गुलदार और तेंदुए में क्या अंतर है? - guladaar aur tendue mein kya antar hai?

Cheetah And Leopard Difference: नामीबिया (Namibia) से 8 विदेशी चीते (Cheetahs) आज (17 सितंबर को) भारत के ग्वालियर (Gwalior) आ चुके हैं। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में उनका पुनर्वास होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के जन्मदिन के मौके पर चीतों को आगमन भारत में हुआ है। चीतों को नामीबिया से भारत लाए जाने के बीच लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि तेंदुए और चीते में क्या अंतर होता है? दोनों देखने एक जैसे ही लगते हैं। आइए जानते हैं कि चीते और तेंदुए में क्या फर्क होता है और हम इनको कैसे पहचान सकते हैं?

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?

खबर की भाषा और शीर्षक से आप संतुष्ट हैं?

खबर के प्रस्तुतिकरण से आप संतुष्ट हैं?

खबर में और अधिक सुधार की आवश्यकता है?

दुनिया भर में ऐसे लोग बड़ी संख्या में हैं, जिन्हें बाघ, शेर, तेंदुए, जैगुआर और चीते के बीच अंतर पता नहीं चलता। इस जानकारी के बाद आप इन बड़ी बिल्लियों का अंदाजा आराम से लगा लेंगे।

आमूर टाइगर या साइबेरियन टाइगर बड़ी बिल्लियों की प्रजाति में सबसे बड़ा जीव है। बर्फीले इलाके में रहने वाला यह बाघ नाक से पूंछ तक 3.3 मीटर लंबा हो सकता है। भारत में पाए जाने वाले रॉयल बंगाल टाइगर की तरह इस बाघ के शरीर में भी लंबी काली धारियां होती हैं। बाघ आम तौर पर अकेला रहने वाला जीव है।

बाघ के बाद बड़ी बिल्लियों में शेरों का नंबर आता है। शेर आम तौर पर अफ्रीका और भारतीय राज्य गुजरात में गिर के जंगलों में पाए जाते हैं। शेर सुनहरे रंग के होते हैं, उनके शरीर पर कोई धारी या धब्बा नहीं होता। वयस्क नर की गर्दन में बालों का गुच्छा होता है, इसीलिए उसे बब्बर शेर भी कहा जाता है। शेर झुंड में रहते हैं।

दक्षिण अमेरिका के वर्षावनों में पाई जाने वाली तेंदुए की खास प्रजाति को जैगुआर कहा जाता है। जैगुआर अफ्रीकी और एशियाई तेंदुए से बड़े होते हैं। ये पानी में उतर कर शिकार करने में माहिर होते हैं। पेड़ पर चढ़ने में निपुण जैगुआर के शरीर पर बड़े बड़े काले धब्बे होते हैं।

तेदुएं अफ्रीका और एशिया में पाए जाते हैं। तेंदुए की पीठ पर सुनहरे बाल और पेट पर सफेद बाल होते हैं। तेंदुए के पूरे शरीर पर बड़े काले धब्बे होते हैं। तेंदुआ सबसे शातिर शिकारी है। भारत के पहाड़ी इलाकों में पाए जाने वाले तेंदुए को गुलदार कहा जाता है। गुलदार तराई के तेंदुओं से बड़ा होता है।

यह तेंदुए की ही एक प्रजाति है लेकिन इसका रंग बिल्कुल काला होता है। एशिया में ये काले रंग के और दक्षिण अमेरिका में हल्के काले रंग के साथ कुछ चितकबरे धब्बे वाले होते हैं। ब्लैक पैंथर भारत में भी पाया जाता है, लेकिन इसकी झलक पाना काफी दुर्लभ है।

3,000 मीटर की ऊंचाई के बाद जहां काफी ठंड रहती है, वहां मोटे फर वाला हिम तेंदुआ रहता है। हिम तेंदुआ आम तौर पर पहाड़ी बकरी घुरड़ और लोमड़ी का शिकार करता है। कद में छोटे हिम तेंदुए की पूंछ बेहद लंबी होती है। सफेद बाल और काले धब्बों वाला हिम तेंदुआ तीखी ढलान में छलांग मारने में माहिर होता है।

जमीन पर मौजूद सबसे तेज रफ्तार जीव चीता, बड़ी बिल्लियों में सबसे कमजोर है। लंबी और पतली टांगों वाले चीते के शरीर में पीले बालों के साथ छोटे छोटे काले धब्बे होते हैं। आंखों से लेकर मुंह तक दोनों तरफ काली लाइन भी चीते में ही होती है।

प्यूमा (माउंटेन लायन, क्यूगा)

