स्वाधीनता का अमृत महोत्सव क्या है? - svaadheenata ka amrt mahotsav kya hai?

आज भारत एक है, अखंड है और बहुत तीव्र गति से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा । अंग्रेज कह कर गए थे हमारे जाने के बाद देश तुम्हारा बिखर जायेगा पर नहीं सोचा था अंग्रेजों ने की भारत सबसे विशाल लोकतांत्रिक रूप में निखर जाएगा। आजादी के बाद भारत को कई कठिनाई का सामना करना पड़ा जैसे की भुखमरी, महँगाई, गरीबी, भ्रष्टाचार, अपराध इत्यादि लेकिन भारत ने इन सब कठिनाइयों से बाहर निकलते हुए न केवल नए रास्तों बल्कि आत्मनिर्भर भारत एवं सशक्त भारत के रास्तों पर अग्रसर है। भारत की इन्हीं उपलब्धियाँ पर एक  नजर

1948–   भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने लंदन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था।

1949भारतीय रिजर्व बैंक का राष्ट्रीयकरण हुआ।

1950–  भारत पूर्ण गणतंत्र  बना और पूरे देश में संविधान लागू हुआ। भारतीय रेल का राष्ट्रीयकरण हुआ था।

1951–  देश का पहला लोकसभा चुनाव, पहले एशियाई खेलों की मेजबानी, पहले आई आईटी की स्थापना।

1952–  स्वतंत्र भारत का पहला संसद सत्र बुलाया गया।

1953–  एअर इंडिया का राष्ट्रीयकरण हुआ।

1954भारत रत्न और पद्म विभूषण की शुरुआत हुई।

1955–  भारत का पहला कंप्यूटर लांच किया गया।

1956पुरुष हॉकी टीम ने मेलबर्न ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता।

1957कश्मीर के भारत में विलय के निर्णय को स्वीकृति।

1958परमाणु ऊर्जा अधिनियम पारित हुआ।

1959–  पंचायत राज का देश में पहला कदम ,दूरदर्शन की स्थापना के साथ भारत में टेलीविजन का इतिहास।

1960–  देश की पहली एयरलाइन एअर इंडिया ने अपनी पहली इंटरनेशनल फ्लाइट गोइंग 707420 न्यूयॉर्क के लिए रवाना किया था, ओलंपिक में मिल्खा सिंह रिकार्ड तोड़ने वाले पहले भारतीय थे, गुजरात और महाराष्ट्र की स्थापना हुई थी।

1961गोवा का भारत में विलय हुआ था, भारत में गुटनिरपेक्ष देशों की पहली बैठक में नेतृत्व की कमान संभाली।

1962 भारतीय फुटबॉल टीम ने एशियन गेम में गोल्ड मेडल जीता और भारत की फुटबॉल टीम शीर्ष पर पहुंची। 

1963–  भाखड़ा नांगल परियोजना संपन्न हुआ, भारत का पहला रॉकेट केरल के तिरुवंतपुरम के करीब थंबा से पहले छोड़ा गया।

1964–  भारत के पहले जेट ट्रेनर HJT-16 ने उड़ान भरी।

1965–  हरित क्रांति की शुरुआत हुई।

1966–  इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी, रीता फारिया विश्व सुंदरी जीतने वाली पहली भारतीय बनी।

1967–  जाकिर हुसैन देश के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति बने, मशहूर सितार वादक पंडित रवि शंकर को ग्रैमी पुरस्कार मिला।

1968शत्रु संपत्ति कानून बना, सोना खरीदनेबेचने पर सरकार का नियंत्रण, डॉ प्रफुल्ल सेन ने हृदय प्रत्यारोपण सर्जरी करके दुनिया के तीसरे डॉक्टर बने।

1969भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की स्थापना हुई।

1970भारत में श्वेत क्रांति की शुरुआत, भारत में निर्मित पहला मिग 21 एक वायु सेना में शामिल हुआ।

