मुर्दादिल क्या खाक जिया करते हैं आशय स्पष्ट कीजिए? - murdaadil kya khaak jiya karate hain aashay spasht keejie?

Board Paper of Class 10 2018 Hindi (SET 1) - Solutions

Show

(i) इस प्रश्न-पत्र के चार खण्ड हैं क, ख, ग और घ।
(ii) चारों खण्डों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
(iii) यथासंभव प्रत्येक खण्ड के उत्तर क्रमश: दीजिए।

  • Question 1

    निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर 20–30 शब्दो में लिखिएः

    हँसी भीतरी आनंद का बाहरी चिह्न है। जीवन की सबसे प्यारी और उत्तम से उत्तम वस्तु एक बार हँस लेना तथा शरीर को अच्छा रखने की अच्छी से अच्छी दवा एक बार खिलखिला उठना है। पुराने लोग कह गए हैं कि हँसो और पेट फुलाओ। हँसी कितने ही कला–कौशलों से भली है। जितना ही अधिक आनंद से हँसोगे उतनी ही आयु बढ़ेगी। एक यूनानी विद्वान कहता है कि सदा अपने कर्मों पर खीझने वाला हेरीक्लेस बहुत कम जिया, पर प्रसन्न मन डेमाक्रीट्स 109 वर्ष तक जिया। हँसी–खुशी का नाम जीवन है। जो रोते हैं उनका जीवन व्यर्थ है। कवि कहता है  ‘ज़िंदगी ज़िंदादिली का नाम है, मुर्दा दिल क्या ख़ाक जिया करते हैं।‘ मनुष्य के शरीर के वर्णन हर एक विलायती विद्वान ने पुस्तक लिखी है। उसमें वह कहता है कि उत्तम सुअवसर की हँसी उदास–से–उदास मनुष्य के चित्त को प्रफुल्लित कर देती है। आनंद एक ऐसा प्रबल इंजन है कि उससे शोक और दुख की दीवारों को ढा सकते हैं। प्राण रक्षा के लिए सदा सब देशों में उत्तम–से–उत्तम उपाय मनुष्य के चित्त को प्रसन्न रखना है। सुयोग्य वैद्य अपने रोगी के कानों में आनंदरूपी मंत्र सुनाता है।

    एक अंग्रेज़ डॉक्टर कहता है कि किसी नगर में दवाई लदे हुए बीस गधे ले जाने से एक हँसोड़ आदमी को ले जाना अधिक लाभकारी है।

    (क) हँसी भीतरी आनंद को कैसे प्रकट करती है?

    (ख) पुराने समय में लोगों ने हँसी को महत्त्व क्यों दिया?

    (ग) हँसी को एक शक्तिशाली इंजन के समान क्यों कहा गया है?

    (घ) हेरीक्लेस और डेमाक्रीट्स के उदाहरण से लेखक क्या स्पष्ट करना चाहता है?

    (ङ) गद्यांश का उचित शीर्षक दीजिए।

    VIEW SOLUTION

  • Question 2

    निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर 20–30 शब्दों में लिखिए।
    मैं चला, तुम्हें भी चलना है असि धारों पर
    सर काट हथेली पर लेकर बढ़ आओ तो।
    इस युग को नूतन स्वर तुमको ही देना है,
    अपनी क्षमता को आज ज़रा अज़माओ तो।
    दे रहा चुनौती समय अभी नवयुवकों को
    मैं किसी तरह मंज़िल तक पहले पहुँचूँगा।
    तुम बना सकोगे भूतल का इतिहास नया,
    मैं गिरे–हुए लोगों को गले लगाऊँगा।
    क्यों ऊँच–नीच, कुल, जाति रंग का भेद–भाव?
    मैं रूढ़िवाद का कल्मष–महत ढहाऊँगा।
    जिनका जीवन वसुधा की रक्षा हेतु बना
    मरकर भी सदियों तक यों ही वे जीते हैं
    दुनिया को देते हैं यश की रसधार विमल
    खुद हँसते–हँसते कालकूट को पीते हैं।
    है अगर तुम्हें यह भूख– ‘मुझे भी जीना है’
    तो आओ मेरे साथ नींव में गड़ जाओ।
    ऊपर इसके निर्मित होगा आनंद–महल
    मरते–मरते भी दुनिया में कुछ कर जाओ।

    (क) कवि को नवयुवकों से क्या–क्या अपेक्षाएँ हैं?
    (ख) ‘मरकर भी सदियों तक जीना’ कैसे संभव है? स्पष्ट कीजिए।
    (ग) भाव स्पष्ट कीजिएः

    ‘दुनिया को देते हैं यश की रसधार विमल,
    खुद हँसते–हँसते कालकूट को पीते हैं।'

    VIEW SOLUTION

  • Question 3

    शब्द पद कब बन जाता है? उदाहरण देकर तर्कसंगत उत्तर दीजिए। VIEW SOLUTION

  • Question 4

    नीचे लिखे वाक्यों का निर्देशानुसार रूपांतरण कीजिएः
    (क)  जापान में चाय पीने की एक विधि है जिसे ‘चा–नो–यू’ कहते हैं।

