Contents

  • 1 वन विभाग में कितने पद होते हैं और सैलरी कितनी होती है?
    • 1.1 फारेस्ट वाचेर(वाइल्डलाइफ गार्ड)
    • 1.2 फारेस्ट गार्ड (वन रक्षक)
    • 1.3 फोरेस्टर
    • 1.4 ब्लाक ऑफिसर
    • 1.5 फारेस्ट रेंज ऑफिसर
    • 1.6 अस्सिटेंट कंसेर्वेशन ऑफ़ फारेस्ट (सहायक वन संरक्षक)
    • 1.7 डिवीजनल फारेस्ट ऑफिसर
    • 1.8 कांसेर्वटर ऑफ़ फारेस्ट
    • 1.9 चीफ कांसेर्वटर ऑफ़ फारेस्ट (मुख्य वन संरक्षक)
    • 1.10 एडिशनल प्रिन्सिपल चीफ कांसेर्वटर ऑफ़ फारेस्ट
    • 1.11 प्रिन्सिपल चीफ कांसेर्वटर ऑफ़ फारेस्ट
    • 1.12 हेड ऑफ़ फारेस्ट (वन प्रमुख)
    • 1.13 आज आपने क्या सीखा?
    • 1.14 Related

वन विभाग में कितने पद होते हैं और सैलरी कितनी होती है?

वन विभाग का मतलब क्या होता है? - van vibhaag ka matalab kya hota hai?

फारेस्ट वाचेर(वाइल्डलाइफ गार्ड)

ये वन विभाग का सबसे छोटा पद होता है इसे वन्य जीव रक्षक भी कहा जाता है इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति की पर मंथ सैलरी 18 हजार से 25 हजार रूपये तक होती है.

फारेस्ट गार्ड (वन रक्षक)

ये पद फारेस्ट वाचेर से थोड़ा ऊपर का पद होता है इस पद पर काम करने वाले कैंडिडेट को पर मंथ 23 हजार से 30 हजार रूपये तक सैलरी दी जाती है.

फोरेस्टर

ये पद फारेस्ट गार्ड से ऊपर का पद होता है इसे फारेस्ट इंस्पेक्टर (वन निरीक्षक) भी कहा जाता है फारेस्ट इंस्पेक्टर के पद पर काम करने वाले व्यक्ति का पर मंथ वेतन 26 हजार से 32 हजार रूपये तक होता है.

ब्लाक ऑफिसर

ये पद फोरेस्टर से उच्च होता है इन्हें डिप्टी रेंजर के नाम से भी जाना जाता है वन विभाग में ब्लाक ऑफिसर की पोस्ट पर काम करने वाले व्यक्ति की पर मंथ सैलरी 30 हजार से 38 हजार रूपये तक होती है.

फारेस्ट रेंज ऑफिसर

इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति का पर मंथ वेतन लगभग 33 हजार से 50 हजार रूपये के बीच में होता है ये पद ब्लाक ऑफिसर से ऊँचा होता है.

अस्सिटेंट कंसेर्वेशन ऑफ़ फारेस्ट (सहायक वन संरक्षक)

ये पद फारेस्ट रेंज ऑफिसर से उच्च होता है इस पद पर काम करने वाले कैंडिडेट की पर मंथ सैलरी 50 हजार से 80 हजार रूपये तक हो सकती है.

डिवीजनल फारेस्ट ऑफिसर

इसे प्रभारी वन अधिकारी भी कहा जाता है ये पद अस्सिटेंट कांसेर्वेशन ऑफ़ फारेस्ट से ऊँचा पद होता है  इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति की पर मंथ सैलरी लगभग 75 हजार से 1 लाख 20 हजर रूपये तक होती है.

कांसेर्वटर ऑफ़ फारेस्ट

ये डिवीजनल फारेस्ट ऑफिसर से उच्च पद है इसे वन संरक्षक भी कहा जाता है इनकी पर मंथ सैलरी लगभग 1 लाख से 1 लाख 50 हजार रूपये तक हो सकती है.

