सुबह खाली पेट किशमिश खाने से क्या लाभ होता है? - subah khaalee pet kishamish khaane se kya laabh hota hai?

किशमिश (Raisins) एक बेहद फायदेमंद ड्राई फ्रूटस (Dry Fruits) है। किशमिश का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। किशमिश की तासीर गर्म होती है। इसलिए किशमिश का सेवन सर्दियों के मौसम में ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर कोई किशमिश का सेवन सुबह खाली पेट करता है, तो इससे कई बीमारियां दूर होती है।

किशमिश में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन-बी6 और मैंगनीज के साथ-साथ कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए किशमिश के सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। जानिए सुबह खाली पेट किशमिश खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सुबह खाली पेट किशमिश खाने के फायदे (Subah Khali Pet Kismis Khane Ke Fayde In Hindi)

हड्डियां होती है मजबूत

किशमिश में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। इसके लिए रात में किशमिश को पानी में भिगोकर रख देना चाहिए फिर सुबह उसका सेवन करना चाहिए। इससे हड्डियां मजबूत होती है, साथ ही जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिलता है।

खून की कमी होती है दूर

अगर किसी को एनीमिया (Anemia) यानी खून की कमी की शिकायत होती है, तो उसको सुबह खाली पेट किशमिश का सेवन करना चाहिए। रोजाना नियमित रूप से किशमिश का सेवन करने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

पाचन शक्ति होती है मजबूत

किशमिश में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन शक्ति (Digestion) मजबूत होती है। साथ ही कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्या नहीं होती है।

ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

सुबह खाली पेट किशमिश का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है और यह सोडियम के प्रभाव को कम करता है। जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

शरीर को मिलती है एनर्जी

अगर कोई सुबह खाली पेट किशमिश का सेवन कर ले, तो उससे दिन भर शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। किशमिश का सेवन करने से कमजोरी महसूस नहीं होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava

Thank You!

सुबह खाली पेट किशमिश खाने से क्या लाभ होता है? - subah khaalee pet kishamish khaane se kya laabh hota hai?

सुबह खाली पेट किशमिश खाने से क्या लाभ होता है? - subah khaalee pet kishamish khaane se kya laabh hota hai?

Subah Khali Pet Kishmish ka Pani Peene ke Fayde:  किशमिश एक ड्राई फ्रूट होता है, जिसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। किशमिश में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, शुगर, आयरन, पोटेशियम, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में होते हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट में किशमिश को जरूर शामिल करना चाहिए। किशमिश सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। वैसे तो हम सभी किशमिश को भिगोकर, हलवा, खीर या मिल्क शेक में मिलाकर खाते हैं। जब कोई किशमिश को भिगोकर खाता है, तो उसके पानी को फेंक देता है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि भीगे हुए किशमिश के साथ ही इसका पानी भी न्यूट्रीएंट्स से भरपूर होता है। इसलिए आप चाहें तो किशमिश के साथ ही इसके पानी को भी पी सकते हैं। किशमिश का पानी रोजाना पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। तो चलिए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से जानते हैं रोज सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से क्या होता है? या फिर किशमिश का पानी पीने के फायदे क्या है? भीगी हुई किशमिश का पानी पीने से क्या होता है

सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से क्या होता है?- Raisin Water on Empty Stomach Benefits in Hindi

1. वजन बढ़ाने में फायदेमंद

अगर आपको दुबले-पतले और कमजोर हैं, तो आपके लिए रोज सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। किशमिश के पानी में कैलोरी अधिक मात्रा में पाई जाती है, जो वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है। किशमिश का पानी हेल्दी वेट गेन कर सकता है, इससे मांसपेशियों का विकास भी तेज होता है। लेकिन अगर आप वजन नहीं बढ़ाना चाहते हैं, तो किशमिश के पानी को रोजाना पीने से बचना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- किशमिश कितने प्रकार की होती हैं? जानें कौन-सी किशमिश खाना है अधिक फायदेमंद

सुबह खाली पेट किशमिश खाने से क्या लाभ होता है? - subah khaalee pet kishamish khaane se kya laabh hota hai?

