माता को मुखाग्नि कौन दे सकता है? - maata ko mukhaagni kaun de sakata hai?

हिन्दू धर्म में अंतिम संस्कार के कार्य पुत्र ही क्यों करे, जानें महत्वपूर्ण जानकारी

माता को मुखाग्नि कौन दे सकता है? - maata ko mukhaagni kaun de sakata hai?

मानव जीवन में सोलह प्रकार के संस्कारों में सबसे अंतिम संस्कार अंत्येष्टि क्रिया संस्कार है। इसमें मृत्यु के पश्चात शव को अग्रि प्रदान करके उसकी दाह क्रिया सम्पन्न की जाती है। दशगात्र-विधान, षोडश-श्राद्ध, सपिण्डीकरण आदि क्रियाएं भी इसी के अंतर्गत आती...

मानव जीवन में सोलह प्रकार के संस्कारों में सबसे अंतिम संस्कार अंत्येष्टि क्रिया संस्कार है। इसमें मृत्यु के पश्चात शव को अग्रि प्रदान करके उसकी दाह क्रिया सम्पन्न की जाती है। दशगात्र-विधान, षोडश-श्राद्ध, सपिण्डीकरण आदि क्रियाएं भी इसी के अंतर्गत आती हैं। मानव दो प्रकार के शरीर में जीता है। एक सूक्ष्म शरीर, दूसरा स्थूल शरीर। स्थूल शरीर को हम देख, स्पर्श, अनुभव कर सकते हैं लेकिन सूक्ष्म शरीर को हम केवल अनुभव कर सकते हैं। मनुष्य का सूक्ष्म शरीर 17 पदार्थों- 5 कर्मेन्द्रिय, 5 ज्ञानेन्द्रिय, 5 प्राणवायु, मन और बुद्धि को लेकर स्थूल शरीर में प्रवेश करता है और मृत्यु के पश्चात इन्हीं सत्रह पदार्थों को लेकर जीव स्थूल शरीर से निकल जाता है।


जब जीव स्थूल शरीर से निकलता है तो सूक्ष्म शरीर की रक्षा के लिए उसे एक वायवीय शरीर मिलता है। इसी से जीव गति को प्राप्त करता है। सूक्ष्म शरीर स्थूल शरीर से निकलते ही तत्काल वह वायवीय शरीर को ग्रहण करता है। वह स्थूल शरीर की अपेक्षा हल्का हो जाता है। चूंकि स्थूल शरीर में अधिक समय तक निवास करने के कारण शरीर के साथ उसका अनुराग हो जाता है अत: वह बार-बार वायुप्रधान शरीर के द्वारा पूर्व शरीर के सूक्ष्मावयवों के साथ रहने का प्रयत्न करता है। इससे मुक्ति के लिए दशगात्रादि श्राद्ध क्रियाएं शास्त्रों में बताई गई हैं।


मृत आत्मा की वासना धरती में गड़े हुए तथा कहीं सड़ते हुए शरीर पर न जाए और उससे जीव की मुक्ति हो जाए, इसलिए शरीर को जलाने की प्रथा है। अग्नि संस्कार से मृत शरीर पांच तत्वों का ऋण चुकाता है। फिर भस्मरूप का गंगा में विसर्जन कर दिया जाता है। फिर मृत आत्मा का संबंध पूर्व शरीर से टूट जाता है। इसके पश्चात श्राद्ध क्रियाओं द्वारा प्रदत्त सामग्रियों से तृप्त होकर वह प्रेत शरीर को छोड़ देता है।


शव को स्नान कराना, पुष्प बिखेरना, माला पहनाना, शाल ओढ़ाना, शव यात्रा में सम्मिलित होना आदि श्रद्धा के सूचक हैं। चिता में नारियल, चंदन, देसी घी, शुद्ध केसर, स्वर्ण आदि का प्रयोग करना प्रदूषण से बचाने के लिए हैं लेकिन मंत्रोच्चारण के साथ अंतिम संस्कार आत्मा की शांति के लिए है।

और ये भी पढ़े

  • माता को मुखाग्नि कौन दे सकता है? - maata ko mukhaagni kaun de sakata hai?

    Eco-friendly Diwali: इस तरह मनाएं खुशियों वाली ‘दीवाली’

  • माता को मुखाग्नि कौन दे सकता है? - maata ko mukhaagni kaun de sakata hai?

    Astrology: ग्रहों के संयोग के चलते धनतेरस व नरक चतुर्दशी एक साथ पड़ रही

  • माता को मुखाग्नि कौन दे सकता है? - maata ko mukhaagni kaun de sakata hai?

    Dhanteras diwali shopping: आज भी मनाया जाएगा धनतेरस, बाजार रहेगा गुलजार


दाह कर्म में चिता पर रखे गए मृतक का सिर उत्तर तथा पैर दक्षिण दिशा में रखने का विधान है। चिता में अग्नि देने से पहले मृतक का पुत्र जल से भरे कलश को अपने बाएं कंधे पर लेकर शव की एक परिक्रमा सिर से आरंभ करके करता है व परिक्रमा पूरी होने पर उसे नीचे गिराकर मटका फोड़ देता है।


स्वाभाविक जिज्ञासा हो सकती है कि मृत्यु के पश्चात अंतिम संस्कार के कार्यों को पुत्र ही क्यों करे? पिता के वीर्य से उत्पन्न पुत्र पिता के समान ही व्यवहार वाला होता है। हिन्दू धर्म में पुत्र का अर्थ है ‘पु’ नामक नरक से ‘त्र’ त्राण करना। पिता को नरक से निकालकर उत्तम स्थान प्रदान करना ही ‘पुत्र’ का कर्म है। यही कारण है कि पिता की समस्त और्द्व दैहिक क्रियाएं पुत्र ही करता है।

