काले कपड़े पहने से क्या होता है - kaale kapade pahane se kya hota hai

कभी-कभी हमें परिवार के लोग शुभ दिनों पर या सामान्य तौर पर भी काले कपड़े पहनने से मना करते हैं। क्या सच में काले रंग का बुरा असर हो सकता है?

रंग

रंगों की जो आपकी समझ और अनुभव है, उसमें तीन रंग सबसे प्रमुख हैं- लाल, हरा और नीला। बहुत सारे ऐसे रंग भी हैं जिन्हें इंसान आमतौर पर नहीं देख पाता, क्योंकि आपकी आंखों के 'वर्ण-शंकु' यानी 'कलर कोन' मुख्य रूप से लाल, हरे और नीले रंग को ही पहचान पाते हैं। इस जगत में मौजूद बाकी सारे रंग इन्हीं तीन रंगों से पैदा किए जा सकते हैं। दुनिया के अलग-अलग धर्मों ने अलग अलग रंगों को चुना है, कुछ ने हरा रंग चुना है, कुछ ने लाल या नारंगी रंग चुना है तो कुछ ने नीला।

Subscribe

Get weekly updates on the latest blogs via newsletters right in your mailbox.

हर रंग का आपके ऊपर एक खास प्रभाव होता है। आपको पता ही होगा कि कुछ लोग रंग-चिकित्सा यानी कलर-थेरेपी भी कर रहे हैं। वे इलाज के लिए अलग-अलग रंगों की बोतलों का पानी भरने के लिए प्रयोग करते हैं, क्योंकि रंगों का आपके ऊपर एक खास किस्म का प्रभाव होता है। आइए जानते हैं काले रंग के बारे में -

काला रंग

कोई चीज काली है या आपको काली प्रतीत होती है, इसकी वजह यह है कि यह कुछ भी परावर्तित नहीं करती, कुछ भी लौटाती नहीं,सब कुछ सोख लेती है। तो अगर आप किसी ऐसी जगह हैं, जहां एक विशेष कंपन और शुभ ऊर्जा है तो आपके पहनने के लिए सबसे अच्छा रंग काला है क्योंकि ऐसी जगह से आप शुभ ऊर्जा ज्यादा से ज्यादा अवशोषित करना चाहेंगे, आत्मसात करना चाहेंगे। जब आप दुनिया से घिरे होते हैं, लाखों-करोड़ों अलग-अलग तरह की चीजों के संपर्क में होते हैं, तो सफेद कपड़े पहनना सबसे अच्छा है, क्योंकि आप कुछ भी ग्रहण करना नहीं चाहते, आप सब कुछ वापस कर देना, परावर्तित कर देना चाहते हैं।

काला रंग बाहर से ही नहीं, भीतर से भी अवशोषित करता है। अगर आप लगातार लंबे समय तक काले रंग के कपड़े पहनते हैं और तरह-तरह की स्थितियों के संपर्क में आते हैं तो आप देखेंगे कि आपकी ऊर्जा कुछ ऐसे घटने-बढऩे लगेगी कि वह आपके भीतर के सभी भावों को सोख लेगी और आपकी मानसिक हालत को बेहद अस्थिर और असंतुलित कर देगी। आपको एक तरह से मौन-कष्ट होने लगेगा यानी ये कष्ट आपको इस तरह होंगे कि आप इनको जाहिर भी नहीं कर पाएंगे। लेकिन अगर आप किसी ऐसी स्थिति में काला रंग पहनते हैं, जो शुभ ऊर्जा से भरपूर है तो आप इस ऊर्जा को अधिक से अधिक ग्रहण कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा है।

शिव को हमेशा काला माना जाता है क्योंकि किसी भी चीज को ग्रहण करने में उन्हें कोई समस्या नहीं है। यहां तक कि जब उन्हें विष दिया गया तो उसे भी उन्होंने सहजता से पी लिया। उनमें खुद को बचाए रखने की भावना नहीं है, क्योंकि उनके साथ ऐसा कुछ होता भी नहीं है। इसलिए वह हर चीज को ग्रहण कर लेते हैं, किसी भी चीज का विरोध नहीं करते।

शुभ कार्यों में काले कपड़े पहनने की मनाही होती है क्योंकि काले रंग को अशुभ माना जाता है। ऐसे में आइये जानते हैं इसके पीछे का तथ्य।  

Black Clothes: हिन्दू धर्म में हर रंग का अपना एक महत्व और स्थान है। ऐसे ही काले रंग के लिए भी एक मान्यता प्रचलित है। हिन्दू धर्म में काले रंग को शुभ नहीं माना जाता है या यूं कहें कि शुभ कार्यों में काले रंग का इस्तेमाल निषेध माना गया है। वहीं, विवाह जैसे शुभ कार्यों में काले रंग के कपड़े पहनने को भी उचित नहीं माना जाता है।

हमारे ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि हर रंग से एक अलग ऊर्जा का संचार होता है जिसका प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव और उसकी सोच पर पड़ता है। ऐसे ही काले रंग को नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है और इसी कारण से काले रंग के कपड़ों को मंगल कार्यों के दौरान पहनने के लिए मना किया जाता है।  

आज हम आपको हमारे एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर यह बताने जा रहे हैं कि क्या वाकई काले रंग के कपड़े पहनने से शुभ कार्यों में बाधा आती है और काले रंग के कपड़े अमंगलता और अशुभता को न्यौता देते हैं।

क्या कहता है धर्म?

