दिल्ली में जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे लागू करें? - dillee mein janm pramaan patr onalain kaise laagoo karen?

Delhi Birth Certificate Online 2022 :- नमस्कार दोस्तों आज हम आपको जन्म प्रमाण पत्र से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी को लेकर आयें है जी हां जैसा की अभी तक भारत की राजधानी दिल्ली में जन्म प्रमाण पत्र को अभी तक ऑफलाइन बनवाया जाता है, जिसके लिए सरकारी दफ्तर या सरकारी हॉस्पिटल जाना पड़ता था जिसमे काफी समय नष्ट हो जाता था, फिर भी समय पार जन्म प्रमाण पत्र नहीं मिल पाटा था. लेकिन अब राजधानी के लोगो के लिए यह बेहद खुशख़बरी होगी की दिल्ली सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र (Delhi Birth Certificate) को बनवाने की प्रक्रिया काफी सरल और आसान कर दी है. जी अब दिल्ली के निवासी अपने बच्चे या परिवार में किसी का भी जन्म प्रमाण पत्र घर बैठे ऑनलाइन बनवा सकते है जिसके बारे में आज हम आपको विस्तार से बताने जा रहे है.

Show

सभी जानते है की आज अगर आप राजधानी में रहते है तो जानते ही होंगे की बच्चे के जन्म के समय बनने वाला यह दस्तावेज़ कितना महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसकी जरूरत बच्चे के आगे के भविष्य के लिए हर जगह पड़ती है, फिर चाहे वह उसकी शिक्षा के लिए स्कूल हो या फिर किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो बैसे सबसे जरूरी जन्म प्रमाण पत्र इसलिए बनाया जाता है ताकि बच्चे की पहचान हो सके की वह किसका बच्चा है, कहाँ रहता है. इसलिए जरूरी होता है की बच्चे के जन्म के बाद उसका जन्म प्रमाण पत्र अवश्य बनवा ले. जिसे अब सरकार इसे ऑनलाइन पोर्टल (Delhi Birth Certificate Online) के जरिये बनाने की प्रक्रिया को और भी आसान कर दिया है. अब इस जन्म प्रमाण पत्र को आप ऑनलाइन इस पोर्टल के जरिये कैसे बना सकते है इसकी अधिक जानकारी के लिए आप हमारे इस लेख को नीचे ध्यानपूर्वक पढ़े –

Contents

  • 1 दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र | Delhi Birth Certificate
  • 2 दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र के लाभ | Benefits of delhi birth certificate
  • 3 दिल्ली जन्म प्रमाण बनवाने के लिये जरूरी दस्तावेज़ | Documents required to get Delhi Birth Proof
  • 4 दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन
  • 5 दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र से जुड़े सवाल जवाब
  • 6 दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र क्या है?
  • 7 दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन क्यों की गई है?
  • 8 आवेदन करने के पश्चात कितने दिनों बाद जन्म प्रमाण पत्र बन जाता है?
  • 9 दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

दिल्ली में जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे लागू करें? - dillee mein janm pramaan patr onalain kaise laagoo karen?

जन्म प्रमाण पत्र एक ऐसा दस्तावेज़ जिसमे बच्चे में माता – पिता का नाम उसका जन्म कहाँ और कब हुआ जैसी जानकारी दर्ज होती है ताकि बच्चे की आसानी से पहचान की जा सके जो की आज के समय के लिए काफी जरूरी दस्तावेज़ बन गया है. इसकी जरूरत आज सरकारी, प्राइवेट हर जगह पर पड़ती है इसलिए दिल्ली सरकार ने निर्धारित किया है की बच्चे का जन्म कही भी मतलब की घर में या फिर किसी अस्पताल में हो बच्चे का ,जन्म प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

नाम दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र
राज्य दिल्ली
उद्देश्य राज्य में होने वाली घुश्खोरी
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
वेबसाइट www.ndmc.gov.in
  • दिल्ली जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

जिसे अभी तक सरकारी दफ्तर आदि में जाकर बनवाना पड़ता है जिसमे बच्चे के पेरेंट्स को काफी समस्या का सामना करना पड़ता था लेकिन अब सरकार ने अपने प्रदेश के नागरिकों की इस समस्या को समझते हुए और डिजिटल इंडिया को ध्यान में रखते हुए सरकार जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल वेबसाइट को लांच किया है, जहाँ से जाकर आप दिल्ली नागरिक अपने बच्चे का जन्म प्रमाण घर बैठे ऑनलाइन बनवा सकते है.

  • दिल्ली भूलेख ऑनलाइन कैसे देखें? | Dehli Bhulekh Online Kaise Dekhe

जानकारी के लिये बता दे की सरकार के द्वारा लांच किये गए पोर्टल के जरिये आप आसानी से बच्चे के जन्म प्रमाण के लिए आवेदन कर सकते है इसके साथ ही प्रमाण पत्र को घर बैठे डाउनलोड भी कर सकते है. अब ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे कर सकते है इसके लिए नीचे दी गयी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़े –

  • [ eCoupon] दिल्ली राशन कार्ड कूपन के लिए आवेदन कैसे करे? | Temporary Ration Coupon Apply Online

दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र के लाभ | Benefits of delhi birth certificate

  • भारत सरकार से लेकर दिल्ली सरकार ने लगभग अपनी सभी योजनाओं के लिए जन्म प्रमाण पत्र के लिए जरूरी कर दिया है. तो आप इस प्रमाण पत्र को बनवाकर सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी प्राप्त कर सकते है.
  • स्कूल में बच्चे का एड्मिशन दिलाने पर इस प्रमाण पट की आवश्यकता होती है.
  • दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र के जरिये आसानी पासपोर्ट बनवा सकते है.
  • पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए इसका उपयोग कर सकते है.