    (सरल वाक्य में)

    (ख)  तताँरा को देखते ही वामीरो फूट–फूट कर रोने लगी।

    (मिश्र वाक्य में)

    (ग)  तताँरा की व्याकुल आँखें वामीरो को ढूँढ़ने में व्यस्त थीं।

    (संयुक्त वाक्य में)

    VIEW SOLUTION

  • Question 5

    (क) निम्नलिखित शब्दों का सामासिक पद बनाकर समास के भेद का नाम भी लिखिएः

    जन का आंदोलन, नीला है जो कमल

    (ख) निम्नलिखित समस्त पदों का विग्रह करके समास के भेद का नाम लिखिएः

    नवनिधि, यथासमय

    VIEW SOLUTION

  • Question 6

    निम्नलिखित वाक्यों को शुद्ध करके लिखिएः
    (क) वह गुनगुने गर्म पानी से स्नान करता है।
    (ख) माताजी बाज़ार गए हैं।
    (ग) अपराधी को मृत्युदंड की सजा मिलनी चाहिए।
    (घ) मैं मेरा काम कर लूँगा। VIEW SOLUTION

  • Question 7

    निम्नलिखित मुहावरों का प्रयोग इस प्रकार कीजिए कि अर्थ स्पष्ट हो जाएः
    मौत सिर पर होना, चेहरा मुरझा जाना VIEW SOLUTION

  • Question 8

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 20–30 शब्दों मे लिखएः
    (क) तताँरा–वामीरो कथा के आधार पर प्रतिपादित कीजिए कि रूढ़ियाँ बंधन बनने लगें तो उन्हें टूट जाना चाहिए।
    (ख) हमारी फिल्मों में त्रासद स्थितियों का चित्रांकन 'ग्लोरीफाई' क्यों कर दिया जाता है? 'तीसरी कसम' के शिल्पकार शैलेन्द्र के आधार पर उत्तर दीजिए।
    (ग) 'गिरगिट' पाठ में चौराहे पर खड़ा व्यक्ति ज़ोर–ज़ोर से क्यों चिल्ला रहा था? VIEW SOLUTION

  • Question 9

    'बड़े भाई साहब' कहानी के आधार पर लगभग 100 शब्दों में लिखिए कि लेखक ने समूची शिक्षा प्रणाली के किन पहलुओं पर व्यंग्य किया है? आपके विचारों से इसका क्या समाधान हो सकता है ? तर्कपूर्ण उत्तर लिखिए।

    अथवा
     
    'अब कहाँ दूसरों के दुख से दुखी होने वाले' पाठ के आधार पर स्पष्ट कीजिए कि बढ़ती हुई आबादी का पशुपक्षियों और मनुष्यों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ रहा है? इसका समाधान क्या हो सकता है? उत्तर लगभग 100 शब्दों में दीजिए। VIEW SOLUTION

  • Question 10

    निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 20–30 शब्दों में लिखिएः
    (क) महादेवी वर्मा की कविता में 'दीपक' और 'प्रियतम' किनके प्रतीक हैं?
    (ख) 'पर्वत प्रदेश में पावस' कविता के आधार पर पर्वत के रूप–स्वरूप का चित्रण कीजिए।
    (ग) बिहारी ने 'जगतु तपोबन सौ कियौ' क्यों कहा है? VIEW SOLUTION

  • Question 11

    'कर चले हम फिदा' अथवा 'मनुष्यता' कविता का प्रतिपाद्य लगभग 100 शब्दों मे लिखिए। VIEW SOLUTION

  • Question 12

    इफ़्फ़न और टोपी शुक्ला की मित्रता भारतीय समाज के लिए किस प्रकार प्रेरक है? जीवन-मूल्यों की दृष्टि से लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए।

    अथवा

    'हरिहर काका' कहानी के आधार पर बताइए कि एक महंत से समाज की क्या अपेक्षा होती है। उक्त कहानी में महंतों की भूमिका पर टिप्पणी कीजिए। उत्तर लगभग 150 शब्दों में उत्तर दीजिए VIEW SOLUTION

  • Question 13

    निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 80-100 शब्दों का अनुच्छेद लिखिए :
    (क) भारतीय किसान के कष्ट

    • अन्नदाता की कठिनाइयाँ • कठोर दिनचर्या • सुधार के उपाय

    (ख) स्वच्छता आंदोलन

    • क्यों • बदलाव • हमारा उत्तरदायित्व

    (ग) मन के हारे हार है मन के जीते जीत

    • निराशा अभिशाप • दृष्टिकोण परिवर्तन • सकारात्मक सोच

    VIEW SOLUTION

  • Question 14

    बस में छूट गए सामान को अापके घर तक सुरक्षित रुप से पहुँचाने वाले बस कंडक्टर की प्रशंसा करते हुए उसे पुरस्कृत करने के लिए परिवहन अध्यक्ष को एक पत्र लगभग 100 शब्दों में लिखिए।

