नीम का सबसे अच्छा साबुन कौन सा है? - neem ka sabase achchha saabun kaun sa hai?

नीम से बने उत्पाद त्वचा के लिए वरदान माने जाते हैं, जिसका कारण है नीम में मौजूद औषधीय गुण। इसी वजह से सदियों से नीम का उपयोग साबुन बनाने में भी किया जाता रहा है। नीम का साबुन न सिर्फ खुजली और लालिमा से राहत दे सकता है, बल्कि यह रूखी त्वचा को मॉइस्चराइज करके चिकना भी बना सकता है। नीम के कीटाणुनाशक गुणों के कारण नीमयुक्त साबुन फंगस और परजीवी संक्रमण से होने वाली त्वचा समस्याओं से राहत दे सकता है। इसी वजह से स्टाइलक्रेज लाया है ऐसे 10 बेस्ट नीम साबुन की लिस्ट, जिन पर ग्राहकों ने विश्वास जताया है।

Show

स्क्रॉल करें

सबसे अच्छे नीम साबुन के नाम जानने से पहले इसे खरीदते समय ध्यान दी जाने वाली बातें जान लेते हैं।

बेस्ट नीम साबुन कैसे चुनें?

सबसे अच्छा नीम का साबुन चुनने के लिए उत्पाद के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी जरूर लें और नीचे लिखे टिप्स भी आजमाएं।

  • साबुन में शामिल तत्वों में नीम के तेल की उपस्थिति जरूर जांच लें।
  • नीम का साबुन पूरी तरह नीम से नहीं बनाया जाता है। इसलिए, साबुन का चुनाव करते समय देखें कि इसमें 10 से 40 प्रतिशत तक नीम का तेल हो। इससे अधिक नीम की मात्रा साबुन को कठोर और बदबूदार बना सकती है।
  • आप ऐसे साबुन का चुनाव भी कर सकते हैं, जिसमें नीम का तेल और पत्तियां दोनों हों। इससे साबुन की गुणवत्ता बढ़ सकती है।
  • हाथ से बना (हैंडक्राफ्ट) नीम साबुन का चुनाव करना भी एक अच्छा निर्णय हो सकता है, क्योंकि इस विधि से बने साबुन में नीम के गुण पूरी तरह से मौजूद रहते हैं।
  • रूखी त्वचा के लिए साबुन ऐसा चुनें, जो त्वचा को नमी देना का वादा करता हो।
  • तैलीय त्वचा वाले नीम के साबुन में ऑयल कंट्रोल गुण जरूर देखें।
  • अगर किसी व्यक्ति को एलर्जी या गंभीर त्वचा रोग है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही अपनी संवेदनशील त्वचा के लिए साबुन का चुनाव करें।
  • नकली उत्पाद से बचने के लिए साबुन के रैपर पर एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) या यूएसडीए (यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर) की मुहर देख लेनी चाहिए।
  • नीम का साबुन हमेशा ब्रांडेड खरीदें और विश्वसनीय विक्रेता से ही लें।

लेख को अंत तक पढ़ें

आइए, अब जानते हैं कि सबसे अच्छे नीम साबुन की लिस्ट में कौन-कौन से उत्पाद शामिल हैं।

सबसे अच्छे नीम साबुन के नाम

इस लेख में उत्पादों के बारे में जो जानकारी दी जा रही है, वो कंपनी के दावे और ग्राहकों के अनुभव पर आधारित है। अगर आप नीम के साबुन का प्रयोग किसी त्वचा समस्या के उपचार के लिए करना चाह रहे हैं, तो बेहतर होगा कि पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें और फिर नीम का साबुन खरीदें।

1. हिमालया हर्बल्स नीम एंड टर्मरिक सोप

Himalaya Herbals Neem and Turmeric Soap

हिमालया अपने आयुर्वेदिक आधारित उत्पादों के लिए जाना जाता है। इसका यह साबुन नीम के साथ-साथ हल्दी के गुणों से भी भरपूर है। यह साबुन रूखी त्वचा, खुजली, लालिमा और जलन से छुटकारा दिलाने का दावा करता है।

