स्वच्छ भारत अभियान का नाम बदलकर क्या रखा गया है? - svachchh bhaarat abhiyaan ka naam badalakar kya rakha gaya hai?

स्वच्छ भारत अभियान Swachh Bharat Mission की शुरुआत वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा की गई थी जिसका मुख्य उद्देश्य गलियों,सड़को और समाज को साफ़ सुथरा रखना तथा सफाई के प्रति जागरूकता फैलाना है ताकि गंदगी से होने वाली आधी बीमारियाँ को भी खत्म किया जा सके।

Show

आज हम आपको इस लेख मे देश की स्वच्छता को लेकर शुरू की गई योजना के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है कि किस प्रकार से देसवासियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस लेख मे हम आपको बताने वाले है कि स्वच्छ भारत अभियान क्या है। अगर आप इसके बारे मे पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो लेख को अंत तक जरूर पढे।

Advertisement

Table of Contents

  • Swachh Bharat Mission 2022
  • स्वच्छ भारत अभियान का विवरण
  • स्वच्छ भारत अभियान का परिचय 
  • इस अभियान की शुरुआत क्यों की गई ?
  • भारत में सबसे साफ शहरों की सूची
  • स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर 
  • स्वच्छ भारत अभियान के मुख्य उद्देश्य क्या है ? 
  • देश में स्वच्छ भारत अभियान की आवश्यकता क्यों है ?
  • स्वच्छ भारत अभियान की चुनौती 
  • स्वच्छ भारत अभियान के कुछ प्रमुख नारे
  • निष्कर्ष 
  • Subscribe to our newsletter

Swachh Bharat Mission 2022

स्वच्छ भारत अभियान Swachh Bharat Mission की शुरुआत राष्टपिता महात्मा गाँधी के जन्म दिवस वाले दिन 2 अक्टूबर 2014 को की गई थी महात्मा गाँधी का हमारे देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान रहा है जिसके चलते उन्होंने देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराया था। गाँधी जी हमेशा स्वच्छता पर जोर देते थे। वो कहते थे स्वच्छता मे ही ईश्वर का निवास होता है।

देश को आजादी दिलाने की वजह से उनका स्वच्छ भारत का सपना अधूरा रह गया था। गाँधी जी देश के लोगो को देश में स्वच्छता बनाये रखने के लिए शिक्षा भी दिया करते थे।

ताकि हम एक स्वच्छ राष्ट का निर्माण कर सके और दूसरे देशो के लिए एक उदाहरण बन सके।

स्वच्छ भारत अभियान का विवरण

योजना का नामस्वच्छ भारत अभियान योजना की शुरुआत किसने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा ऑफिशयल वेबसाइट यंहा पर क्लिक करे |योजना कौन से वर्ष शुरू की गई 2014 अभियान का स्लोगनएक कदम स्वच्छता की ओर 

स्वच्छ भारत अभियान का परिचय 

स्वच्छ भारत अभियान Swachh Bharat Mission देश को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाने का एक मिशन है इस मिशन को सफल बनाने के लिए सरकार ने  गाँधी जी की 150 वी वर्षगांठ, तक देश के ग्रामीण क्षेत्रों में 1.96 लाख करोड़ रूपये की लागत से 1. 2 करोड़ नए शौचालय का निर्माण करना है, ताकि देश को खुले में शौच से मुक्त बनाया जा सके। सरकार ने यह लक्ष्य 2 अक्टूबर 2019 तक रखा है।

इस मिशन को सफल बनाने के लिए देश की कुछ बड़ी कंपनिया भी साथ आई है ये कंपनियां मिलकर देश में मई 2015 तक 3195 नए शौचालय का निर्माण करेगी इन कम्पनियो में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज महेंद्रा ग्रुप और रोटरी इंटरनेशनल सहित 14 कम्पनियाँ इस मिशन में हिस्सा लेंगी।

देश के अंदर हजारों लोग मानव मल साफ़ करने का कार्य करते है, तो आप समझ सकते है की देश के अंदर अभी कितने शौचालयों की जरूरत है ताकि देश को स्वच्छ बना सके।

स्वच्छ भारत अभियान का नाम बदलकर क्या रखा गया है? - svachchh bhaarat abhiyaan ka naam badalakar kya rakha gaya hai?

इस अभियान की शुरुआत क्यों की गई ?

