गर्म पानी से मुंह धोने से क्या होता है - garm paanee se munh dhone se kya hota hai

अगर आप अपने फेस को क्लीन करने के लिए पानी का इस्तेमाल कर रही हैं तो आपको उसके तापमान पर भी फोकस करना चाहिए।

हमारे स्किन केयर रूटीन में सबसे पहला व बेसिक स्टेप होता है चेहरे को वॉश करना। यह तो हम सभी जानते हैं कि फेस को क्लीन करने के लिए साबुन की जगह फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि यह स्किन पर अधिक जेंटल होते हैं। लेकिन हम में से ऐसी कम ही महिलाएं होंगी जो फेस वॉश करते हुए पानी के तापमान पर ध्यान दें। इतना ही नहीं, पानी का तापमान हम मौसम के अनुसार तय करती हैं। मसलन, अगर बहुत अधिक ठंड होती है तो ऐसे में हमें गुनगुने पानी से चेहरा धोना अच्छा लगता है, वहीं गर्म तापमान में हम सभी ठंडे पानी का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन फेस को क्लीन करने का यह तरीका सही नहीं है। आपको फेस वॉश की ही तरह पानी के तापमान पर भी ध्यान देना चाहिए। आपको शायद इस बात की जानकारी ना हो, लेकिन पानी का तापमान कई मायनों में आपकी स्किन को कई तरीकों से प्रभावित कर सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको गर्म व ठंडे पानी का स्किन पर असर और सही पानी के तापमान के बारे में भी बता रहे हैं, जिसके बाद फेस वॉश करते समय आपसे कोई गड़बड़ नहीं होगी-

ठंडे पानी से स्किन को मिलने वाले फायदे व नुकसान

गर्म पानी से मुंह धोने से क्या होता है - garm paanee se munh dhone se kya hota hai

Beauty Tips: मैनीक्योर के बाद सेंसेटिव हो जाती है हाथों की त्वचा, इस तरह रखें अपने नाखूनों का खास ध्यान

यह भी पढ़ें

2. त्वचा की नमी को बढ़ाता है

ठंडे पानी से चेहरा धोने से त्वचा में पानी की कमी नहीं होती और ज़रूरी नमी व लचीलापन बना रहता है।

3. खुले या बड़े रोमछिद्र सिकुड़ जाते हैं

अगर आपकी त्वचा के पोर्स खुले या बड़े हैं, तो ठंडा पानी इन्हें बंद करने में मददगार साबित हो सकता है। रिसर्च के अनुसार, ठंडे पानी से चेहरा धोने से आपके छिद्र सिकुड़ जाते हैं। इसलिए चेहरे को कभी भी गर्म पानी से न धोएं।

गर्म पानी से मुंह धोने से क्या होता है - garm paanee se munh dhone se kya hota hai

New Year Resolution: नए साल में हेल्दी स्किन के लिए इन 5 टिप्स को करें फॉलो

यह भी पढ़ें

4. जलन को कम करता है

चेहरे पर अगर मुंहासे हैं, तो आपको ठंडे पानी से मुंह धोने पर राहत मिल सकती है। इससे चेहरे पर होने वाली जलन या सूजन काफी कम हो जाती है।

5. सीबम के उत्पादन को कंट्रोल करता है

चेहरे को ठंडे पानी से धोने से सीबम उत्पादन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। जिससे त्वचा ज़्यादा ऑयली नहीं होती और मुंहासों की समस्या भी दूर होती है।

गर्म पानी से मुंह धोने से क्या होता है - garm paanee se munh dhone se kya hota hai

Hair Care Tips: लंबे और घने बाल चाहते हैं, तो डाइट में शामिल करें ये 4 नट्स

यह भी पढ़ें

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

क्या गर्म पानी से मुंह धोना चाहिए?

जिसपे गर्म पानी का इस्तेमाल करने से सेल्स डैमेज होने का खतरा रहता है. इससे स्किन इरिटेट हो सकती है या चेहरे पर रेडनेस और एक्ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार गर्म पानी से चेहरा धोने पर आपकी स्किन के जरूरी नेचुरल ऑयल निकल सकते हैं, जिससे स्किन ड्राई और फटी फटी महसूस हो सकती है.

ठंडा पानी से चेहरा धोने से क्या होता है?

ठंडे पानी से चेहरा धोने से आपके पोर्स बंद हो जाते हैं। अपने चेहरे को गर्म पानी से धोने के बाद उस पर थोड़ा ठंडा पानी छिड़कें ताकि यह आपके रोमछिद्रों को बंद कर दे। इसी के साथ यह आपकी आंखों को भी आराम पहुंचाता है। ठंडा पानी स्किन को टोन करता है जिससे वह फ्रेश और यंग दिखती है।

गर्म पानी और नमक से मुंह धोने से क्या होता है?

दरअसल, नमक के पानी में नैचुरल रूप से बैक्टीरिया को अवशोषित करने का गुण होता है। यह यह स्किन के रोमछिद्रो को कम करने आपकी स्किन को टाइट करने में मददगार होता है। इतना ही नहीं, नमक के पानी से चेहरा धोने से आपकी स्किन में मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल बाहर करता है। जिससे आपको एक्ने की परेशानी से राहत मिल सकती है।

ज्यादा मुंह धोने से क्या होता है?

बार-बार चेहरा धोने से स्किन सेल्स को नुकसान पहुंचता है। इससे स्किन के नेचुरल ऑयल निकल जाते हैं और त्वचा में रूखापन बढ़ जाता है। इसलिए दिन में कई बार चेहरा धोना त्वचा को डैमेज कर सकता है। अगर आपको भी चेहरे को दिन भर में कई बार धोने की आदत है तो यह आदत बदल दीजिए।