1981 से भारत में जनसंख्या की वृद्धि दर क्यों कर रही है? - 1981 se bhaarat mein janasankhya kee vrddhi dar kyon kar rahee hai?

1981 से भारत में जनसंख्या की वृद्धि दर क्यों कर रही है? - 1981 se bhaarat mein janasankhya kee vrddhi dar kyon kar rahee hai?

Dileep Vishwakarma

5 months ago

1981 से भारत में गर्भ निरोधक उपायों को अपनाने के कारण जन्म दर में तेजी से कमी आई है जिसके कारण जनसंख्या की वृद्धि दर घट रही है। → 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करना। → शिशु मृत्यु दर को प्रति 1000 में 30 से कम करना।

(1) जनसंख्या वृद्धि के महत्त्वपूर्ण घटक इस प्रकार हैं-

⦁    उच्च जन्म दर,
⦁    निम्न मृत्यु दर,
⦁    प्रवसन।

(2) 1981 के बाद भारत में जनसंख्या वृद्धि दर में कमी के कारण निम्नलिखित हैं-

⦁    परिवार कल्याण विधियों का अपनाया जाना,
⦁    स्वास्थ्य के प्रति महिलाओं की अधिक जागरूकता,
⦁    महिलाओं में शिक्षा का तेज गति से प्रसार,
⦁    सरकारी

(3) आयु संरचना-किसी देश में जनसंख्या की आयु संरचना वहाँ के विभिन्न आयु समूहों के लोगों की संख्या को बताता है। यह जनसंख्या की मूल आवश्यकताओं में से एक है। जन्मदर-एक वर्ष के दौरान 1000 लोगों पर जीवित पैदा हुए बच्चों की संख्या को जन्मदर कहते हैं। मृत्युदर-एक वर्ष की अवधि में 1000 लोगों पर मृत व्यक्तियों की संख्या को मृत्युदर कहते हैं।
 

4) प्रवास, जनसंख्या परिवर्तन का एक कारक है लोगों का एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में चले जाने को प्रवास कहते हैं। जनसंख्या वितरण एवं उसके घटकों को परिवर्तित करने में प्रवास की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है क्योंकि यह आगमन तथा प्रस्थान दोनों ही स्थानों के जनसांख्यिकीय आँकड़ों को प्रभावित करता है। प्रवास आंतरिक (देश के भीतर) या अंतर्राष्ट्रीय (देशों के बीच) हो सकता है। आंतरिक प्रवास जनसंख्या के आकार में परिवर्तन नहीं करता लेकिन देश में जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करता है।

⦁    प्रवास जनसंख्या के गठन एवं वितरण में बदलाव में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

⦁    भारत में अधिकतर प्रवास ग्रामीण क्षेत्रों से ‘अपकर्षण’ कारक प्रभावी होते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी एवं बेरोजगारी की प्रतिकूल अवस्थाएँ हैं तथा नगर का ‘कर्षण’ प्रभाव रोजगार में वृद्धि एवं अच्छे जीवन स्तर को दर्शाता है। 1951 में शहरी जनसंख्या 17.29 प्रतिशत थी जो 2011 में बढ़कर 31.2 प्रतिशत हो गई।

⦁    2001-2011 के बीच एक ही दशक के दौरान ‘‘दस लाख से अधिक की जनसंख्या वाले महानगर 35 से बढ़कर 53 हो गए हैं।

NCERT Solutions for Class 9th: पाठ 6 -  जनसंख्या भूगोल (jansankhya) Bhugol

ज्ञात कीजिए

1. भारत में जनसंख्या के असमान वितरण का क्या कारण है?

उत्तर

भारत में जनसंख्या के असमान वितरण के निम्नलिखित कारण हैं :
(i) स्थलाकृति
(ii) जलवायु
(iii) आधारभूत सुविधाएँ जैसे- शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत् आदि।
(iv) रोजगार के अवसर।

2. सारणी 6.1 से पता चलता है की वृद्धि दर में कमी के बावजूद प्रत्येक दशक लोगों की संख्या में नियमित रूप से वृद्धि हो रही है। ऐसा क्यों?

सुविधाओं के विकास ने लोगों को आरामदायक जीवन प्रदान किया है तथा अच्छी स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण मृत्यु दर लगातार घटा है। यही कारण है कि वृद्धि दर में कमी के बावजूद प्रत्येक दशक लोगों की संख्या में नियमित रूप से वृद्धि हो रही है।

3. इस प्रकार की विभिन्नताओं (लिंग अनुपात) का क्या कारण हो सकता है?