आजादी के सात दशक बाद भी हमारे देश के हर घरों मे शौचालय नहीं है, आपको इस बात को बताते हुए बड़ा दुख होता है कि देश के अंदर अभी भी  लोगो को खुले में शौच की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। भारत की सबसे बड़ी आबादी अभी भी गावों में निवास करती है।

एक रिपोर्ट के अनुसार देश की 72 प्रतिशत से ज्यादा जनसंख्या अभी सड़को के किनारे, खेतो में, झाड़ियों के पीछे , शौच करने के लिए मजबूर है। जिसकी वजह से देश में बच्चों के असमय मौत लोगो में संक्रमण, और नई नई बीमारियों का जन्म लेना और शौच के लिए सुनसान जगह पर गई लड़कियों का बलात्कार जैसी घटनायें  बढ़ती जा रही है।

2011 की जनगणना के अनुसार देश की आबादी 121 करोड़ है जिसमे 55 प्रतिशत लोगो के पास शौचालय नहीं है। अधिकतर गावों और शहरों में झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगो के पास भी न तो शोचालय है और न ही पानी की सुविधा है, जिसके चलते शहरों में भी गंदगी बढ़ती जा रही है। इस प्रकार की समस्या को दूर करने के लिए इस समय देश के अंदर बड़े स्तर पर शौचालयों का निर्माण कराने की आवश्यकता है।

इसे भी जरूर पढे : किसान फसल बीमा योजना का लाभ कैसे उठाये।

भारत में सबसे साफ शहरों की सूची

भारत सरकार के द्वारा देश के कुछ प्रमुख शहरों की  15 फरवरी 2016 को सफाई  रैंकिंग की सूची जारी की थी। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की जांच के लिए सर्वेक्षण किया गया था कि ये शहर कितने स्वच्छ या गंदे  थे।

Badhte Chalo Swachhata ki Nayi Manzilon ki Ore!

Over 66 lakh Individual Household & over 6 lakh Community and Public toilets have been constructed! Paving the way towards a #SwachhIndia. pic.twitter.com/aUuEYQ3dsA

— Swachh Bharat Urban (@SwachhBharatGov) August 4, 2021
  1. इंदौर (लगातार तीन बार सबसे स्वच्छ शहर
  2. भोपाल
  3. चंडीगढ़
  4. नई दिल्ली
  5. विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश)
  6. सूरत (गुजरात)
  7. राजकोट (गुजरात)
  8. गंगटोक (सिक्किम)
  9. पिंपरी चिंचवड (महाराष्ट्र)
  10. ग्रेटर मुंबई (महाराष्ट्र)

इसे भी जरूर पढे : अगर अभी तक आपका राशन कार्ड नहीं बना है तो उसे बनवाने के लिए क्लिक करे |

स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर 

स्वच्छ भारत अभियान Swachh Bharat Abhiyan में सहयोग देने के लिए बड़ी-बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस अभियान के प्रचार प्रसार की ज़िम्मेदारी  ग्यारह लोगों को दी गई थी , जो कि निम्न हैं:–

  1. सचिन तेंदुलकर
  2. बाबा रामदेव
  3. सलमान खान
  4. अनिल अंबानी
  5. प्रियंका चोपड़ा
  6. शशि थरुर
  7. मृदुला सिन्हा
  8. कमल हसन
  9. विराट कोहली
  10. महेन्द्र सिंह धोनी
  11. ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल की पूरी टीम

इसे भी जरूर पढे : हेल्थ बीमा कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करे।

Badhte Chalo Swachhata ki Nayi Manzilon ki Ore!

The Swachhata App now has 1.8 crore users & 2.17 crore complaints have been successfully resolved! Paving the way towards a #SwachhIndia. pic.twitter.com/oIhhPCeqdE

— Swachh Bharat Urban (@SwachhBharatGov) August 2, 2021

स्वच्छ भारत अभियान के मुख्य उद्देश्य क्या है ? 

  • देश के अंदर रहने वाले सभी लोगो का खुले में शौच बंद करवाना जिसके कारण नई नई बीमारियों की वजह से हर साल हजारों बच्चों की मौत हो जाती है।
  • देश को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए  लगभग 1. 2  सामूहिक शौचालयों का निर्माण करवाना जिसमे 1 लाख 96  हजार करोड रुपए खर्च होंगे।
  •  देश के अंदर उचित स्वच्छता का उपयोग करके लोगों की मानसिकता को बदलना है 
  •  देश में ज्यादा से ज्यादा लोगो को शौचालय उपयोग का बढ़ावा देना और सार्वजनिक जागरूकता को शुरू करना।
  •  देश में ग्रामीण क्षेत्रों को साफ रखना। ताकि वहां पर नई नई बीमारियाँri उत्पन्न न हो 
  • पूरे देश के अंदर  2019 तक सभी घरों में पानी की सुविधा उपलब्ध करना ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पर पानी नहीं है वहां पर पाइपलाइन के माध्यम से पानी उपलब्ध कराना ताकि देश के अंदर स्वछता बनी रहे ! 
  • देश के अंदर सभी सड़के,  फुटपाथ ओर बस्तियां साफ रखना।
  •  देश के अंदर लोगो के बीच साफ सफाई के जरिए सभी में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करना।