अमेरिका, कनाडा और दक्षिण अमेरिका में पाया जाने वाला यह जीव छोटी बिल्लियों के परिवार का है। यह छोटी बिल्लियों में सबसे बड़ा जीव है। ठंडे इलाके में रहने वाले प्यूमा की पीठ सुनहरी और छाती सफेद होती है। इसमें कोई धब्बा नहीं होता।

जंगलों में रहने वाली यह बिल्ली बेहद दुर्लभ है। भारत, नेपाल और यूरोप के ठंडे जंगलों में पाई जाने वाली यह बिल्ली घरेलू बिल्लियों से काफी बड़ी होती है। अकेले रहने वाले यह बिल्ली कुछ कुछ हिम तेंदुए जैसी दिखती है। इसके कान काफी लंबे और खड़े होते हैं, लेकिन पूंछ काफी छोटी होती है।

भौगोलिक सीमा : भारतीय तेंदुआ भारत, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, नेपाल, पाकिस्तान और चीन में रहता है। तेंदुआ भारत में 17 राज्यों में बाघ के साथ अपना क्षेत्र साझा करता है।

आवास : तेंदुआ सभी प्रकार के वनों में पाया जाता है जैसे उष्णकटिबंधीय वर्षावनों (tropical rainforests), समशीतोष्ण पर्णपाती (temperate deciduous), अल्पाइन शंकुधारी (alpine coniferous) वनों, वर्षावन, सवाना, सूखी झाड़ियों और घास के मैदानों, रेगिस्तान तथा चट्टानी क्षेत्र ।

भौतिक विशेषताएं / पहचान :

  • ऊंचाई - 45-80 से.मी.
  • लंबाई - सिर-शरीर की लंबाई: 100-190 सेमी,
  • पूंछ की लंबाई - 70-95 सेमी (लगभग 3 फीट)
  • वजन - नर - 30-70 किग्रा, मादा - 28-60 किग्रा
  • तेंदुए अन्य बड़ी बिल्ली के प्रजातियों की तुलना में थोड़ा छोटे होते हैं।
  • तेंदुए का सिर उसके शरीर का सबसे बड़ा हिस्सा होता है।
  • नर तेंदुए मादा तेंदुए से बड़े होते हैं।
  • उसके पंजे चौड़े होते हैं।
  • तेंदुए के खाल का रंग नीचे की तरफ पीला, क्रीम-पीला होती है तथा उसके पीछे (पीठ पर) सुनहरे-भूरे रंग की होती है।
  • उनका शरीर कई पर्ण गुच्छ (फूल जैसे आकृति) से ढका हुआ है।
  • तेंदुआ का चेहरा, सिर, गला, छाती और पैर काले धब्बों से ढंके हुए हैं।
  • तेंदुओं में अतिकृष्णता (मेलानिज़्म) देखा जाता है जिसमे पूरी त्वचा का रंग काला पड़ जाता है, जिसे ब्लैक पैंथर के रूप में जाना जाता है। काला पैन्थर कोई अलग प्रजाति नहीं है।

गुलदार और तेंदुए में क्या अंतर है? - guladaar aur tendue mein kya antar hai?

तेंदुआ  (फोटो : विंध्य बचाओ)

 

 

भोजन की आदत :

  • तेंदुआ रात में शिकार करता है।
  • वह अपनी सीमा में पाए जाने वाले छोटे शाकाहारी जीवों जैसे कि चीतल, हॉग हिरण और जंगली सूअर का शिकार करता है।
  • यह जंगली क्षेत्रों के आसपास के कुत्तों, बकरी तथा दूसरे मवेसी का भी शिकार करता है।

प्रजनन :

  • तेंदुआ का गर्भकाल 90 से 105 दिन तक रहता है जिसके बाद 1 से 3 बच्चे जन्म लेते हैं।
  • बच्चे 2 साल तक अपनी माँ के साथ रहते हैं तथा अनुसरण और देख कर शिकार करना सीखते हैं।

जीवनकाल :

  • तेंदुआ चिड़ियाघरों में 23 साल तक तथा जंगल में 12 से 15 साल तक जीवित रहता है।

व्यवहार :

  • तेंदुआ एक निशाचर जानवर है।
  • यह एक अत्यंत फुर्तीला प्राणी है।
  • यह 50-60 किमी / घंटा तक के रफ्तार से दौड़ सकता है।
  • यह विश्राम करने के लिए अधिकांश समय पेड़ों के ऊपर बिताता है।
  • यह अपने शिकार को पेड़ों पर ले लेकर चढ़ जाता है।
  • तेंदुआ मायावी, चालाक और गुप्त रहता है इसलिए वह अपने शिकार का पीछा करने के बजाय उसे घात लगाकर मारने में माहिर है।

पद चिन्ह:

    गुलदार और तेंदुए में क्या अंतर है? - guladaar aur tendue mein kya antar hai?

