लड़कियों को उल्टी क्यों होती है - ladakiyon ko ultee kyon hotee hai

  • Hindi News
  • lifestyle
  • Family
  • vomiting during pregnancy treatment in hindi

प्रेगनेंसी में किस महीने से उल्‍टी शुरू होती है?

parul rohatagi |

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Oct 7, 2020, 3:41 PM

गर्भावस्‍था का एक जाना पहचाना लक्षण है उल्‍टी। अमूमन हर महिला को प्रेगनेंसी के शुरुआती महीनों में उल्‍टी होती ही है। इस समय उल्‍टी और मतली होने को मॉर्निंग सिकनेस कहा जाता है।

लड़कियों को उल्टी क्यों होती है - ladakiyon ko ultee kyon hotee hai
हरी सब्जियां, खासतौर पर हरी सब्जियां आयरन से युक्‍त होती हैं। इन्‍हें अपनी प्रेगनेंसी डायट में जरूर शामिल करें। अगर आपका हीमोग्‍लोबिन लेवल कम है तो आपको आयरन युक्‍त आहार से लाभ होगा। आयरन हीमोग्‍लोबिन बनाने में मदद करता है जो कि लाल रक्‍त कोशिकाएं बनाता है।पालक, केल और ब्रोकली, धनिया, पुदीना और मेथीदाना आयरन से युक्‍त होता है। हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन और जरूरी पोषक तत्‍व होते हैं।यह भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में पेट के बल सोना सही या गलत?

गर्भावस्‍था के सबसे सामान्‍य लक्षणों में से एक है उल्‍टी होना। लगभग 70 फीसदी प्रेगनेंट महिलाओं को उल्‍टी और मतली होती ही है। हालांकि, कुछ महिलाओं को पूरे नौ महीने तक यह दिक्‍कत रह सकती है।आइए जानते हैं कि गर्भावस्‍था में उल्‍टी कब शुरू होती है और उल्‍टी रोकने के घरेलू उपाय क्‍या हैं?

क्‍या प्रेगनेंसी में उल्‍टी होना नॉर्मल है
जी हां, गर्भावस्‍था में उल्‍टी होना सामान्‍य बात है। इसे नॉजिया और वॉमिटिंग इन प्रेगनेंसी (एनवीपी) भी कहा जाता है और इसका स्‍पष्‍ट कारण पता नहीं चल पाया है। एक थ्‍योरी के मुताबिक, गर्भावस्‍था के दौरान शरीर में आने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण ऐसा होता है।
दिन या रात में किसी भी समय प्रेगनेंट महिला को एनवीपी की दिक्‍कत हो सकती है। हालांकि, अधिकतर महिलाओं को प्रेगनेंसी की पहली तिमाही तक ही यह दिक्‍कत रहती है लेकिन कुछ मामलों में यह परेशानी तीसरी तिमाही तक भी रह सकती है।

लड़कियों को उल्टी क्यों होती है - ladakiyon ko ultee kyon hotee hai


प्रेगनेंसी में उल्टी कब से शुरू होती है
गर्भवती महिलाओं को पहली तिमाही के चौथे से छठे हफ्ते से ही उल्‍टी की दिक्‍कत होने लगती है। इस समय गर्भाशय में इंप्‍लांटेशन पूरा होता है। शुरुआती तीन महीने खत्‍म होने पर उल्‍टी की शिकायत भी खत्‍म हो सकती है। अगर आपकी यह प्रॉब्‍लम कम होने की बजाय बढ़ गई है तो इसे हाइपरमेसि‍स ग्रेविडेरम कहते हैं। यह एक गंभीर स्थिति है लेकिन अगर किसी प्रेगनेंट महिला काे उल्‍टी का लक्षण नहीं दिख रहा है तो घबराने की कोई बात नहीं है।

