पका पपीता खाने से क्या नुकसान होता है? - paka papeeta khaane se kya nukasaan hota hai?

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइलइन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए पपीता, सेहत को होते हैं ये नुकसान

Papaya Side Effects: बात जब एक हेल्दी डाइट चाट की आती है तो एक्सपर्ट्स पपीते का नाम सबसे पहले शामिल करते हैं। पपीता (Papaya) एक लो कैलरी फ्रूट है। जो आपकी सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है।...

पका पपीता खाने से क्या नुकसान होता है? - paka papeeta khaane se kya nukasaan hota hai?

Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 22 Feb 2022 02:36 PM

Papaya Side Effects: बात जब एक हेल्दी डाइट चाट की आती है तो एक्सपर्ट्स पपीते का नाम सबसे पहले शामिल करते हैं। पपीता (Papaya) एक लो कैलरी फ्रूट है। जो आपकी सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाता है। पपीता में फाइबर, विटामिंस जैसे कई पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो पाचन से लेकर वजन बढ़ना, डायबिटीज, कैंसर जैसे रोगों को दूर करने तक में मदद कर सकते हैं। पपीता खाने से मिलने वाले इतने फायदों के बावजूद क्या आप जानते हैं कुछ लोगों को पपीते का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। पपीता खाने से इन लोगों को फायदा की जगह नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं किन लोगों को पपीता खाने से  नुकसान ( Papaya Side Effects ) पहुंच सकता है। 

प्रेग्नेंट महिलाएं-
पपीते में मौजूद लेटक्स गर्भाशय के संकुचन को ट्रिगर कर सकता है। ऐसे में प्रसव जल्दी होने की संभावना बनी रहती है। इसके अलावा पपीते में मौजूद पपैन की वजह से हमारा शरीर प्रोस्टाग्लैंडीन समझने की गलती करता है। इससे भ्रूण की झिल्ली पर बुरा असर पड़ सकता है। यही वजह है कि गर्भावस्था में पपीता खाने से परहेज करना चाहिए।

किडनी में पथरी -
अगर आपको किडनी में पथरी की शिकायत है, तो पपीते का अधिक सेवन करने से बचें।  दरअसल, अधिक मात्रा में पपीते के सेवन से कैल्शियम ऑक्सलेट उत्पन्न हो सकता,  जिसके किडनी की पथरी बढ़ सकती है। जिसके बाद यूरिन के जरिए पथरी निकलना मुश्किल हो सकता है।  

एलर्जी की शिकायत-
पपीते में मौजूद चिटिनेज नामत एंजाइम होता है, जो लेटेक्स पर क्रॉस रिएक्शन कर सकता है। इसके कारण आपको सांस लेने में परेशानी, छींक और खांसी आना, आंखों में पानी आने जैसी समस्या हो सकती है।  

पीलिया और अस्थमा-
अगर आप पीलिया और अस्थमा के मरीज हैं, तो आपको पपीता (Papaya)खाने से नुकसान हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, पपीते में मौजूद पपाइन और बीटा कैरोटीन इन दोनों बीमारियों के लिए नुकसानदायक हैं। 

बीपी के मरीज-
एक्सपर्ट के अनुसार  हृदय रोगों के ​मरीजों के लिए भी पपीते का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। पपीते के अधिक सेवन से हार्ट बीट स्लो हो सकती है। बीपी के रोगी इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। 

पका पपीता खाने से क्या नुकसान होता है? - paka papeeta khaane se kya nukasaan hota hai?

Papaya Side Effects पपीता सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है यह हम सब जानते हैं लेकिन क्या आप इसके नुकसान से वाकिफ हैं? अगर नहीं तो आइए जानें कि पपीता किस वक्त ज़हरीला हो जाता है और आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Papaya Side Effects: आप चाहे वज़न घटाना चाह रहे हों, पाचन को सुधारना या फिर डायबिटीज़ को मैनेज करना, एक फल है जो सभी एक्सपर्ट्स खाने की सलाह देते हैं और वह है पपीता।

ऐसा इसलिए क्योंकि इस फल के कई स्वास्थ्य लाभ है। पपीता विटामिन-ए, सी, खनीज और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आम फल टॉक्सिक और जानलेवा भी बन सकता है अगर इसे इस एक चीज़ के साथ मिलाकर खाया जाए। तो आइए जानें पपीता और इसके ख़तरनाक नुकसान के बारे में।

पपीता फायदेमंद कैसे है?

