भारत के राष्ट्रपति कौन है 2022 new - bhaarat ke raashtrapati kaun hai 2022 naiw

वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति कौन हैं :- दोस्तों नमस्कार , दोस्तों आपको तो पता ही होगा की देश में सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद को माना जाता है और देश में प्रथम नागरिक का दर्जा राष्ट्रपति पद को प्राप्त है। दोस्तों आपने न्यूज़ और समाचार पत्रों में पढ़ा और सुना होगा की हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव 2022 के परिणाम (President Election 2022 Results) को जारी किया जा चूका है और इसी के साथ देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को चुन लिया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की द्रौपदी मुर्मू जी भारत की 15वीं राष्ट्रपति चुनीं गयीं हैं।

वर्तमान में भारत में कौन क्या है – Who is Who in India

भारत के राष्ट्रपति कौन है 2022 new - bhaarat ke raashtrapati kaun hai 2022 naiw
वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति कौन हैं

भारत के राष्ट्रपति को देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना के द्वारा 25 जुलाई 2022 को शपथ दिलाई गयी। इस आर्टिकल में आप जानेंगे की कौन हैं द्रौपदी मुर्मू , कैसा रहा मुर्मू जी का राजनितिक सफर, कितनी होगी सैलरी, क्या मिलेंगी सुविधाएं आदि। चलिए आर्टिकल में आगे बढ़ते हैं और जानते हैं द्रौपदी मुर्मू जी के बारे में।

वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति कौन हैं ?

वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं, द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण किया।

लेकिन कौन हैं देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आइये जानते हैं। आपको बता दें की NDA सरकार में राष्ट्रपति पद की उम्मींदवार रहीं द्रौपदी मुर्मू जी आदिवासी समाज से आती हैं और वह पूर्व विधायक भी रह चुकी हैं। द्रौपदी मुर्मू जी का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा प्रान्त के मयूरभंज जिले के छोटे से गांव बैदापोसी में हुआ था। छत्तीसगढ़ की रहने वाली द्रौपदी मुर्मू जी फ़िलहाल 64 वर्ष की हैं। मुर्मू जी के पिता जी का नाम बिरंची नारायण टुडू है जो की आदिवासी समूह के संथाल परिवार से संबंध रखते हैं। द्रौपदी मुर्मू जी ने अपनी पढ़ाई में स्नातक ओडिशा के रमादेवी वुमेंस कॉलेज से पूरा किया है।

आदिवासीं समाज के प्रति समाज सेवा का भाव रखने वाली द्रौपदी मुर्मू ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद इसके बाद कुछ समय तक अरबिंदो इंटिग्रल एजुकेशन सेंटर में आदिवासी लोगों को मुफ्त शिक्षा प्रदान कर समाज सेवा की। इसके बाद BJD और BJP गठबंधन की सरकार में रहते हुए वर्ष 2000 से वर्ष 2002 के बीच रहते हुए वाणिज्य और ट्रांसपोर्ट विभाग में रहते हुए अपने मंत्री पद का निर्वहन किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें की वर्ष 2002 से वर्ष 2004 के बीच द्रौपदी मुर्मू जी उड़ीशा राज्य सरकार के मत्स्य और पशुपालन संसाधन विभाग में मंत्री रह चुकी हैं।

कैसा रहा द्रौपदी मुर्मू का राजनितिक सफर ?

