कपूर और नारियल का तेल लगाने से क्या होता है? - kapoor aur naariyal ka tel lagaane se kya hota hai?

नारियल का तेल सेहत और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन अगर इसमें कपूर मिला दें तो ये किसी जादुई उपचार से कम नहीं है। नारियल तेल और कपूर (Nariyal Tel aur Camphor ke fayde) कई औषधीय गुणों से समृद्ध होते हैं, जो त्वचा और बालों पर अच्छा प्रभाव डालते हैं। नारियल तेल में सैचुरेटेड मीडियम चेन फैटी एसिड होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम कर सकते हैं। इससे स्किन डैमेज की समस्या कम हो सकती है। साथ ही घाव पर नारियल तेल एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है। नारियल के साथ अगर कपूर को मिलाकर लगाने से शरीर के दर्द को कम करने से लेकर, स्किन इन्फेक्शन को दूर करने और दाग-धब्बों को हल्का करने में बेहद प्रभावकारी साबित होता है। ऐसे में आईए जानते हैं इसके और क्या-क्या फायदे हैं।

नारियल तेल और कपूर लगाने के फायदे Nariyal Tel aur kapur lagane ke fayde in Hindi

स्किन एलर्जी (coconut oil and camphor ends Skin allergy)

स्किन एलर्जी की समस्या है तो नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से आराम मिलता है। नारियल में सूथिंग पाया जाता है जो त्वचा को आराम देने वाला गुण है। ये त्वचा को शांत कर एलर्जी से राहत दिलाने में मदद करता है। वहीं, कपूर के अर्क में एंटी-एलर्जिक एजेंट की तरह काम करने की क्षमता होती है जो एलर्जी को कम करने में मदद करते हैं। नारियल तेल और कपूर को मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाने से तुरंत राहत मिलता है।

सर्दी-जुकाम से राहत (coconut oil and camphor mix relief from cold)

सर्दी जुकाम में कपूर और नारियल तेल लगाने से लाभ मिलता है। एक रिपोर्ट की मानें तो कपूर में डिकंजेस्टेन्ट (Decongestant) प्रभाव होता है। जो सर्दी-जुकाम से राहत दिला सकती है। साथ ही ये चेस्ट कंजेशन यानी भारीपन को कम करने में मदद करता है। वहीं, इसे स्टीम की तरह लिया जा सकता है, सूंघा जा सकता है या फिर नारियल तेल के साथ मिलाकर नाक और चेस्ट पर लगाया जा सकता हैं।

हेयर ग्रोथ (coconut oil and camphor mix for hair growth)

नारियल तेल में कपूर को मिलाकर बालों में लगाने से बाल झड़ने की समस्या कम हो सकती है साथ ही इनके विकास को बढ़ावा मिल सकता है। साथ ही स्कैल्प की मसाज की जा सकती है। नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है, जो हेयर ग्रोथ में लाभ पहुंचाता है।

रूसी से छुटकारा (coconut oil and camphor mix get rid of dandruff)

अगर किसी को रूसी की समस्या है तो उसे नारियल तेल के साथ कपूर लगाने से काफी लाभ मिलता है। एक शोध के मुताबिक इनका एंटीफंगल और एंटी माइक्रोबियल गुण रूसी को दूर करने का काम कर सकता है।

झाइयों से छुटकारा (coconut oil and camphor mix in freckles)

कपूर और नारियल तेल कई त्वचा संबंधी समस्याओं में लाभ पहुंचाते हैं। जिसमें से एक है झाई की समस्या। झाई छोटे-छोटे काले दागों को कहा जाता है जो एक तरह का हाइपरपिगमेंटेशन हैं। कपूर और नारियल का तेल मिलाकर लगाने से काफी हद तक इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

खुजली (Itching me lagaye Nariyal tel aur kapoor)

खुजली की समस्या में कपूर और नारियल का तेल लगाना चाहिए और खासकर स्कैल्प की खुजली में ये काफी लाभकारी है। कपूर में एंटी-इचिंग गुण होते हैं, जो खुजली की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। वहीं, नारियल भी खुजली को कम करने में काफी मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj

Thank You!