पपीता, डाइटरी फाइबर, प्रोटीन, फैट्स, कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन-सी, ए, ई, बी, खनीज और एल्फा और बीटा-कैरोटीन, ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्वों से भरा होता है, जो कोशिका पुनर्जनन में मदद करते हैं और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं।

ज़्यादातर फिटनेस एक्सपर्ट्स इस फल को रोज़ाना खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि यह डाइटरी फाइबर से भरा होता है और इसका ग्लायसीमिक इंडेक्स 60 है, जो इसे डायबिटीज़ के लिए भी फायदेमंद बनाता है। यह मीठा और मज़ेदार फल पापेन नामक एंज़ाइम से भरा होता है, जो एलर्जी से लड़ने में मदद करता है और घावों को ठीक करता है।

हालांकि, इतने सारे गुण होने के बावजूद पपीता टॉक्सिक भी हो सकता है, अगर इसे एक आम फूड के साथ मिलाकर खाया जाए। आइए जानें क्या है वह फूड।

नींबू के साथ ज़हरीला बन जाता है पपीता

अगर आप अपने पपीते के सलाद में नींबू का रस भी एड करते हैं, तो यह आपको फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान करेगा। नींबू और पपीता साथ मिलकर ज़हरीले हो जाते हैं और इससे एनीमिया और हीमोग्लोबिन असंतुलन होता है, जो बच्चों के साथ-साथ वयस्कों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। इसलिए इस तरह के कॉम्बीनेशन से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा भी कुछ चीज़ें हैं, जो पपीता के बारे में पता होनी चाहिए।

पपीता खाते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

एक बार में पपीते का एक कटोरा या फिर तीन स्लाइस काफी होते हैं, लेकिन इससे ज़्यादा पपीता आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। पपीते में मौजूद पपेन नाम का एन्ज़ाइम सूजन, चक्कर आना, सिरदर्द, चकत्ते जैसी एलर्जी पैदा कर सकता है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Pexel

Edited By: Ruhee Parvez

पपीता खाने से क्या क्या नुकसान हो सकता है?

एक बार में पपीते का एक कटोरा या फिर तीन स्लाइस काफी होते हैं, लेकिन इससे ज़्यादा पपीता आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। पपीते में मौजूद पपेन नाम का एन्ज़ाइम सूजन, चक्कर आना, सिरदर्द, चकत्ते जैसी एलर्जी पैदा कर सकता है।

पपीता कब खाना चाहिए कब नहीं खाना चाहिए?

पपीते का सेवन भी सुबह के समय करना ज्यादा फायदेमंद होता है। यह पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा होता है और आपके मूड को भी बेहतर बनाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पपीता खाने का सबसे सही समय सुबह में होता है और इसका सेवन दिन के समय में भी सुरक्षित भी माना जाता है।

पका हुआ पपीता खाने से क्या होता है?

पपीता फाइबर, पोटेशियम और विटामिन से भरपूर होता है जो हृदय रोगों को दूर रखता है। हृदय रोगों के जोखिम को कम करने के लिए डॉक्टर पोटेशियम के अधिक सेवन की सलाह देते हैं। विटामिन बी, सी, ई, बीटा-कैरोटीन और लाइकोपीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर पपीता धमनियों के भीतर खराब कोलेस्ट्रॉल को कण करता है।

पपीता कैसे नहीं खाना चाहिए?

ऐसे लोग जो लेटेक्स एलर्जी से पीड़ित हैं उनके लिए पपीता खाना नुकसानदायक होता है। आपको बता दें कि पपीते के अंदर एक एंजाइम होता है जिसे चिटिनेज कहा जाता है। यह एंजाइम लेटेक्स पर क्रॉस रिएक्शन कर सकता है। जिसकी वजह से छींक आना, सांस लेने में दिक्कत, खांसी, और आंखों में पानी आने की समस्या हो सकती है।

क्या पपीता रोज खा सकते हैं?

बता दें कि पपीते में विटामिन A और विटामिन C होता है. साथ ही यह कुछ वजन कम करने में भी मदद करता है. वैसे तो आप इस फल को किसी भी समय खा सकते हैं, लेकिन सुबह नाश्ते के वक्त अगर आप इस फल को शामिल करेंगे तो कई फायदे मिलेंगे.

पपीता गर्म होता है क्या?

पपीता एक गर्म तासीर वाला फल है.