पिंपल्स को हमेशा के लिए कैसे हटाएं? - pimpals ko hamesha ke lie kaise hataen?

  1.   |  
  2. ब्यूटी/फैशन
  3.   |

Show

जड़ से खत्म हो जाएंगे पिंपल, जानिए आसान और असरदार घरेलू उपाय!

पिंपल्स को हमेशा के लिए कैसे हटाएं? - pimpals ko hamesha ke lie kaise hataen?

रातभर में पिंपल्स को गायब करने के लिए सबसे पहले अपने त्वचा को पानी से साफ कर लें। इसके बाद जहां पर पिंपल है वहां पर सर्दी-खांसी से राहत दिलवाने वाला कोई भी बाम लगा लें। करीब 3 मिनट तक मसाज करके ऐसे ही छोड़ दें।

खूबसूरत चेहरे को पिंपल्स दाग-धब्बों से भर देते हैं। इनसे छुटकारा दिलवाने के लिए बाजारों में कई तरह के मंहगे-मंहगे प्रोडक्ट भी मौजूद हैं, जिसे अधिक्तर लोग अपनाते भी हैं। हालांकि, कई बार पिंपल्स को दूर करने के लिए हम ऐसे तरीकों को ढूंढते हैं जिससे पिंपल्स जल्दी दूर हो सके। ऐसे में अगर आपको कोई ऐसा तरीका मिल जाए जिससे रातोंरात पिंपल्स छूमंतर हो जाएं तो? जी हां, आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर केवल एक रात में पिंपल्स से मुक्ति पा सकते हैं। आइए आपको पिंपल्स के प्रकार बताने के साथ इससे छुटकारा पाने के टिप्स भी बताते हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में मुंहासों और दाग-धब्बों से हैं परेशान तो चेहरे पर लगाएं ग्रीन टी फेसपैक

कई तरह के होते हैं पिंपल्स

अधिक दर्द वाले पिंपल- कुछ पिंपल ऐसे भी होते हैं जोकि त्वचा के अंदर होते है और छूने पर ही पता चलते हैं। हालांकि, उनमें दर्द काफी होता है। 

सुर्ख हो चुका पिंपल- कुछ ऐसे भी पिंपल होते हैं जो सुख जाते हैं। जिसे पकने में ज्यादा समय लगता है। 

जलन या खुजली वाले पिंपल- कुछ ऐसे भी पिंपल्स होते हैं जिनमें दर्द, जलन और खुजली होती है। ऐसे में इन पर ध्यान बार-बार जाता है। 

रातभर में गायब हो जाएगा पिंपल

1. रातभर में पिंपल्स को गायब करने के लिए सबसे पहले अपने त्वचा को पानी से साफ कर लें। इसके बाद जहां पर पिंपल है वहां पर सर्दी-खांसी से राहत दिलवाने वाला कोई भी बाम लगा लें। करीब 3 मिनट तक मसाज करके ऐसे ही छोड़ दें। सुबह उठेंगे तो आप देखेंगे कि पिंपल गायब हो चुका है और दर्द में भी राहत है। दरअसल, दर्दनाशक और सर्दी-खांसी से राहत दिलवाने वाले ये बाम काफी अच्छा एंटी-बैक्टीरियल होता है। जिसे पिंपल्स पर लगाने से रक्त प्रवाह तेज हो जाता है, जिससे पिंपल्स गायब हो जाते हैं।

2. गुलाबजल और हल्दी दोनों ही त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। इनके इस्तेमाल से त्वचा पर निखार भी आता है। साथ ही पिंपल्स से भी छुटकारा पाया जा सकता है। पिंपल्स को सही करने के लिए थोड़ा सा गुलाब जल लें, उसमें दो चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे पिंपल वाली जगह पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह उठने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। इससे पिंपल्स और उसका निशान दोनों गायब हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: जैतून का तेल आपके बालों और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है

3. त्वचा को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा काफी अच्छा माना जाता है। इससे पिंपल्स को भी दूर किया जा सकता है। इसके लिए एक बूंद गुलाबजल में दो चुटकी बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने पिंपल पर लगा लें। इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह उठकर चेहरे को साफ पानी से धो लें। अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो इसे केवल 15 मिनट के लिए ही अपने चेहरे पर लगाकर रखें।

4. चेहरे पर हो रहे पिंपल को सूखाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे पिंपल सूखने के साथ बढ़ने से भी रूकेगा। इसके अलावा पिंपल के बाद होने वाले निशान भी हट जाएंगे। बेहतर परिणाम के लिए मिंट युक्त टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें जो सफेद रंग का हो। दरअसल, टूथपेस्ट लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है, साथ नुकसानदायक बैक्टीरिया भी खत्म होते हैं।

- सिमरन सिंह

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइलपिम्पल्स को एक दिन में ठीक कर सकते हैं ये पांच घरेलू उपाय, नहीं पड़ेंगे निशान  

पिम्पल्स को एक दिन में ठीक कर सकते हैं ये पांच घरेलू उपाय, नहीं पड़ेंगे निशान  

पिम्पल्स की सबसे बड़ी समया यह होती है कि इसके होने के बाद चेहरे पर निशान भी छूट जाते हैं। ऐसे में जिन लोगों की ऑयली स्किन है, वे जानते हैं कि पिम्पल्स कितनी बड़ी समस्या है।ध्यान दिया जाए, तो पिम्पल के...

