प्रतिस्थापन अभिक्रिया क्या है उदाहरण देकर समझाएँ? - pratisthaapan abhikriya kya hai udaaharan dekar samajhaen?

Solution : प्रतिस्थापन अभिक्रिया वह क्रिया है जिसमें अणु की संरचना में बिना परिवर्तन के उसका एक परमाणु या परमाणुओं का समूह किसी अन्य परमाणु या समूह द्वारा विस्थापित हो जाता है। जैसे- <br> `CH_4+Cl_2 to CH_3Cl + HCl` <br> यहाँ `CH_4` का एक हाइड्रोजन परमाणु, क्लोरीन परमाणु द्वारा विस्थापित हो जाता है। यह क्रिया मुक्त मूलक, इलेक्ट्रॉनस्नेही या नाभिकस्नेही द्वारा होती है।

Show

प्रतिस्थापन अभिक्रिया (Substitution Reactions) किसे कहते हैं?: परिभाषा, उदाहरण

प्रतिस्थापन अभिक्रिया क्या है उदाहरण देकर समझाएँ? - pratisthaapan abhikriya kya hai udaaharan dekar samajhaen?

वे अभिक्रियाएँ जिनमें किसी यौगिक के अणु के किसी एक परमाणु अथवा परमाणुओं के समूह के स्थान पर कोई दूसरा परमाणु अथवा परमाणुओं का समूह आ जाता है, प्रतिस्थापन अभिक्रियाएँ कहलाती हैं।

उदाहरण के लिए

(i) कॉपर सल्फेट के विलयन में लोहे की कीलें डालने पर निम्नलिखित अभिक्रिया होती है तथा लोहे की कीलों पर कॉपर धातु जमा हो जाती है।

                 CuSO4 Fe  ⟶  FeSO4 + Cu

इस अभिक्रिया में Cu परमाणु Fe परमाणुओं द्वारा प्रतिस्थापित हो जाते हैं। अत: यह एक प्रतिस्थापन अभिक्रिया है।

(ii) सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में मेथेन तथा क्लोरीन की अभिक्रिया इस प्रकार होती है-

                CH4  +  Cl  

⟶  CH3Cl + HCl


इस अभिक्रिया में मेथेन अणु में उपस्थित एक हाइड्रोजन परमाणु एक क्लोरीन परमाणु द्वारा प्रतिस्थापित को जाता है तथा यह एक प्रतिस्थान अभिक्रिया है।

(iii) एथिल ब्रोमाइड तथा जलीय KOH की अभिक्रिया इस प्रकार होती है -

            C2H5Br + KOH → C2H5OH  +  KBr

इस अभिक्रिया में एथिल ब्रोमाइड अणु में उपस्थित ब्रोमीन परमाणु OH समूह द्वारा प्रतिस्थापित हो जाते हैं तथा यह एक प्रतिस्थापन अभिक्रिया है।

प्रतिस्थापन अभिक्रिया किसे कहते हैं?

By Raj Vimal|Updated : September 7th, 2022

रसायन शास्त्र की वह अभिक्रिया जिसमें किसी योगिक के अणु का एक परमाणु या परमाणुओं का समूह बिना परिवर्तन के विस्थापित हो जाये, वह प्रतिस्थापन अभिक्रिया कहलाती है। प्रतिस्थापन अभिक्रिया को अंग्रेजी में Substitution Reaction कहते हैं।

Read Full Article

प्रतिस्थापन अभिक्रिया का उदहारण

“प्रतिस्थापन” जैसा की नाम से ही स्पष्ट है किसी वस्तु या तत्व को उसके स्थान से हटाने का बोध हो रहा है।

उदाहरण के लिए 2Na + 2H2O → 2NaOH + H2। इस अभिक्रिया का उपयोग रासायनिक व्यापार में बहुत होता है।

इससे उल्ट रसायन शास्त्र में योगात्मक अभिक्रिया (Addition Reactions) होती है। जहाँ ऐसी अभिक्रियाएँ होती हैं, जिनमें दो या दो से अधिक पदार्थ संयोग करके केवल एक पदार्थ बनाते हैं। उदाहरण के लिए जब सल्फर को हवा की उपस्थिति में जलाते हैं तो सल्फर डाईऑक्साइड गैस निकलती है।

Summary

प्रतिस्थापन अभिक्रिया किसे कहते हैं?