द्रौपदी मुर्मू जी ने अपने राजनितिक सफर की शुरुआत वर्ष 1997 में ओडिशा राज्य के रायरंगपुर क्षेत्र के Counselor पद के रूप में चुने जाने से की थी। काउंसलर पद के लिए चुने जाने के बाद कुछ समय तक द्रौपदी जी रायरंगपुर क्षेत्र की Vice Chairperson भी रहीं। इसके बाद द्रौपदी मुर्मू जी को Schdule tribes (अनुसूचित जनजाति) के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुना गया। वर्ष 2007 में द्रौपदी मुर्मू जी को सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए “नीलकंठ पुरूस्कार” से सम्मानित किया गया। वर्ष 2013 से वर्ष 2015 तक द्रौपदी जी BJP की अनसूचित जनजाति मोर्चा की राष्ट्रिय कार्यकारिणी की मेंबर रहीं। वर्ष 2015 से वर्ष 2021 के बीच वह झारखंड की राजयपाल भी रहीं।

राष्ट्रपति बनते ही क्या मिलेंगी सुविधाएं :-

  • द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति बनने के साथ ही मुर्मू जी को प्रतिमाह 5 लाख रूपये वेतन के रूप में दिए जाएंगे।
  • यदि राष्ट्रपति की पति या पत्नी जीवित हैं तो उन्हें 30,000 रूपये प्रतिमाह सेक्रेटरी सहायता के रूप में दिए जाते हैं।
  • वेतन के अलवा राष्ट्रपति को चिकित्सा, आवास, यात्राएं से संबंधित भत्ते एवं सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
  • राष्ट्रपति बनने के साथ द्रौपदी जी का नया निवास स्थान नई दिल्ली में बना 340 कमरों का राष्ट्रपति भवन होगा जिसमें राष्ट्रपति के साथ 200 लोग रहते हैं यह राष्ट्रपति भवन 5 एकड़ में फैला हुआ है।
  • राष्ट्रपति के मेहमानों और अन्य खर्चों को मिलाकर वार्षिक 22.5 मिलियन रूपये खर्च किये जाते हैं।
  • राष्ट्रपति की छुट्टियां मनाने हेतु ठहरने के लिए देश में दो निवास स्थान बनाये गए हैं एक है शिमला की रिट्रीट बिल्डिंग और दूसरी है हैदराबाद की राष्ट्रपति निलायम।
  • राष्ट्रपति के काफिले के साथ 25 मर्सिडीज बेंज गाड़ियां चलती हैं। इन गाड़ियों में सुरक्षा इंतजाम काफी उच्च स्तर का होता है।
  • राष्ट्रपति के सुरक्षा गार्ड में बॉडीगार्ड की संख्या 86 है।
(President)राष्ट्रपति के रिटायरमेन्ट के बाद मिलने वाली सुविधाएं :-
  • जब भी देश में कोई राष्ट्रपति अपने कार्यकाल को पूरा करने के बाद रिटायरमेन्ट होते हैं उन्हें आजीवन 1.5 लाख रुपये पेंशन के रूप में दिए जाते हैं।
  • राष्ट्रपति के रिटायर होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति और परिवार के लोगों को निवास हेतु बंगला प्रदान किया जाता है।
  • बंगले की साफ सफाई और देख रेख करने वाले कर्मचारियों को 60 हजार रूपये प्रति महीना वेतन दिया जाता है।
  • इसके अलावा दो लैंडलाइन कनेक्शन और एक मोबाइल की सुविधा प्रदान की जाती है इन सभी सुविधाओं का खर्च भारत सरकार के द्वारा उठाया जाता है।

राष्ट्रपति के पास क्या क्या शक्तियां होती हैं?

  • देश के संविधान के अनुसार राष्ट्रपति तीनों सेनाओं का सुप्रीम कमांडर होता है।
  • संविधान के आर्टिकल 72 के अंतर्गत राष्ट्रपति दोषी ठहराए गए अपराधी के मृत्यदंड की सजा को माफ़ कर सकते हैं।
  • आर्टिकल 352 के तहत राष्ट्रपति देश में आपातकाल की घोषणा कर सकते हैं।
  • आर्टिकल 356 के तहत किसी राज्य में विधान सभा भंग होने पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा सकते हैं।
  • दूसरे देशों के साथ होने वाली अंतरष्ट्रीय संधिया राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बिना नहीं होती हैं।
  • राष्ट्रपति अपने विवेक के अनुसार संसद में पारित किसी कानून को पुनर्विचार के लिए वापस भेज सकते हैं।
  • राष्ट्रपति मौजूदा सरकार के मंत्रिमंडल के साथ अपने अधिकारों हेतु सलाह कर सकते हैं।