रोजमर्रा के जीवन में हम कई तरह के तेल का उपयोग करते हैं, लेकिन जब त्वचा और बालों की बात आती है, तब दिमाग में नारियल तेल का ही नाम आता है। लगभग सभी जानते हैं कि नारियल तेल बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। बेशक, यह काफी गुणकारी है, लेकिन जब इसके साथ कपूर को मिलाया जाता है, तो यह और प्रभावशाली हो जाता है। ऐसा कैसे होता है, यह जानने के लिए आपको स्टाइलक्रेज का यह पूरा लेख पढ़ना होगा। यहां नारियल तेल और कपूर के फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया है।

नीचे है पूरी जानकारी

इस आर्टिकल के शुरुआत में हम बता रहे हैं कि नारियत तेल और कपूर बाल और त्वचा के लिए चमत्कारी कैसे हैं।

विषय सूची

  • बाल और त्वचा के लिए चमत्कारी
  • नारियल तेल और कपूर के फायदे – 11 Benefits of Coconut Oil and Camphor Mix in Hindi
  • अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बाल और त्वचा के लिए चमत्कारी

नारियल तेल और कपूर कई औषधीय गुणों से समृद्ध होते हैं, जो त्वचा और बालों पर अच्छा प्रभाव डालते हैं। नारियल तेल में सैचुरेटेड मीडियम चेन फैटी एसिड होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम कर सकते हैं। इससे स्किन डैमेज की समस्या कम हो सकती है। साथ ही यह एक प्रभावी एंटी-माइक्रोबियल के रूप में कार्य कर सकता है। इसके अलावा, घाव पर नारियल तेल एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है (1)।

वहीं, कपूर में एंटीबायोटिक और एंटीसेप्टिक गतिविधियां होती है, जो त्वचा को बैक्टीरिया को दूर रखता है। साथ ही इसके हीलिंग गुण से घाव तेजी से भर सकते हैं (1)। ऐसे में जब इन दोनों को एक साथ मिलाया जाता है, तो दोनों के गुण मिलकर प्रभावी तरीके से त्वचा और बालों पर असर कर सकते हैं। क्या हैं इनसे होने वाले फायदे लेख में आगे जानें।

पढ़ते रहें

चलिए, अब जानते हैं नारियल तेल और कपूर के फायदे के बारे में।

नारियल तेल और कपूर के फायदे कुछ समस्याओं से निपटने के लिए हो सकते हैं। खासकर, यह त्वचा और बालों से संबंधी परेशानियों के लिए प्रभावी माने जाते हैं, जो इस प्रकार हैं:

1. स्‍किन एलर्जी से दिलाए छुटकारा

अगर किसी को स्किन एलर्जी की समस्या रहती है, तो उसे ठीक करने के लिए नारियल तेल और कपूर का उपयोग किया जा सकता है। दरअसल, नारियल में सूथिंग (Soothing) यानी त्वचा को आराम देने वाला गुण होता है, जो त्वचा को शांत कर एलर्जी से राहत दे सकता है (2)। वहीं, कपूर के अर्क में एंटी-एलर्जिक एजेंट की तरह कार्य करने की क्षमता होती है, जो एलर्जी को कम करने में मदद कर सकता है (3)। इसी वजह से माना जाता है कि इन दोनों को एक साथ मिलाकर एलर्जी से प्रभावित हिस्से पर लगाने से तुरंत आराम मिल सकता है।

2. सर्दी-जुकाम से राहत

कपूर और नारियल तेल लगाने के फायदे में सर्दी जुकाम से राहत दिलाना भी शामिल है। इस संबंध में प्रकाशित एक रिसर्च पेपर में दिया हुआ है कि कपूर में डिकंजेस्टेंट (Decongestant) प्रभाव होता है। यह प्रभाव सर्दी-जुकाम से राहत दिला सकता है। रिसर्च में बताया गया है कि यह चेस्ट कंजेशन यानी भारीपन को कम कर सकता है (4)।

इसे स्टीम की तरह लिया जा सकता है, सूंघा जा सकता है या फिर नारियल तेल के साथ मिलाकर नाक और चेस्ट पर लगा सकते हैं। लोक मान्यता है कि इसे नारियल तेल में मिलाने से यह जल्दी असर दिखा सकता है, लेकिन इस संबंध में कोई सटीक वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।

3. बालों के विकास में सहायक

बालों के लिए नारियल तेल और कपूर के लाभ देखे गए हैं। बताया जाता है कि कपूर और नारियल का मिश्रण बालों का झड़ना कम कर सकता है। बाल जब कम झड़ेंगे, तो इनके विकास को बढ़ावा मिल सकता है। इसी वजह से कपूर और नारियल तेल दोनों को बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी माना जाता है। इसके लिए इन दोनों के मिश्रण से स्कैल्प की मसाज की जा सकती है (4)।

अगर इनमें मौजूद तत्व की बात करें, तो नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है, जो बालों में समाकर हेयर ग्रोथ में मदद कर सकता है (5)। फिलहाल, कपूर में मौजूद कौन-सा तत्व बालों को बढ़ाने में मदद करता है यह स्षष्ट नहीं है।

