सबसे अच्छा इंडिगो कौन सा है? - sabase achchha indigo kaun sa hai?

अगर आप अपने बालों को कलर करने के साथ-साथ नेचुरल लुक देना चाहती हैं, तो आप इस मेहंदी को इस्तेमाल कर सकती हैं।   

आजकल ज्यादातर महिलाएं सफेद बालों से परेशान हैं क्योंकि खराब लाइफस्टाइल और बिजी शेड्यूल होने की वजह से लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, उम्र बढ़ने के साथ बालों का सफेद होना एक नेचुरल प्रोसेस है, लेकिन परेशानी तब ज्यादा बढ़ जाती है जब कम उम्र में बाल सफेद होने लग जाते हैं। 

आमतौर पर महिलाएं सफेद बालों को कलर करने के लिए मेहंदी या फिर हेयर कलर का इस्तेमाल करती हैं। इसलिए महिलाएं अपने बालों को नेचुरल लुक देने के लिए कई तरह से ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कई महिलाएं बालों पर नेचुरल मेहंदी लगाना पसंद करती हैं जैसे- हरी मेहंदी या फिर इंडिगो पाउडर आदि।  

लेकिन अगर आप इंडिगो पाउडर इस्तेमाल करती हैं, तो आप इसमें कॉफी मिला सकती हैं। जी हां, कहा जाता है कि कॉफी बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। साथ ही, बता दें कि इंडिगो पाउडर एक प्राकृतिक पाउडर है, जिसे पत्तियों से बनाया जाता है। आप कॉफी और इंडिगो पाउडर की सहायता से एक हेयर पैक तैयार कर सकती हैं।  

सामग्री 

सबसे अच्छा इंडिगो कौन सा है? - sabase achchha indigo kaun sa hai?
इंडिगो पाउडर के उपयोग से बाल काले करे

1) बालों में केवल इंडिगो पाउडर लगाना | (इंडिगो पाउडर से बाल काले कैसे करे)

अगर आपके बालों का प्राकृतिक रंग गहरा काला है तो आप अपने सफेद बालों को रंगने के लिए सीधे इंडिगो पाउडर लगा सकते हैं। आपको इसके साथ कोई अन्य चीज मिलाने की जरूरत नहीं है। आप अपने बालों की लंबाई के हिसाब से इंडिगो पाउडर एक कांच, स्टील या लोहे के बर्तन में इंडिगो पाउडर ले लीजिए।

अब थोड़ा सा पानी गर्म कर लीजिए, पानी को उबालने की जरूरत नहीं है। गर्म पानी में इंडिगो पाउडर को मिलाने से यह अच्छे से मिक्स हो जाता है। इसे अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लीजिए और 15 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। इसके बाद बालों को 2-3 हिस्सों में बांटकर बालों में इंडिगो पाउडर पेस्ट लगाइए।

इसे कम से कम 1 घंटे लगे रहने दीजिए। उसके बाद बालों को केवल ठंडे पानी से धोकर पेस्ट को अच्छे से धो दीजिए। तौलिए से सुखाते समय बहुत रगड़कर न पोंछे बल्कि तौलिए से दबाकर पानी सोख लें और फिर बाल सूखने दें। 

पढ़ें> बालों में गुड़हल पाउडर कैसे लगाए व फायदे 

2) मेहंदी और इंडिगो पाउडर मिलाकर लगाना | (इंडिगो पाउडर बालों में कैसे लगाएं)

अगर आपके बालों का रंग भूरा (ब्राउन) है तो आप मेहंदी (हिना) में इंडिगो पाउडर मिलाकर लगायें। इस तरीके में बाल कलर करने के लिए जितना मेहंदी पाउडर लें उसकी आधी मात्रा में इंडिगो पाउडर लीजिए। मेहंदी और इंडिगो पाउडर गरम पानी से मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इसे कम से कम 15-20 मिनट रख दें, इसके बाद बालों में अच्छी तरह से लगा लें। ये पेस्ट कम से कम 1 घंटा लगा रहने दें फिर साफ, ठंडे पानी से धोकर बाल सूखने दें।

3) मेहंदी से कलर करने के बाद इंडिगो पाउडर लगाना | Indigo powder kaise lagaye

इस तरीके से बाल रंगने के बाद कई दिनों तक बालों का काला रंग बना रहता है लेकिन इस तरह से रंगने में समय लगता है। इसमें पहले मेहंदी पाउडर का पेस्ट बनाकर बालों में लगाते हैं, फिर 1 घंटे बाद पानी से धोकर बाल सूखने देते हैं। मेहंदी से कलर करने पर बाल लाल-ऑरेंज कलर के हो जाते हैं, इसके ऊपर इंडिगो पाउडर लगाने से अच्छा रंग चढ़ता है।

