कच्चा तेल उत्पादन में प्रथम देश कौन सा है? - kachcha tel utpaadan mein pratham desh kaun sa hai?

रूस बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश

कच्चे तेल के उत्पादन में सऊदी अरब अब रूस से पिछड़ गया है और रूस दुनिया का दूसरा सर्वाधिक कच्चे तेल का उत्पादन करने वाला देश बन गया है..

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Aug 24, 2020, 09:03 AM IST

    • सऊदी अरब हुआ रूस से पीछे
    • जून 2020 के आंकड़ों ने तय किया
    • मार्च में दोनो देशों में होड़ बढ़ी थी

नई दिल्ली. कहा जाता है दुनिया में असली लड़ाई तेल की है अर्थात तेल के धंधे में जिसका वर्चस्व है वही दुनिया का सबसे कामयाब देश है. ऐसे में रूस ने अपनेआप को तेल के धंधे का बड़ा खिलाड़ी साबित किया  है और वह दुनिया में कच्चे तेल का उत्पादन करने वाले देशों में सबसे ऊपर से एक पायदान नीचे पहुँच गया है.  

कच्चा तेल उत्पादन में प्रथम देश कौन सा है? - kachcha tel utpaadan mein pratham desh kaun sa hai?

सऊदी अरब हुआ पीछे 

तेल का उत्पादन ही दुनिया के देशों को धनी भी बनाता है. ऐसे में रूस ने दुहरी विजय हासिल की है. उसने न केवल अपनेआप को तीसरे नंबर से दूसरे नंबर पर पहुँचाया है बल्कि दूसरे पायदान पर स्थापित  सऊदी अरब को बड़ा झटका देते हुए तेल उत्‍पादन करने वाले देशों की सूची में में तीसरे पायदान पर धकेल दिया है. हमेशा की तरह अमेरिका सर्वोच्च तेल उत्पादक देश बना हुआ है अर्थात पहले पायदान पर काबिज है.  

जून 2020 के आंकड़ों ने तय किया 

कच्चे तेल का उत्पादन करने वाले देशों का क्रम हाल ही में आंकड़ों द्वारा तय हुआ है. दो माह पूर्व अर्थात जून 2020 में देखे गए आंकड़ों ने बताया कि रूस ने लगभग 88 लाख बैरल का तेल उत्पादन प्रति दिन किया वहीं सऊदी अरब का तेल उत्पादन प्रतिदिन का 75 लाख बैरल रहा. नंबर वन पर काबिज अमेरिका में यही उत्पादन लगभग 109 लाख बैरल प्रतिदिन का देखा गया. इसके बाद अब रूस तेल का   उत्‍पादन करने वाले देशों की सूची में सऊदी अरब को पछाड़ कर खुद दूसरे पायदान पर पहुंच गया है.

मार्च में होड़ बढ़ी थी 

इस साल की पहली तिमाही के बाद से रूस और सऊदी अरब के बीच कच्‍चे तेल की कीमतों की जंग शुरू हुई थी. जहां सऊदी अरब की मांग थी कि रूस तेल उत्पादन कम करे, ताकि अंतर्राष्ट्रीय तेल बाज़ार तेल की गिरती कीमत थामी जा सके. रूस ने इस शर्त को मानने से इंकार कर दिया. बदले में मजबूरन सऊदी अरब को तेल का उत्पादन बढ़ाना पड़ा और तेल की कीमतों में छूट भी देनी पड़ी.

ये भी पढ़ें. मोदी के नाम पर ट्रम्प मांग रहें हैं वोट

ज़्यादा कहानियां

दुनिया में कच्चे तेल को काला सोना भी कहा जाता है. ऐसे कई मुल्क हैं जिनकी पूरी अर्थव्यवस्था कच्चे तेल पर टिकी है. आइए जानते हैं दुनिया में सबसे ज्यादा पेट्रोलियम का भंडार कहां-कहां मौजूद है?

  • News18HindiLast Updated :November 13, 2019, 08:38 IST

1/ 6

कच्चा तेल उत्पादन में प्रथम देश कौन सा है? - kachcha tel utpaadan mein pratham desh kaun sa hai?

आज भी दुनिया में ईंधन का सबसे बड़ा स्रोत कच्चा तेल यानी डीज़ल और पेट्रोल ही हैं. और जब तक 'काला सोना' कहे जाने वाले कच्चे तेल की जगह पूरी तरह अक्षय उर्जा नहीं ले लेता इस पर हमारी निर्भरता भी बढ़ती रहेगी. एक साल पहले की तुलना में साल 2018 में दुनिया में अधिक कच्चे तेल का इस्तेमाल हुआ. ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ़ पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कन्ट्रीज़ (ओपेक) की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में 2017 में जहां 9.720 करोड़ बैरल प्रति दिन कच्चे तेल की खपत हुई वहीं 2018 में दुनिया में 9.882 करोड़ बैरल प्रति दिन कच्चे तेल का इस्तेमाल हुआ. आइए जानते हैं दुनिया में सबसे ज्यादा पेट्रोलियम का भंडार कहां-कहां मौजूद है?