उत्तर

इन विभिन्नताओं के निम्नलिखित कारण हैं :
→ सामाजिक संरचना- भारतीय समाज पुरूष प्रधान समाज है। भारत में अभी भी लड़कों की इच्छा रखते हैं जिसके कारण स्त्री भ्रूण हत्या व्याप्त है। दहेज़ प्रथा के कारण लड़कियों को बोझ समझा जाता है।
→ अशिक्षा- भारत में शिक्षा का स्तर बहुत निम्न है। यहाँ उचित शिक्षा का अभाव है और लड़के तथा लड़कियों की शिक्षा में भेदभाव किया जाता है। केरल में लोग अच्छी तरह से शिक्षित हैं जहाँ मातृसत्तात्मक समाज के नियमों का पालन किया जाता है। केरल में प्रति 1,000 पुरूषों पर महिलाओं की संख्या 1,058 है।


1. नीचे दिए गए चार विकल्पों में सही विकल्प चुनिए।

(i) निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में प्रवास, आबादी में संख्या, वितरण एवं संरचना में परिवर्तन लाता है
(क) प्रस्थान करने वाले क्षेत्र में 

(ख) आगमन वाले क्षेत्र में
(ग) प्रस्थान व आगमन दोनों क्षेत्रों में 

(घ) इनमें से कोई नहीं
► (ख) प्रस्थान व आगमन दोनों क्षेत्रों में

(ii) जनसंख्या में बच्चों का एक बहुत बड़ा अनुपात निम्नलिखित में से किसका परिणाम है?
(क) उच्च जन्म दर 

(ख) उच्च मृत्यु दर
(ग) उच्च जीवन दर 

 (घ)अधिक विवाहित जोड़े
► उच्च जन्म दर

(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा एक जनसंख्या वृद्धि दर का परिमाण दर्शाता है?
(क) एक क्षेत्र की कुल जनसंख्या 

(ख)प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि
(ग) जनसंख्या वृद्धि की दर 

 (घ) प्रति हजार पुरूषों पर महिलाओं की संख्या
► (क) एक क्षेत्र की कुल जनसंख्या

(iv) 2001 की जनगणना के अनुसार एक ‘साक्षर’ व्यक्ति वह है
(क) जो अपने नाम को पढ़ एवं लिख सकता है।
(ख) जो किसी भाषा में पढ़ एवं लिख सकता है।
(ग) जिसकी उम्र 7 वर्ष है तथा वह किसी भी भाषा को समझ के साथ पढ़ एवं लिख सकता है।
(घ) जो पढना-लिखना व अंकगणित तीनों जानता है।
► (ग) जिसकी उम्र 7 वर्ष है तथा वह किसी भी भाषा को समझ के साथ पढ़ एवं लिख सकता है।


2. निम्नलिखित के उत्तर संक्षेप में दें।

(i) जनसंख्या वृद्धि के महत्वपूर्ण घटकों की व्याख्या करें।

जनसंख्या वृद्धि तीन प्रमुख घटक हैं- जन्म दर, मृत्यु दर एवं प्रवास| जन्म दर एवं मृत्यु दर के बीच का अंतर जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि है। लोगों का एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में चले जाने को प्रवास कहते हैं।


(ii) 1981 से भारत में जनसंख्या की वृद्धि दर क्यों घट रही है?

1981 से भारत में गर्भ निरोधक उपायों को अपनाने के कारण जन्म दर में तेजी से कमी आई है जिसके कारण जनसंख्या की वृद्धि दर घट रही है।

(iii) आयु संरचना, जन्म दर एवं मृत्यु दर को पारिभाषित करें।

किसी देश में, जनसंख्या की आयु संरचना वहाँ के विभिन्न आयु समूहों के लोगों की संख्या को बतलाता है। एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में जितने जीवित बच्चों का जन्म होता है, उसे जन्म दर कहते हैं। एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में मरने वालों की संख्या को ‘मृत्यु दर’ कहा जाता है।

(iv) प्रवास, जनसंख्या परिवर्तन का एक कारक।


उत्तर

लोगों का एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में चले जाने को प्रवास कहते हैं। प्रवास जनसंख्या परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण घटक है। ये केवल जनसंख्या के आकार को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि उम्र एवं लिंग के दृष्टिकोण से नगरीय एवं ग्रामीण जनसंख्या की संरचना को भी परिवर्तित करता है।


3. जनसंख्या वृद्धि एवं जनसंख्या परिवर्तन के बीच अंतर स्पष्ट करें।

जनसंख्या वृद्धि

जनसंख्या परिवर्तन
इसका अर्थ होता है किसी विशेष समय अन्तराल में, किसी देश/राज्य के निवासियों की संख्या में परिवर्तन। यह किसी विशेष समयावधि के दौरान वितरण, संरचना और आबादी के आकार में परिवर्तन को दर्शाता है।
जनसंख्या वृद्धि को प्रभावित करने वाले प्रमुख घटक हैं- जनसंख्या में प्राकृतिक वृद्धि तथा अप्रवास। जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले प्रमुख घटक हैं- जनसंख्या में प्राकृतिक वृद्धि, प्रवास तथा अप्रवास।

4. व्यावसयिक संरचना और विकास के बीच क्या संबंध है?