1971भारत ने बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलाने के लिए सैन्य हस्तक्षेप में मदद की जिससे बांग्लादेश का जन्म हुआ।

1972पिन कोड की शुरुआत की गई।

1973चिपको आंदोलन की शुरुआत हुई जो कि एक वन संरक्षण आंदोलन था, प्रोजेक्ट टाइगर लांच किया गया।

1974–  पोखरण में पहला परमाणु परीक्षण किया गया।

1975पहला भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट लांच किया गया, हॉकी विश्व विजेता बना।

1976बंधुआ मजदूर प्रथा को भारत में समाप्त किया गया

1977–  देश में पहली गैर कांग्रेसी सरकार बनी।

1978भारत की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी दुर्गा का जन्म हुआ।

1779–  मंडल आयोग की स्थापना, सुप्रीम कोर्ट ने जन हित याचिका को बताया वैध।

1980–  चेचक से निपटने के लिए सबसे लंबे टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत।

1981इस वर्ष आईटी कंपनी इंफोसिस की स्थापना की गई वहीं दूसरी ओर नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) को भी स्थापित किया गया।

1982– नई दिल्ली में भारत ने एशियाड खेलों की मेजबानी संभाली।

1983– भारत में पहली बार क्रिकेट विश्व कप जीता था।

1984– भारत के पहले और विश्व के 138 में अंतरिक्ष यात्री बने राकेश शर्मा।

1985– भारत की सबसे प्रतिष्ठित ओपन यूनिवर्सिटी इग्नू (IGNOU) की स्थापना हुई संसद में आतंक (TADA) निरोधी कानून पास किया गया। 

1986– प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पहल पर उपभोक्ता संरक्षण विधेयक संसद में पारित किया गया, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति का भी गठन हुआ, एशियाई खेलों में पीटी उषा की ऐतिहासिक जीत।

1987– सुनील गावस्कर ने टेस्ट मैच में 10000 रन स्कोर करने वाले पहले क्रिकेटर बने, गोवा भारत का 25वे राज्य के रूप में अस्तित्व में आया।

1988– वोट डालने के लिए उम्र को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दिया गया।

1989– केरल का कोट्टायम भारत का पहला पूर्ण साक्षर जिला घोषित हुआ।

1990– सरकारी नौकरी में लागू हुई मंडल आयोग की सिफारिशें, भारत सरकार द्वारा 11,000 भारतीयों को कुवैत से एअरलिफ्ट कराया गया।

1991– उदारीकरण से नई अर्थव्यवस्था की नींव पड़ी, सुपर कंप्यूटर परम 8000 बना।

1992 – सत्यजी रे को ऑस्कर अवार्ड से नवाजा गया।

1993– भारत में लागू हुआ पंचायती राज कानून।

1994 – सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स और ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का ताज जीता।

1995 – पहली बार इंटरनेट का इस्तेमाल हुआ, देश की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री मायावती बनी थी, मिड डे मील की शुरुआत हुई थी।

1996– अटलांटा ओलंपिक में लिएंडर पेस ने कांस्य पदक जीता था।

1997– अरुंधति राय ने ‘द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए बुकर पुरस्कार जीता। 

1998– भारत में दो और परमाणु परीक्षण किए, अमर्त्य सेन को मिला नोबेल पुरस्कार।

1999– भारत में कारगिल युद्ध जीता।

2000– विश्व शतरंज चैंपियन बने विश्वनाथन आनंद।

2001– पहले स्वदेश निर्मित लड़ाकू जेट तेजस ने उड़ान भरी, सर्व शिक्षा अभियान की शुरुआत।

2002– स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना की शुरुआत, मैरीकॉम ने मुक्केबाजी में पहला स्वर्ण पदक जीता।

2003 – सानिया मिर्जा विंबलडन के डबल्स ट्रॉफी जीतने वाली पहली भारतीय बनीं।

2004– पहला टेस्ट मैच जीता।

2005– सूचना के अधिकार कानून हुआ।

2006– परिमार्जन नेगी अंतर्राष्ट्रीय चैस ग्रैंडमास्टर मास्टर बनने वाले सबसे युवा एशियाई बने।