2/ 6

कच्चा तेल उत्पादन में प्रथम देश कौन सा है? - kachcha tel utpaadan mein pratham desh kaun sa hai?

वेनेजुएला कच्चे तेल के व्यापार पर आधारित एक मुल्क है. वेनेजुएला के पास दुनिया में कच्चे तेल का पांचवां सबसे बड़ा भंडार बोलिवर कोस्टल क्षेत्र है. इसकी खोज 1917 में हुई थी और 1922 में यहां से उत्पादन शुरू हो गया था. यहां 30 से 32 अरब बैरल कच्चा तेल मौजूद है. आपको बता दें कि ओपेक के आंकलन के अनुसार 2019 में ये आंकड़ा 10.023 करोड़ बैरल प्रति दिन तक पहुंच सकता है.यही कारण है कि कई देशों के राजस्व में एक बड़ा हिस्सा कच्चे तेल की बिक्री से होने वाली कमाई है. ऐसे में ये मान लेना स्वाभाविक है कि जिन देशों के पास कच्चे तेल का बड़ा ज़खीरा है वो फायदे की स्थिति में होंगे.

3/ 6

कच्चा तेल उत्पादन में प्रथम देश कौन सा है? - kachcha tel utpaadan mein pratham desh kaun sa hai?

कच्चे तेल का चौथा सबसे भंडार कुवैत के मेसोपोटामियन बेसिन में मौजूद है. इसकी खोज और उत्पादन की शुरुआत की जानकारी तो नहीं है लेकिन यहां 66 से 72 अरब बैरल से ज्यादा का कच्चा तेल मौजूद है.

4/ 6

कच्चा तेल उत्पादन में प्रथम देश कौन सा है? - kachcha tel utpaadan mein pratham desh kaun sa hai?

दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का भंडार ईरान के गाशसरन में मौजूद है. इसकी खोज 1927 में हुई थी और तीन साल यानि 1930 के अंदर यहां उत्पादन शुरू हो गया था. यहां कुल 66 अरब बैरल का भंडार मौजूद है.

5/ 6

कच्चा तेल उत्पादन में प्रथम देश कौन सा है? - kachcha tel utpaadan mein pratham desh kaun sa hai?

दूसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का भंडार कुवैत के बरगन में मौजूद है. 1937 में इस इलाके की खोज हुई और 1948 से उत्पादन की शुरुआत हो गई थी. यहां कुल 66 से 72 अरब बैरल तेल का भंडार है.

6/ 6

कच्चा तेल उत्पादन में प्रथम देश कौन सा है? - kachcha tel utpaadan mein pratham desh kaun sa hai?

दुनिया में ग्वादर क्षेत्र सबसे बड़ा कच्चे तेल का भंडार है. समुद्री तट के किनारे मौजूद इस भंडार पर सऊदी अरब का कब्जा है. 1948 में इस क्षेत्र की खोज हुई और उत्पादन की शुरुआत 1951 से हुई थी.

First Published: November 13, 2019, 05:41 IST

दुनिया का सबसे बड़ा कच्चा तेल उत्पादक देश कौन सा है?

वर्तमान में सऊदी अरब, रूस और अमेरिका विश्व के सबसे बड़े तेल उत्पादक देश हैं।

दुनिया का कौन सा सबसे बड़ा कच्चा तेल भंडार है?

वेनेजुएला तेल भंडार के मामले में अग्रणी देश है, जिसकी सतह के नीचे 304 बिलियन बैरल से अधिक तेल है। सऊदी अरब 298 बिलियन के साथ दूसरे स्थान पर है, और कनाडा 170 बिलियन बैरल तेल भंडार के साथ तीसरे स्थान पर है।

कच्चा तेल कौन से देश में निकलता है?

आंकड़ों के अनुसार, शीर्ष पांच तेल उत्पादक देश अमेरिका, सऊदी अरब, रूस, कनाडा और चीन हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका 2013 में दुनिया का शीर्ष पेट्रोलियम तरल उत्पादक और 2018 में दुनिया का शीर्ष कच्चा उत्पादक बन गया।

भारत विश्व का कौन से नंबर का सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता देश है?

चीन अमेरिका से तेल अपने व्यापारिक विवादों के चलते नहीं ले रहा है तो स्वाभाविक रूप से अमेरिका की पहली नजर भारत पर है क्योंकि भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक और उपभोक्ता देश है।