इसे भी जरूर पढे :- प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना

देश में स्वच्छ भारत अभियान की आवश्यकता क्यों है ?

किसी भी मिशन की शुरुआत करते समय लोगो का लक्ष्य एकदम साफ़ होना चाहिए। लोगो में भौतिक, मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक कल्याण के लिये  इसका एहसास होना बेहद जरूरी है तभी किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। देश की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में स्वछता अभियान की जरूरत है ,जरूरी नहीं गंदगी सिर्फ सड़को पर हो दिमाग में भी हो सकती है।  

  • देश के अंदर ऐसी कोई भी जगह नहीं है , जहां पर गंदगी न फैली हुई हो। देश के प्रत्येक  शहर, प्रत्येक गांव, प्रत्येक मोहल्ला, गंदगी से भरे पड़े है।
  • देश के ग्रामीण क्षेत्रो में  शौचालय नहीं होने के कारण लोग आज भी खुले में शौच करने पर मजबूर है। जिसकी वजह से जगह जगह गंदगी बढ़ती जा रही है | और यही गंदगी नई बीमारियों को जन्म देती है।
  • देश में शहरों गावों  के सभी नदी-नाले भी कूड़े कचरे से भरे रहते है ! जैसे की इनमे पानी की जगह कूड़ा ही बहता हो ! 
  • देश में बढ़ती हुई गंदगी को देखकर  विदेश से आने वाले टूरिस्ट लोगो ने भी आना कम कर दिया है | जिसका असर देश की आर्थिक स्थिति पर भी पड़ा है।
  • देश में जगह जगह  पर गंदगी बढ़ने की वजह से मनुष्यों के अलावा जीव जन्तुओ को भी काफी नुकसान हुआ है ! जिसकी वजह से जीव जन्तुओ की संख्या में काफी कमी आई है।
  •  ये बात देश के सभी लोगो के लिए बेहद जरूरी है कि देश के सभी लोग अपने घरो में शोचालय का निर्माण करे ताकि खुले में शौच करने की नीति खत्म हो सके।

इसे भी जरूर पढे : स्किल इंडिया क्या है युवाओ को इसका लाभ कैसे मिल सकता है।

स्वच्छ भारत अभियान की चुनौती 

  • केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार भारत के शहरी क्षेत्रों में  प्रत्येक वर्ष  47 मिलियन टन ठोस कचरा बनता है। इसके अलावा यह भी बताया गया है, कि 75 प्रतिशत से ज्यादा सीवेज का निपटारा नहीं पता है और ठोस कचरे की रिसाइकलिंग भी एक बड़ी समस्या है। हम सबको भविष्य में बड़ी समस्या से बचने के लिए  इन मुद्दों का निपटारा करने के लिए आज ही बड़ा कदम उठाना आवश्यक है।
  • देश में एक अन्य बड़ी चुनौती लोगों की सोच बदलना है। हमारे देश के लोग सड़क पर कचरा न फेंकना कब  तक सीखेंगे? या लोग खुद को और अपने इलाके को साफ रखना कब सीखेंगे।
  • देश ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की कमी एक बड़ी चुनौती है। स्वच्छता के कमी की समस्या इतनी गंभीर  है, कि सन 2019 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी  का लक्ष्य पूरा हो पाएगा या नहीं इसका आश्चर्य होता है।

इसे भी पढे : – शयामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशक्या है।

स्वच्छ भारत अभियान के कुछ प्रमुख नारे

  •  हम सबका यही सपना, स्वच्छ भारत हो अपना
  •  क्लीन सिटी, ग्रीन सिटी, यही मेरी है ड्रीम सिटी
  •  सफाई से खुद को स्वच्छ बनाना है स्वछता से पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाना है
  •  क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया
  •  न गंदगी करेंगे, न करने देंगे
  •  एक कदम स्वच्छता की ओर, आदि