काले कपड़े पहने से क्या होता है - kaale kapade pahane se kya hota hai

  • धार्मिक दृष्टि के अनुसार, काले रंग को नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है।
  • इसके अलावा, काले रंग को राहु ग्रह (राहु ग्रह से बचने के उपाय) से भी जोड़ा जाता है। हालांकि काला रंग शनि देव को अति प्रिय है लेकिन जब बात नकारात्मक प्रभाव की आती है तो काले रंग से जुड़ी समस्त ऊर्जा को राहु ग्रह चलाता है।
  • ऐसे में काले रंग के कपड़े पहनने से सोच और स्वभाव दोनों में कहीं न कहीं नेगेटिविटी हावी होने लगती है।

क्या कहती है साइकोलॉजी?

काले कपड़े पहने से क्या होता है - kaale kapade pahane se kya hota hai

  • काले रंग के विषय में साइकोलॉजी विज्ञान का मानना है कि लोग काले रंग के कपड़े इसीलिए ज्यादा पहना पसंद करते हैं क्योंकि ब्लैक कलर पॉवर और क्लास को दर्शाता है।
  • काला रंग के कपड़े पहनने से व्यक्ति खुद को औरों से भिन्न दिखाने की मंशा रखता है।
  • साइकोलॉजी काले रंग के कपड़े पहनने की बात को नेगेटिव एनर्जी (नेगेटिव एनर्जी दूर रखने के वास्तु टिप्स) से नहीं जोड़ती बल्कि उसके अनुसार काले रंग के कपड़े पहनने से आत्मविश्वास में बढ़ौतरी होती है और व्यक्ति की पर्सनालिटी निखर कर सामने आती है।
  • हालांकि, साइकोलॉजी का ये मानना जरूर है कि जो लोग सिर्फ काले कपड़े पहनते हैं या ज्यादा से ज्यादा काले रंग के कपड़े पहनना पसंद करते हैं उन पर इस रंग के नेगेटिव इफेक्ट्स दिखते हैं जिसके चलते व्यक्ति का मन अधिकतर अशांत रहता है।

क्या कहता है वास्तु?

काले कपड़े पहने से क्या होता है - kaale kapade pahane se kya hota hai

  • वास्तु के अनुसार भी घर में काले रंग का प्रयोग वर्जित माना गया है।
  • वास्तु शास्त्र का कहना है कि काले रंग के कपड़े पहनने की बात हो या काले रंग से जुड़ी कोई भी वस्तु घर में रखने की बात हो अगर काले रंग का इस्तेमाल ज्यादा किया जाए तो इससे घर और व्यक्ति दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • वास्तु शास्त्र में काले रंग को शक्ति, औपचारिकता, बुराई, मृत्यु, शोक, नीरसता, भारीपन, अवसाद और विद्रोह जैसे भावों को जन्म देने वाला बताया गया है।  

तो ये था शुभ कार्यों में काले रंग के कपड़े पहनने की अशुभता के पीछे का तर्क। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: Shutterstock, Freepik, Pinterest

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

काले कपड़े पहने से क्या होता है - kaale kapade pahane se kya hota hai

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

काले कपड़े क्यों पहनते हैं?

काले रंग को आत्मा के देह को छोड़ने से लेकर भी जोड़ा जाता है। इसलिए कहा जाता है कि अंत्येष्टि के समय काले रंग के कपड़ों को पहनना चाहिए।

क्या काले कपड़े पहनना गलत है?

हिन्दू धर्म में काले रंग को शुभ नहीं माना जाता है या यूं कहें कि शुभ कार्यों में काले रंग का इस्तेमाल निषेध माना गया है। वहीं, विवाह जैसे शुभ कार्यों में काले रंग के कपड़े पहनने को भी उचित नहीं माना जाता है।

काले कपड़े कौन पहनता है?

तांत्रिक हमेशा काले कपड़े ही क्यों पहनते हैं? - Quora. ये गलत धारणा है समाज मे क्यूंकी लोग तंत्र के नाम से भ्रमित होते है फिल्मों मे , टीवी सीरियलों हमेश तांत्रिक दुष्ट और बुरा दिखाया जाता है पर ये सब सत्य से बहुत दूर की बात है । कौन कौन किस रंग के कपड़े पहनता है । डाक्टर सफेद कोट ही क्यों पहनते हैं?

गर्मी में काले कपड़े पहनने से क्या होता है?

काला रंग उष्मा का अवशोषक होता है. गर्मी में काले रंग के कपड़ा पहनने से जो उष्मा अवशोषित होती है वह जल्द परावर्तित नहीं होती है जिससे शरीर को गर्मी ज्यादा लगती है. यही कारण है गर्मियों में काले कपड़े नहीं पहनना चाहिए.