गुण

  • स्किन स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा को बेहतर बना सकता है।
  • त्वचा को मुलायम और कोमल बनाने में सहायक हो सकता है।
  • त्वचा की कोशिकाओं को पुनर्जीवित कर सकता है।
  • हल्दी का एंटीइंफ्लेमेटरी गुण संक्रमण से होने वाले दर्द से आराम दे सकता है।
  • महिलाएं और पुरुष दोनों इसका दैनिक उपयोग कर सकते हैं।
  • यह साबुन त्वचा को गहराई से साफ कर सकता है।
  • सभी प्रकार की त्वचा वाले इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • यह नीम साबुन त्वचा को नमी और ताजगी दे सकता है।
  • इसमें कोई एनिमल फैट नहीं है।

अवगुण:  

  • इस साबुन में आर्टिफिशियल खुशबू का इस्तेमाल किया गया है।

Buy Now From Amazon

2. मेडिमिक्स आयुर्वेदिक क्लासिक 18 हर्ब्स सोप

Medimix Ayurvedic Classic 18 Herbs Soap

सबसे अच्छे नीम साबुन के नाम में अगला नंबर है मेडीमिक्स का। मेडिमिक्स आयुर्वेदिक दावा करती है कि यह साबून सिर्फ नीम से नहीं, बल्कि 18 जड़ी बूटियां से युक्त है। यह शुद्ध और प्रीमियम ग्रेड ग्लिसरीन और लाक्षादी तेल के गुणों से भी परीपूर्ण है। इस साबुन का उपयोग नरम और कोमल त्वचा पाने के लिए किया जा सकता है।

गुण

  • रूखेपन के कारण होने वाली खुजली और दरारें कम करने में मदद कर सकता है।
  • त्वचा को पिंपल्स, रैशेज और फोड़े-फुंसियों से बचा सकता है।
  • शरीर की दुर्गंध को दूर भगा सकता है।
  • त्वचा की बनावट में सुधार कर सकता है।
  • घमौरीया से लड़ सकता है।
  • चिकनी और चमकती हुई त्वचा प्रदान कर सकता है।
  • केमिकल से मुक्त है।

अवगुण:  

  • मेडीमिक्स की सफलता के कारण इस नाम के कई नकली उत्पाद बाजार में मौजूद हैं। इनसे सावधान रहें।

Buy Now From Amazon

3. हमाम नीम तुलसी और एलोवेरा सोप बार

Hamam Neem Tulsi and Aloe Vera Soap Bar

नीम साबुन का एक अच्छा विकल्प हमाम साबुन भी है। कंपनी ने इसमें 100 प्रतिशत शुद्ध नीम के तेल का इस्तेमाल करने का दावा किया है। नीम के साथ ही इसमें तुलसी और एलोवेरा के प्राकृतिक गुण भी मौजूद हैं। 

गुण

  • प्रदूषण से त्वचा की रक्षा कर सकता है।
  • शरीर से बदबू दूर कर सकता है, जिससे आत्मविश्वास बना रहता है।
  • त्वचा को पोषण दे सकता है।
  • त्वचा की गहराई में छुपी अशुद्धियों को साफ कर सकता है।
  • त्वचा को सुरक्षित और कोमल बना सकता है।

अवगुण:  

  • संवेदनशील त्वचा वाले पैच टेस्ट करके ही इस्तेमाल करें।
  • इसकी खुशबू कुछ लोगों को तेज लग सकती है।

Buy Now From Amazon

4. खादी नैचुरल प्योर नीम सोप

Khadi Natural Pure Neem Soap

खादी शुद्ध हर्बल बेस से बना साबुन होने का दावा करता है। यह शुष्कता को रोकने के साथ ही त्वचा को मुलायम बना सकता। साथ ही खादी नीम साबुन संक्रमण, विषाक्त पदार्थों और गंदगी को त्वचा से साफ कर सकता है। आइए, जानते हैं कि इस साबुन के गुण और अवगुण क्या हैं।