वैसे रासायनिक अभिक्रिया (Chemical Reaction), जहाँ अभिकारक के परमाणु को विस्थापित कर उसकी जगह अन्य परमाणु आ जाते हैं उसे विस्थापन अभिक्रिया कहते है। इसे विस्थापन अभिक्रिया भी कहते हैं।

Bihar Board Class 10th Science Subjective Question 2023, Bihar Board Matric Science vvi Subjective Question 2023, Class 10th vvi Question Answer 2023, Bihar Board Matric Science vvi Question 2023 PDF Download, Class 10th Science Important Question 2023, Bihar Board Class 10th Ka Subjective Question 2023, DLS Education, Mantu Sir, vvi Subjective Question 2023, 

Bihar Board Class 10th Science Subjective Question 2023

लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Subjective Question 2023)

1. लोहे की वस्तओं को हम क्यों पेंट करते हैं

उत्तर ⇒ पेंट करने से लोहे के पदार्थ का ऊपरी भाग छुप जाता है। वह वायु के साथ सीधे संपर्क में नहीं आता है, जिसके कारण उसमें जंग नहीं लगता। इसलिए पेट करने से हम लोहे के उस पदार्थ को जंग लगने से बचा सकते हैं।

2 . तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थों को नाइट्रोजन से प्रभावित क्यों किया जाता है ?

उत्तर ⇒ तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थ को वायुरोधी बर्तनों में रखने से उपचयन की गति धीमी हो जाती है। तेल एवं वसायुक्त पदार्थ को नाइट्रोजन से भी इसीलिए युक्त किया जाता है ताकि उसमें उपचयन न हो सके।

3. कॉपर सल्फेट के विलयन में लोहे का एक टुकड़ा डाल देने पर विलयन का रंग क्यों बदल जाता है ?

उत्तर ⇒ जब लोहे की कील (Fe) को कॉपर सल्फेट (CuSo4) के विलयन में डुबोया जाता है, तो वह विलयन को भूरा कर देता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योकि लोहा, कॉपर सल्फेट के विलयन में से कॉपर को विस्थापित कर देता है। जिससे आयरन सल्फेट बनता है।

Fe+CuSO 4 → FeSO 4 +Cu

4. वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रिबन को साफ क्यों किया जाता है ?

उत्तर ⇒ यदि मैग्नीशियम रिबन नम वायु के संपर्क में रहता है, तो उस पर सफेद रंग की मैग्नीशियम ऑक्साइड की पर्त जम जाती है, यह पर्त मैग्नीशियम के जलने में अवरोध पैदा करती है। इसलिए मैग्नीशियम रिबन को पहले रेगमार से साफ किया जाता है।

 5. प्रतिस्थापन अभिक्रिया क्या हैं ? उदाहरण दे ।

उत्तर ⇒ वह रासायनिक अभिक्रिया जिसमें अधिक अभिक्रियाशील धातु अपने से कम अभिक्रियाशील धातु को यौगिक के विलयन या गलित अवस्था से विस्थापित कर देती है उसे प्रतिस्थापन अभिक्रिया कहते हैं।

Fe+CuSO 4 → FeSO 4 +Cu

इस रासायनिक अभिक्रिया में Fe जो कि अधिक अभिक्रियाशील है Cu की अपेक्षा उसे विस्थापित कर उसके स्थान पर स्वयं को प्रतिस्थापित कर रहा है।

6. वियोजन अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर ⇒ जब एक बड़ा यौगिक टूटकर दो या दो से अधिक यौगिकों में परिणत हो जाता है, तो वैसी अभिक्रिया वियोजन अभिक्रिया कहलाती है।

2KCIO3   2KCl+302

7. संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है ? रासायनिक समीकरण को संतुलित करना क्यों आवश्यक है ? .