बालों के अच्छी तरह से सूख जाने के कुछ घंटों बाद इंडिगो पाउडर का पेस्ट बालों में लगायें और सूखने के बाद पानी से धोएं। ये दोनों कलर एक ही दिन में करना होता है।

इस तरह से अच्छा काला-डार्क ब्राउन रंग बालों में चढ़ जाता है जोकि देखने में नेचुरल, अच्छा लगता है और जल्दी छूटता भी नहीं है। अगर आप ऑनलाइन इंडिगो पाउडर खरीदना चाहते हैं तो ये लिंक देख सकते हैं> Indigo 

इंडिगो पाउडर लगाने में सावधानियाँ | Precautions for Indigo powder in hindi

  • इस बात का ध्यान दें कि बाल कलर करने से पहले बहुत गंदे न हो जिससे रंग अच्छे से चढ़ सके।
  • अगर आपके बालों में तेल लगा हो तो कलर करने से एक दिन पहले शैम्पू करके बालों से तेल छुड़ा लें।
  • इंडिगो पाउडर के पेस्ट में कोई तेल न मिलायें, इससे रंग ठीक से नहीं चढ़ पाएगा।
  • जिस दिन आपने बाल शैम्पू किया हो उस दिन बाल में इंडिगो पाउडर नहीं लगायें, 2-3 दिन बाद ही लगायें।
  • बालों को रंगने के लिए प्लास्टिक के दस्ताने या कलर लगाने का ब्रश इस्तेमाल कीजिए जिससे कि यह पेस्ट बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक अच्छे से लग जाए।
  • इंडिगो और मेहंदी प्राकृतिक रंग है, इसे लगाने के बाद अगर आप उसी दिन शैम्पू करेंगे तो इसका रंग सही से नहीं चढ़ेगा। इसलिए इस तरह से बाल कलर करने के कम से कम 2-3 दिन बाद ही बालों को शैम्पू करें।

ये भी पढ़ें >

बालों में काली मेहंदी या हेयर डाइ लगाने के नुकसान 

बालों में प्याज का रस लगाने के फायदे, बनाने का तरीका

कड़ी पत्ता के फायदे और उपयोग

बालों के लिए आंवला चूर्ण और आंवला जूस के फायदे

1 हफ्ते में कितनी बार अपने बाल धुलने चाहिए

इंडिगो पाउडर के फायदे और इंडिगो पाउडर लगाने की विधि की जानकारी अपने मित्रों, परिचितों के साथ व्हाट्सप्प शेयर जरूर करें जिससे कि अन्य लोग भी इस जानकारी का लाभ उठा सकें।

सबसे बेस्ट इंडिगो पाउडर कौन सा है?

Neminath हर्बल केयर 100% प्राकृतिक इंडिगो पत्तियां (इंडिगोफेरा टिंक्टोरिया) पाउडर कॉम्बो हेयर कलर के रूप में स्वाभाविक रूप से (200 ग्राम). इंडिगो पाउडर एक प्राकृतिक डाई है जो अब बालों को काले रंग देने के लिए बहुत प्रसिद्ध है. बहुत से लोग इसे काले हेना के रूप में जानते हैं, लेकिन यह नीली डाई देता है.

इंडिगो पाउडर कितने दिन बाद लगाना चाहिए?

इंडिगो पाउडर के पेस्ट में कोई तेल न मिलायें, इससे रंग ठीक से नहीं चढ़ पाएगा। जिस दिन आपने बाल शैम्पू किया हो उस दिन बाल में इंडिगो पाउडर नहीं लगायें, 2-3 दिन बाद ही लगायें। बालों को रंगने के लिए प्लास्टिक के दस्ताने या कलर लगाने का ब्रश इस्तेमाल कीजिए जिससे कि यह पेस्ट बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक अच्छे से लग जाए।

क्या इंडिगो पाउडर बालों के लिए सुरक्षित है?

बालों को काला करने के लिए इंडिगो पाउडर बेस्ट ऑप्शन है। यह पाउडर नील के पौधे की पत्तियों को पीसकर तैयार किया जाता है। देखने में हरे रंग के इस पाउडर से बाल डार्क ब्राउन रंग के हो जाते हैं। इसका बालों पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होते।

इंडिगो पाउडर लगाने से क्या होता है?

-इंडिगो पाउडर को 1 छोटे चम्मच नमक में मिलाकर लगाने से बालों पर इसका अच्छा रंग चढ़ता है. -इंडिगो पाउडर लगाने के तुरंत बाद शैम्पू न करें क्योंकि, इसका कलर दो दिन बाद चढ़ता है. -अगर इंडिगो पाउडर को मेहंदी के साथ मिलाकर बालों पर लगाते हैं तो ये ध्यान रखें कि इससे सफेद बाल एकदम से काले नहीं होंगे.