कक्षा में शोर मचाने वाले तुम आज चुप क्यों हो? - kaksha mein shor machaane vaale tum aaj chup kyon ho?

 

पद /पदबंध/ पदबंध क्या है ?

कक्षा में शोर मचाने वाले तुम आज चुप क्यों हो? - kaksha mein shor machaane vaale tum aaj chup kyon ho?



शब्द 

एक या अधिक अक्षरों या वर्णों से बानी स्वत्रंत , सार्थक ध्वनि । 

उदाहरण :-

● राम

● स्कूल 

● बुद्धिमान 

शब्द के भेद 

◆ अविकारी      -      विकारी 

 ◆ क्रिया विशेषण  -     संज्ञा

 ◆ समुच्चय बोधक  -    सर्वनाम 

 ◆ संबंधबोधक     -     क्रिया

 ◆ विस्मयादि बोधक -    विशेषण

     पद   

जब  शब्द वाक्य में प्रयुक्त होते हैं, तब ये स्वतंत्र शब्द न रह कर वचन,  ,लिंग ,क्रिया, विशेषण, कारक आदि के नियमों से अधित हो जाते हैं अर्थात व्याकरणिक नियमों से बंध जाते हैं । उदाहरण :-

● राम वनवास को गए। 

● आज स्कूल की छुट्टी है।  बुद्दिमान होने के साथ - साथ विवेक भी होना चाहिए।

पद के भेद-

◆ संज्ञा 

 ◆ सर्वनाम 

  ◆ क्रिया

  ◆ विशेषण 

  ◆ अव्यय (क्रिया विशेषण)

 पदबंध  

जब एक से अधिक पद जुड़कर एक ही व्याकरणिक इकाई का कार्य करते हैं, ऐसे पद समूह को पदबंध कहते हैं । 

पदबंध के भेद :-

◆ संज्ञा पदबन्ध

◆ सर्वनाम पदबंध

◆ क्रिया पद बंध

◆ विशेषण पदबन्ध 

◆ क्रियाविशेषण पदबन्ध

 संज्ञा पदबंध - 

पदबंध का अंतिम पद यदि संज्ञा पद हो और अन्य सभी पद उस पर आश्रित हो, तो वह संज्ञा पदबंध कहलाते हैं 

ये कर्ता, कर्म आदि के पूरक के स्थान पर प्रयोग होते हैं ।

उदाहरण 

● राम ने लंका के राजाण को मारा। 

 ● आसमान में उड़ता गुब्बारा फट गया।

सर्वनाम पदबंध - 

जब एक से अधिक पद एक साथ जुड़कर सर्वनाम का कार्य करें, अर्थात जहाँ मुख्य पद सर्वनाम होता है, तो उसे सर्वनाम पदबंध कहते हैं ।

उदाहरण-

● विदेश से आए हुए अतिथितों में कुछ हिंदी जानते हैं। 

● कक्षा में सदा शोर मचाने वाले तुम आज चुप क्यों हो? 

 विशेषण पदबंध - 

जब एक से अधिक पद एक साथ जुड़कर विशेषण का कार्य करते हैं, अर्थात जहां शीर्ष पद विशेषण हो, तो उसे विशेषण पदबंध कहते हैं ।

उदाहरण 

● मोहन बहुत नेक, निष्पक्ष और परिश्रमी लड़का है। 

●  मुझे दो पिसी हुई लाल मिर्च चाहिए। 

 क्रिया पदबंध

एक से अधिक क्रिया - पदों से बनने वाले क्रिया - रूपों को क्रिया पदबंध कहते हैं उदाहरण आजकल के छात्र गीत सुनते - सुनते पढ़ते हैं। 

उदाहरण- 

● आजकल के विद्यार्थी गीत सुनते - सुनते पढते हैं।  

● वह पढ़कर, खाना खाकर सो गया।

 क्रिया - विशेषण पदबंध-

 जब कई पदों के योग से ऐसे पदबंध बने जो क्रिया की विशेषता बताए, अर्थात जहाँ प्रमुख पद क्रिया - विशेषण हो, तो वह क्रिया - विशेषण कहलाता है।