उत्तर ⇒ संतुलित रासायनिक समीकरण वह है, जिसमें अभिकारकों और उत्पादों में विभिन्न तत्त्वों के परमाणुओं की संख्या समान होती है। रासायनिक अभिक्रियाओं में द्रव्यमान के संरक्षण के नियम को संतुष्ट करने के लिए रासायनिक समीकरण संतुलित होनी चाहिए। Bihar Board Class 10th Science Subjective Question 2023

8. ऊष्माक्षेपी एवं ऊष्माशोषी अभिक्रिया का क्या अर्थ है ? 

उत्तर ⇒ ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया –  ऐसी अभिक्रियाएँ जिनमें उत्पाद के निर्माण के साथ ऊष्मा निकलती हैं, ऊष्माक्षेपी अभिक्रियाएँ कहलाती हैं।
उदाहरण– मीथेन दहन की अभिक्रिया ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है।

CH4 (g) + 2O2 (g) → CO2 (g) + 2H20 (g) + ऊर्जा (880.4 kJ mol-1)

 ऊष्माशोषी अभिक्रियाएँ –  ऐसी अभिक्रियाओं को जिनमें ऊष्मा अवशोषित होती है, ऊष्माशोषी अभिक्रियाएँ कहते हैं।
उदाहरण CaCo3 + ऊष्मा → Cao + Co2 Bihar Board Class 10th Science Subjective Question 2023

9. अवक्षेपण अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं ? उदाहरण देकर समझाएँ।

उत्तर ⇒ जब दो विलयनों को मिलाया जाता है और उनकी अभिक्रिया से श्वेत रंग के एक पदार्थ का निर्माण होता है जो जल में अविलेय है, तो इस अविलेय पदार्थ के अवक्षेप कहते हैं । जिस अभिक्रिया में अवक्षेप का निर्माण होता है उसे अवक्षेपण अभिक्रिया कहते हैं।

Na2SO 4 (aq) + BaCl 2 (aq) → BaSO4 (s) + 2NaCl (aq)

Ba 2+ तथा SO 42–   अभिक्रिया से BaSO4 के अवक्षेप का निर्माण होता है।

S.N बिहार बोर्ड Class 10th Exam 2023
1. Model Paper  2023
प्रतिस्थापन अभिक्रिया क्या है उदाहरण देकर समझाएँ? - pratisthaapan abhikriya kya hai udaaharan dekar samajhaen?
2. Model Paper Test 2023
प्रतिस्थापन अभिक्रिया क्या है उदाहरण देकर समझाएँ? - pratisthaapan abhikriya kya hai udaaharan dekar samajhaen?
3. Objective Question 2023 
प्रतिस्थापन अभिक्रिया क्या है उदाहरण देकर समझाएँ? - pratisthaapan abhikriya kya hai udaaharan dekar samajhaen?
4. Subjective Question 2023 
प्रतिस्थापन अभिक्रिया क्या है उदाहरण देकर समझाएँ? - pratisthaapan abhikriya kya hai udaaharan dekar samajhaen?
5. Crash Course YouTube
प्रतिस्थापन अभिक्रिया क्या है उदाहरण देकर समझाएँ? - pratisthaapan abhikriya kya hai udaaharan dekar samajhaen?

10. श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं ? वर्णन कीजिए।

उत्तर ⇒ हमें जीवित रहने के लिए ऊर्जा चाहिए । यह ऊर्जा हमें भोजन से मिलती है, जिसे हम खाते हैं। पाचन के दौरान, भोजन सरल पदार्थों में टूट जाता है। उदाहरण के लिए चावल, आलू तथा ब्रेड में कार्बोहाइड्रेट होता है। ये कार्बोहाइड्रेट टूटकर ग्लूकोस बनाते हैं। यह ग्लूकोस हमारे शरीर की कोशिकाओं में ऑक्सीजन से संयोग करते हैं और ऊर्जा प्रदान करते हैं। इस अभिक्रिया का विशेष नाम श्वसन है। Bihar Board Class 10th Science Subjective Question 2023

C 6H 12O 6 (aq) + 602 (aq) ——-→ 6CO2 (ar) + 6H2O (1) + ऊर्जा

ग्लूकोज चूँकि श्वसन अभिक्रिया में ऊष्मा निकलती है, अतः श्वसन अभिक्रिया ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है।

11. प्रकाश–अपघटन अभिक्रिया से क्या समझते हैं ?