अब तक के भारत के राष्ट्रपतियों की सूची :-

क्रमांक राष्टपति के नाम कार्य-काल का समय राजनीतिक पार्टी
1 डॉ राजेंद्र प्रसाद 1950-1962 भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
2 डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन 1962-1967 स्वतंत्र
3 डॉ जाकिर हुसैन 1967-1969 स्वतंत्र
4 वी.वी गिरी 1969-1974 स्वतंत्र
5 फखरुद्दीन अहमद 1974-1977 भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
6 नीलम संजीवा रेड्डी 1977-1982 जनता पार्टी
7 गिआनी जेल सिंह 1982-1987 भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
8 रामास्वामी वेंकटरमण 1987-1992 भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
9 डॉ शकर दयाल शर्मा 1992-1997 भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
10 के आर नारायण 1997-2002 स्वतंत्र
11 ए पी जे अब्दुल कलाम 2002-2007 स्वतंत्र
12 श्रीमती प्रतिभा पाटिल 2007-2012 भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
13 प्रणव मुखर्जी 2012 से 2017 भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
14 रामनाथ कोविंद 2017 से 2022 भारतीय जनता पार्टी
15 द्रौपदी मुर्मू 2022 भारतीय जनता पार्टी

वर्तमान में भारत के राष्ट्रपति कौन हैं, से सम्बंधित प्रश्न

भारत के राष्ट्रपति का नाम क्या है ?

भारत के राष्ट्रपति का नाम द्रौपदी मुर्मू है।

देश की पहली महिला राष्ट्रपति कौन हैं

देश की पहली महिला राष्ट्रपति श्रीमति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल रहीं हैं।

किस आर्टिकल में देश के राष्ट्रपति अपराधी की मृत्यदंड की सजा माफ़ कर सकते हैं ?

संविधान 72 के अंतर्गत भारत के राष्ट्रपति दोषी अपराधी के मृत्युदंड की सजा को माफ़ कर सकते हैं।

स्वंत्रत भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे ?

स्वंत्रत भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद थे जिनका कार्यकाल का समय 1950-1962 तक रहा।

भारत के राष्ट्रपति का वेतन (Salary) कितनी होती है ?

भारत के राष्ट्रपति का वेतन (Salary) 5 लाख रूपये प्रतिमाह होती है जिसमें अनेक प्रकार के भत्ते एवं सुविधाएं शामिल हैं।

भारत का संविधान कब लागु हुआ ?

भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागु हुआ जिसे हर वर्ष गणतंत्र दिवस (Republic day) के रूप में मनाया जाता है।

भारत के उपराष्ट्रपति कौन है 2022 Hindi?

भारत के वर्तमान उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ हैं जो 7 अगस्त 2022 को चुने गये थे।

भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन है 2022?

देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर, 1884 को बिहार के सीवान जिला के जीरादेई गांव में हुआ था. 26 जनवरी 1950 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को पहली बार संवैधानिक रूप से राष्ट्रपति बनने का अवसर मिला यह वह दिन था जब उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई. Dr.

भारत में कुल कितने राष्ट्रपति हैं और उनके नाम?

देश को अब तक 14 राष्ट्रपति मिल चुके हैं और वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के 14वें राष्ट्रपति हैं। इसके साथ ही डॉ राजेंद्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति तो श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को देश की पहली महिला राष्ट्रपति होने का गौरव प्राप्त है।

भारत के प्रथम राष्ट्रपति का नाम क्या है?

डॉ राजेंद्र प्रसाद (जनवरी 26, 1950 – मई 13, 1962) वह स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति थे, उन्होंने लगातार दो बार राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेता के रूप में भी कार्य किया।