इसे भी जरूर पढे : – प्रधानमंत्री कुसुम योजना

निष्कर्ष 

देश के अंदर बढ़ती हुई  गंदगी के जिम्मेदार कही न कही आप भी है क्योंकि हम लोग कभी जाने अनजाने में तो कभी जान बूझकर कूड़ा फेंक देते है जिसके कारण देश में गंदगी बढ़ती जा रही है।

इसी वजह से देश के अंदर का पर्यावरण भी प्रदूषित होता जा रहा हैं, इसलिए अभी हम सबको मिलकर स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने की जरूरत है। अगर हम सब प्रत्येक भारतीय अपने अपने हिस्से का भी इस मिशन को सफल बनाने में देंगे तो हम एक स्वच्छ भारत राष्ट्र का निर्माण कर सकते है।

Subscribe to our newsletter

Join our Subscriber lists to get the latest news,updates and special offers delivered directly in your inbox

  • TAGS
  • central yojana
  • pm modi yojana
  • sarkari yojana

Share

Facebook

Twitter

WhatsApp

Linkedin

Pinterest

Telegram

Email

Tumblr

Sanvadata

https://sanvadata.com/

संवदाता लाता है आपके लिए वो सारी खबरे जो प्रमुख मीडिया मे नहीं दिखती है | संवदाता आपको केंद्र और राज्य सरकारों प्राधिकरण / बोर्ड / अधिकारियों द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं के बारे में नवीनतम जानकारी दे रहा है।

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

PM Swamitva Yojana sanvadata

PM Swamitva Yojana 2022 : ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जमीन का मालिकाना हक दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने शुरू की पीएम...

PM Mitra Yojana

PM Mitra Yojana 2022 : देश मे टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने शुरू की पीएम मित्र योजना

PM Poshan Yojana

PM Poshan Yojana 2022 : मिड डे मील योजना का नाम बदलकर केंद्र सरकार ने शुरू की पीएम पोषण योजना

Pradhanmantri Gati Shakti Yojana

Pardhanmantri Gati Shakti Yojana 2022 : देश मे रोजगार को बढ़ावा देने और देश की इकोनोमी को बढ़ने के लिए प्रधानमंत्री ने 100 लाख...

pm modi yuva yojana

PM Modi Yuva Yojana 2022 : पीएम मोदी ने दिया लेखको को बढ़ा तोहफा

Muft Ration Yojana

Muft Ration Yojana 2022 : नवंबर तक नरेंद्र मोदी जी ने 80 करोड़ लोग को फ्री राशन देने की घोषणा की

LEAVE A REPLY Cancel reply

Please enter your comment!

Please enter your name here

You have entered an incorrect email address!

Please enter your email address here

Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.

Δ

Recommended Deals

लोकप्रिय पोस्ट

Mukhymantri hamari jimmedari Yojana

राजस्थान

Mukhymantri hamari jimmedari Yojana Hindi : आधार-पैन कार्ड जैसे 10 काम...

Sanvadata

किसी भी प्रकार की सरकारी सुविधाएं लेने के लिए आपके पास सरकारी दस्तावेज होना जरूरी हैं। इन दस्तावेजों में से आधार कार्ड, पैन कार्ड,...

स्वच्छ भारत अभियान का नया नाम क्या है 2022?

प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान (Swachh Bharat Abhiyan 2022).

स्वच्छ भारत अभियान का नाम बदलकर क्या रखा है?

पृष्ठभूमि आधिकारिक रूप से 1 अप्रैल 1999 से शुरू, भारत सरकार ने व्यापक ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम का पुनर्गठन किया और पूर्ण स्वच्छता अभियान (टीएससी) शुरू किया जिसको बाद में (1 अप्रैल 2012 को) प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा निर्मल भारत अभियान (एनबीए) नाम दिया गया।

स्वच्छ भारत अभियान 2.0 कब शुरू हुआ?

बजट 2021-22 में घोषित SBM-U 2.0, SBM-U के पहले चरण की निरंतरता है। इसे अगले पांँच वर्षों में 'कचरा मुक्त शहरों' के दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिये 1 अक्तूबर 2021 को लॉन्च किया गया था।

स्वच्छ भारत अभियान कब बंद हुआ था?

श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन की नई दिल्ली, राजपथ पर शुरूआत करते हुए कहा था कि “एक स्वच्छ भारत के द्वारा ही देश 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर अपनी सर्वोत्तम श्रद्धांजलि दे सकते हैं।” 2 अक्टूबर, 2014 को स्वच्छ भारत मिशन देश भर में व्यापक तौर पर राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में शुरू किया गया था