उत्तर ⇒ अपघटन या वियोजन वह अभिक्रिया है, जिसमें किसी यौगिक के बड़े अणु के टूटने से दो या दो से अधिक पदार्थ बनते हैं, जिनके गुण मूल यौगिक के गुण से बिल्कुल भिन्न होते हैं।

प्रकाशऊर्जा द्वारा अपघटन :

2AgCl(s)  —सूर्य का प्रकाश  → 2Ag(s) + Cl2 (g)

12. वियोजन अभिक्रिया को संयोजन अभिक्रिया के विपरीत क्यों कहा जाता है ? 

उत्तर वे अभिक्रियाएँ जिनमें दो या अधिक पदार्थ संयुक्त होकर केवल एक पदार्थ बनाते हैं, संयोजन अभिक्रियाएँ कहलाती हैं तथा वे अभिक्रियाएँ जिनमें यौगिक दो अधिक सरल पदार्थों में टूटता है, वियोजन अभिक्रियाएँ कहलाती हैं। अतः वियोजन अभिक्रिया, संयोजन अभिक्रिया के बिल्कुल विपरीत है। Bihar Board Class 10th Science Subjective Question 2023

13. रासायनिक अभिक्रिया से क्या समझते हैं ?

उत्तर जब कोई रासायनिक परिवर्तन होता है, तो हम कहते हैं कि रासायनिक अभिक्रिया हुई है। जैसे भोजन पकाना, अंगूर का किण्वन तथा साँस लेना आदि। ये सभी क्रियाएँ रासायनिक अभिक्रिया के कारण सम्पन्न होती हैं।

14. संतुलित और असंतुलित समीकरण में क्या अन्तर है ?

उत्तर रासायनिक समीकरण में तीर के दोनों ओर उपस्थित तत्त्वों में परमाणुओं की संख्या समान होनी चाहिए। ऐसे समीकरणों को संतुलित समीकरण कहते हैं। ऐसे समीकरण जिसमें अभिकारक और प्रतिफल तीर के चिह्न के साथ दर्शाये गए हैं, किंतु तीर चिह्न के दोनों ओर उपस्थित परमाणुओं की संख्या समान नहीं हो, असंतुलित समीकरण कहलाता है। Bihar Board Class 10th Science Subjective Question 2023

15. क्या श्वसन एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है ? इसे स्पष्ट कीजिए।

उत्तर सभी वस्तुओं को जीवित रहने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। यह ऊर्जा हमें भोजन से प्राप्त होती है। पाचन क्रिया के समय खाद्य पदार्थ छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाते हैं। जैसे चावल, आलू, ब्रेड में कार्बोहाइड्रेट होता है। इस कार्बोहाइड्रेट के टूटने से ग्लूकोज प्राप्त होता है। ग्लूकोज हमारे शरीर की कोशिकाओं में उपस्थित ऑक्सीजन से मिलकर हमें ऊर्जा प्रदान करता है। इस अभिक्रिया का विशेष नाम श्वसन है। अतः श्वसन भी एक ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया है। Bihar Board Class 10th Science Subjective Question 2023

16. संक्षारण से क्या समझते हैं ? क्या आप दैनिक जीवन में इनके प्रभावों को देख सकते हैं ?

