दुकानदार और ड्राइवर अप्पू के ऊपर क्यों हँस रहे थे कारण बताइए? - dukaanadaar aur draivar appoo ke oopar kyon hans rahe the kaaran bataie?

Claim your FREE Seat in Vedantu Master Classes!

दुकानदार और ड्राइवर अप्पू के ऊपर क्यों हँस रहे थे कारण बताइए? - dukaanadaar aur draivar appoo ke oopar kyon hans rahe the kaaran bataie?

  • CBSE

CBSE Class 7 Hindi Vasant Important Questions Chapter 12 - Kancha - Free PDF Download

Free PDF download of Important Questions with solutions for CBSE Class 7 Hindi Vasant Chapter 12 - Kancha prepared by expert Hindi teachers from latest edition of CBSE(NCERT) books.

Do you need help with your Homework? Are you preparing for Exams?

Study without Internet (Offline)

Download PDF

Download PDF of Important Questions for CBSE Class 7 Hindi Vasant Chapter 12 - Kancha

Study Important Questions for Class 7 Hindi Chapter 16 - कंचा

अति लघु उत्तरीय प्रश्न:-                                         (1 अंक)

1.स्लेट कैसी होती है?

उत्तर: स्लेट अर्थात लोहे या काले पत्थर की एक पतली पट्टी होती है।

2. अप्पू किसके ख्याल में खोया था?

उत्तर: अप्पू सियार और कौए की कहानी के ख्याल में खोया था।

3. लेखक ने काँच की गोली की तुलना किससे की है?

उत्तर: लेखक ने काँच की गोली की तुलना एक बड़े आंवले से की है।

4. वह नीम के पौधे  की घनी छांव से होता हुआ सियार की कहानी का मजा लेता आ रहा था। वह शब्द किसके लिए है?

उत्तर: वह शब्द अप्पू के लिए प्रयोग हुआ है।

5. अप्पू अकेला क्यों पड़ गया था?

उत्तर: अप्पू की छोटी बहन हमेशा के लिए चली गयी थी, जिस वजह से अप्पू अकेला पड़ गया था। 

लघु उत्तरीय प्रश्न:-                                        (2 अंक)

1. दुकान के जारों में क्या-क्या रखा था?

उत्तर: दुकान में प्रवेश करने पर एक अलमारी दिखाई पड़ती है उस अलमारी में कांच के बड़े-बड़े सारे कतार में रखे हुए थे| इनमें से कुछ जार में चॉकलेट कुछ में पिपरमेंट कुछ में बिस्किट जैसे इत्यादि समान रखे हुए थे|

2. स्कूल में देर से पहुँचने पर क्या सज़ा मिलती थी?

उत्तर: यदि कोई बच्चा स्कूल में देर से पहुंचता था तो उस बच्चे को सजा के रूप में पीछे बैठना पड़ता था| उस दिन स्कूल देर से पहुंचा इस कारण से अप्पू चुपचाप ही पीछे जाकर बैठ गया था|

3. स्कूल में रोज समय पर कौन आता था? और कहाँ बैठता था?

उत्तर:रमन रोज़ समय पर स्कूल आता था जिस कारण से मैं कक्षा में अगली बेंच पर बैठता था क्योंकि जो बच्चा जल्दी आता था मैं आगे बैठकर था और देर से पहुंचने वालों को पीछे बैठना पड़ता था|

4. जॉर्ज स्कूल क्यों नहीं आया था? वह किस खेल में माहिर था?

उत्तर: जॉर्ज को बहुत तेज बुखार था जिस कारण से वह स्कूल नहीं आया था बुखार होने के कारण जॉर्ज स्कूल आने में असमर्थ था जॉर्ज कंचे खेलने में बहुत अधिक माहिर था|

5. “भाप की शक्ति से ही चलती है” का क्या अर्थ है?

उत्तर: बहुत समय पहले ट्रेने भाप द्वारा चलाई जाती थी अर्थात पानी से निकलने वाले धुएं से ट्रेनों को चलाया जाता था| पानी से बनी हाफ में असीम शक्ति होती है जिसके द्वारा ट्रेन को चलाया जाताहैंI

लघु उत्तरीय प्रश्न:-                                       (3 अंक)

1. सियार ने कौए को कैसे बेवकूफ बनाया?

