हथियार में सबसे बड़ा देश कौन है? - hathiyaar mein sabase bada desh kaun hai?

रूस और यूक्रेन के बीच जंग गंभीर होती जा रही है. यूक्रेन के जेपोरिजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट पर रूस जबरदस्त बमबारी कर रहा है. ये यूक्रेन का सबसे बड़ा पावर प्लांट है, यहां 6 न्यूक्लियर रिएक्टर हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु निरोध बल(Nuclear Detrence Forces )को अपनी प्रतिरोधी शक्तियों को "स्पेशल अलर्ट" पर रखने का आदेश दिया है, जिनमें परमाणु हथियार भी शामिल हैं. उनके इस ऐलान के बाद से अब दुनियाभर में परमाणु हथियारों को लेकर चर्चा बढ़ गई है. 

इस वक्त दुनिया में नौ देशों के पास परमाणु हथियार हैं जिनमें अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इस्राएल और उत्तर कोरिया शामिल हैं. रूस के पास सबसे ज्यादा 6 हजार 255 परमाणु हथियार हैं जबकि अमेरिका के पास 5800, ब्रिटेन के पास 225, फ्रांस के पास 290, चीन के पास 350 और भारत के पास 156 परमाणु हथियार हैं. परमाणु हथियार बेहद शक्तिशाली विस्फोटक या बम हैं. 

परमाणु हथियारों पर नजर रखने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (Stockholm International Peace Research Institute)ने पिछले साल अपनी सालाना रिपोर्ट में बताया था कि चीन और पाकिस्तान अपने न्यूक्लियर मिशन को तेजी से बढ़ा रहे हैं. 1990 के दशक से शुरू हुआ परमाणु बमों को कम करने का सिलसिला अब थम गया है. 

परमाणु बमों की संख्या में आई कमी 

इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की मानें तो साल 2020 की तुलना में 2021 में दुनिया के कुल परमाणु बमों की संख्या में कमी आई है. साल 2020 में नौ देशों को मिलाकर दुनिया में 13400  परमाणु बम थे, जोकि 2021 में घटकर 13080 हो गए. हालांकि, तुरंत किसी भी तरह के ऑपरेशन के लिए तैयार रहने वाले परमाणु बमों में बढ़ोतरी भी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 में 3720 परमाणु बम तैनात थे, जोकि 2021 में बढ़कर 3825 हो गए. 

भारत की बात करें तो साल 2022 में भारत के पास 150 परमाणु बम थे, जबकि 2021 में इनकी संख्या बढ़कर 156 हो गई. भारत ने पिछले साल छह नए परमाणु हथियार बनाए और अब उसके पास करीब 156 परमाणु हथियार हो गए हैं.

कितना खतरनाक है परमाणु बम हमला ? 

साल 1945 में दुनिया में पहली और आखिरी बार किसी देश पर परमाणु बम गिराया गया था. अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर 6 अगस्त और नागासाकी पर 9 अगस्त को परमाणु बम गिराए थे. हिरोशिमा आज भी इस बात की गवाही देता है कि कैसे परमाणु बम किसी देश को तहस-नहस कर सकता है. आज भी यहां के लोग इस हमले के असर से उबर नहीं सके हैं. 

कब पड़ती है परमाणु हमले की जरूरत ?

भारत के मिसाइल मैन कहे जाने वाले वैज्ञानिक और पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम का हमेशा से ही कहना था कि परमाणु हथियार 'शांति के हथियार' हैं. क्योंकि यह दूसरे देश को हमला करने से रोकते हैं. यही कारण है कि परमाणु हथियारों को अक्सर 'वेपन ऑफ डेटरेंस' यानी 'युद्ध रोकने वाले हथियार' भी कहा जाता है.

SIPRI रिपोर्ट : भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में वैश्विक संस्था स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (Stockholm International Peace Research Institute-SIPRI) द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक़ हथियार और रक्षा उपकरणों के उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं होने से भारत विश्व का सबसे बड़ा हथियार आयातक बनकर उभरा है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक पिछले पाँच वर्षों में भारत के हथियार और रक्षा उपकरणों के आयात में 24% तक की वृद्धि देखने को मिली है।

SIPRI क्या है?

  • SIPRI एक स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय संस्थान है जिसकी स्थापना 1966 में हुई थी।
  • यह संस्था युद्धों तथा संघर्ष, युद्धक सामग्रियों, हथियार नियंत्रण और निरस्त्रीकरण के क्षेत्र में शोध का कार्य करती है और नीति निर्माताओं, शोधकर्त्ताओं, मीडिया और इच्छुक लोगों को आँकड़ों का विश्लेषण और सुझाव उपलब्ध कराती है।
  • इसका मुख्यालय स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में है और इसे विश्व के सर्वाधिक सम्मानित थिंक टैंकों की सूची में शामिल किया जाता है।

