पूरे शरीर में कंपन का इलाज क्या है? - poore shareer mein kampan ka ilaaj kya hai?

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

पूरे शरीर में कंपन का इलाज क्या है? - poore shareer mein kampan ka ilaaj kya hai?

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

  • Hindi News
  • National
  • शरीर में कंपन होना बीमारी है इसका इलाज कराएं : डॉ. गुप्ता

शरीर में कंपन होना बीमारी है इसका इलाज कराएं : डॉ. गुप्ता

फरीदाबाद |सेक्टर-16 स्थित मेट्रो अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग की ओर से एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें अनेक लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत हेल्थ टॉक से की गई। इसमें डॉक्टरों ने दिमागी रोग से जुड़ी बीमारियों के बारे में बताया।

सेमिनार में वरिष्ठ न्यूरोलॉजी रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित गुप्ता वरिष्ठ सर्जन डॉ. बीडी पाठक ने लोगों को संबोधित किया। डॉ. रोहित गुप्ता ने कहा कि रात के समय अधिक शराब पीना व्यक्ति के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। यूरिन पास करते समय व्यक्ति अचानक बेहोश होकर गिर सकता है। ऐसा शराब के दिमाग पर असर करने के कारण होता है।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि शरीर में कंपन होना ये एक विल्सन डिजीज है। ये बीमारी व्यक्ति को अचानक नहीं होती है। यह एक दिमाग का रोग है। इस रोग का प्रभाव धीरे-धीरे देखने को मिलता है। रोगी व्यक्ति के हाथ-पैर कंपकंपाने लगते हैं। कुछ रोगियों में इसके लक्षण दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन जब वह लिखने का कार्य करता है तब उसके हाथ लिखने का कार्य करने में असमर्थ हो जाते हैं। इस रोग से पीड़ित रोगी के जबड़े, जीभ तथा आंखे कभी-कभी कंपकंपाने लगती है। डॉ. बीडी पाठक ने आधुनिक युग में लेप्रोस्कोपी सर्जरी की बारीकियां इसके लाभ बताए। लैप्रोस्कोपी तकनीक हर्निया, कैंसर, थॉयराइड, पाइल्स इत्यादि सर्जरी में काफी लाभदायक है। इस दौरान सेमिनार में लोगों ने डॉक्टरों से सवाल जवाब भी किए।

Home / Bhopal

शरीर (हाथ-पैर) में कम्पन के लक्षण कारण और उपचार

भोपालPublished: Sep 30, 2018 02:15:20 pm

Submitted by:

दीपेश तिवारी

इस रोग का प्रभाव धीरे-धीरे होता है... (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

पूरे शरीर में कंपन का इलाज क्या है? - poore shareer mein kampan ka ilaaj kya hai?

भोपाल। उम्र से साथ शरीर में रोगों का आना आमतौर पर सामान्य माना जाता है। जिनके कई प्रकार से इलाज भी होते हैं। लेकिन कई रोग किसी भी उम्र में आ जाते हैं, लेकिन हमें कई बार इनका अहसास ही नहीं हो पाता। वहीं इनके लक्षणों की सप्ताहों व महीनों के बाद तीव्रता बढ़ती जाती है। तब कहीं जाकर ऐसे रोगों के बारे में पता चलता है।

हिंदी न्यूज़ठीक नहीं है हाथों का कांपना, जानें इस समस्या को दूर करने के घरेलू उपाय

हाथों का कांपना एक आम समस्या है, लेकिन कई बार यह स्थिति असुविधाजनक हो जाती है। हाथों का रोज-रोज कांपना बहुत कुछ कहता है। सेहत के लिहाज से इसके कई मायने हैं। www.myupchar.com से जुड़े एम्स के डॉ. नबी वली के अनुसार, इसका मतलब है कि तंत्रिका तंत्र में समस्या है या मरीज को बहुत ज्यादा तनाव है। इसके अलावा जो लोग अत्यधिक शराब या ड्रग्स लेते हैं, उनमें हाथों का कांपना आम है। लाइफस्टाइल को व्यवस्थित कर या हाथों से जुड़े व्यायाम करके इस स्थिति को सुधारा जा सकता है। रक्त प्रवाह बाधित न हो, इसका ख्याल रखें।