गुण

  • यह मृत कोशिकाओं को हटा सकता है।
  • त्वचा को तरोताजा एहसास दिला सकता है।
  • इसके प्रमुख घटक नीम में जीवाणुरोधी गुण है, जो त्वचा की समस्या के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं।
  • यह साबुन सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयोगी है।
  • इसमें एलोवेरा, नींबू, मंजिष्ठा, रतन जोत, तुलसी और वेजिटेबल ऑयल हैं।
  • यह एक हस्तनिर्मित (हाथों से बना) साबुन है।

अवगुण

  •  हाथ से बना साबुन होने की वजह से इसकी बनावट में अंतर हो सकता है।
  • खादी नाम के कई ब्रांड मार्केट में मौजूद हैं, इसलिए नकली और मिलते-जुलते प्रोडक्ट से सावधान रहें।

Buy Now From Amazon

5. मार्गो नीम सोप

Margo Neem
Soap

मार्गो नीम साबुन एक पुराना, विश्वसनीय और लोकप्रिय साबुन है। यह त्वचा के लिए क्लीन्जर, टोनर और फेस वाश का काम कर सकता है। इस ब्रांड के मुताबिक यह मार्गो नीम साबुन के नियमित इस्तेमाल से त्वचा चिकनी, चमकदार और स्वस्थ होती है।

गुण

  • इसमें विटामिन-ई है, जो त्वचा को पोषण दे सकता है।
  • चेहरे को क्लियर और खूबसूरत बना सकता है।
  • मार्गो नीम साबुन त्वचा को मुलायम बना सकता है।
  • त्वचा समस्याओं जैसे मुंहासे, फुंसी और घमौरियों से राहत दिला सकता है।
  • एक साबुन को 1000 नीम की पत्तियों से बनाया गया है।
  • इसकी खुशबू बहुत अच्छी है।

अवगुण

  • संवेदनशील त्वचा वालों के लिए उपयुक्त है या नहीं यह स्पष्ट नहीं है। ऐसे में इसका इस्तेमाल पैच टेस्ट करके ही करें।

Buy Now From Amazon

6. वादी हर्बल्स एल्यूरिंग नीम तुलसी सोप

Wadi Herbals Alluring Neem Tulsi Soap

सबसे अच्छे नीम साबुन की लिस्ट में अगला नाम है वादी हर्बल्स का। इसका यह साबुन शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स से युक्त है। वादी हर्बल्स का दावा है कि यह नीम साबुन समय से पहले त्वचा को बूढ़ा होने से बचाता है और झुर्रियों को भी कम कर सकता है। इसमें मौजूद नीम और तुलसी त्वचा की कोशिकाओं को बाहरी क्षति से बचा सकते हैं। इसी वजह से कई ग्राहक इसे बेस्ट नीम साबुन मानते हैं।

गुण

  • यह साबुन कोलेजन और इलास्टिन के उत्पादन को बढ़ाकर स्किन इलास्टिसिटी को बनाए रख सकता है।
  • इस नीम साबुन में विटामिन-ई अधिक मात्रा है, जो रूखी, फटी हुई व बेजान त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकता है।
  • त्वचा में रक्त परिसंचरण को बनाए रख सकता है, जिससे त्वचा खिलीखिली लगती है।
  • सूरज के हानिकारक प्रभाव को कम कर सकता है।
  • मृत कोशिकाओं की परत को हटाकर चेहरे को चमकदार बना सकता है।
  • त्वचा को स्वस्थ और ब्राइट ग्लो दे सकता है।
  • इसकी खुशबू अच्छी है।
  • इस साबुन की पैकेजिंग शानदार है।

अवगुण

  • इस साबुन में केवल मुख्य घटक की लिस्ट दी गई है, इसलिए यह कहना मुश्किल है कि यह पूरी तरह केमिकल फ्री है या नहीं।
  • कुछ ग्राहकों का कहना है कि दो-चार बार इस्तेमाल करने के बाद इस नीम साबुन की खुशबू कम हो जाती है।