उत्तर

किसी भी देश का विकास उसके आबादी की व्यावसायिक संरचना से संबंधित है। विकासशील देशों में प्राथमिक क्रियाकलापों (कृषि, पशुपालन, वानिकी तथा मछलीपालन) में कार्यरत लोगों का अनुपात अधिक होता है जबकि विकसित देशों में द्वितीयक एवं तृतीयक क्रियाकलापों (उद्योग, भवन एवं निर्माण कार्य तथा परिवहन, संचार, वाणिज्य, प्रशासन तथा सेवाएँ) में कार्य करने वाले लोगों की संख्या का अनुपात अधिक होता है।

5. स्वस्थ जनसंख्या कैसे लाभकारी है?

उत्तर

स्वस्थ जनसंख्या के निम्नलिखित लाभ हैं :
→ एक अस्वस्थ व्यक्ति की तुलना में एक स्वस्थ व्यक्ति बहुत अधिक कुशल और उत्पादक होता है।
→ एक स्वस्थ व्यक्ति अपनी क्षमता पहचानने के काबिल होता है तथा सामाजिक और राष्ट्रीय विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
→ स्वस्थ कर्मचारियों की अनुपस्थिति कम होती है।

6. राष्ट्रीय जनसंख्या नीति की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?

उत्तर

राष्ट्रीय जनसंख्या नीति की मुख्य विशेषताएँ निम्नलिखित हैं :
→ 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करना।
→ शिशु मृत्यु दर को प्रति 1000 में 30 से कम करना।
→ व्यापक स्तर पर टीकारोधी बीमारियों से बच्चों को छुटकारा दिलाना।
→ लड़कियों की शादी की उम्र को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना।
→ परिवार नियोजन को एक जन केन्द्रित कार्यक्रम बनाना।
→ देर से विवाह और देर से संतानोत्पत्ति को प्रोत्साहित करना।
→ किशोर/किशोरियों को असुरक्षित यौन-संबंध के कुप्रभाव के बारे में शिक्षित करना।
→ गर्भ-निरोधक सेवाओं को पहुँच और खरीद के भीतर बनाना।
→ खाद्य संपूरक और पौषनिक सेवाएँ उपलब्ध करवाना।

वापिस जाएँ

1981 से भारत में जनसंख्या की वृद्धि दर क्यों बढ़ रही है?

(ii) 1981 से भारत में जनसंख्या की वृद्धि दर क्यों घट रही है? 1981 से भारत में गर्भ निरोधक उपायों को अपनाने के कारण जन्म दर में तेजी से कमी आई है जिसके कारण जनसंख्या की वृद्धि दर घट रही है। → 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करना। → शिशु मृत्यु दर को प्रति 1000 में 30 से कम करना।

1981 के बाद से देश में जनसंख्या वृद्धि की क्या प्रवृत्ति रही है?

1981 के बाद, जनसंख्या वृद्धि दर का रूझान बिल्कुल बदल गया। वर्ष 1981-91 के दौरान गिरावट धीमी थी लेकिन 1991 - 2000 के दौरान तेज हो गई । 144 वार्षिक रिपोर्ट | 2018-19 लेकिन जनसंख्या में सकल वृद्धि लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2001 से 2011 तक जनसंख्या वृद्धि दर 1.97% से घटकर 1.64% हो गई।

1971 से 1981 के बीच जनसंख्या वृद्धि दर क्या है?

7.1 पिछले कुछ समय से जनसंख्या वृद्धि दर धीमी पड़ी है। यह 1971-81 में 2.5 प्रतिशत वार्षिक से घट कर 2011 -16 में 1.3 प्रतिशत रह गई है ।

भारत में जनसंख्या वृद्धि क्यों हो रही है?

जनसंख्या वृद्धि का एक प्रमुख कारण जीवन प्रत्याशा का बढ़ना है। मृत्यु-दर में कमी होने से जीवन प्रत्याशा में भी वृद्धि होती है। जन्म-दर एवं मृत्यु-दर दो ऐसे कारक हैं जो जीवन प्रत्याशा को प्रभावित करते है। भारत में सन् 1921 में जीवन प्रत्याशा 20 वर्ष थी जो वर्तमान में बढ़कर 63 वर्ष हो गयी है।