शरीर में सूजन होने का कारण क्या है? - shareer mein soojan hone ka kaaran kya hai?

होम /न्यूज /जीवन शैली /बॉडी की सूजन इन बीमारियों की तरफ करती है इशारा, ना करें इग्नोर

Show

शरीर में सूजन होने का कारण क्या है? - shareer mein soojan hone ka kaaran kya hai?

किडनी का सही से काम न करने की वजह से शरीर में सूजन आती है.

शरीर में सूजन की होने की कई वजह हो सकती हैं. जिनमें नींद की कमी, चेहरे पर सूजन, थयरॉइड जैसी समस्याएं शामिल हैं. इसे नज़रअंदाज़ करना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है. आज हम आपको बताते हैं, शरीर पर सूजन आने की वजह और किस तरह आप इससे आराम पा सकते हैं.

अधिक पढ़ें ...

  • News18Hindi
  • Last Updated : June 26, 2022, 12:09 IST

Reasons and cure for swelling: शरीर पर सूजन के कई कारण हो सकते हैं. ये सूजन शरीर के अंदर हो रहे बदलाव और परेशानियों की ओर इशारा करती हैं. आमतौर पर सूजन दर्द या किसी चोट के कारण होती है, लेकिन कई बार सूजन का कारण कोई गंभीर बीमारी भी हो सकती है. सूजन के साथ कई बार बुखार आने और लगातार प्यास लगने जैसी समस्याएं होती हैं. शरीर के अलग-अलग अंगों में सूजन अलग-अलग हेल्थ प्रॉब्लम की ओर इशारा करती हैं.

कई बार थयरॉइड के कारण पूरे शरीर में सूजन हो जाती है, जो देखने में मोटापे सा मालूम पड़ता है. यह समस्या थायरोक्सिन हार्मोन की कमी के कारण हो सकती है. बहुत से लोग सूजन को गंभीरता से नहीं लेते हैं, लेकिन ऐसा करना सेहत के साथ छेड़छाड़ साबित हो सकती है. हेल्थलाइन के मुताबिक कई बार सूजन इंटरनल प्रॉब्लम से भी हो सकती है. कई बार हार्ट, लीवर और किडनी की बीमारियों के कारण भी शरीर में सूजन आ सकती है. सूजन के कारण आपको थकान और सांस लेने में दिक्कत महसूस कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:  वज़न घटाना है तो डाइट में शामिल करें काली मिर्च, जानें इसके और फायदे

सूजन के कारण
किडनी
जब किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर से टॉक्सिन बाहर नहीं निकल पाते. शरीर में जमा होने लगते हैं जिसके कारण सूजन हो सकती है. चेहरे और हाथ पैर पर सूजन किडनी की समस्या का संकेत हो सकती है.

थायरॉयड
पूरे शरीर पर मोटापा सूजन की तरह नजर आना थायराइड की समस्या के कारण हो सकती है. अगर आपको शरीर में अचानक सूजन महसूस हो रही है, तो डॉक्टर से ज़रूर मिलें.

ये भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो अचार और मक्खन समेत इन चीजों से करें परहेज

लीवर
लीवर की समस्याओं के कारण पेट में तेज दर्द और सूजन आ सकती है. वहीं महिलाओं में कई बार पीरियड्स की वजह से पेट में सूजन हो सकती है, जो आमतौर तौर पर गर्म पानी की सिकाई से ठीक हो सकती है. इसी तरह सूजन के कई कारण हो सकते हैं. जिन्हे कुछ घरेलू उपचार करके ठीक या कम किया जा सकता है.

घरेलू उपचार जिनसे शरीर की सूजन को कम किया जा सकता है

गर्म पानी में नमक डालकर उस से सूजन वाली जगह की सिकाई करने से आपको आराम मिल सकता है.

जीरा और चीनी को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें और पानी के साथ दिन में दो तीन बार लेने से सूजन में आराम मिलेगा.

– नियमित खजूर खाने से भी सूजन की समस्या को दूर किया जा सकता है.

– हाथ और पैरों पर सूजन दिखने पर प्याज के पेस्ट में हल्दी मिलाकर लगाने से सूजन कम होगी.

– पैर पर मोच के कारण आई सूजन को बर्फ की सिकाई करने से आराम मिलता है.