    तेंदुआ  का  पद चिन्ह  (Reading pugmarks, WWF)

     पारिस्थितिकी तंत्र में भूमिका :

  • तेंदुआ अपने ताकत, चपलता, गोपनीयता, तैरने और चढ़ने की क्षमता के कारण सबसे चुनौतीपूर्ण प्राकृतिक वातावरण में रहने में सक्षम है।
  • तेंदुआ बाघ और शेर की तरह ही भोजन शृंखला में शीर्ष शिकारी और मांसाहारी का स्थान रखता है।
  • तेंदुए छोटे जानवरों का शिकार करते हैं, जो शिकार के लिए प्रतिस्पर्धा को कम करता है।
  • यह बंदर के आबादी को भी नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • इसके फर से चिपक कर बीज तितर-बितर हो जाते हैं।

संरक्षण स्थिति :

  • भारत में तेंदुए मनुष्यों के साथ बढ़ते संघर्ष, अंगों के अवैध व्यापार, शिकार तथा प्राकृतिक वास का नष्ट होने से खतरे में हैं।
  • संरक्षित क्षेत्रों से गुजरने वाली सड़कों पर दुर्घटनाओं के कारण भी तेंदुए मर जाते हैं।
  • अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) के जुलाई 2015 के आकलन के अनुसार संकटग्रस्त प्रजातियों की “रेड डाटा सूची” / लाल सूची में इसे “असुरक्षित (Vulnerable या VU)” श्रेणी मे रखा गया है।
  • तेंदुआ को भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के सूची I के तहत संरक्षित किया गया है।

स्रोत :

  • Species Survival Commission, Cat Specialist Group http://www.catsg.org/index.php?id=584
  • https://www.iucnredlist.org/species/15954/163991139
  • https://www.wwfindia.org/about_wwf/priority_species/threatened_species/common_leopard/
  • https://bigcatsindia.com/indian-leopard-facts-and-information/
  • https://animals.sandiegozoo.org/animals/leopard
  • https://animaldiversity.org/accounts/Panthera_pardus/

गुलदार और तेंदुए में क्या अंतर है? - guladaar aur tendue mein kya antar hai?

Author: Sudhanshu KumarEmail: This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it.

Programme Officer (Environment & Wildlife)

With a Masters Degree in Environmental Sciences (Environmental Technology) from Banaras Hindu University and a Bachelors in Zoology from Patna Science College, Sudhanshu has been involved in several social outreach programs and campaigns with different organisations in Bihar and Uttar Pradesh. His interest in wildlife and the zeal to make some difference in the society made him becoming a part of Vindhya Bachao. He has extensively surveyed the forests of Mirzapur Forest Division, Kaimoor Wildlife Sanctuary and Ranipur Wildlife Sanctuary where he has worked closely with Forest Department and local villagers.

गुलदार और तेंदुए में क्या फर्क है?

भारत के पहाड़ी इलाकों में पाए जाने वाले तेंदुए को गुलदार कहा जाता है। गुलदार तराई के तेंदुओं से बड़ा होता है। यह तेंदुए की ही एक प्रजाति है लेकिन इसका रंग बिल्कुल काला होता है। एशिया में ये काले रंग के और दक्षिण अमेरिका में हल्के काले रंग के साथ कुछ चितकबरे धब्बे वाले होते हैं।

तेंदुए की क्या पहचान है?

तेंदुआ (Leopard) तेंदुए की आंखें नीले और हरे रंग की दिखाई देती हैं. तेंदुआ चीते से बड़ा और ताकतवर होता है. चीते की तुलना में तेंदुए का सिर बड़ा और लम्बा होता है. तेंदुआ शेर की तरह गुर्राहट के साथ दहाड़ता भी है.

गुलदार क्या होता है?

गुलदार का हिंदी अर्थ जिसमें फूल लगे हों; फूलदार।

तेदुए और बाघ में क्या अंतर है?

बाघों में एक सफेद या नारंगी पृष्ठभूमि पर काले ऊर्ध्वाधर पट्टियाँ हैं। ऊर्ध्वाधर पट्टियों के बजाय, एक तेंदुआ इसके फर में स्पॉट या रास्पेट्स के साथ आता है। 2.) आकार की तुलना करते समय, तेंदुआ बाघ से छोटा होता है