जुलाई के महीने में पैदा हुए बच्चे कैसे होते हैं? - julaee ke maheene mein paida hue bachche kaise hote hain?

जुलाई के महीने में कई प्रसिद्ध लोगों का जन्मदिन है इनमें प्रियंका चोपड़ा, टॉम हैंक्स, नेल्सन मंडेला, एंजेला मार्केल, संजय दत्त, दलाई लामा, महेंद्र सिंह धोनी और कियारा आडवाणी एवं रणवीर सिंह शामिल हैं। जुलाई महीने की ही खूबी है कि ये लोग अपने-अपने क्षेत्र मेे कामयाबी की बुलंदी पर पहुंचे। क्योंकि जुलाई का महीना केतु से प्रभावित होता है। इस महीने सूर्य मिथुन और कर्क राशि में संचार करते हैं जिनके साथ इनका अच्छा संयोग बनता है। आइए जानें जुलाई में पैदा हुए लोगों की खूबियां जिनकी वजह से यह धनवान और कामयाब होते हैं।जुलाई महीने में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व
जुलाई महीने में पैदा हुए लोगों को समझना सभी के लिए आसान नहीं होता है। यह अत्यंत रहस्यवादी और काफी मूडी स्वभाव के होते हैं। वहीं दूसरी तरफ ये काफी आशावादी और शांत स्वभाव के भी होते हैं। यह अपने हर फैसले को बहुत सोच-समझकर लेते हैं। इनके लाइफ के फंडे बहुत ही साफ और क्लियर होते हैं। इनको कब कहां और कितना बोलना है, इनको अच्छे से मालूम होता है। इनका स्वभाव और आचरण इनको काफी डिप्लोमैटिक बनाता है। इनमें मैनेजमेंट की क्षमता कमाल की होती है और अपने घर के कुल दीपक भी होते हैं।

जुलाई महीने के जातकों की खूबी यह है कि यह मन के बहुत कोमल होते हैं, इनके मन में किसी के लिए कुछ नहीं होता है। इसलिए ये एकदम से खुश हो जाते हैं और अचानक ही इनको गुस्सा आ जाता है। इनमें प्रतिभा कूट-कूट कर भरी होती है लेकिन कई बार इनका आलसपन इनको नुकसान भी देता है।

जुलाई के महीने में पैदा हुए बच्चे कैसे होते हैं? - julaee ke maheene mein paida hue bachche kaise hote hain?


जुलाई महीने में जन्मे लोगों का करियर और कारोबार
जुलाई महीने में जन्मे लोग अपने भविष्य को लेकर काफी हद तक स्पष्ट होते हैं। यह जिस काम को करते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं और अपना परचम लहरा देते हैं। जिससे इनको काम निकलवाना होता है, उसे अपना मुरीद बना लेते हैं। वहीं जिससे कोई मतलब नहीं होता है, उससे बिना वजह के पंगे नहीं लेते। इन जातकों को अपने कार्यक्षेत्र और घर में काफी लाड-दुलार मिलता है।

रुपये पैसों के मामले में बिंदास रहते हैं

ये पैसों को लेकर हमेशा बेफ्रिक रहते हैं और घर की साज-सज्जा पर अक्सर ध्यान देते हैं। इनका मिजाज सामने वाले के इनके साथ संबंधों पर निर्भर करता है। रिश्तों को कैसे निभाना है यह बात इस माह में जन्मे लोग अच्छी तरह से जानते हैं। इनका सामाजिक दायरा काफी बड़ा होता है और हर जगह इनके अच्छे मित्र मिलते हैं।

जुलाई महीने का राशिफल : ग्रहों की स्थिति में बदलाव, जानें कैसा रहेगा राशियों पर प्रभाव

जुलाई महीने में जन्मे लोगों की लव लाइफ का हाल जान लीजिए
जुलाई में जन्मे लोगों का व्यवहार पल-पल में चेंज हो सकता है, जो इनके लिए अच्छा नहीं माना जाता है। परिवार के बीच या किसी भी रिश्ते में अपनी बात को यह स्पष्टता से रखने में कतराते हैं, इसका कारण इनका कोमल हृदय माना जाता है क्योंकि इनको किसी की भी बात बहुत जल्दी बुरी लग सकती है। लव लाइफ के मामले में यह संजीदा और भावुक होते हैं।

