घर्षण से आप क्या समझते हैं इसके क्या कारण हैं? - gharshan se aap kya samajhate hain isake kya kaaran hain?

क्या आप जानना चाहते हैं घर्षण बल क्या है (What is the frictional force in Hindi) और घर्षण के फायदे और नुकसान क्या-क्या हैं तो दोस्तों यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी होगी

यह पोस्ट खासकर विद्यार्थी वर्ग के लिए तैयार की गई है इस पोस्ट के माध्यम से घर्षण बल की परिभाषा तथा घर्षण बल क्या है इसके बारे में आप पूर्ण जानकारी जान सकते हैं तो आइए जानते हैं

घर्षण बल क्या है – What is the frictional force

घर्षण से आप क्या समझते हैं इसके क्या कारण हैं? - gharshan se aap kya samajhate hain isake kya kaaran hain?

जब एक वस्तु किसी दूसरी वस्तु की सतह पर की खिसकती या लुढ़कती है तो उनके संपर्क तल पर तल के समांतर एक बल उत्पन्न होता है जो उनके बीच आपेक्षित गति का विरोध करता है यह बल ही घर्षण बल कहलाता है

घर्षण बल की दिशा सदैव वस्तु की गति की दिशा के विपरीत होती है. जैसे धरातल पर लुढ़कती गेंद, गति के विपरीत दिशा में लगने वाले घर्षण बल के कारण ही कुछ दूर चलकर रुक जाती है

घर्षण बल की परिभाषा

दो वस्तुओं के सतह तल पर समांतर तथा आपेक्षिक गति का विरोध करने वाला बल ही घर्षण बल कहलाता है. आपकी जानकारी के लिए बता दूं घर्षण बल महत्वपूर्ण बल है इसी के कारण कई सारी चीजों को संतुलन बना हुआ है

घर्षण का कारण

यदि हम ध्यान से सड़क, मेज, कैरम बोर्ड आदि की सतह देखें तो हमें ज्ञात होता है कि इनकी सतह चिकनी तथा सपाट नहीं होती बल्कि उसमें छोटे-छोटे गड्ढे तथा उभार होते हैं जिसके कारण वस्तु आसानी से गति नहीं कर पाती घर्षण का मुख्य कारण वस्तु की सतह पर खुरदुरा होना है

घर्षण बल के प्रकार

दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं सामान्यता घर्षण बल के दो प्रकार होते हैं गतिज घर्षण तथा स्थितिज घर्षण

  • गतिज घर्षण
  • स्थितिज घर्षण

गतिज घर्षण क्या है

जब दो वस्तुएं आपस में किसी तल पर घर्षण कर रही होती है तथा घर्षण बल गतिमान रहता है तो यह घर्षण गतिज घर्षण कहलाता है

स्थितिज घर्षण क्या है

जब दो वस्तुओं के बीच सतह तल पर घर्षण हो रहा होता है लेकिन घर्षण गतिमान नहीं होता अर्थात दोनों वस्तु का तल घर्षण कर रहा है लेकिन घर्षण बल गतिमान नहीं है तो यह घर्षण स्थैतिक घर्षण कहा जाता है

घर्षण बल के लाभ

हमारे दैनिक जीवन में घर्षण आवश्यक है घर्षण के निम्नलिखित लाभ है

  • घर्षण बल हमें सड़क पर फिसलने से बचाता है जिससे हम सुविधा पूर्वक चल सकते हैं
  • मोटरकार, साइकिल के टायर घर्षण बढ़ाने के लिए खुरदरे बनाए जाते हैं क्योंकि खुरदरे होने पर ब्रेक लगाकर वाहनों को रोकना सरल होता है
  • घर्षण की स्थिति के कारण ही ब्रेको का प्रयोग कर वाहनों को रोकना संभव है
  • घर्षण बल के कारण पेन द्वारा लिखना, रस्सी बनाना, माचिस का जलना, दीवार में कील ठोकना आदि सभी कार्य संभव है

घर्षण बल से हानि

घर्षण को एक बुराई कहा जाए तो कम नहीं होगा घर्षण की निम्नलिखित हानियां है

  • घर्षण के कारण ही मशीनों को दी गई ऊर्जा का काफी भाग ऊष्मा के रूप में व्यर्थ चला जाता है जिसके कारण मशीनों की दक्षता घट जाती है
  • घर्षण के कारण ही मशीनों के पुर्जे घिसकर नष्ट हो जाते हैं
  • घर्षण के कारण उत्पन्न ऊष्मा मशीनों को हानि पहुंचाती है अतः मशीनों में तेल डालकर घर्षण कम करने का प्रयास किया जाता है
  • घर्षण के कारण ही वाहनों की गति कम हो जाती है जिसके कारण ईंधन अधिक खर्च होता है

Read More –

  • गुरुत्वाकर्षण बल क्या है
  • प्रकाश क्या है इसके गुण और परिभाषा
  • ट्रांजिस्टर क्या है और इसके प्रकार
  • मल्टीमीटर क्या है इसके प्रकार

संक्षेप में

दोस्तों उम्मीद है आपको घर्षण बल क्या है (What is the frictional force in Hindi) कि यह जानकारी अच्छी लगी होगी. अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी है तो इसे शेयर कीजिएगा ऐसी जानकारियों को जानने के लिए MDS Blog के साथ जरूर जुड़िए जहां कि आपको कई तरह की शिक्षात्मक जानकारियां दी जाती है

घर्षण क्या है इसका कारण लिखिए?

घर्षण एक बल है जो दो तलों के बीच सापेक्षिक स्पर्शी गति का विरोध करता है। घर्षण बल का मान दोनों तलों के बीच अभिलम्ब बल पर निर्भर करता है। घर्षण के दो प्रकार हैं: स्थैतिक घर्णण और गतिज घर्षण। स्थैतिक घर्षण दो पिण्डों के संपर्क-पृष्ठ की समान्तर दिशा में लगता है, लेकिन गतिज घर्षण, गति की दिशा पर निर्भर नही करता।

घर्षण क्या है इसके लाभ और हानि?

घर्षण के हानि वस्तु में टूट तथा फूट होना-घर्षण के कारण वस्तु में हमेशा टूट तथा फूट होती रहती है, इसे बचाने के लिए हमें वस्तुओं, तेल या चिकनाई आदि का प्रयोग करना चाहिए। 2. गति में सहायता करना: घर्षण के कारण हम आराम से चल व दौड़ पाते है।

घर्षण का क्या कार्य है?

घर्षण की परिभाषा : “घर्षण एक प्रकार का विरोधी बल है जो वस्तु के गति का विरोध करता है। ” “जब दो वस्तुएं आपस में सम्पर्क में आती है तो उनके सम्पर्क पृष्ठ पर घर्षण बल कार्य करता है। यह बल वस्तु के समान्तर या सम्पर्क पृष्ठ के समान्तर कार्य करता है।

घर्षण कैसे होता है?

Solution : घर्षण संपर्क में आने वाले दो पृष्ठों की अनियमितताओं के कारण उत्पन्न होता है। पृष्ठों पर ये अनियमितताएं अति सूक्ष्म रूप में विद्यमान होती हैं, जब ये पृष्ठ विपरीत दिशाओं में गति करते हुए संपर्क में आते हैं तो ये अनियमितताएं एक-दूसरे में धंस जाती हैं अर्थात् अन्तःबंधन (Interlocking) हो जाता है।