– हल्दी और गरम दूध पीने से शरीर की अंदरूनी सूजन में काफी आराम मिलता है. साथ ही बाहरी सूजन भी ठीक हो सकती है.

– हर व्यक्ति में सूजन के कारण और लक्षण अलग हो सकते हैं, इसीलिए शरीर में नज़र आते सूजन के लिए सिर्फ घरेलू नुस्खे पर निर्भर न रहकर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

Tags: Health, Life style, Lifestyle

FIRST PUBLISHED : June 26, 2022, 11:58 IST

शरीर में सूजन होने का कारण क्या है? - shareer mein soojan hone ka kaaran kya hai?

Body Inflammation Causes: सूजन शरीर में होने वाली एक सामान्य समस्या लगती है, लेकिन सूजन हमेशा किसी न किसी कारण से ही होती है, इसलिए आपको शरीर में सूजन के संकेत को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सूजन होने पर आपको असहजता महसूस हो सकती है, दर्द हो सकता है। शरीर में पोटैशियम की कमी सूजन की वजह हो सकती है। साथ ही अधिक नमक खाना भी शरीर में सूजन का कारण बन सकता है।  बालाजी सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, गाजियाबाद की चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मोहित अग्रवाल से जानें शरीर में सूजन क्यों होती है?

सूजन क्या है? (What is Inflammation)

रोग प्रतिरोधक क्षमता शरीर को इंफेक्शन, बीमारियों और इंजरी से बचने के लिए सूजन पैदा करती है। कभी-कभी ऑटोइन्यून बीमारियां जैसे-गठिया, सूजन आंत रोग प्रतिरक्षा प्रणाली स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करती है। सूजन दो प्रकार की होती है, इसमें तीव्र सूजन और क्रॉनिक सूजन शामिल है। पेट में दर्द, छाती में दर्द, थकान, बुखार और जोड़ों में दर्द या जकड़न सूजन के लक्षण हो सकते हैं। इस स्थिति में शरीर सूज जाता है, चलने-फिरने और उठने-बैठने में भी परेशानी होने लगती है।

शरीर में सूजन होने का कारण क्या है? - shareer mein soojan hone ka kaaran kya hai?

शरीर में सूजन क्यों होती है? (Body Inflammation Causes)

शरीर में सूजन कई कारणों से हो सकती है। इसमें ऑटोइम्यून विकार, खराब लाइफस्टाइल आदि शामिल हैं।

1. ऑटोइम्यून विकार

ऑटोइम्यून बीमारी में शरीर अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली और स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करने लगती है। इस स्थिति में शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं। शरीर में सूजन का एक मुख्य कारण ऑटोइम्यून विकार भी हो सकता है। जैसे ल्यूपस। ल्यूपस एक दीर्घकालीन ऑटोइम्यून बीमारी है, जो शरीर के स्वस्थ ऊतकों पर हमला करती है।

2. कुछ प्रकार के खाद्य पदार्थ

जो ऑटोइम्यून विकार वाले लोगों में सूजन पैदा कर सकते हैं या खराब कर सकते हैं। इन खाद्य पदार्थों में चीनी, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, शराब और ट्रांस फैट शामिल हैं। इसलिए सूजन से बचने के लिए आपको इनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें - आंखों की पलकों की सूजन को दूर करने के घरेलू उपाय

3. अधिक मात्रा में शराब का सेवन

अगर आप अधिक मात्रा में शराब का सेवन करते हैं, तो आपको अपने जीवन में कभी न कभी सूजन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, अधिक मात्रा में शराब पीने का असर हमारे लिवर पड़ता है। लिवर में थोड़ी सी भी गड़बड़ी शरीर में सूजन पैदा कर सकता है। इतना ही नहीं धूम्रपान करना भी सूजन का कारण बन सकता है।

4. हाई बॉडी मास इंडेक्स 

हाई बॉडी मास इंडेक्स यानी मोटापा भी शरीर में सूजन का कारण बन सकता है। अगर आपका वजन बढ़ रहा है, तो आपको इसे कंट्रोल में करने की जरूरत होती है। क्योंकि एक समय के बाद आपको शरीर में सूजन महसूस हो सकती है।

शरीर में सूजन होने का कारण क्या है? - shareer mein soojan hone ka kaaran kya hai?