4. रूसी से छुटकारा

रूसी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी नारियल तेल और कपूर के लाभ हो सकते हैं। इससे जुड़े एक मेडिकल रिसर्च की मानें, तो रूसी से निजात पाने के लिए कुछ हर्बल घरेलू उपचार का उपयोग किया जा सकता है। इनमें कपूर और नारियल तेल का मिश्रण भी शामिल है, जिसे स्कैल्प पर लगाने से रूसी से छुटकारा मिल सकता है। शोध के मुताबिक, इनका एंटिफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुण रूसी को दूर करने का काम कर सकता है (6)।

5. मुंहासे कम करने के लिए

मुंहासे के लिए कपूर और नारियल तेल के नुस्खे को अपनाया जा सकता है। इन दोनों के मिश्रण को मुंहासे की समस्या और इसके दाग को कम करने का प्रभावी तरीका माना जाता है। इसके लिए कपूर में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण मदद कर सकता है, क्योंकि मुंहासे होने का मुख्य कारण बैक्टीरिया ही होता है (4)।

साथ ही नारियल तेल में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण भी एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर सकता है (7)। इसी वजह से कहा जाता है कि कपूर और नारियल मुंहासों का घरेलू इलाज प्रभावी तरीके से कर सकते हैं।

6. झाइयों से छुटकारा

त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कपूर और नारियल तेल का उपयोग किया जा सकता है। इन समस्याओं में झाई भी शामिल है। झाई छोटे-छोटे काले दागों को कहा जाता है, जो एक तरह का हाइपरपिगमेंटेशन हैं (8)। एक शोध के अनुसार, फेनॉल फॉर्मूला को झाइयों के इलाज में प्रभावी और सुरक्षित बताया गया है। इस फॉर्मूला में कपूर को भी शामिल किया जाता है (9)।

वहीं, नारियल तेल में मौजूद फेनोलिक कंपाउंड एंटीऑक्सीडेंट की तरह कार्य करता है, जो हाइपरपिगमेंटेशन यानी काले धब्बों को हटाने में मदद कर सकता है (10)। इसी वजह से माना जाता है कि कपूर और नारियल तेल दोनों को झाई में मिलाकर लगाने से जल्दी असर देखा जा सकता है।

7. खुजली कम करने के लिए

कपूर और नारियल तेल से खुजली की समस्या को ठीक किया जा सकता है। खासकर, स्कैल्प की खुजली को कम करने में इन दोनों का संयोजन बेहतर माना जाता है (4)। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक वैज्ञानिक शोध में दिया हुआ है कि कपूर में एंटी-इचिंग गुण होता है, जो इचिंग यानी खुजली की समस्या से राहत दिला सकता है (11)। साथ ही नारियल भी खुजली को कम कर सकता, लेकिन इसका कौन-सा गुण इसमें सहायक है यह स्पष्ट नहीं है (2)।

8. बालों की मजबूती

नारियल तेल और कपूर का उपयोग बालों को मजबूती प्रदान कर सकता है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, नारियल तेल के उपयोग से नॉर्मल और डैमेज बालों के प्रोटीन लॉस यानी बालों में प्रोटीन की कमी को रोका जा सकता है। इसके अलावा, नारियल तेल बालों की परत में समाकर बालों को पोषित करने का भी काम कर सकता है, जिससे बालों को मजबूती मिल सकती है। यही कारण है कि नहाने से पहले व बाद में इस तेल को लगाने की सलाह दी जाती है (12)।

वहीं, हमने ऊपर पहले भी बताया है कि बाल झड़ने और रूसी की समस्या से निपटने में भी कपूर और नारियल तेल का उपयोग किया जा सकता है। इससे बालों को स्वस्थ रखा जा सकता है, जिससे बालों को मजबूती मिल सकती है (4)। ऐसे में कहा जा सकता है कि बालों के लिए नारियल तेल और कपूर के लाभ हो सकते हैं।

9. चोट और जले के लिए

कपूर और नारियल तेल लगाने के फायदे चोट और जले के घाव को तेजी से ठीक करने के लिए भी हो सकते हैं। एक वैज्ञानिक शोध की मानें, तो नारियल तेल और कपूर के मिश्रण में वुंड हीलिंग यानी घाव व जले हुए को ठीक करने का गुण होता है। इस गुण के कारण ही यह चोट और जली हुई त्वचा के घाव को जल्दी भरकर उन्हें ठीक करने में मदद करते हैं (1)। वहीं, नारियल तेल में पाए जाने वाला विटामिन-ई चोट और जलने के कारण शरीर में पड़ने वाले निशान को भी हल्का करने में सहायक हो सकता है (13)।