रिपोर्ट में भारतीय संदर्भ

  • 2013-17 की अवधि में वैश्विक स्तर पर हथियारों और रक्षा उपकरणों के आयातों में भारत की हिस्सेदारी 12 फीसदी रही है।
  • इसमें यह भी बताया गया है कि 2008-12 और 2013-17 के बीच भारत के हथियार आयातों में 24% तक की वृद्धि देखने को मिली है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक़ रक्षा सबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के मामले में भारत लंबे समय से रूस और इज़राइल पर निर्भर रहा है।
  • किंतु पिछले कुछ वर्षों से हिंद महासागर और एशिया में चीन की सक्रियता को देखते हुए अमेरिका और भारत के बीच रक्षा संबंधों में काफी प्रगति हुई है।
  • पिछले पाँच सालो की तुलना में 2013-17 में अमेरिका ने भारत को हथियारों के निर्यात में 550% तक की वृद्धि की है। परिणामस्वरूप अमेरिका भारत का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्त्ता बन गया है।
  • पिछले एक दशक में दोनों देशों के बीच हुए 15 अरब डॉलर के रक्षा संबंधी समझौतों में इसे स्पष्टतया देखा जा सकता है।
  • 2013-17 की अवधि में भारत ने सबसे ज्यादा हथियार रूस (62%), अमेरिका (15%) तथा इज़राइल (11%) से आयात किये।
  • इसके विपरीत इसी अवधि के दौरान अमेरिका से पाकिस्तान को हथियारों के आयात में 76% की कमी आई है और पाकिस्तान चीनी हथियारों के निर्यात का सबसे बड़ा प्राप्तकर्त्ता है।

शीर्ष निर्यातक देश

  • वर्ष 2013-17 में संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, फ्राँस, जर्मनी और चीन पाँच सबसे बड़े निर्यातकों के रूप में उभरे हैं जिनकी वैश्विक स्तर पर हथियारों के कुल निर्यात में 74% की हिस्सेदारी थी।

शीर्ष आयातक देश

  • भारत के बाद सर्वाधिक हथियार आयात करने वाले देशों की सूची में सऊदी अरब (10%), मिस्र (4.5%), संयुक्त अरब अमीरात (4.4%), चीन (4.0%), ऑस्ट्रेलिया (3.8%), अलजीरिया (3.7%), इराक (3.4%), पाकिस्तान (2.8%) और इंडोनेशिया (2.8%) आदि देश शामिल हैं।

अन्य तथ्य 

  • भारत-पाकिस्तान और भारत-चीन के बीच तनाव के कारण भारत की बड़े हथियारों की मांग में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
  • यह दिखाता है कि एक तरफ जहाँ हथियार आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये भारत की आयातों पर निर्भरता बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ 2008-12 से 2013-17 के बीच चीन के हथियारों के आयात में 19% की गिरावट आई है।
  • 2013-17 में चीन दुनिया का पाँचवां सबसे बड़ा हथियार आयातक था किंतु 2008-12 से 2013-17 के बीच निर्यात में 38% की वृद्धि के साथ चीन 5वें सबसे बड़े हथियार निर्यातक के रूप में उभरा है।
  • पाकिस्तान (35%) और बांग्लादेश (19%) चीनी हथियारों के सबसे बड़े आयातक हैं।
  • मध्य-पूर्व एशिया में चल रहे संघर्षों के कारण 2008-12 से 2013-17 की अवधि में इस क्षेत्र में हथियारों की खरीदारी में 103 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है।
  • 2013-17 में इस क्षेत्र में कुल वैश्विक आयातों के 32% हथियारों का आयात हुआ। अमेरिका और यूरोपीय देशों ने मध्य-पूर्व में सर्वाधिक हथियार निर्यात किये हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार कौन से देश में है?

रूस के पास हैं सबसे अधिक सक्रिय परमाणु हथियार- रूस के पास सबसे ज्यादा 6500 परमाणु हथियार हैं, जिसमें से 1600 सक्रिय अवस्था में हैं. वहीं अमेरिका के कुल 6185 परमाणु हथियार हैं और 1600 सक्रिय अवस्था में हैं. परमाणु हथियारों को अगर आधार माना जाए तो रूस और अमेरिका दुनिया के सबसे ताकतवर देश हैं.

हथियारों का सबसे बड़ा आयातक देश कौन सा है?

सही उत्तर भारत है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑन ट्रेंड्स इन इंटरनेशनल आर्म्स ट्रांसफर, 2021 की नवीनतम रिपोर्ट मार्च 2022 में जारी की गई थी। यह पता चला कि भारत 2017-21 के बीच हथियारों के सबसे बड़े हथियार आयातक के रूप में उभरा था, जो सभी वैश्विक हथियारों की बिक्री का 11% हिस्सा था।

हथियारों में कौन सा देश आगे है?

भारत से आगे है पाकिस्‍तान माना तो यहां तक जाता है कि पाक, नॉर्थ कोरिया के परमाणु कार्यक्रम में चीन के जरिए मदद करता है. यूनाइटेड किंगडम के पास इस समय 195 परमाणु हथियार हैं.

कौन सा देश सबसे खतरनाक हथियार बनाता है?

इसकी सबसे बड़ी वजह रूस के खतरनाक हथियार हैं। इन हथियारों से रूस अपने किसी दुश्मन को तबाह कर सकता है। इन हथियारों की तैनाती करने से ही दुश्मन खौफ खाने लगते हैं। रूस के पास दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु बम है।