उत्तर आप जानते हैं, कि लोहे की बनी हुई नई वस्तुएँ चमकीली होती हैं। कुछ दिन बाद वायु में छोड़ दिए जाने पर इसकी सतह पर लालिमायुक्त भूरे रंग की परत चढ़ जाती है। इस प्रक्रिया को लोहे पर जंग लगना कहा जाता है। यह अभिक्रिया अन्य धातुओं की परतों पर भी होती रहती है और उनका रंग बदलता है। जब कोई धात अपने आस-पास अम्ल, आर्द्रता आदि के सम्पर्क में आती है एवं संक्षारित हो जाती है, तब इस प्रक्रिया को संक्षारण कहते हैं। संक्षारण के कारण लोहे की बनी वस्तुएँ खराब हो जाती हैं।

17. बुझे हुए चूने के विलयन का उपयोग दीवारों की सफेदी करने में क्यों किया जाता है ?

उत्तर कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड वायु में उपस्थित कार्बन डाइऑक्साइड के साथ धीमी गति से अभिक्रिया करके दीवारों पर कैल्सियम कार्बोनेट की एक पतली परत बना देता है। सफेदी करने के दो-तीन दिन बाद कैल्सियम कार्बोनेट का निर्माण होता है और इससे दीवार पर चमक आ जाती है। यही कारण है कि बुझे हुए चूने के विलयन का उपयोग दीवार पर सफेदी करने में किया जाता है।

18. संक्षारण और विकृतगंधितता को परिभाषित करें

उत्तर संक्षारण:- जब धातु पानी (नमी) और वायुमंडल (ऑक्सीजन) के संपर्क में आती है तो धातुएँ धीरे धीरे अवांछित पदार्थों जैसे ऑक्साइड , हाइड्रोक्साइड कार्बोनेट आदि मे परिवर्तित होने लगती है , धातुओं का अवांछित यौगिकों में परिवर्तन होने की प्रक्रिया को ही संक्षारण कहते है।=

विकृतगंधिता:- तेल या वसा युक्त खाद्य पदार्थ उपचयित होकर अपना स्वाद एवं गंध को बदल लेते हैं, यह घटना विकृतगंधिता कहलाती है।” Bihar Board Class 10th Science Subjective Question 2023

19. उदासीनीकरण अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं?

उदासीनीकरण अभिक्रिया :- अम्ल (Acid) एवं क्षारक (Base) के बीच रसायनिक अभिक्रिया के फलस्वरुप लवण तथा जल प्राप्त होते हैं। इस अभिक्रिया को उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते हैं। 

उदाहरण :- HCl (aq) +NaOH (aq) → NaCl (aq) + H2O (l)’

20. रेडॉक्स अभिक्रिया क्या हैं? उदाहरण दीजिए

रेडॉक्स अभिक्रिया जिन रासायनिक अभिक्रियाओं में अपचयन तथा उपचयन साथ-साथ होती है, रेडॉक्स अभिक्रियाएँ कहलाती है।

जैसे :- CuO + H2→Cu + H2O Bihar Board Class 10th Science Subjective Question 2023

प्रतिस्थापन अभिक्रिया क्या है उदाहरण देकर समझाइए?

Solution : प्रतिस्थापन अभिक्रिया वह क्रिया है जिसमें अणु की संरचना में बिना परिवर्तन के उसका एक परमाणु या परमाणुओं का समूह किसी अन्य परमाणु या समूह द्वारा विस्थापित हो जाता है। जैसे- <br> `CH_4+Cl_2 to CH_3Cl + HCl` <br> यहाँ `CH_4` का एक हाइड्रोजन परमाणु, क्लोरीन परमाणु द्वारा विस्थापित हो जाता है।

विस्थापन अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं?

विस्थापन अभिक्रिया (डिस्प्‍लेसमेंट रिएक्शन) वह‍ रासायनिक अभिक्रिया (केमिकल रिएक्शन)होती है जिसमें ज्यादा अभिक्रियाशील तत्व अपने यौगिक (कंपाउंड) से कम अभिक्रियाशील तत्व को विस्थापित कर देता है। विस्थापन अभिक्रिया (डिस्प्‍लेसमेंट रिएक्शन) में धातुएं और अधातु दोनों भाग लेते हैं।

संयोजन अभिक्रिया में क्या होता है?

ऐसी अभिक्रिया जिसमें दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर एकल उत्पाद का निर्माण करते हैं उसे संयोजन अभिक्रिया कहते हैं।