गणेश जी को कौन सा रंग पसंद है? - ganesh jee ko kaun sa rang pasand hai?

गणेश जी को कौन सा रंग पसंद है? - ganesh jee ko kaun sa rang pasand hai?

गणेश चतुर्थी पूजन : लाल रंग का गुड़हल का फूल गणेश जी का प्रिय माना जाता है.

Ganesh Chaturthi 2021 : दस दिवसीय गणेशोत्सव में भक्त भगवान गणेश को प्रसन्न करने का पूरा प्रयत्न करते हैं. विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना की जाती है. उनके प्रिय भोग और प्रसाद के व्यंजन बनाए जाते हैं. चारों तरफ उत्सव सा माहौल रहता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गणपति बप्पा को खुश करने में रंगों का भी विशेष महत्व होता है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आपको गणेश जी के पसंद के तीन रंगों के बारे में बता रहे हैं, इन तीनों रंगों को आप गणपति की पूजा में इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें

भगवान श्री गणेश को रंगों में लाल, हरा और पीला रंग सबसे ज्यादा पसंद है. इन तीनों ही रंगों का अपना-अपना अलग महत्व है. अपने इस महत्व के चलते ही ये तीनों रंग श्री गणेश जी को समान रूप से बेहद प्रिय हैं. इसलिए इन तीनों रंगो का प्रयोग उनकी पूजा में जरूर करना चाहिए. इन तीनों रंगों के इस्तेमाल से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं. तो चलिए जानते इन तीनों रंगों का महत्व. जिसके कारण ये रंग भगवान गणेश को प्रिय हैं.

गणेश जी को कौन सा रंग पसंद है? - ganesh jee ko kaun sa rang pasand hai?

लाल रंग
लाल रंग सबसे शुभ और मंगलकारी रंगों में से एक है. लाल रंग सौभाग्य, उत्साह, साहस, उमंग के साथ नए जीवन को दर्शाता है. लाल रंग इस महत्व के चलते ये रंग गणपति को प्रिय है. लाल रंग का गुड़हल का फूल गणेश जी का प्रिय माना जाता है. इसलिए गणेश जी की पूजा पाठ में लाल रंग का यूज करना चाहिए. आप इस गणेश उत्सव फूल, पोशाक आदि के तौर पर लाल रंग का यूज कर सकते हैं. इसके अलावा पूजा के दौरान आप खुद भी लाल रंग के कपड़े पहन सकते हैं.

हरा रंग
हरा रंग प्रकृति का रंग है. जो हमें हरियाली, शीतलता, ताजगी, आत्मविश्वास, प्रसन्नता और सकारात्मकता देता है. अपने इस महत्व के चलते ये रंग भगवान केवल विनायक को ही नहीं बल्कि महादेव और पार्वती को भी प्रिय है. गणपति पूजन में हरे रंग की दुर्वा चढ़ाने का विशेष महत्व है. गणेश जी की पूजा में हरे रंग का उपयोग करना शुभ होता है. आप इस गणेश उत्सव में पूजा, सजावट आदि के तौर पर हरे रंग का यूज कर सकते हैं.

पीला रंग
सनातन धर्म में किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य और पूजा-पाठ में पीले रंग का यूज जरूर होता है. ये रंग बृहस्पति और सूर्यदेव जैसे ग्रहों का प्रतिनिधित्व करने वाला रंग है. पीला रंग गुरु ग्रह और भाग्य को जगाने वाला होता है. भगवान विष्णु और गणेश जी के साथ ज्यादातर सभी देवी-देवता पीतांबर धारण करते हैं. पीले रंग के इस महत्व को देखते हुए गणेश जी की पूजा में पीले रंग का उपयोग जरूर करना चाहिए.

इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व 22 अगस्त को मनाया जाएगा। कोरोना के चलते भले ही इसे मनाने का तरीका पहले की तरह भव्य न रहे, लेकिन यह तो तय है कि घर में तो गणेश जी की पूजा और शोभा में कोई कमी नहीं आने वाली है। इस दिन को और शुभ व खास बनाने के लिए आप तीन रंगों के परिधान पहन सकती हैं। ये तीन रंग वो हैं, जो गणेश जी के बहुत प्रिय माने जाते हैं।लाल रंग
लाल रंग को सबसे शुभ रंगों में से एक माना जाता है। यह भगवान गणेश को भी अत्यंत प्रिय है। ऐसे में पूजा में तो इस रंग के कपड़े का इस्तेमाल करें ही, साथ ही में आप भी इस रंग के कपड़े पहन सकती हैं। आप चाहे तो लाल रंग की साड़ी पहन सकती हैं, जिसके साथ अपने बालों को जूड़े में स्टाइल कर सकती हैं। साड़ी को लाइट वेट ही रखें, ताकि पूजा के दौरान बैठने या चलने-फिरने में आपको परेशानी न हो।

गणेश जी को कौन सा रंग पसंद है? - ganesh jee ko kaun sa rang pasand hai?