Buy Now From Amazon

7. अजाफ्रान ऑर्गेनिक्स नीम एंड हल्दी क्लीयर स्किन क्लीयरिंग बाथ बार

Azafran Organics Neem Turmeric Clear Skin Clearing Bath Bar

बेस्ट नीम साबुन की लिस्ट में अजाफ्रान का हैंडमेड सोप भी शामिल है। पारंपरिक भारतीय आयुर्वेद से प्रेरित होकर इस साबुन का निर्माण किया गया है, जिस वजह से इसे मुंहासों और धब्बों को नियंत्रित करने वाला साबुन माना जा सकता है। इसका कारण है कि साबुन को बनाने में इस्तेमाल किया शुद्ध नीम और हल्दी का अर्क। साथ ही इसमें नारियल तेल और शुद्ध सोया बटर के गुण हैं, जो त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकते हैं।

गुण

  • यह साबुन पूरी तरह हस्तनिर्मित है और इसमें कुछ भी आर्टिफिशियल नहीं है।
  • यह नीम और हल्दी से युक्त है, जिन्हें बैक्टीरिया-रोधी गुणों के लिए जाना जाता है।
  • यह साबुन त्वचा को पोषण दे सकता है।
  • यह नीम साबुन शरीर की दुर्गंध से लड़ सकता है।
  • संवेदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त बताया गया है।
  • पैराबेंस, सल्फेट और पशु उत्पाद से पूरी तरह मुक्त है।
  • शानदार पेपर पैकेजिंग में आता है।

अवगुण

  • लोकल मार्किट में कम उपलब्ध, लेकिन इसे ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।
  • इस्तेमाल करने के कुछ समय बाद साबुन का रंग बदल सकता है। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ऑर्गेनिक साबुन होने की वजह से यह सामान्य बात है। इससे साबुन की गुणवत्ता पर कोई असर नहीं पड़ता है।

Buy Now From Amazon

8. गोदरेज नम्बर 1 कोकोनट एंड नीम सोप

Godrej Number 1 Coconut And Neem Soap

गोदरेज की कई सारे बाथिंग सोप आते हैं, लेकिन नीम और कोकोनट सोप को ग्राहकों का सबसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस उत्पाद के बारे में गोदरेज का दावा है कि इसमें मौजूद तत्व प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ा सकते हैं। इसका मुख्य घटक नारियल तेल है, जो अपने हाइड्रेटिंग गुणों के लिए जाना जाता है और नीम त्वचा को साफ कर सकता है।

गुण

  • इसके इस्तेमाल से त्वचा निखरी और जवां नजर आ सकती है।
  • सभी प्रकार की त्वचा और सभी आयु के लिए उपयुक्त है।
  • त्वचा को पोषण दे सकता है।
  • यह त्वचा को गहराई से साफ करने वाला नीम साबुन है।
  • इसका नियमित इस्तेमाल त्वचा को रेशमी कोमलता दे सकता है।
  • इसकी खुशबू अच्छी है।

अवगुण

  • संवेदनशील त्वचा के लिए उपयुक्त है या नहीं यह स्पष्ट नहीं है। ऐसे में बिना पैच टेस्ट के बाद ही सेंसेटिव स्किन वालों को इस साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए।

Buy Now From Amazon

9. ऑर्गेनिक्स साउथ – थेरानीम नेचुरल्स फेशियल कॉम्प्लेक्शन नीम थेरेपी क्लिनिंग बार

Theranim Naturals Facial Complexation Neem Therapy Cleansing Bar

यह साबुन एंटीऑक्सीडेंट गुणों से युक्त है। संवेदनशील त्वचा की रक्षा करने के साथ-साथ यह त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकता है। यह शुद्ध नीम के तेल के साथ तैयार किया जाता है और त्वचा को स्वच्छ, ताजा व जीवंत बना सकता है l यह नीम का साबुन शरीर के साथ-साथ चेहरे की त्वचा के लिए भी उपयोगी है।

गुण

  • इसमें जैतून का तेल और रोजमेरी ऑयल के गुण हैं।
  • यह नीम का साबुन हैंडमेड है।
  • इसे बेस्ट नीम साबुन कह सकते हैं, क्योंकि इसमें सर्टिफाइड ऑर्गेनिक तत्व हैं।
  • यह साबुन पैराबेंस और सल्फेट जैसे केमिकल से मुक्त है।
  • संवेदनशील त्वचा के लिए भी अच्छा है।
  • त्वचा को मॉइस्चराइज कर सकता है।