उत्तर: सियार ने कौएँ से कहा “प्यारे कौएँ, मुझे एक गाना सुनाओ न, तुम्हारा गाना सुनने के लिए तरस रहा हूँ”। जैसे ही कौए ने गाना गाने के लिए मुँह खोला, उसके मुँह से रोटी गिर गयी और सियार उसकी रोटी लेकर भाग गया। इस तरह सियार ने कौए को बेवकूफ बनाया। 

2. “यों वे सब उस बस्ते के अन्दर टकरा रहे थे”।  यह वाक्य किसे संबोधित कर रहा है? 

उत्तर: यह वाक्य स्लेट, छोटी शीशी और पेंसिल के लिए संबोधित है । लेखक कहते हैं, कि अप्पू अपनी कहानी में इतना मगन रहता था, कि उसके बस्ते के अन्दर स्लेट, छोटी शीशी और पेंसिल आपस में टकराया करते थे । 

3. जॉर्ज कौन था? वह किस खेल का अच्छा खिलाड़ी था ? 

उत्तर: जार्ज अप्पू की ही कक्षा का एक सहपाठी था| जिस कक्षा में अप्पू पढ़ता था जॉर्ज भी उसी कक्षा में पढ़ता था| जॉर्ज बहुत शरारती लड़का था| कक्षा के सभी विद्यार्थियों में से जार्ज कंचे का सबसे अच्छा खिलाड़ी था| कंचे के खेल में वह कक्षा के सभी  लड़कों को हरा देता था|

4. जॉर्ज से जो कंचे में हार जाता था, उसके साथ क्या होता था? 

उत्तर:जॉर्ज अप्पू की कक्षा का ही एक विद्यार्थी था वह बहुत शरारती था कंचे में बहुत माहिर था वह कक्षा के सभी विद्यार्थियों को हरा देता था तथा जोर से होने वाले बच्चे को अपनी बंद मुट्ठी जमीन पर रखनी पड़ती थी तब जॉर्ज कंचा मारकर उस बंद मुट्ठी के जोड़ों की हड्डी तोड़ देता था|

5.  स्कूल में देर से पहुँचने पर क्या सज़ा मिलती थी? उस दिन स्कूल देर से कौन पहुँचा था? 

उत्तर: स्कूल में देर से पहुंचने वाले लड़कों को पीछे बैठना पड़ता था जो बच्चा जल्दी आता था वह कक्षा में आगे बैठता था अन्यथा उसे पीछे बैठना पड़ता था| उस दिन अप्पू स्कूल देर से पहुंचा जिस कारण वह चुपचाप पीछे जाकर बैठ गया था

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न:-                                        ( 5 अंक)               

1. दुकान के जारों में क्या क्या रखा था? अप्पू को कौन सा जार पसंद आया था?

उत्तर: दुकान में अलमारी में काँच के बड़े-बड़े जार कतार में रखे हुए थे। उनमे चॉकलेट, पिपरमिंट और बिस्किट थे। मगर उसकी नज़र उनमे से किसी पर भी नहीं पड़ी क्योंकि उसके पिताजी ये चिज़े उसे ला कर दे देते थे। फिर भी एक ज़ार  ने उसका ध्यान आकर्षित किया। वह सामने खड़ा होकर टुकुर टुकुर उसे ताकता रहा। वह एक नया ज़ार था। उससे पहले अप्पू ने वह चीज़ यहाँ नहीं देखी थी। उस ज़ार में कंचे थे। 

2. "लड़के तू उस ज़ार को नीचे गिरा देगा"। यह वाक्य किसके द्वारा और कब कहा गया?

उत्तर: ये शब्द दुकानदार ने अप्पू से कहे थे। यह उस समय की बात है जब अप्पू काँच के जार को देखते हुए अपने ख्यालों में खो गया था। उसने ख्यालों में देखा कि वो ज़ार देखते देखते आसमान जितना बड़ा हो गया और वो उसके भीतर समा गया।  वो कंचे बिखेरकर खेलना चाहता था। उस समय दुकानदार ने उसे देख कर ये वाक्य कहा।