पिंपल्स को हमेशा के लिए कैसे हटाएं? - pimpals ko hamesha ke lie kaise hataen?

Pratima Jaiswalलाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Fri, 10 Sep 2021 05:48 PM

पिम्पल्स की सबसे बड़ी समया यह होती है कि इसके होने के बाद चेहरे पर निशान भी छूट जाते हैं। ऐसे में जिन लोगों की ऑयली स्किन है, वे जानते हैं कि पिम्पल्स कितनी बड़ी समस्या है।ध्यान दिया जाए, तो पिम्पल के होते ही अगर आप नेचुरल तरीकों से इन्हें हटाने की कोशिश करते हैं, तो ये बिना निशान छोड़े जा सकते हैं।आज हम आपको ऐसे ही टिप्स बता रहे हैं जिनसे आप एक दिन या फिर रात भर में पिम्पल्स को काफी हद तक ठीक कर सकते हैं।

टूथपेस्ट 
पिम्पल्स को भगाने का सबसे आसान तरीका है कि इसपर टूथपेस्ट लगाकर सोएं।ऐसा करने से पिम्पल का साइज काफी हद तक कम हो जाएगा।

टी ट्री ऑयल 
आपकी स्किन अगर ऑयली है और आपको बार-बार पिम्पल्स की परेशानी होती है, तो फिर आपको टी ट्री ऑयल मंगवा लेना चाहिए।टी ट्री ऑयल को गुलाब जल में मिक्स करके लगाने से भी पिम्पल ठीक हो जाता है।

बेकिंग सोडा
एक चम्मच बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे पिम्पल पर लगाएं और करीब पांच मिनट बाद हल्के गर्म पानी से फेस धो लें। आप देखेंगे कि पिम्पल काफी हद तक कम हो जाएगा।

लहसुन 
लहसुन लगाने से भी पिम्पल जल्दी ठीक हो जाता है और निशान भी नहीं पड़ता है।आपको लहसुन का पेस्ट बनाकर पिम्पल वाली जगह पर लगाना है।आपको अगर जलन हो, तो ठंडे पानी से उस जगह को धो लें।

सेब का सिरका 
एप्पल साइडर विनेगर को कभी भी पिम्पल पर डायरेक्ट न लगाएं।इसे पानी के साथ मिलाकर ही पिम्पल पर लगाएं।वहीं, अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है, तो टी ट्री ऑयल की 2-3 बूंदें डालकर इस्तेमाल करें।

पिंपल को जड़ से खत्म करने के लिए क्या करें?

लेकिन इन सभी के इस्तेमाल से कुछ ही समय तक के लिए आराम मिलता है. अगर आप मुंहासों की समस्या को जड़ से ही खत्म करना चाहती हैं तो कुछ घरेलू उपाय आपको करने होंगे. इसके पहले आपको मुंहासे आने की वजह भी जाननी चाहिए..
हल्दी का उपयोग ... .
पिंपल पर लगाएं ये बाम ... .
बेकिंग सोडा का करें उपयोग ... .
सोने से पहले चेहरे धो लें.

पिंपल्स को तुरंत गायब कैसे करें?

बेकिंग सोडा और नींबू आप दो चुटकी बेकिंग सोडा लेकर इसमें 1 बूंद गुलाजल और थोड़ा सा गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। तैयार पेस्ट को पिंपल पर लगा दें या उस जगह पर लगाएं, जहां पिंपल निकलने की आशंका है। जब पेस्ट सूख जाए तो इसे ताजे पानी से साफ कर दें। यदि पिंपल पहले से निकल चुका है तो इस पेस्ट को रात में लगाकर भी सो सकती हैं।

5 मिनट में Pimples से छुटकारा पाने के लिए कैसे?

आपको सिर्फ इतना करना है कि लहसुन छीलकर उसे क्रश करके पिंपल पर लगाना है 5 से 7 मिनट तक लहसुन लगाने के बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लेना है।

बार बार पिंपल क्यों होते हैं?

पिंपल्स होने की एक और वजह प्रदूषण और धूल मिट्टी है जिसकी वजह से चेहरे पर गंदगी जम जाती है और इससे कील-मुंहासे हो जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि कहीं भी जाते समय अपने चेहरे को अच्छी तरह से ढंककर चलें और नियमित रूप से चेहरे की साफ सफाई करें। आपको शायद यकीन ना हो लेकिन ज्यादा कॉफी पीने से भी चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं