मक्खन खाने के फायदे और नुकसान - makkhan khaane ke phaayade aur nukasaan

मक्खन खाने के फायदे और नुकसान - makkhan khaane ke phaayade aur nukasaan

Show

मक्खन खाने के फायदे और नुकसान - makkhan khaane ke phaayade aur nukasaan

मक्खन के फायदे और नुकसान - Butter Benefits and Side Effects in Hindi

मक्खन खाने के फायदे और नुकसान - makkhan khaane ke phaayade aur nukasaan

कई बार आवाज़ आने में कुछ क्षण का विलम्ब हो सकता है!

मक्खन खाने के फायदे और नुकसान - makkhan khaane ke phaayade aur nukasaan

मक्खन एक डेयरी उत्पाद होता है जिसे ताजा क्रीम या दूध को मथ कर तैयार किया जाता है। भारत के कई क्षेत्रों में इसे माखन भी कहा जाता है। मक्खन में बहुत सारे खनिज तत्व होते हैं जैसे मैंगनीज, क्रोमियम, आयोडीन, जस्ता, तांबा और सेलेनियम और इसमें कई विटामिन भी होते हैं जैसे विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई और विटामिन K हैं। मक्खन में कुछ ऐसे फैट के प्रकार भी होते हैं जो हमारे शरीर के लिए बहुत लाभकारी होते है।  

(और पढ़ें - दूध पीने के फायदे)

तो आइये बताते हैं आपको मक्खन खाने के फायदे और नुकसान -

  1. मक्खन (बटर) के फायदे - Makhan ke fayde
    • मक्खन के फायदे बनाएं इम्यून सिस्टम को मजबूत - Makhan ke fayde banaye immune system ko majboot
    • मक्खन के औषधीय गुण बचाएं कैंसर से - Makhan ke aushadhiya gun bachaye cancer se
    • मक्खन का सेवन रखे पाचन को स्वस्थ - Makhan ka sewan rakhe pachan ko swasth
    • मक्खन के लाभ रखे ह्रदय को स्वस्थ - Makhan ke labh rakhe hriday ko swasth
    • बटर खाने के फायदे थाइरोइड में - Butter ke fayde thyroid me
    • मक्खन का उपयोग करे यौन स्वास्थ्य में सुधर - Makhan ka upyog kare youn swasthy me sudar
    • बटर के फायदे रखे आँखों को स्वस्थ - Butter khane ke fayde rakhe aankhon ko swasth
    • मक्खन के गुण करें गठिया को दूर - Makhan ke gun karen gathiya ko dur
    • बटर के गुण बनाए हड्डियों को मजबूत - Butter ke benefits banaye haddiyon ko majboot
  2. मक्खन (बटर) के नुकसान - Makkhan ke nuksan

मक्खन खाने के फायदे और नुकसान - makkhan khaane ke phaayade aur nukasaan

मक्खन हमारे लिए बहुत ही जरूरी होता है। मक्खन खाने से प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने, हार्मोन को नियंत्रित करने, आँखों की रोशनी को बढ़ाने और मेटाबोलिस्म को तेज करने में मदद मिलती है। और इसके साथ यह हृदय रोग और ब्लड प्रेशर को कम और दिमाग को तेज करता है।  इसके अलावा मक्खन कैंसर जैसे रोगों से बचाने में भी मदद करता है।

(और पढ़ें - बीपी कम करने के उपाय)

तो आइये विस्तार से जानते हैं इससे होने वाले लाभ के बारे में -

मक्खन के फायदे बनाएं इम्यून सिस्टम को मजबूत - Makhan ke fayde banaye immune system ko majboot

मक्खन में कैरोटीन (carotene: मनुष्यों के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व) होता जाता है। यह पोषक तत्व हम सब के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। कैरोटीन शरीर में या तो एंटीऑक्सिडेंट में परिवर्तित हो जाता है या विटामिन ए में। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण संक्रामक रोगों से लड़ने में मदद करते हैं और आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं। और इसके विटामिन ए वाले गुण त्वचा, आंखें, मुंह, गले, मूत्र प्रणाली और पाचन तंत्र के लिए लाभदायक होते हैं।

(और पढ़ें - रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के उपाय)

मक्खन के औषधीय गुण बचाएं कैंसर से - Makhan ke aushadhiya gun bachaye cancer se

विटामिन ए और बीटा कैरोटीन पर की गई रिसर्च के अनुसार ये दोनों पोषक तत्व कोलोरेक्टल कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर को रोकने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। यह ब्रैस्ट कैंसर को रोकने में प्रभावी हो सकते हैं, लेकिन इस पर अभी और शोध की जरूरत है।

मक्खन में "कॉंजगेटेड लिनोलिक एसिड" (Conjugated Linoleic Acid) भी पाया जाता है जो कैंसर को रोकने में मदद करता है। मक्खन के सेवन से कैंसर के बढ़ने की संभावना भी कम हो सकती है। लेकिन ध्यान रखें, यदि आप विटामिन ए का अधिक सेवन करते समय धूम्रपान करते हैं तो इससे फेफड़ों के कैंसर की संभावना बढ़ सकती है।

(और पढ़ें - कैंसर से लड़ने वाले आहार)

मक्खन का सेवन रखे पाचन को स्वस्थ - Makhan ka sewan rakhe pachan ko swasth

मक्खन में भी "ग्लाइकोफिंगोलिपिड्स" (glycosphingolipids) पाए जाते हैं। यह एक विशेष प्रकार का फैटी एसिड होता है जो कई प्रकार की पेट और आँतों की समस्याओं से आपके शरीर की रक्षा करता है। मक्खन में ग्लाइकोफिंगोलिपिड्स की अधिक मात्रा होती है, क्योंकि यह मुख्य रूप से किसी अन्य जानवर से लिया जाता है। इसलिए अपने आहार में मक्खन शामिल करने से आपके पेट और पाचन तंत्र को स्वस्थ रख सकते हैं। 

(और पढ़ें - पाचन शक्ति कैसे बढाये)

मक्खन के लाभ रखे ह्रदय को स्वस्थ - Makhan ke labh rakhe hriday ko swasth

बटर खाने के फायदे थाइरोइड में - Butter ke fayde thyroid me

थायराइड ग्रंथि हमारे अंतःस्रावी प्रणाली (Endocrine system) का सबसे जरूरी हिस्सा है। अधिकांश लोगों में हाइपोथायरायडिज्म (थायराइड कम होना) या अन्य थायराइड संबंधी बीमारियां भी विटामिन ए की कमी से होती हैं। मक्खन में किसी अन्य प्रकार के विटामिन की तुलना में विटामिन ए अधिक मात्रा में होता है, इसलिए यदि आपको थायराइड समस्याएं हैं या उन्हें होने से रोकना चाहते हैं, तो अपने आहार में मक्खन को ज़रूर शामिल करें।

(और पढ़ें - थायराइड कम करने के उपाय)

मक्खन का उपयोग करे यौन स्वास्थ्य में सुधर - Makhan ka upyog kare youn swasthy me sudar

मक्खन में ऐसे कई विटामिन पाए जाते हैं जो हम सब के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं क्योंकि ये पानी में आसानी से घुल जाते हैं और शरीर इन्हे मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया के दौरान आसानी से अवशोषित कर पाता है। कुछ अध्ययनों के अनुसार ये विटामिन्स यौन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। विटामिन ए और विटामिन डी दिमाग और तंत्रिका तंत्र के साथ-साथ यौन स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी हैं। 

(और पढ़ें - यौन शक्ति बढ़ाने के उपाय और बांझपन का इलाज)

बटर के फायदे रखे आँखों को स्वस्थ - Butter khane ke fayde rakhe aankhon ko swasth

मक्खन में अन्य पोषक तत्वों की तरह बीटा कैरोटीन भी काफी होता है। बीटा कैरोटीन आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही स्वस्थ माना जाता है। यह आंखों को स्वस्थ रखने के अलावा मोतियाबिंद होने से रोकने और मैकुलर डिजनरेशन (बढ़ती उम्र के साथ होने वाली आँखों को क्षति) की संभावनाओं को कम करने में मदद करता है। यह आंख से संबंधित समस्याओं के जोखिम को भी कम करता है।

(और पढ़ें - आंखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय)

मक्खन के गुण करें गठिया को दूर - Makhan ke gun karen gathiya ko dur

मक्खन में एक दुर्लभ हार्मोन जैसा पदार्थ होता है जो केवल मक्खन और क्रीम में पाया जा सकता है। इसे "वुल्ज़न फैक्टर" (Wulzen Factor) कहा जाता है और यह जोड़ों में कैल्शियम जमने से रोकता है, जो गठिया का कारण बनता है। यह केवल जानवरों से प्राप्त आहार में पाया जाता है, जैसे कि क्रीम या दूध।

(और पढ़ें - गठिया का आयुर्वेदिक इलाज)

बटर के गुण बनाए हड्डियों को मजबूत - Butter ke benefits banaye haddiyon ko majboot

मक्खन में आवश्यक खनिज जैसे मैंगनीज, जस्ता, तांबा और सेलेनियम पाए जाते हैं। हड्डियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने और उनकी मरम्मत करने के लिए ये सभी तत्व महत्वपूर्ण होते हैं। इन खनिजों के सेवन के बिना, आप ऑस्टियोपोरोसिस, गठिया के शिकार हो सकते हैं। इसलिए आज से ही मक्खन का सेवन शुरू कर दें अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत रखना चाहते हैं।

(और पढ़ें - हड्डियों को मजबूत करने के उपाय)

मक्खन (बटर) के नुकसान - Makkhan ke nuksan

मक्खन के स्वास्थ्य लाभों के अलावा, यह भी जानना महत्वपूर्ण है कि मक्खन फैट का भी एक स्रोत है। तो आइये जानते हैं इससे जुड़े कुछ जोखिम के बारे में :

  • जो लोग मोटापे से ग्रस्त हैं या जो वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए। (और पढ़ें - वजन कम करने के लिए भोजन)
  • इसके अलावा मक्खन में अस्वस्थ कोलेस्ट्रॉल होता है। इसलिए यदि आप इसका बहुत अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे हृदय रोग, कैंसर, मोटापे और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। (और पढ़ें - मोटापा कम करने के लिए डाइट चार्ट)

ध्यान रहे कि सभी चीजों को सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए, और आवश्यक मात्रा से ऊपर कभी नहीं लें। यह बात मक्खन के लिए भी सच है!

मक्खन खाने के फायदे और नुकसान - makkhan khaane ke phaayade aur nukasaan

सम्बंधित लेख

डॉक्टर से अपना सवाल पूछें और 10 मिनट में जवाब पाएँ

मक्खन खाने से क्या नुकसान होता है?

मक्खन में सैचुरेटेड फैट होता है। एक चम्मच में लगभग सात ग्राम फैट होता है। इसके अधिक सेवन से आपका एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से एथेरोस्क्लेरोसिस बढ़ सकता है और इससे रक्त के थक्के, स्ट्रोक और दिल के दौरे का जोखिम बढ़ा सकता है।

मक्खन कैसे खाना चाहिए?

कैसे खाएं मक्खन.
मक्खन को ब्राउन ब्रेड पर लगाकर खा सकते हैं.
पराठा या फिर रोटी के साथ भी मक्खन खा सकते हैं.
मक्खन को आमलेट बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
सुबह ब्रेड के साथ खाया जा सकता है..
दोपहर या रात की सब्जी तैयार करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है..
शाम के नाश्ता में आमलेट के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं..

एक दिन में कितना मक्खन खाना चाहिए?

प्रतिदिन एक चम्मच या 10-14 g मक्खन यानी पूरे दिन में आधे से एक चम्मच मक्खन खाना स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद हो सकता है (10) फिर भी इसके सेवन से पहले आहार विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। वह आपके स्वास्थ्य के अनुसार इसकी उचित मात्रा का सही जानकारी देंगे।

मक्खन खाने से क्या लाभ मिलता है?

मक्खन के फायदे.
वात और पित्त को संतुलित करता है.
पाचक अग्नि को बढ़ाता है.
वीर्य की गुणवत्ता बढ़ाता (शुक्रवर्धक) है.
डायरिया और पेचिश में फायदेमंद.
दिल के लिए लाभकारी.
बुद्धि बढ़ाने में सहायक है.
खांसी से आराम दिलाता है.
बवासीर से आराम दिलाता है.