5. एक्सरसाइज न करना 

स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहना बहुत जरूरी होता है। जो लोग एक्टिव नहीं होते हैं, उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। एक्सरसाइज या योग या करना भी सूजन का कारण बन सकता है। साथ ही अधिक तेज व्यायाम भी सूजन का कारण बनता है।

6. तनाव में रहना

तनाव या स्ट्रेस सूजन का कारण हो सकता है। तनाव हमारे मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। इसलिए आपको इससे बचने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।

इनके अलावा चोट, तरल अवरोधन, गर्भावस्था, मासिक धर्म, हार्मोनल परिवर्तन, संक्रमण, विशेष बीमारी के कारण, किडनी खराब और एनाफिलेक्सिस के कारण भी शरीर में सूजन पैदा हो सकती है।

इसे भी पढ़ें - रूट कैनाल के बाद सूजन के पीछे हो सकते हैं ये 3 कारण, जानें इसे दूर करने के उपाय

सूजन कैसे कम करें (how to reduce inflammation)

  • शरीर की सूजन को कम करने के लिए एंटी इंफ्लेमेटरी गुण वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। इसमें आप ऑयली मछली, पत्तेदार साग, टमाटर और जैतून का तेल शामिल कर सकते हैं। इन आहार से सूजन कम होती है।
  • फास्ट फूड, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट जैसे चीनी और सफेद ब्रेड, ट्रांस फैट शरीर की सूजन को बढ़ाते हैं। इसलिए इनसे पूरी तरह से दूरी बनाकर रखें।

सूजन से बचने के उपाय (how to prevent inflammation)

  • स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर आप सूजन के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं। 
  • धूम्रपान या एल्कोहल से बचें।
  • प्रति सप्ताह 3-4 दिन एक्सरसाइज, योग करें।
  • तनाव, स्ट्रेस और चिंता से बचें।
  • हेल्दी खाना खाएं, अपनी डाइट से फास्ट फूड, जंक फूड अवॉयड करें।

अगर आपको शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन महसूस हो, तो इस संकेत को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। क्योंकि भले ही यह आपको सामान्य लग सकता है, लेकिन इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकता है। इसका समय पर इलाज जरूरी होता है।

पूरे शरीर में सूजन आने के क्या कारण हो सकते हैं?

कई बार हार्ट, लीवर और किडनी की बीमारियों के कारण भी शरीर में सूजन आ सकती है. सूजन के कारण आपको थकान और सांस लेने में दिक्कत महसूस कर सकते हैं. जब किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर से टॉक्सिन बाहर नहीं निकल पाते. शरीर में जमा होने लगते हैं जिसके कारण सूजन हो सकती है.

पूरे शरीर में सूजन आ जाए तो क्या करना चाहिए?

नींबू में पावरफुल एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को किसी भी डैमेज टिश्यू की मरम्मत करने और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं। ये गठिया जैसी सूजन संबंधी बीमारियों के लिए भी बेहतर हैं। नींबू पानी पीना सूजन से निपटने के लिए एक अत्यधिक प्रभावी तरीका है।

चेहरे और पैरों में सूजन का क्या कारण है?

थायराइड की वजह से भी हो सकती है सूजन – Thyroid In Hindi यदि बिना किसी वजह से अचानक आपका वजन बढ़ने लगा है या पैरों और गर्दन के हिस्से में सूजन बढ़ रही है तो यह हाइपोथायराइडिज्म (थायरायइड कम होना) के लक्षण (Symptoms of Hypothyroidism) हो सकता है. थायरॉक्सिन हार्मोन की कमी के कारण शरीर में सूजन बढ़ सकती है.

सूजन जल्दी कैसे कम करें?

शरीर के सूजन को कम करने के लिए जीरा और चीनी को बराबर मात्रा में पीसकर दिन में तीन बार एक चम्मच खाने से सूजन को आसानी से दूर किया जा सकता है. वहीं जीरा पेट की परेशानियों को भी दूर करने में मदद करता है. ग्रीन टी को सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है. ग्रीन टी और शहद के सेवन से सूजन की समस्या को दूर किया जा सकता है.