parul rohatagi | Show
नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Jul 25, 2020, 6:00 PM प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी डायट और शरीर का बहुत ध्यान रखना पड़ता है लेकिन डिलीवरी के बाद भी ये जिम्मेदारी कम नहीं होती है। नॉर्मल डिलीवरी के बाद शिशु की देखभाल के साथ साथ महिलाओं को अपना ख्याल भी रखना चाहिए।
रात को बार बार शिशु को दूध पिलाने की वजह से महिलाओं की रात को नींद पूरी नहीं हो पाती है जिससे उन्हें थकान महसूस होने लगती हैं। हालांकि, बच्चे के रूटीन में आने के साथ आपकी ये परेशानी भी दूर हो जाती है, लेकिन तब तक के लिए आप कुछ बातों का ध्यान रखकर डिलीवरी के बाद अपनी देखभाल कर सकती हैं।
डॉक्टर को कब दिखाएं आमतौर पर डिलीवरी के छह सप्ताह के बाद डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जाया जाता है। डॉक्टर योनि, गर्भाशय ग्रीवा और गर्भाशय के साथ साथ वजन और ब्लड प्रेशर चेक करते हैं। अगर सब कुछ ठीक हो तो इसके बाद महिलाएं सेक्स कर सकती हैं और अपने नॉर्मल रूटीन में वापस आ सकती हैं। वहीं, अगर डिलीवरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर वजाइनल ब्लीडिंग, तेज सिरदर्द, टांग में दर्द के साथ लालिमा या सूजन, ब्रेस्ट में दर्द, सूजन और लालिमा दिखे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें
नॉर्मल डिलीवरी के बाद कितने दिन आराम करना है जरूरीparul rohatagi | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Aug 28, 2020, 12:54 PM कई महिलाओं के मन में यह सवाल रहता है कि नॉर्मल डिलीवरी के बाद शरीर को पूरी तरह से स्वस्थ होने में कितना समय लगता है।
40 दिन का समय ऐसा माना जाता है कि नौ महीने की प्रेगनेंसी और डिलीवरी के बाद शरीर को कम से कम 40 दिनों का आराम जरूर देना चाहिए। इतने समय में शरीर पूरी तरह से रिकवर हो चुका होता है। इन 40 दिनों में मां को अपने आहार का पूरा ध्यान रखना है ताकि शरीर में आई कमजोरी दूर हो सके और बच्चे के लिए पर्याप्त मात्रा में स्तनों में दूध भी बन सके। रिकवरी का अधिकतम समय डिलीवरी के बाद होने वाली समस्याए डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को कई तरह की दिक्कतें आती हैं, जैसे कि : योनि में दर्द : प्रसव के दौरान योनि और गुदा के बीच का हिस्सा यानि पेरिनियम में खिंचाव आ सकता है। शिशु को बाहर निकालने के लिए योनि में छोटा-सा कट लगाया गया हो तो डिलीवरी के बाद तेज दर्द हो सकता है। कब्ज : डिलीवरी के बाद कब्ज हो सकती है। प्रसव के दौरान दर्द निवारक दवा के कारण अक्सर ऐसा होता है। पेशाब करने में दिक्कत :नॉर्मल डिलीवरी में मूत्राशय स्ट्रेच हो जाता है और कुछ समय के लिए नसों और मांसपेशियों को नुकसान पहुंच सकता है। इस वजह से पेशाब करने में दिक्कत या दर्द हो सकती है। ब्रेस्ट में सूजन और दर्द :डिलीवरी के बाद पहले तीन से चार दिनों में ब्रेस्ट में कोलोस्ट्रम बनता है। यह शिशु की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी होता है। ब्रेस्ट में दूध भरने के कारण उनमें सूजन आ सकती है। Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें रेकमेंडेड खबरें
देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?धन्यवादडिलीवरी के बाद मां को कैसे सोना चाहिए?करवट लेकर : डिलीवरी के बाद यह पोजीशन ज्यादा आरामदायक होती है। इससे टांकों वाली जगह पर कोई प्रेशर नहीं पड़ता है और बिस्तर से उठते समय दर्द भी कम होता है। बाईं करवट सोने से खून का प्रवाह ठीक रहता है और पाचन में भी सुधार होता है। आप पेट और हिप्स को सहारा देने के लिए तकियों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
डिलीवरी के कितने दिन बाद घर का काम करना चाहिए?डिलीवरी के बाद पहले सप्ताह में बिस्तर पर ही आराम करें, दूसरे सप्ताह में शिशु के काम करना शुरू करें। अगर तीन सप्ताह के बाद आप ठीक महसूस कर रही हैं ताे घर से बाहर निकल सकती हैं। ऐसा माना जाता है कि नौ महीने की प्रेगनेंसी और डिलीवरी के बाद शरीर को कम से कम 40 दिनों का आराम जरूर देना चाहिए।
डिलीवरी के तुरंत बाद क्या करना चाहिए?डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए
आप दिन में एक बार हरी पत्तेदार सब्जी और एक बार दलिया खाएं। इसके अलावा गाजर, ब्राउन राइस, तिल और तुलसी भी लें और हल्का भोजन करें। गरिष्ठ भोजन करने से बचें और दूध, दही और सब्जियां सही मात्रा में लें।
डिलीवरी के कितने दिन बाद नहाना चाहिए?कब नहाना चाहिए? महिलाएं सी-सेक्शन के लगभग तीन सप्ताह के बाद नहा सकती हैं। हालांकि, आप कब नहा सकती हैं, ये डॉक्टर टांके की स्थिति देखने के बाद ही बताती हैं। ऑपरेशन के बाद पांच से एक सप्ताह तक आपको अस्पताल में रूकना होता है, जिस दौरान नर्स रोज आपके शरीर की सफाई करती हैं।
|