10. नेल फंगस से आराम

नाखून के फंगस से आराम दिलाने के लिए भी नारियल तेल और कपूर का उपयोग किया जा सकता है। एक रिसर्च पेपर में दिया हुआ है कि कपूर में एंटीफंगस और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो फंगस की समस्या को कम कर सकते हैं (14)। साथ ही नारियल के तेल में भी एंटीफंगस और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जिससे नाखून के फंगस से आराम मिल सकता है (15)। जब कपूर और नारियल तेल दोनों को एक साथ मिलाया जाता है, तो यह और जल्दी फंगल इंफेक्शन से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

11. पैरों के इन्फेक्शन से छुटकारा

पैरों के इन्फेक्शन को दूर करने के लिए भी नारियल तेल और कपूर के मिश्रण का उपयोग किया जा सकता है। जैसा कि हमने ऊपर बताया है कि कपूर और नारियल तेल में क्रमश: एंटीफंगल और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। ये गुण इन्फेक्शन का कारण बनाने वाले बैक्टीरिया और फंगस को नष्ट करके पैरों के इन्फेक्शन से भी छुटकारा दिला सकते हैं। इसी वजह से पैरों के इंफेक्शन को दूर करने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है (4) (15)।

अब आप यह समझ गए होंगे कि नारियल और कपूर के गुण एक साथ मिलकर त्वचा और बालों की समस्याओं से निपटने में प्रभावी रूप से कार्य कर सकते हैं। शायद इसी वजह से दादी-नानी भी त्वचा और बालों संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए इस मिश्रण के उपयोग की सलाह देती हैं। बस, तो फिर अपने घरेलू उपचार की लिस्ट में नारियल और कपूर के नुस्खे को भी जोड़ लें। जब भी जरूरत महसूस हो, इसे बेहिचक इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से केमिकल युक्त प्रोडक्ट के साइड इफेक्ट्स से भी बचा जा सकता है। हां, अगर त्वचा और बालों से जुड़ी कोई गंभीर समस्या हो जाए, तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें।

आगे हम कपूर और नारियल तेल के बारे में पूछे गए कुछ सवालों के जवाब बता रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

नारियल तेल को कपूर में कैसे मिलाना है?

सबसे पहले नारियल तेल को गुनगुना कर लें। फिर इसमें कपूर डालकर अच्छे से मिला लीजिए। बस तैयार है आपका नारियल तेल और कपूर का मिश्रण।

क्या नारियल का तेल और कपूर का मिश्रण खराब है?

जी नहीं, नारियल तेल और कपूर का मिश्रण अच्छा होता है। इससे ऊपर बताई गई समस्याओं का घरेलू उपचार  किया जा सकता है।

क्या नारियल तेल और कपूर के नुकसान हो सकते हैं?

नारियल तेल और कपूर का मिश्रण फायदेमंद माना जाता है। हां, अधिक मात्रा में इनके इस्तेमाल से शायद नारियल तेल और कपूर के नुकसान का सामना करना पड़े, क्योंकि किसी भी चीज की अति हानिकारक होती है।

Sources

Was this article helpful?

कपूर और नारियल का तेल लगाने से क्या होता है? - kapoor aur naariyal ka tel lagaane se kya hota hai?

The following two tabs change content below.

  • Author

नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से क्या होता है?

ऐसे में नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से आप न सिर्फ एलर्जी से राहत पा सकते हैं बल्कि स्किन इंफेक्शन और फंगल इंफेक्शन को भी गुडबॉय कह सकते हैं. एंटी बैक्टीरियल गुणों से युक्त नारियल का तेल और कपूर का मिक्सचर फेस के पिंपल और एक्ने को दूर करने में भी सहायक होता है.

खुजली में कौन सा कपूर काम आता है?

कपूर से ऐसे करें शरीर की खुजली कम - आपको बता दें कि कपूर में एसेंशियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है, जो त्वचा को ठंडक प्रदान करती है. इससे आप खुजली कम सकती हैं. - कैस्टर ऑयल में मिलाकर भी कपूर को शरीर में लगाया जा सकता है.

कपूर और नारियल का तेल कैसे बनाएं?

कैसे बनाएं कपूर का तेल कपूर तेल बनाना बेहद आसान है. सबसे पहले 1 कटोरी नारियल का तेल ले लें. अब इसमें कपूर के कुछ टुकड़े पाउडर बना कर डाल दें और इस तेल को किसी एयरटाइट शीशी में बंद करके एक से दो दिन के लिए रख दें.

चेहरा साफ करने के लिए कौन सा तेल लगाएं?

Oil for Face Massage in Hindi: चेहरे को साफ करने के लिए आप टी ट्री ऑयल, कैमोमाइल ऑयल, ऑलिव ऑयल और कोकोनट ऑयल का उपयोग कर सकते हैं।