2007– प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनी।

2008– भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता, मिशन चंद्रयान-1 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया।

2009– शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू हुआ, पहेली स्वदेशी परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत लॉन्च हुआ।

2010– कामनवेल्थ की मेजबानी करने का मौका मिला।

2011– 27 साल बाद टीम इंडिया ने क्रिकेट विश्व कप जीता।

2012– लंदन ओलंपिक में भारत ने 6 मेडल जीते।

2013– राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम पारित हुआ, मंगल यान ने मंगल ग्रह पर चक्कर लगाया।

2014– WHO ने देश को पोलियो मुक्त घोषित किया।

2015– इंदिरा गांधी एयरपोर्ट को बेस्ट एयरपोर्ट का अवार्ड मिला।

2016– पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया गया।

2017– भारत में जीएसटी को हरी झंडी दिखाई।

2018– रेलवे ने 69 दिनों में डीजल इंजन को इलेक्ट्रिक में बदल दिया।

2019– वायु सेना ने बालाकोट में एअर स्ट्राइक की, चंद्रमा पर दूसरे मिशन चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण किया गया, लोकसभा में सबसे ज्यादा महिला सांसद चुनी गई, जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 निष्प्रभावी किया गया।

2020– देश की पहली किसान रेल शुरू हुई, पहला ग्लास ब्रिज बिहार के राजगीर  में नेचर सफारी में बनाया गया है।

2021– भारत के जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता, हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता, दुनिया का सबसे हल्का लड़ाकू हेलिकॉप्टर बनाया, स्वदेशी कोरोना वैक्सीन को-वैक्सीन आई।

आजादी का अमृत महोत्सव का लक्ष्य क्या है?

आजादी का अमृत महोत्सव का उद्देश्य | Aim of Azadi ka Amrit Mahotsav. महोत्सव को इसके पांच स्तंभों के आधार पर मनाया जा रहा है जो स्वतंत्रता संग्राम, 75 पर विचार, 75 पर उपलब्धियां, 75 पर कार्य और 75 पर संकल्प हैं। इन स्तंभों का उद्देश्य अगली पीढ़ी को इतिहास और स्वतंत्रता की लड़ाई के बारे में शिक्षित करना है

आजादी का अमृत महोत्सव निबंध कैसे लिखें?

आजादी का अमृत महोत्सव निबंध आजादी का अमृत महोत्सव 12 मार्च 2021 से मनाया जा रहा है जिसे विशालकाय रूप देते हुए पूरे भारतवर्ष में एक साथ 15 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव भारत की 75 वीं वर्षगांठ को मनाने का एक विशेष तरीका है जिसमें भारत की ताकत और इसकी कार्यकुशलता कोई यहां की जनता के समक्ष रखा जाएगा।

अमृत महोत्सव मिशन क्या है?

स्वच्छ भारत मिशन – शहरी के आठ वर्ष हो जाने पर आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज 'स्वच्छ अमृत महोत्सव' के आरंभ होने की आधिकारिक घोषणा की। यह महोत्सव 15 दिन चलेगा, जिसके तहत तमाम गतिविधियां सेवा दिवस 17 सितंबर से शुरू हो जायेंगी। तदुपरान्त, दो अक्टूबर को स्वच्छता दिवस पूरा हो जायेगा।

आज़ादी का अमृत महोत्सव क्यों मनाया जाता है?

दरअसल अमृत महोत्सव का ऐलान 12 मार्च 2021 को प्रधानमंत्री के द्वारा साबरमती आश्रम से किया गया था। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य देश के आजादी का 75 वर्ष की खुशियां मनाना है। मगर लोगों के अंदर देश उत्साह को और बढ़ाने के लिए इस अमृत महोत्सव को 2023 तक चलाया जा रहा है