    अथवा

    अपने बैंक के प्रबंधक को पत्र लिखकर अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से जोड़ने का अनुरोध कीजिए। VIEW SOLUTION

  • Question 15

    आप हिन्दी छात्र परिषद के सचिव प्रगण्य हैं। आगामी सांस्कृतिक संध्या के बारे में अनुभागीय दीवार पट्टिका के लिए 25-30 शब्दों में सूचना तैयार कीजिए।

    अथवा

    विद्यालय की सांस्कृतिक संस्था 'रंगमंच' की सचिव लतिका की ओर से 'स्वरपरीक्षा' के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को यथासमय उपस्थित रहने की सूचना लगभग 25-30 शब्दों में लिखिए। समय और स्थान का उल्लेख भी कीजिए। VIEW SOLUTION

  • Question 16

    विद्यालय में मोबाइल फोन के प्रयोग पर अध्यापक और अभिभावक के बीच लगभग 50 शब्दों में संवाद लिखिए।

    अथवा

    स्वच्छता अभियान की सफलता के बारे में दो मित्रों के संवाद को लगभग 50 शब्दों में लिखिए। VIEW SOLUTION

  • Question 17

    अपने विद्यालय की संस्था 'पहरेदार' की ओर से जल का दुरुपयोग रोकने का आग्रह करते हुए लगभग 50 शब्दों में एक विज्ञापन का आलेख तैयार कीजिए।

    अथवा

    विद्यालय की कलावीथि में कुछ चित्र (पेंटिंग्स) बिक्री के लिए उपलब्ध हैं |  इसके लिए एक विज्ञापन लगभग 50 शब्दों में लिखिए। VIEW SOLUTION

More Board Paper Solutions for Class 10 Hindi

  • Board Paper of Class 10 Hindi (A) Term-II 2022 Delhi(SET 1) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 Hindi (B) Term-II 2022 Delhi(SET 1) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 Hindi (B) Term-II 2022 Delhi(SET 2) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 Hindi (A) Term-I 2021 Delhi(SET 4) (Series: JSK/2)- Solutions

  • Board Paper of Class 10 Hindi (B) Term-I 2021 Delhi(SET 4) (Series: JSK/2)- Solutions

  • Board Paper of Class 10 2020 Hindi (A) Delhi(SET 1) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2020 Hindi (B) Delhi(SET 3) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2019 Hindi (A) Delhi(SET 1) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2019 Hindi (A) Delhi(SET 2) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2019 Hindi (A) Delhi(SET 3) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2019 Hindi (B) Delhi(SET 2) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2018 Hindi (SET 1) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2018 Hindi (SET 2) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2018 Hindi (SET 3) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2017 Hindi (SET 1) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2017 Hindi (SET 2) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2017 Hindi (SET 1) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2017 Hindi (SET 2) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2017 Hindi (SET 3) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2016 Hindi (SET 1) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2016 Hindi (SET 2) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2016 Hindi (SET 3) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2015 Hindi (SET 1) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2015 Hindi (SET 1) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2015 Hindi (SET 2) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2015 Hindi (SET 3) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2014 Hindi (SET 1) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2014 Hindi (SET 2) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2014 Hindi (SET 3) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2014 Hindi (SET 3) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2013 Hindi (SET 3) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2012 Hindi (SET 1) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2011 Hindi (SET 2) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2010 Hindi (SET 1) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2010 Hindi (SET 2) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2010 Hindi (SET 3) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2010 Hindi (SET 1) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2010 Hindi (SET 2) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2010 Hindi (SET 3) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2009 Hindi (SET 1) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2009 Hindi (SET 2) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2009 Hindi (SET 3) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2008 Hindi (SET 1) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2008 Hindi (SET 2) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2008 Hindi (SET 3) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2007 Hindi (SET 1) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2007 Hindi (SET 2) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2007 Hindi (SET 3) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2007 Hindi (SET 1) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2007 Hindi (SET 2) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2007 Hindi (SET 3) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2006 Hindi (SET 1) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2006 Hindi (SET 2) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2006 Hindi (SET 3) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2006 Hindi (SET 1) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2006 Hindi (SET 2) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2006 Hindi (SET 3) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2005 Hindi (SET 1) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2005 Hindi (SET 2) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2005 Hindi (SET 3) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2004 Hindi (SET 1) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2004 Hindi (SET 2) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2004 Hindi (SET 3) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2004 Hindi (SET 1) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2004 Hindi (SET 2) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2004 Hindi (SET 3) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2003 Hindi (SET 1) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2003 Hindi (SET 2) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2003 Hindi (SET 3) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2002 Hindi (SET 1) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2002 Hindi (SET 2) - Solutions

  • Board Paper of Class 10 2002 Hindi (SET 3) - Solutions