अगर आपको साड़ी न भी पहनना हो, तो इस रंग का सूट भी अच्छी चॉइस रहेगी। हालांकि, इसमें भी यह ख्याल रखें कि सूट ज्यादा हेवी वर्क वाला न हो। हां, अगर आप शादी के बाद पहली बार इस पर्व को मना रही हैं, तब जरूर आप हेवी लुकिंग क्लोद्स चुन सकती हैं, लेकिन अपने कंफर्ट का भी ध्यान जरूर रखें। ऐसा करें तो अपने जूलरी को जरूर लाइट ही रखें।

ऐश्वर्या राय के इन 5 बेहद खूबसूरत लुक्स से दिखें गणेश चतुर्थी पर खास

हरा रंग

गणेश जी को कौन सा रंग पसंद है? - ganesh jee ko kaun sa rang pasand hai?


यह रंग भी गणेश जी के पसंदीदा कलर में से एक है। हरे रंग की साड़ी के साथ अगर आपको अपने लुक को थोड़ा सा स्टाइलिश टच देना है, तो काजोल के साड़ी लुक्स से इंस्परेशन लिया जा सकता है। अपनी साड़ी को आप चाहें तो कन्ट्रास्टिंग रंग के ब्लाउज के साथ मैच कर सकती हैं, या फिर हरे रंग के ब्लाउज के साथ ब्राइट साड़ी पहनी सकती हैं। डार्क शेड्स न पसंद हों, तो लाइट ग्रीन कलर की साड़ी भी पहनी जा सकती है।

इन लुक्स के साथ अपने बालों को बैक कॉम्ब कर, उसे हाई पोनी या क्लचर से टाई किया जा सकता है। इसके साथ मेसी बन भी अच्छा लगेगा। इन लुक्स के साथ लाइट वेट जूलरी या फिर सिर्फ हेवी ईयररिंग्स पहनें, तो काफी अच्छा लगेगा।

पीला रंग

गणेश जी को कौन सा रंग पसंद है? - ganesh jee ko kaun sa rang pasand hai?


गणेश जी की पूजा में पीले रंग के फूल और कपड़े का भी उपयोग जरूर किया जाता है। यह रंग भी शुभ होने के साथ ही भगवान का प्रिय माना जाता है। आप चाहें तो फुल येलो कलर के सूट को पहन सकती हैं या फिर मिक्स ऐंड मैच भी कर सकती हैं। अलग रंग की सलवार या दुपट्टा आपके सिंपल लुक तक को खास बना देगा।

चाहें तो अपने पुराने लहंगे की चुन्नी का भी आप इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपके पास पुराना अनारकली सूट है, जिसकी लेंथ ऐंकल तक है, तो उसे आप ड्रेस की तरह पहन सकती हैं। इसके साथ आप हेवी डैंगलर्स और ब्रेसलेट पहनेंगी तो लुक एकदम परफेक्ट बन जाएगा।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

गणेश जी का प्रिय रंग कौन सा है?

- भगवान गणेश को हरा रंग बेहद ही प्रिय होता है ऐसे में गणेश चतुर्थी के पूजन पर उन्हें साफ हरे रंग का वस्त्र पहनाएं।

गणेश जी को क्या नहीं चढ़ाना चाहिए?

भगवान गणेश जी को सफेद रंग की चीजें चढ़ाना वर्जित माना जाता है क्योंकि सफेद चीजें चंद्रमा से संबंधित है। चंद्रदेव ने एक बार भगवान गणेश के रूप का उपहास किया था, जिसके बाद गणेश जी से चंद्रमा को शाप दे दिया था। इसलिए गणपति जी को सफेद रंग के फूल, वस्त्र, सफेद जनेऊ, सफेद चंदन आदि नहीं चढ़ाया जाता है।

बुधवार के दिन गणेश जी को क्या चढ़ाना चाहिए?

बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाना काफी शुभ माना जाता है. साथ ही इस दिन भगवान गणेश के माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं. इससे आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है. बुधवार के दिन भगवान गणेश को शमी के पत्ते अर्पित करना काफी शुभ माना जाता है.

गणेश जी को खुश कैसे करे?

4 आसान से उपाय जानिए....
सिंदूर : श्री गणेश को सिंदूर अत्यंत प्रिय है। ... .
दूर्वा : गुरुवार के दिन 11 दूर्वा पत्तियां श्री गणेश के पेट पर चिपकाएं। ... .
मोदक : श्री गणेश को गुरुवार के दिन 4 मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। ... .
लाल फूल : श्री गणेश को अपनी ताकत बनाना है तो लाल गुड़हल का फूल उनके सिर पर चढ़ाएं और सूखने पर उसे पर्स में रख लें।.