 
यजुर्वेद में अंत्येष्टि कर्म करने वालों के विषय में कहा गया है कि जो मनुष्य अंत्येष्टि विधिपूर्वक करते हैं वे सब प्रकार से परिवार का मंगल करने वाले होते हैं। अत: जीवात्मा के सूक्ष्म शरीर की मुक्ति के लिए मृत्योपरांत संस्कार का विधान किया गया है जिसका प्रभाव सूक्ष्म शरीर पर अवश्य पड़ता है। 
 

गरुड़ पुराण के अनुसार सूर्यास्त के बाद कभी भी दाह-संस्कार नहीं किया जाता है। आइए जानते हैं इसके पीछे क्या मान्यता है…

शास्त्रों के अनुसार हिंदू धर्म में जन्म से मृत्यु तक सोलह संस्कारों का वर्णन मिलता हैं। जिसमें सोलहवां और अंतिम संस्कार दाह संस्कार है। जिसको अंतिम संस्कार भी कहा गया है। दाह संस्कार को लेकर हिंदू धर्म में कई रीति- रिवाज फॉलो किए जाते हैं। जिसमें से एक रीति यह भी है कि शव को सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाता। आइए जानते हैं गरुड़ पुराण में इसको लेकर क्या कहा गया है…

जानिए रात में क्यों नहीं करते अंतिम संस्कार

गरुड़ पुराण के मुताबिक सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं करना चाहिए। इसके पीछे मान्यता है यह है कि र्यास्त के बाद स्वर्ग के द्वार बंद हो जाते हैं और नर्क के द्वार खुल जाते हैं। ऐसे में अगर हम व्यक्ति का दाह संस्कार रात में में करते हैं तो आत्मा को नर्क के कष्ट भोगने पड़ते हैं, साथ ही माना जाता है कि अगले जन्म में ऐसे व्यक्ति के किसी अंग में भी दोष हो सकता है। इसलिए आपने देखा होगा रात में अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। तो शव को सूर्योदय तक रखा जाता है। साथ ही उसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाता है।

कौन दे सकता मुखाग्नि ?

गरुड़ पुराण के अनुसार किसी व्यक्ति की मृत्यु होने जाने पर उसकी मुखाग्नि मृतक का बेटा, भाई, भतीजा, पति या पिता दी दे सकता है। मतलब गरुड़ पुराण के अनुसार किसी नारी को मुखाग्नि का अधिकार नहीं दिया गया है। क्योंकि स्त्री पराया धन होती है। साथ ही वंश वृद्धि का अखिकार पुत्र को ही होता है। इसलिए स्त्री पुखाग्नि नहीं दे सकती है।

गरुड़ पुराण के मुताबिक जब भी किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाए तो सबसे पहले उस स्थान पर में गोबर का लेप किया जाना चाहिए, जहां व्यक्ति ने शरीश को छोड़ा है। फिर गंगाजल से मृतक के शरीर को नहलाना चाहिए। इस दौरान ॐ आपोहिष्ठा मंत्र का जाप करें। फिर मृतक को नए कपड़े पहनाएं। फिर फूलों और चंदन से मृतक के शरीर को सजाना चाहिए। मान्यता है कि अगर मृत शरीर का विधिवत अंतिम संस्कार नहीं किया जाए तो उसको मुक्ति नहीं मिलती है। इसलिए दशगात्र-विधान, षोडश-श्राद्ध, सपिण्डीकरण आदि क्रियाएं भी जरूर की जानी चाहिए।

मुखाग्नि कौन दे सकता है?

कौन दे सकता मुखाग्नि ? गरुड़ पुराण के अनुसार किसी व्यक्ति की मृत्यु होने जाने पर उसकी मुखाग्नि मृतक का बेटा, भाई, भतीजा, पति या पिता दी दे सकता है।

क्या महिलाएं मुखाग्नि दे सकती हैं?

अंतिम संस्कार औरत नहीं कर सकती है। यह तथ्य मौजूदा सदी में अव्यावहारिक परंपरा मानी जा सकती है। भारतीय संस्कृति में किसी की मौत होने पर उसको मुखाग्नि मृतक का बेटा/भाई/ भतीजा/पति या पिता ही देता है। दूसरे लफ्जों में आमतौर पर पुरुष वर्ग ही इसे निभाता है।

क्या लड़की अंतिम संस्कार कर सकती है?

इसीलिए आत्मा की मुक्ति के लिए ये ज़रूरी है कि मृत शरीर का अंतिम संस्कार अच्छे से किया जाए। वहीं आप सबको यह भी पता ही होगा कि हिंदू धर्म में अंतिम संस्कार करने का जो हक है वो सिर्फ बेटों को ही दिया गया है, बेटियों को अंतिम संस्कार करने की अनुमति नहीं है।

मनुष्य के मरने का शुभ समय कौन सा है?

- मृत्यु जीवन का अटल सत्य हैं, जिसने जन्म लिया उसे एक ना एक दिन मरना भी है, लेकिन अगर परिवार किसी की मृत्यु हो जाती हैं तो लोग उसके अंतिम संस्कार की बहुत जल्दबाजी करने लगते है, लेकिन शास्त्रों में उल्लेख आता हैं कि शव का अंतिम संस्कार जल्दबाजी में बिलकुल भी नहीं करना चाहिए, अगर किसी व्यक्ति की सूर्योदय से लेकर ...