उगते हुए सूर्य और उस समय के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन अपने शब्दों में लिखिए - ugate hue soory aur us samay ke praakrtik saundary ka varnan apane shabdon mein likhie

किसी स्थान पर अंधेरी रात बीत जाने के पश्चात जब सूर्य निकलता है तो वह लाल रंग का दिखाई देता है। लाल सूर्य की लालिमा आकाश में स्पष्ट दिखाई देती है। यह हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसे देखते ही पंछी चहचहाना शुरू कर देते हैं। उनके चहचहाने से ही अन्य जीवों को सवेरा होने का संकेत मिलता है। हम मनुष्य भी इन पंछियों के चहचहाने से ही समझ जाते हैं कि सवेरा हो चुका है।

सूर्योदय का दृश्य इतना सुन्दर और मनमोहक होता है कि इसे केवल देखते रहने का मन करता है। मनुष्य क्षण भर के लिए अपनी सारी दुख परेशानियां भूल जाता है। सूर्योदय से उसके अंदर नई ऊर्जा का संचार होता है जिससे मन अत्यंत प्रसन्न हो जाता है।

उगते हुए सूर्य और उस समय के प्राकृतिक सौंदर्य का वर्णन अपने शब्दों में लिखिए - ugate hue soory aur us samay ke praakrtik saundary ka varnan apane shabdon mein likhie
सूर्योदय का दृश्य हिंदी निबंध / Essay on Sunrise in Hindi

सूर्योदय के समय वायु शुद्ध होने के कारण लोग बाग बगीचों की सैर के लिए निकल पड़ते हैं। इसके अलावा कुछ लोग प्रतिदिन सूर्योदय के समय बाग बगीचों में सिर्फ सैर करने के स्थान पर योग, प्राणायाम और कसरत भी करते हैं। बच्चे भी सुबह-सुबह खेल खेलने जाते हैं। इस समय बच्चे क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल आदि खेल खेलते हैं।

कुछ लोग इसी समय भजन सुनना पसंद करते हैं जिससे उन्हें अपने दैनिक कार्य करने की ऊर्जा प्राप्त हो सके। भजन में गायत्री मंत्र का जाप सुनना बहुत अधिक लोग पसंद करते हैं।

सूर्योदय का समय पेड़ों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है क्योंकि इसी समय पेड़ सूर्य की किरणों की सहायता से अपना भोजन बनाते हैं। सूर्योदय के समय ही फूल खिल उठते हैं और उन पर गिरी हुई ओस की बूंदे उनके रूप को और बढ़ा देती है। 

सूर्योदय हर प्राणी के लिए लाभदायक होता है। पंछी, पेड़, मनुष्य या अन्य प्राणी सभी के दिन का प्रारंभ सूर्योदय के साथ ही होती है। सूर्योदय के समय सूर्य अपनी लालिमा से प्रकृति के सौंदर्य को अलंकृत कर देता है।

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं 

*Hindi Range * ने आपके लिए कुछ खास 🎁भेजा है

*नीचे दी गई रेड लाइन को क्लिक करें*🙏

👇👇👇👇