  हाथों का कंपन रोकने के घरेलू उपाय
उम्र के साथ हाथ और पैरों का कांपना पार्किन्सन रोग कहलाता है, लेकिन कम उम्र में ऐसा होना खतरनाक है। सबसे पहले अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान पर ध्यान दें। संतुलित आहार से आधी समस्या दूर हो जाएगी। खासतौर पर खट्टे फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, दूध, दही, पनीर, मक्खन, दाल, अंडे, मछली का सेवन ज्यादा करें। इनसे शरीर को पर्याप्त पोषण मिलेगा और मांसपेशियां मजबूत होंगी। अत्यधिक परिश्रम के कारण हाथों में कंपन होता है तो काम करते समय बीच-बीच में आराम करें। कैफीनयुक्त चीजों जैसे चाय, कॉफी, एनर्जी ड्रिंक्स, कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से बचें। शुगर लेवल नियमित रूप से जांच करते रहें।

  तनाव न पालें। तनाव कम करने के उपाय करें। सकारात्मक सोच रखें। कैमोमाइल, लौंग, लैवेंडर टी तनाव को कम करने में मदद करते हैं। वेलेरियन नामक औषधि भी सहज उपलब्ध है। इसका सेवन नसों को शांत करके उन्हें आराम पहुंचाता है। आयुर्वेद के जानकार की निगरानी में वेलेरियन की जड़ों को पीसकर पानी में मिला लें और सेवन करें।

  मांसपेशियों की कमजोरी के कारण भी हाथों में कंपन होता है। www.myupchar.com से जुड़े डॉ. लक्ष्मीदत्त शुक्ला के अनुसार, मांसपेशियों का ख्याल रखें। इन्हें मजबूत करने के लिए विभिन्न तेलों की मालिश की जा सकती है। नीलगिरी तेल और रोज़मेरी तेल खासतौर पर फायदा पहुंचाते हैं। इन तेलों में सूजनरोधी और एनाल्जेसिक गुण होते हैं। यानी इसकी मालिश से मांसपेशियों को आराम मिलता है। ठंड के दिनों में सरसों के तेल की मालिश बहुत फायदेमंद होती है। मांसपेशियों को मजबूती देने वाले योग करें। विटामिन डी मांसपेशियों को मजबूत करता है। साथ ही विटामिन बी भी राहत दिलाता है। पत्तेदार सब्जियों, अंडे और बीन्स में यह भरपूर मात्रा में होते हैं। रात में सोते समय हाथ की स्थिति ऐसी रखें कि शरीर का वजन उस पर न जाए। यदि हाथ दब जाएगा तो रक्त प्रवाह बाधित होगा।

  हाथों का कंपन दूर करने के अन्य सहज उपायों में शामिल हैं नींबू पानी और नारियल पानी का सेवन। बकरी का दूध इसमें बहुत फायदेमंद होता है। यदि बकरी का दूध उपलब्ध नहीं है तो दूध में सोयाबीन मिलाकर सेवन करें।

  स्वाभाविक रूप से नींद लेने की कोशिश करें। नियमित रूप से नींद की दवाएं लेने से हाथों का कंपन हो सकता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखें। कम ब्लड प्रेशर में भी यह समस्या आती है।

  अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

स्वास्थ्य आलेख www.myUpchar.com द्वारा लिखे गए हैं

शरीर में कंपन होना कौन सी बीमारी है?

गुप्ता ने कहा कि शरीर में कंपन होना ये एक विल्सन डिजीज है। ये बीमारी व्यक्ति को अचानक नहीं होती है। यह एक दिमाग का रोग है। इस रोग का प्रभाव धीरे-धीरे देखने को मिलता है।

शरीर कांपने का क्या कारण हो सकता है?

पान मसाला, सुपारी, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, शराब आदि नशा करना भी कारण है। इसके अलावा तनाव और अवसाद होने, कॉफी ज़्यादा पीने, दवाई का साइड एफेक्ट, नींद की कमी होने और कैल्शियम की कमी होने के कारण भी हो सकता है। डॉक्टर की सलाह लें।

मांसपेशियों में कंपन क्यों होता है?

यह समस्या न्यूरोडीजेनरेटीव बीमारी के कारण भी होती है। इस बीमारी में ब्रेनस्टेम पूरी तरह से नष्ट हो जाता है। इसके अलावा अन्य कारणों जैसे अधिक मात्रा में शराब पीना, लीवर का खराब हो जाना, पार्किंसन, थाइराइड , मेंटल डिसआर्डर, कैल्शियम, पोटाशियम की भी इस समस्या का कारण बन सकती है। कई बार यह समस्या वंशानुगत भी होती है।

हाथ पैर कांपने का इलाज क्या है?

1 हाथों पैरों में कंपन (Trembling hands) की समस्या से हैं परेशान तो कुछ दिनों के लिए नींबू-पानी पिएं। साथ ही नारियल पानी भी पीना फायदा पहुंचाता है। 2 यदि आप दिन-रात तनाव से घिरे रहते हैं, तो सबसे पहले तनाव की समस्या को जड़ से दूर करें। इसके लिए मेडिटेशन करें।