वैसे इस महीने में पैदा हुए लोग जल्दी किसी से प्रेम संबंध नहीं बनाते हैं। इनको यह डर सताता है कि कहीं इनका पार्टनर दिल न तोड़ दे। लेकिन जब यह किसी पर पूरा विश्वास कर लेते हैं तो उससे प्रेम संबंध बनाते हैं और रिश्ते में हमेशा ईमानदार रहते हैं। इस माह में जन्मे लोगों का दांपत्य जीवन अच्छा माना जाता है। यह हमेशा अपने जीवनसाथी के प्रति वफादार रहते हैं और उनकी छोटी-छोटी ख्वाहिशों का पूरा ख्याल रखते हैं।

जुलाई महीने में जन्मे लोगों का स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के मामले में जुलाई माह जन्मे लोग थोड़े लापरवाह होते हैं। इसलिए इनको कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर यह शारीरिक रूप से सक्रिय रहें तो स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। इस माह में जन्मे लोगों के लिए ठंडी चीजों का सेवन करना अच्छा नहीं माना जाता, एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। कई बार आलस्य के कारण अपना नुकसान कर बैठते हैं। अगर यह अपनी खामियों पर थोड़ा भी काम करें तो जीवन में सफलता पाने से इन्हें कोई नहीं रोक सकता।

मार्च में आपका है जन्मदिन, इन बातों को जरूर जान लेना चाहिए

जुलाई में पैदा हुए लोगों की शिक्षा
शिक्षा के क्षेत्र में जुलाई महीने में जन्मे लोगों को बहुत अच्छा माना जाता है। इनके अंदर हर चीज को जानने की उत्सुकता देखी जाती है, जो इन्हें शिक्षा के क्षेत्र में सफलता दिलाती है। एक बार यदि किसी विषय के पीछे यह पड़ गए तो उसमें सारी जानकारी प्राप्त करके ही छोड़ते हैं। इनकी एकाग्रता भी इन्हें अच्छा शिक्षार्थी बनाती है।

जलाई में पैदा हुए लोगों का शुभ दिन, शुभ रंग और अंक
जुलाई में जन्मे लोगों के लिए सोमवार और शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है। नारंगी और नीला रंग इनके लिए भाग्यशाली साबित होता है। वहीं 2 और 9 अंक इनके लिए होते हैं।

काशी विश्वनाथ के मंदिर पर बिजली गिरना इस बात का संकेत तो नहींधर्म औऱ ज्योतिष की और भी खबरों के लिए

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

हर महीना कुछ खास होता है और हर महीने में जन्‍मे बच्‍चे कुछ खास खूबियों के साथ पैदा होते हैं। आज हम बात कर रहे हैं जुलाई के महीने की। जी हां, साल के बाकी महीनों की तरह जुलाई में पैदा हुए बच्‍चे कुछ खास खूबियों के साथ जन्‍म लेते हैं, जो इन्‍हें भीड़ से अलग करती हैं।

अगर आपके बच्‍चे का जन्‍म जुलाई के महीने में हुआ है, तो यहां बताई कुछ बातें उससे जरूर मिलती होंगी। तो चलिए जानते हैं कि जुलाई में पैदा हुए बच्‍चों में क्‍या खूबियां होती हैं।

​आशावादी होते हैं बच्‍चे

जुलाई के महीने में पैदा हुए बच्चे कैसे होते हैं? - julaee ke maheene mein paida hue bachche kaise hote hain?

जुलाई के महीने में पैदा हुए बच्‍चे आशावादी होते हैं। ये हर परिस्थिति में से कुछ न कुछ पॉजिटिव निकाल ही लेते हैं। इन्‍हें हर कोई पसंद करता है।

ये जिंदगी की पॉजिटिव साइड पर पहले फोकस करते हैं। दोस्‍तों के साथ होने पर इनका सेंस ऑफ ह्यूमर और अच्‍छा हो जाता है। इनका मजाकिया स्‍वभाव दूसरों को हंसने पर मजबूर कर देता है।

यह भी पढ़ें : इन खूबियों के साथ पैदा होते हैं जून में जन्‍मे बच्‍चे, जानकर पेरेंट्स का खिल जाएगा चेहरा

​दयालु होता है स्‍वभाव

जुलाई के महीने में पैदा हुए बच्चे कैसे होते हैं? - julaee ke maheene mein paida hue bachche kaise hote hain?

जुलाई में पैदा हुए बच्‍चे बहुत शांत स्‍वभाव के होते हैं। आशावादी होने के साथ-साथ ये शांति और प्‍यार से बात करना पसंद करते हैं। ये किसी भी तरह से दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इनमें दयालु और सहानुभूति का गुण भी देखा जाता है।

​होते हैं इमोशनल

जुलाई के महीने में पैदा हुए बच्चे कैसे होते हैं? - julaee ke maheene mein paida hue bachche kaise hote hain?