प्रेगनेंसी में उल्‍टी क्‍यों आती है
गर्भावस्‍था के दौरान हार्मोंस में उतार चढ़ाव बहुत आता है और इसी के कारण उल्‍टी हो सकती है। माना जाता है कि प्रेगनेंसी हार्मोन एस्‍ट्रोजन के बढ़ने की वजह से उल्‍टी की दिक्‍कत होती है। वहीं, प्रेगनेंट महिला के अत्‍यधिक स्‍ट्रेस लेने पर भी उल्‍टी ट्रिगर हो सकती है।
गर्भवती महिला का पाचन तंत्र भी कमजोर हो जाता है जिसकी वजह से उन्‍हें ज्‍यादा भारी चीजें पचाने में दिक्‍कत होती है। ऐसे में भी उल्‍टी होने की संभावना रहती है।

लड़कियों को उल्टी क्यों होती है - ladakiyon ko ultee kyon hotee hai


प्रेगनेंसी में उल्टी होने पर क्या करें
सुबह नाश्‍ते में टोस्‍ट, अनाज आदि खाएं। वहीं, रात को सोने से पहले चीज या हाई प्रोटीन स्‍नैक खाएं। दिनभर फलों का ताजा रस और पानी पीती रहें। एक ही बार में ज्‍यादा पानी या जूस पीने की गलती न करें।
हर दो से तीन घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाना या स्‍नैक्‍स जरूर खाएं। एक बार में ही ज्‍यादा खाने से बचें। तेज खुशबू वाली चीजें खाने से बचें।

उल्‍टी रोकने के घरेलू उपाय
कुछ घरेलू उपायों की मदद से प्रेगनेंसी में उल्‍टी होने की समस्‍या को कंट्रोल किया जा सकता है।

  • अदरक की चाय : अदरक की चाय उल्‍टी को रोकने के साथ पाचन में सुधार और एसिडिटी कम करती है। आप अदरक का एक टुकड़ा भी चबा सकती हैं।
  • संतरा : संतरे में सिट्रिक एसिड होता है जिसे सूंघने पर मतली ठीक होती है। आप संतरे का जूस भी पी सकती हैं या इसे सूंघने से भी आराम मिलता है।
  • नींबू पानी: नींबू खनिज पदार्थों से युक्‍त होता है और गर्भावस्‍था में होने वाली मतली और उल्‍टी को रोकने का भी गुण रखता है।