2. खून की कमी दूर करे

अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम है या आपको एनीमिया है, तो आप रोज सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पी सकते हैं। किशमिश आयरन का अच्छा स्रोत होता है। ऐसे में अगर किशमिश का पानी पिया जाता है, तो इससे शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। साथ ही लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण भी होता है। आयरन की कमी को दूर करके, लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन करके और हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाकर एनीमिया का इलाज किया जाता है।

3. त्वचा के लिए फायदेमंद

त्वचा में निखार लाने, त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए भी सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पी सकते हैं। किशमिश के पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व होते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इससे त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। किशमिश के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स रक्त से मुक्त कणों को हटाने में मदद करते हैं और कोशिकाओं को सुरक्षित रखते हैं। इससे हृदय रोग, कैंसर और स्ट्रोक जैसी बीमारियों से बचाव होता है।

सुबह खाली पेट किशमिश खाने से क्या लाभ होता है? - subah khaalee pet kishamish khaane se kya laabh hota hai?

4. कब्ज की समस्या दूर करे

आजकल कब्ज की समस्या से अधिकतर लोग परेशान हैं। अगर आपको भी कब्ज बनती है, तो आप रोज सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पी सकते हैं। किशमिश में फाइबर पाया जाता है, जो भोजन को पचाने में मदद करता है। इसलिए अगर आपको कब्ज है त किशमिश का पानी जरूर पिएं। इससे बॉडी हाइड्रेट रहेगी और कब्ज से भी बचाव होगा। सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने के बाद आपका पेट आसानी से साफ हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाने के लिए किशमिश है फायदेमंद, इन 5 तरीकों से करें सेवन

5. पोषक तत्वों की कमी दूर करे

किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अगर आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी है, तो आप रोजाना सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पी सकते हैं। किशमिश का पानी पीने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी दूर हो सकती है।

किशमिश का पानी कैसे पीना चाहिए?- How do you drink raisin water in the morning

किशमिश का पानी कब पीना चाहिए? किशमिश का पानी सेहत और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है, ये तो हम सभी जान चुके हैं। लेकिन किशमिश के पानी के सभी पोषक तत्वों को प्राप्त करने के लिए आपको इसे सुबह खाली पेट लेना चाहिए। सुबह खाली पेट किशमिशका पानी पीने से आपका शरीर इसके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेगा और शरीर को लाभ पहुंचाएगा। 

क्या मैं रोज किशमिश का पानी पी सकती हूं?- Can we drink raisin water daily

आप किशमिश के पानी को रोजाना पी सकते हैं। लेकिन अगर आपका वजन अधिक है, तो रोजाना किशमिश का पानी पीने से बचना चाहिए। जो लोग अंडरवेट हैं, वे रोजाना किशमिश का पानी पी सकते हैं। इससे आपको वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

Kishmish Water Benefits in Hindi: रोज सुबह किशमिश का पानी पीने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं। किशमिश का पानी पीने से कब्ज, खून की कमी को दूर किया जा सकता है। साथ ही वेट गेन में मदद करता है और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।

रोज सुबह भीगी हुई किशमिश खाने से क्या होता है?

रोज भीगी हुई किशमिश खाने से पेट साफ होता है। भीगी हुई किशमिश शरीर की इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करती है। किशमिश शरीर के हानिकारक बैक्टीरिया-संक्रमण से लड़ने में मददगार है। कैल्शियम से भरपूर होने के चलते किशमिश हड्डियों को मजबूत बनाती है।

सुबह सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से क्या होता है?

Raisin Water Benefits: सुबह खाली पेट इस पानी को पीने से हैरान करने वाले फायदे मिलते हैं. इससे आपका दिल, लिवर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है. जानिए कैसे तैयार करें ये फायदेमंद पानी. How To Make Raisin Water: लाइफस्टाइल की वजह से आजकल बहुत सारी बीमारियां पैदा हो रही हैं.

खाली किशमिश खाने से क्या फायदा?

किशमिश में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन शक्ति (Digestion) मजबूत होती है। साथ ही कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्या नहीं होती है। सुबह खाली पेट किशमिश का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है।