शब्द इंग्लिश - shabd inglish

  • Hindi News
  • Db original
  • If You Catch The Root Word, Then It Is Easy To Learn English

आप जो पढ़ते और सुनते हैं, उसकी समझ काफी हद तक आपकी वोकैब्युलरी से निर्धारित होती है, इसलिए अपनी वोकैब्युलरी में प्रतिदिन सुधार करें।

- जिग जिगलर (मोटिवेशनल स्पीकर)

करिअर फंडा में स्वागत!

चलो एक बार फिर से, अंग्रेजी सीखें हम रुट वर्ड्स से।

10 मिनट में 40 इंग्लिश वर्ड सीखने की सीरीज में मेरा दूसरा आर्टिकल है। पहला इतना पॉपुलर हुआ, कि दूसरा हाजिर है!

अब आप जानते ही हैं कि अधिकांश अंग्रेजी 'रूट वर्ड्स' ग्रीक और लैटिन भाषाओं से आए हैं। रूट वर्ड्स के माध्यम से वोकैब्युलरी बनाने के लिए एक उपयोगी तरीका यह है कि पहले एक रूट वर्ड को देखें और फिर उस आधार के साथ जाने वाले परिचित उपसर्गों (प्रीफिक्स) और प्रत्ययों (सफिक्स) की तलाश करें।

शुरू करते हैं 40 वर्ड्स की यात्रा, 10 मिनट में

मैं आपको रुट वर्ड दूंगा, और फिर उससे बनने वाले इंग्लिश वर्ड्स और मीनिंग।

1) Gyn: 'gyn' शब्द ग्रीक से आता है, इसका अर्थ ‘पत्नी या महिला’' होता है।

इस रुट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं –

MISOGYNY (मिˈसॉजिनि): महिलाओं के प्रति घृणा;

POLYGYNY (पॉलिजनि): एक समय में एक से अधिक पत्नी या महिला साथी;

GYNARCHY (गायनार्की): महिलाओं द्वारा चलाई जा रही सरकार;

GYNAECOLOGY (गाइन‍ˈकॉलजि): चिकित्सा शाखा जो महिलाओं की प्रजनन प्रणाली रोगों से संबंधित है;

GYNAECOLOGIST (गाइन‍ˈकॉलजिस्ट) - स्त्री रोग विशेषज्ञ।

कुल हुए 5 वर्ड्स। मजा आया? आसान है न?

2) Andr: 'andro' शब्द ग्रीक से आता है, जिसका अर्थ ‘आदमी, पुरुष’ से हैं।

इस रुट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं –

ANDROID (एंड्राइड): इंसान/इंसान जैसा दिखने वाला रोबोट;

MISANDRY (मिसेन्ड्री): पुरुषों के प्रति नफरत;

POLYANDRY (पोलिएन्ड्री): एक ही समय में एक से अधिक पति रखने की प्रथा;

ANDROCRACY (एंड्रोक्रेसी): पुरुषों द्वारा चलाया जा रहा शासन;

ANDROPHOBIA (एंड्रोफोबिआ): पुरुषों के लिए असामान्य भय।

कुल हुए 10 वर्ड्स। मजा आया? आसान है न?

3) Carn: 'carn' शब्द लैटिन से आता है, जिसका अर्थ ‘मांस या गोश्त’ होता है।

इस रुट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं –

CARNAL (कार्नल): शरीर से संबंधित मनोभाव

CARRION (कैरिअन्‌): किसी जानवर का मृत और सड़ता हुआ शरीर;

CARNAGE (कार्नेज): सामूहिक नरसंहार (आमतौर पर युद्ध या आपदा में);

CARNIVAL (कार्निवाल): खुशी मनाने और जुलूस निकलने द्वारा चिह्नित एक त्योहार;

CARNIVORE (कार्निवोर): मांसाहारी या मांसभक्षी पशु;

REINCARNATION (रिइंकार्नेशन): एक नए रूप में अवतार।

कुल हुए 16 वर्ड्स। मजा आया? आसान है न?

शब्द इंग्लिश - shabd inglish

4) Phobia: 'phobia' शब्द ग्रीक से आता है, जिसका अर्थ ‘डर’ होता है।

इस रुट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं –

ZOOPHOBIA (जूफोबिया): जानवरों से असामान्य डर;

ACROPHOBIA (एक्रोफोबिया): ऊंचे स्थानों से असामान्य भय;

XENOPHOBIA (जेनोफोबिया): विदेशियों से या संस्कृतियों से घृणा;

AGORAPHOBIA (एगोराफोबिया): खुले या सार्वजनिक स्थानों पर होने से लगने वाला डर;

PHOTOPHOBIA (फोटोफोबिया): प्रकाश (लाइट) से लगने वाला असामान्य या तर्कहीन भय;

HYDROPHOBIA (हाइड्रोफोबिया): पानी से लगने वाला असामान्य डर;

ANDROPHOBIA (एंड्रोफोबिया): पुरुष का डर;

CLAUSTROPHOBIA (क्लॉस्ट्रफोबिया): संकीर्ण या बंद स्थानों में होने का भय।

कुल हुए 24 वर्ड्स। मजा आया?