प्रेग्नेंसी में मां और बच्चे दोनों को सेहतमंद रखेगा परिवृत जानुशीर्षासन

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

रेकमेंडेड खबरें

  • लड़कियों को उल्टी क्यों होती है - ladakiyon ko ultee kyon hotee hai
    ट्रैवल भारत की 6 ऐसी जगह जहां भारतीयों को ही जाने की नहीं है अनुमति, लेकिन विदेशियों का होता है दिल से स्वागत
  • लड़कियों को उल्टी क्यों होती है - ladakiyon ko ultee kyon hotee hai
    Adv: सस्ते में खरीदें स्मार्टवॉच; ब्लूटूथ कॉलिंग, 120 स्पोर्ट्स मोड्स समेत कई खासियतें
  • लड़कियों को उल्टी क्यों होती है - ladakiyon ko ultee kyon hotee hai
    लाइफस्टाइल फोटो गैलरी तलाक की खबरों के बीच सानिया मिर्जा ने शेयर की ऐसी तस्वीरें, फिगर और ड्रेस देख लोग बोले - 'फायर'
  • लड़कियों को उल्टी क्यों होती है - ladakiyon ko ultee kyon hotee hai
    न्यूज़ मौत का खेल! गेम में मरे तो असली जिंदगी में भी मिलेगी मौत, खेलने से पहले सोचेंगे हजार बार
  • लड़कियों को उल्टी क्यों होती है - ladakiyon ko ultee kyon hotee hai
    न्यूज़ Debit Card का झंझट खत्म! सीधे Aadhaar से करें UPI Payment
  • लड़कियों को उल्टी क्यों होती है - ladakiyon ko ultee kyon hotee hai
    फिल्मी खबरें इनके पास दिखाने को बस शरीर है... जब माला सिन्हा ने जीनत अमान-परवीन बॉबी के लिए कही थी ऐसी-ऐसी बात!
  • लड़कियों को उल्टी क्यों होती है - ladakiyon ko ultee kyon hotee hai
    बिग बॉस BB 16: रोती-गिड़गिड़ाती रहीं अर्चना, पर शिव ठाकरे ने नहीं किया माफ, बिग बॉस ने किया निष्कासित
  • लड़कियों को उल्टी क्यों होती है - ladakiyon ko ultee kyon hotee hai
    कार/बाइक Royal Enfield की दूसरी बाइक्स से कितनी अलग है नई Super Meteor 650? महज 2 मिनट में खुद करें फैसला
  • लड़कियों को उल्टी क्यों होती है - ladakiyon ko ultee kyon hotee hai
    रिजल्ट्स जारी हुआ RRB NTPC के स्किल टेस्ट का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक
  • लड़कियों को उल्टी क्यों होती है - ladakiyon ko ultee kyon hotee hai
    गोरखपुर 10 साल से पति कर रहा अप्राकृतिक सेक्स... मना करने पर भाई के साथ मिलकर की पिटाई, महिला का आरोप, केस दर्ज
  • लड़कियों को उल्टी क्यों होती है - ladakiyon ko ultee kyon hotee hai
    औरंगाबाद कभी नक्सली का दामाद होने की मिली था सजा, अब UGC नेट में लहराया परचम... पढ़िए औरंगाबाद के गजेंद्र की कहानी
  • लड़कियों को उल्टी क्यों होती है - ladakiyon ko ultee kyon hotee hai
    टी20 वर्ल्ड कप 2022 न्यूज सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद सदमे में हार्दिक पंड्या, सोशल मीडिया पर छलका दर्द
  • लड़कियों को उल्टी क्यों होती है - ladakiyon ko ultee kyon hotee hai
    टी20 वर्ल्ड कप 2022 न्यूज ड्रग्स के कारण बैन, सालों तक वापसी का इंतजार, अब इंग्लैंड के सबसे बड़े हीरो बने एलेक्स हेल्स
  • लड़कियों को उल्टी क्यों होती है - ladakiyon ko ultee kyon hotee hai
    राजनीति सुप्रिया सुले को अपशब्द कहने वाले अब्दुल सत्तार पर कार्रवाई से क्यों डर रहे एकनाथ शिंदे? समझिए

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

धन्यवाद

लड़की को उल्टी कब होती है?

उल्टी वास्तव में एक ऐसा रिफ्लक्स है जो मस्तिष्क के संकेत पर काम करता है. यह बच्चों, वयस्क और बूढ़े सभी उम्र के लोगों में हो सकता है. यहां जानिए केवल खाने-पीने से ही नहीं इन 8 कारणों से भी हो सकती है मितली की समस्या. ओवरईटिंग : ओवरईटिंग भी मितली पैदा करती है, क्योंकि पाचन प्रणाली भोजन को ठीक से पचा नहीं पाती है.

पीरियड्स मिस होने के कितने दिन बाद उल्टी लगती है?

आप असहज महसूस करना शुरू कर सकती हैं और गर्भाधान के 4-6 सप्ताह बाद उल्टी जैसा महसूस कर सकती हैं। एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में वृद्धि के कारण, आप हर दिन सुबह उठने के बाद ऐसा फील कर सकती हैं। जरूरी नहीं कि यह सुबह ही हो। यह कभी भी हो सकता है।

मुझे कैसे पता चलेगा कि मैं प्रेग्नेंट हूं?

प्रेग्नेंसी के शुरुआती लक्षण: बिना टेस्ट के ऐसे समझें, आप....
पीरियड का मिस होना ... .
बार-बार टॉइलट जाना ... .
ब्रेस्ट में हल्का दर्द या भारीपन ... .
उल्टी आना या जी मिचलाना ... .
हल्का बुखार होना ... .
पेट में दर्द ... .
टेस्ट और स्मेल में बदलाव.

प्रेग्नेंट होने के कितने दिन बाद उल्टी होती है?

प्रेगनेंसी में उल्टी कब से शुरू होती है गर्भवती महिलाओं को पहली तिमाही के चौथे से छठे हफ्ते से ही उल्‍टी की दिक्‍कत होने लगती है। इस समय गर्भाशय में इंप्‍लांटेशन पूरा होता है। शुरुआती तीन महीने खत्‍म होने पर उल्‍टी की शिकायत भी खत्‍म हो सकती है।