चीफ कांसेर्वटर ऑफ़ फारेस्ट (मुख्य वन संरक्षक)

इस पद पर काम करने वाले कैंडिडेट की पर मंथ सैलरी लगभग 1 लाख 48 हजार से 2 लाख 18 हजार रूपये तक हो सकती है ये पद कांसेर्वटर ऑफ़ फारेस्ट से उच्च होता है.

एडिशनल प्रिन्सिपल चीफ कांसेर्वटर ऑफ़ फारेस्ट

इसे अपर प्रधान वन संरक्षक भी कहा जाता है ये पद चीफ कांसेर्वटर ऑफ़ फारेस्ट से ऊँचा पद होता है इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति की पर मंथ सैलरी लगभग 1 लाख 82 हजार से 2 लाख 24 हजार रूपये तक होती है.

प्रिन्सिपल चीफ कांसेर्वटर ऑफ़ फारेस्ट

ये पद एडिशनल प्रिन्सिपल चीफ कांसेर्वटर ऑफ़ फारेस्ट के पद से ऊँचा होता है इसे प्रधान मुख्य वन संरक्षक भी कहा जाता है प्रिन्सिपल चीफ कांसेर्वटर ऑफ़ फारेस्ट की पोस्ट पर काम करने वाले कैंडिडेट की पर मंथ सैलरी लगभग 2 लाख 5 हजार से 2 लाख 25 हजार रूपये तक हो सकती है.

हेड ऑफ़ फारेस्ट (वन प्रमुख)

इसे डायरेक्ट जनरल ऑफ़ फारेस्ट के नाम से भी जाना जाता है ये पद प्रिन्सिपल चीफ कांसेर्वटर ऑफ़ फारेस्ट से उच्च होता है इस पद पर काम करने वाले कैंडिडेट की पर मंथ सैलरी लगभग 2 लाख 25 से 2 लाख 40 हजार तक होती है.

इसके बाद फारेस्ट सेक्रेटरी (वन सचिव) और फारेस्ट मिनिस्टर (वन मंत्री) की पोस्ट आती है ये वन विभाग में सबसे ऊँचे पद होते है.

इस आर्टिकल में अपने जाना की वन विभाग में कितने पद होते है और अगर आप वन विभाग में नौकरी पाना चाहते है तो इस वन विभाग में नौकरी कैसे पायें? | वन विभाग के लिए अप्लाई करें? आर्टिकल को पढ़ें.

इसे भी पढ़ें?

बिजली विभाग में नौकरी कैसे पाये? | बिजली विभाग में अप्लाई करें

Police Inspector कैसे बने? | पुलिस का सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

पुलिस कांस्टेबल कैसे बनें? | सिपाही कैसे बने?

आर्मी की तैयारी कैसे करे? | आर्मी का काम क्या होता है?

आज आपने क्या सीखा?

हम आशा करते हैं कि हमारा ये (van vibhag me kitne pad hote hai) आर्टिकल आपको काफी पसंद आया होगा इसमें हमने आपको वन विभाग के सभी पोस्ट्स के बारे में डिटेल में जानकारी दी है,

हमारी ये (van vibhag me kitne pad hote hai) जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके जरुर बताइयेगा और और जो लोग वन विभाग की पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते है उनके साथ भी जरुर शेयर कीजियेगा.

वन विभाग में सबसे बड़ा पद किसका होता है?

हेड ऑफ़ फारेस्ट (वन प्रमुख) इसके बाद फारेस्ट सेक्रेटरी (वन सचिव) और फारेस्ट मिनिस्टर (वन मंत्री) की पोस्ट आती है ये वन विभाग में सबसे ऊँचे पद होते है.

वन विभाग में सबसे छोटा पद कौन सा होता है?

वन विभाग में सबसे छोटा पद होता है – फॉरेस्ट वाचर यानी वाइल्डलाइफ गार्ड और सबसे बड़ा पद होता है – हेड ऑफ फॉरेस्ट।

वन विभाग की स्थापना कब हुई थी?

सही उत्तर 1966 है। भारतीय वन सेवा भारत सरकार की तीन अखिल भारतीय सेवाओं में से एक है। इसका गठन वर्ष 1966 में भारत सरकार द्वारा अखिल भारतीय सेवा अधिनियम, 1951 के तहत किया गया था।