5) Phil: 'phil' शब्द ग्रीक से आता है, जिसका अर्थ ‘प्यार’ होता है।

इस रुट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं –

BIBLIOPHILE (बिब्लियोफाइल): जिसे किताबों से प्यार है;

PHILOSOPHER (फिलोसॉफर): कोई व्यक्ति जो ज्ञान से प्यार करता है;

PHILOLOGIST (फिलोलॉजिस्ट): शब्दों को प्यार करने वाला जो भाषा का विद्वान हो; PHILOTHEISM (फिलो-थिईस्म): भगवान से प्यार;

TECHNOPHILIA (टेक्नो-फिलिअ): तकनीक /तकनीकों से प्यार;

PHILANTHROPIST (फिलांथ्रोपिस्ट): एक ऐसा व्यक्ति है जो मानव जाति से प्यार करता है।

कुल हुए 30 वर्ड्स। मजा आया?

6) Logy: 'logy' शब्द ग्रीक से आता है, जिसका अर्थ ‘किसी विषय का अध्ययन’ होता है।

इस रुट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं –

IDEOLOGY (आइडियोलॉजी): विचारों का एक तरीका;

TERMINOLOGY (टर्मिनोलॉजी): किसी विशेष क्षेत्र में प्रयुक्त तकनीकी शब्दों की वोकैब्युलरी;

EPIDEMIOLOGY (एपिडेमियोलॉजी): चिकित्सा शाखा जो जनसंख्या रोग का अध्ययन करती है;

ARCHAEOLOGY (आर्कियोलॉजी): पिछले मानव जीवन और संस्कृति का व्यवस्थित अध्ययन;

ANTHROPOLOGY (एंथ्रोपोलॉजी): मनुष्यों की उत्पत्ति, व्यवहार और विकास का वैज्ञानिक अध्ययन।

देखते ही देखते 35 शब्द हो गए। बस पांच और!

7) Cide: 'cide' शब्द लैटिन से आता है, जिसका अर्थ ‘हत्या’ होता है।

इस रुट से हमें ये शब्द प्राप्त होते हैं –

SUICIDE (सुसाइड): आत्महत्या या स्वयं की हत्या;

REGICIDE (रेजीसाइड): राजा की हत्या;

PATRICIDE (पेट्रीसाइड): पिता की हत्या;

MATRICIDE (मैट्रिसाइड): मातृ-हत्‍या;

INFANTICIDE (इन्फैंटिसाइड): शिशुहत्या।

हो गए 40 पूरे!

तो आज का करिअर फंडा ये है कि इंग्लिश सीखते समय वोकैब्युलरी स्ट्रॉन्ग करना इम्पॉर्टेन्ट है, और उसके लिए रूट वर्ड की स्टडी सबसे बढ़िया तरीका।

कर के दिखाएंगे!

इस कॉलम पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें।

करिअर फंडा कॉलम आपको लगातार सफलता के मंत्र बताता है। जीवन में आगे रहने के लिए सबसे जरूरी टिप्स जानने हों तो ये करिअर फंडा भी जरूर पढ़ें...

1) डिफेंस एक मल्टी-डायमेंशनल फील्ड:आर्मी से लेकर रॉकेट फोर्स तक में बना सकते हैं भविष्य

2) 'द परस्यूट ऑफ हैप्पीनेस' मूवी से लें 5 लाइफ लेसंस:हमेशा खुशी खोजते रहें, अपने सपने न मरने दें

3) इन 5 हॉर्मोन्स को समझिए, जीवन पर होगा बेहतर नियंत्रण:ऑक्सीटोसिन बढ़ाता है विश्वास, तो कोर्टिसोल दुख रिलीज करता है

4) कौनसा बोर्ड दिलाएं बच्चों को, CBSE, ICSE, IB या स्टेट:चारों के टीचिंग मेथोडोलॉजी और पाठ्यक्रम देख कर लें फैसला

5) अब्राहम लिंकन के जीवन से 8 सबक:हमेशा टॉप पर रहे, देश टूटने से बचाया और छोटी से लेकर बड़ी नौकरी की

6) CA कंप्लीट करने के लिए 9 यूजफुल टिप्स:रिसर्च का दायरा बढ़ाएं, टाइम-टेबल जरूर बनाएं; थ्योरी पेपर्स पर भी दें ध्यान

7) अंग्रेजी सुधारेंगे ये 7 इंग्लिश सीरियल्स:एंटरटेनमेंट के साथ नए शब्द, भाषा का लहजा और कल्चरल रेफरेंस भी सीखिए