3. दुकानदार और ड्राइवर अप्पू के ऊपर क्यों हँस रहे थे? कारण बताइए।

उत्तर: दुकानदार और ड्राइवर दोनों के सामने अप्पू की  स्थिति बढ़ी विचित्र बालक जैसी थी। ज़ार में रखे कंचों को देखते हुए अप्पू ख्यालो में खो जाता है और उसके हाथ से छूटकर ज़ार गिरकर टूट जाता है।अप्पू सड़क पर गिरे उन कंचों को उठाने लगता है। ये देख कर ड्राइवर को हैरानी होती है, कि इस लड़के को अपनी जान से ज्यादा कंचों की फिक्र है। पहले तो उसकी ये मनोदशा देख कर दोनों को हैरानी होती है, मगर फ़िर अप्पू का कंचों के लिए प्रेम देख कर दोनों हसने लगते हैं।

4. "मास्टर की की आवाज़ अब कम उँची थी। वे रेलगाड़ी के बारे में बता रहे थे।" इस कथन को समझाइए।

उत्तर: मास्टर जी ने कक्षा में ट्रेन का पाठ पढ़ाना शुरू किया। पढ़ाते समय मास्टरजी जोर जोर से पढ़ा रहे थे ताकि कक्षा के सभी विद्यार्थियों को ठीक से सुनाई दे सके। लेकिन जब वो अध्याय समझाने का समय आया तो मास्टरजी धीरे धीरे बोलने लगे, जिसके कारण छात्रों को ठीक से समझ नहीं आ रहा था।

5. ड्राइवर को अप्पू की किस बात पर हँसी आयी.?

उत्तर: ड्राइवर के सामने अब एक भोला वाला निरीह सा बच्चा है| मैं उसकी मासूमों को पहचान जाता है जब अप्पू दुकान पर सिर्फ कंचे देखता रहता है| जिससे दुकानदार को डर लगता है कि कहीं कंचे का जार अप्पू ना तोड़ दे लेकिन जब आपको शाम को घर जाते समय कंचे का कंटर खरीदता है तो दुकानदार बहुत खुश होता है| वहीं दूसरी ओर जब उसके कंचे सड़क पर बिखर जाते हैं तो वह बिना ट्रैफिक की परवाह किए हुए कंचों को बटोरने लगता है जिसे देखकर ड्राइवर को उसकी मासूमियत पर प्यार आता है तथा वह हंसने लगता है|

Share this with your friends

Toll Free:1800-120-456-456

Mobile:+91 988-660-2456

(Mon-Sun: 9am - 11pm IST)

Questions?Chat with us

दुकानदार और ड्राइवर के सामने अप्पू की क्या स्थिति होती है क्या कारण है कि वे पहले तो परेशान होते हैं और फिर हंसते हैं?

कारण बताइए। उत्तर : दूकानदार ड्राइवर के सामने अप्पू एक छोटा चंचल बालक है। पहले तो दुकानदार उससे परेशान होता है क्योंकि वह कंचों को केवल देख रहा है कहीं उससे जार फूट ना जाए परन्तु अप्पू ने कंचे खरीद लिए तो वह हँस पड़ा।

दुकानदार और ड्राइवर अप्पू को देखकर क्यों हँसे?

कारण बताइए। Solution : दुकानदार और ड्राइवर के सामने अप्पू की एक छोटे नादान बच्चे की स्थिति है। दुकानदार पहले उसे देखकर परेशान होता है, क्योंकि वह कंचे देखता ही है, खरीदता नहीं है, फिर वह उतने कंचे एक साथ खरीदता है, जितने किसी बच्चे ने एक साथ नहीं खरीदे थे। यह देखकर वह हँस दिया।

दुकानदार क्या देख कर चौक गया?

छोटे-छोटे बच्चों को अपनी गोद में लिए युवतियाँ चिकों को उठाकर छज्जों पर नीचे झाँकने लगतीं। गलियों और उनके अंतर्व्यापी छोटे-छोटे उद्यानों में खेलते और इठलाते हुए बच्चों का झुंड उसे घेर लेता और तब वह खिलौनेवाला वहीं बैठकर खिलौने की पेटी खोल देता। बच्चे खिलौने देखकर पुलकित हो उठते।

अप्पू की मां क्यों रो रही थी?

Solution : कंचे देखकर अप्पू की माँ सोचने लगी कि यह कंचे किसके साथ खेलेगा। इसी बात पर उसे अपनी मरी बच्ची की याद आ गयी और वह रोने लगी।