अवगुण:   

  • यह साबुन लोकल मार्केट में आसानी से उपलब्ध नहीं है।
  • अन्य नीम साबुन के मुकाबले थोड़ा महंगा लग सकता है।

Buy Now From Amazon

10. नैचुरल वॉश हैंडमेड नीम साबुन

Natural Wash Handmade Neem Soap

यह नीम साबुन सभी उम्र और सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयोगी होने का दावा करता है। इसमें नीम का अर्क, शीया बटर और एसेंशियल ऑयल हैं, जिस वजह से इसे कुछ ग्राहक बेस्ट नीम साबुन मानते हैं। यह एक केमिकल मुक्त और नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल साबुन है, जो चेहरे और शरीर दोनों के लिए लाभकारी हो सकता है।

गुण

  • त्वचा को डिटॉक्स कर सकता है।
  • पैराबेंस, सिलिकॉन और सल्फेट जैसे कोई केमिकल इसमें नहीं हैं।
  • इसमें शीया बटर के मॉइस्चराइजिंग गुण हैं।
  • इसमें टी ट्री ऑयल और जायफल का तेल है, जो त्वचा का पीएच संतुलित रख सकते हैं।
  • मुंहासे, चकत्ते और खुजली से छुटकारा पाने में मदद कर सकता है।
  • पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए उपयोगी नीम साबुन है।
  • रोगाणु (Germs) से त्वचा को बचा सकता है।

अवगुण

  • यह साबुन जल्दी घिस व गल सकता है, इसलिए नहाने के बाद इसे गीली जगह पर न रखें।

Buy Now From Amazon

इस लेख में आपने जाना कि बाजार में मौजूद बेस्ट नीम साबुन कौन-कौन से हैं। इनमें से किसी एक साबुन का चुनाव करके आप उसे इस्तेमाल कर सकते हैं। बस नीम साबुन खरीदने से पहले यहां बताए गए सबसे अच्छे नीम साबुन के चुनाव से संबंधित खास टिप्स जरूर पढ़ लें। आपकी सुविधा के लिए हमने हर उत्पाद के नीचे एक बाय नाउ का बटन दिया गया है, जिस पर क्लिक करके घर बैठे-बैठे आप अपना पसंदीदा नीम साबुन ऑर्डर कर सकते हैं।

और पढ़े:

  • रूखी त्वचा के लिए 10 सबसे अच्छे साबुन
  • पिंपल के लिए 12 सबसे अच्छे साबुन
  • संवेदनशील त्वचा (सेंसिटिव स्किन) के लिए 9 सबसे अच्छे साबुन
  • त्वचा का रंग साफ करने के लिए 13 सबसे अच्छे साबुन
  • ऑयली स्किन के लिए 14 सबसे अच्छे साबुन

Was this article helpful?

thumbsupthumbsdown

The following two tabs change content below.

  • Author

अर्पिता ने पटना विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है। इन्होंने 2014 से अपने लेखन करियर की शुरुआत की... more

सबसे अच्छा नीम का साबुन कौन सा है?

Margo नीम साबुन, 75 ग्राम (12 का पैक)

नीम वाले साबुन का नाम क्या है?

Margo नीम सोप में बैक्टीरिया-रोधी गुण होते हैं जो त्वचा को गहराई से साफ करते हैं. नीम साबुन में टोन करने वाली प्रतिष्ठा है और त्वचा को पोषण देता है, इसे स्वस्थ रखता है.

खुजली में कौन से साबुन से नहाना चाहिए?

Ketotosc एंटीफंगल साबुन | एंटी इचिंग साबुन, सभी प्रकार की त्वचा के लिए अच्छा, 75 g (3 का पैक)

बिना केमिकल वाला साबुन कौन सा है?

सिंथोल ओरिजिनल सोप सिंथोल एक ऐसा लोकप्रिय ब्रांड है जिसे पुरुषों द्वारा ही उपयोग किया जाता है। यह साबुन आपकी त्वचा से धूल, गंदगी और अन्य अशुद्धियों को साफ कर देता है। यह एक अच्छा मॉइस्चराइज़र भी है जो त्वचा को नरम और चिकना बना देता है।