जुलाई के महीने में जन्‍मे बच्‍चे इमोशनल हो सकते हैं। इन्‍हें अपनों की छोटी बात भी दिल पर लग सकती है। सेंसिटिव और इमोशनल होने की वजह से इन्‍हें हमेशा डर लगा रहता है कि कहीं कोई इनका दिल न दुखा दे।

जब कोई इनकी फीलिंग्‍स को चोट पहुंचाता है तो उससे निकलने में इन्‍हें काफी समय लग सकता है। ऐसे में ये घर पर ही रहना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें : काफी कुछ सीख लेता है 5 साल का बच्‍चा, लेकिन इन कामों में फेल हुआ तो डॉक्‍टर ही करेंगे मदद

​काम पर रखते हैं फोकस

जुलाई के महीने में पैदा हुए बच्चे कैसे होते हैं? - julaee ke maheene mein paida hue bachche kaise hote hain?

जो भी इनकी जिंदगी में इनके लिए जरूरी होता है, ये अपना सारा फोकस उसी पर लगाकर रखते हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए ये कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन परिवार को भी अनदेखा नहीं करते हैं।

इन्‍हें बेकार की बातों में कोई दिलचस्‍पी नहीं होती है। आपका बच्‍चा बड़ा होकर अपने काम पर फोकस करने वाला और फैमिली पर्सन बनेगा।

​नियम को रखते हैं आगे

जुलाई के महीने में पैदा हुए बच्चे कैसे होते हैं? - julaee ke maheene mein paida hue bachche kaise hote hain?

जिन बच्‍चों का जन्‍म जुलाई के महीने में हुआ है, वो आत्‍मनिर्भर और अपने काम के प्रति समर्पित होते हैं। इन्‍हें अपना काम खुद करना पसंद होता है। इनमें मैनेजमेंट के स्किल्‍स बहुत बढिया होते हैं इसलिए ये अच्‍छे टीम लीडर या मैनेजर बन सकते हैं। काम में ये हमेशा नियमों को आगे रखते हैं और दूसरों को प्रेरणा देते हैं।

यह भी पढ़ें : बात मानने से आनाकानी करता है बच्‍चा, ये 5 काम कर लिए तो नहीं कर पाएगा आपको इग्‍नोर

​खूब प्‍यार देते हैं

जुलाई के महीने में पैदा हुए बच्चे कैसे होते हैं? - julaee ke maheene mein paida hue bachche kaise hote hain?

जुलाई में जन्‍म लेने वाले बच्‍चों के लिए परिवार ही सब कुछ होता है। दिल के मामले में ये बहुत ही ज्‍यादा सेंसिटिव होते हैं। असल जिंदगी और इनकी फीलिंग्‍स में बहुत फर्क होता है। इनकी जिंदगी में परेशानियां और नखरों की जगह कम ही होती है।

इन्‍हें नॉर्मल लाइफ पसंद होती है और ये जिससे भी प्‍यार करते हैं, उस रिश्‍ते को पूरे दिल से निभाने की कोशिश करते हैं लेकिन साथ इन्‍हें अपना दिल टूटने का खतरा भी रहता है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

July में पैदा हुए बच्चे कैसे होते हैं?

जुलाई में जन्‍में लोगों में एक बड़ी खासियत ये होती है कि ये अपने परिवार से जुड़े रहते हैं. इन्‍हें अपने परिवार के साथ रहना और साथ समय गुजारना बेहद पसंद होता है. परिवार के प्रति ये काफी संवेदनशील माने जाते हैं. जुलाई बॉर्न वालों का मूड स्विंग्‍स (Mood Swings) भी खूब होता है.

कौन से महीने में जन्मे बच्चे भाग्यशाली होते हैं?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में जन्मे लोग भाग्यशाली होते हैं

जुलाई में जन्मे लोगो की राशि क्या है?

कर्क राशि ( Cancer ) जो जल त्रिकोण की प्रथम राशि है, 21 जून को प्रारंभ होती है। सात दिन तक पूर्व राशि मिथुन ( Gemini ) के साथ इसका संधि काल होता है।

आषाढ़ में जन्मे बच्चे कैसे होते हैं?

आषाढ़ मास में पैदा होने वाले मनुष्य पुत्र-पौत्रादि से युक्त धर्मवान, धन नाश हो जाने के कारण पीड़‍ित, सुंदर वर्ण वाले और थोड़ा सुख भोगने वाले होते हैं। श्रावण मास में पैदा होने वाले सुख-दुख तथा हानि व लाभ में एक होते हैं