दिल्ली जन्म प्रमाण बनवाने के लिये जरूरी दस्तावेज़ | Documents required to get Delhi Birth Proof

दिल्ली निवासी = सरकार ने अपने प्रदेश के नागरिकों के लिए इस पोर्टल को तैयारी किया है इसलिए यहाँ से जन्म प्रमाण पत्र सिर्फ दिल्ली के नागरिक ही बनवा सकते है.

माता -पिता का आधार कार्ड = बच्चे की पहचान के के लिए बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में माता -पिता का नाम दर्ज किया जाता इसलिए माता -पिता का आधार कार्ड होना जरूरी है.

मोबाइल नंबर = जब आप जन्म प्रमाण बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ा फॉर्म भरेंगे तो उसे सबमिट करने के लिए मोबाइल नंबर ओटीपी की आवश्यकता होती है इसलिए मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है.

जन्म तिथि = जन्म प्रमाण पत्र में बच्चे की जन्म तिथि लिखी जाती है इसलिए आपको बच्चे की जन्म की दिनाक को याद रखना है.

दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन

  • दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे आपको दिल्ली सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट www.ndmc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर आते ही यहां आपको Online Service का ऑप्शन मिलेगा जहां आपको क्लिक कर देना है।
  • दिल्ली में जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे लागू करें? - dillee mein janm pramaan patr onalain kaise laagoo karen?
  • Online service पर क्लिक करने के बाद यहां आपको एक पेज मिलेगा जिसमे कुछ सेवाओं से जुड़ी लिस्ट दिखाई देगी इसी लिस्ट में आपको Birth Certificate का ऑप्शन दिखेगा जहां आपको क्लिक कर देना है।

दिल्ली में जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे लागू करें? - dillee mein janm pramaan patr onalain kaise laagoo karen?

  • अब यहां आपकी स्क्रीन पर जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ा एक फॉर्म निकल कर आएगा जिसमे मांगी गई सभी जानकारी जैसे जैसे नाम, जन्म स्थान, माता- पिता का नाम आदि जानकरी भर देनी है। और फॉर्म को सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।

दिल्ली में जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे लागू करें? - dillee mein janm pramaan patr onalain kaise laagoo karen?

  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन हो जाएगा।
  • और आपका जन्म प्रमाण पत्र 7 दिन में बनकर आ जायेगा।

दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र से जुड़े सवाल जवाब

दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र क्या है?

यह दिल्ली राज्य सरकार द्वारा 21 दिनों से अधिक आयु के बच्चों के लिए जारी किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमें यह प्रमाणित किया जाता है कि नागरिक का जन्म कहां और किस तिथि को हुआ है।

दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन क्यों की गई है?

भारत की राजधानी दिल्ली में जनसंख्या बहुत अधिक है जिस कारण जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों में भीड़ लगी रहती है और नागरिकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है इसलिए दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया ऑनलाइन की गई है।

आवेदन करने के पश्चात कितने दिनों बाद जन्म प्रमाण पत्र बन जाता है?

जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन करने के 7 दिनों के बाद दिल्ली राज्य सरकार के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है।

दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

निष्कर्ष

दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र बच्चे के जन्म की बाद बनने वाला बहुत ही जरूरी दस्तावेज़ है, जो बच्चे के जन्म के बाद बाद बनवा लेना चाहिए। अब क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ बन गया है इसलिए अब दिल्ली सरकार ने इसे ऑनलाइन बनाने की प्रक्रिया को भी आसान कर दिया है ताकि सभी नागरिक अपने बच्चे के जन्म के बाद उसका जन्म प्रमाण पत्र आसानी से घर बैठे बनवा सके.

अब कैसे बनवा सकते है इसके लिए जरूरी दस्तावेज़ होने चाहिए, आदि सभी जानकारी के बारे में इस लेख के माध्यम से बता ही चुके है. उम्मीद करता हूँ की आपको दी गयी जानकारी उपयोगी साबित हुई होगी। अगर आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल है या फिर आपको जन्म प्रमाण पत्र के लिए बनवाए में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है तो आप हमसे कमेंट करके पूछ सकते है.

दिल्ली में जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कैसे करें?

दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन दिल्ली जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे आपको दिल्ली सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट www.ndmc.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट पर आते ही यहां आपको Online Service का ऑप्शन मिलेगा जहां आपको क्लिक कर देना है।

दिल्ली का बर्थ सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें?

दिल्ली जन्म प्रमाण डाउनलोड करने के लिए Get Certificate के बटन पर क्लिक करे।.
Online Services पर क्लिक करते ही आपके सामने सर्विसेस की लिस्ट आ जाएगी।.
उस लिस्ट में से Birth Certificate पर क्लिक करे।.
लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने फॉर्म आ जाएगा।.

दिल्ली में जन्म प्रमाण पत्र में सुधार कैसे करें?

बर्थ सर्टिफिकेट करेक्शन (Birth Certificate Correction) आप ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यम से करा सकते हैं। ग्रामीण नागरिक ग्राम पंचायत और शहरी नागरिक नगर निगम के माध्यम से अपने जन्म प्रमाण पत्र में संशोधन करा सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र में नाम कैसे बदलें ऑनलाइन दिल्ली एमसीडी?

आवेदन पत्र प्राप्त करें जो एक नए आवेदन के समान है, और इसे निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ जमा करें: अस्पताल का पत्र, आपकी फोटोकॉपी/आईडी शपथपत्र, आपका स्कूल प्रमाण पत्र फोटोकॉपी, आईडी प्रूफ शपथपत्र के समान नाम होना चाहिए,जिसमें कहा गया है कि नाम गलत है और आप मौजूदा जन्म प्रमाण पत्र में सुधार या सुधार करने की मांग करते हैं।