भोजन करते समय जबड़े पर क्लिक करने का क्या कारण होता है? - bhojan karate samay jabade par klik karane ka kya kaaran hota hai?

अगर आपके दांत समुचित तरीके से एक साथ फिट नहीं बैठते तो आपको न केवल स्वयं अपने दांतों में, बल्कि मसूड़ों, टेंपोरो-मैंडीबुलार जोड़ या आपके जबड़े को हिलाने वाली मांसपेशियों में भी समस्या उत्पन्न हो सकती है। इन समस्याओं को ‘ऑक्लुसल' समस्याएं कहा जाता है।

Show

दांत

वे दांत जो कि कतार से बाहर हैं, बहुत अधिक घिस गये हैं या निरंतर टूट रहे हैं, फिलिंग्स जिनमें फ्रैक्चर है या क्राउन्स जो ढीले पड़ गए हैं, ये सभी ऑक्लुसल समस्याओं के लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा आपके दांत काटने के समय दुख सकते हैं या उनमें निरंतर दर्द रह सकता है।

मसूड़े

गलत काट के कारण ढीले-ढाले दांतों या पीछे हटते मसूड़ों की हालत और बदतर हो सकती है।

टीएमजे

आपके जबड़े के जोड़ों में खटखट, घर्षण या दर्द, आपके कानों में घंटी की आवाज और मुंह को खोलने या बंद करने में कठिनाई ये सब आपके दांतों के एक दूसरे के साथ समुचित तरीके से नहीं मिलने के चलते हो सकता है।

मांसपेशियां

अगर आपका जबड़ा गलत अवस्था में है तो जबड़े को हिलाने वाली मांसपेशियों को काफी सख्त काम करना पड़ता है और वे थक सकती हैं। यह मांसपेशी की ऐंठन को जन्म देता है। मुख्य लक्षण निरंतर सिरदर्द या माइग्रेन, खासकर सुबह उठते ही; आपकी आंखों के पीछे दर्द; साइनस का दर्द और आपकी गर्दन तथा कंधों में दर्द है। कई बार इससे पीठ की मांसपेशियां भी जुड़ी होती हैं।

मैं कैसे बता सकता हूँ कि मुझे कोई समस्या है?

बहुत से लोगों में दोषयुक्त अधिधारण होता है और उनके दांत उखड़े हुए होते हैं, फिर भी उनमें कभी भी लक्षण नजर नहीं आते क्योंकि वे अपनी समस्याओं के साथ समायोजन कर लेते हैं। कभी-कभार, बढ़े हुए दबाव और तनाव के समय में लक्षण नजर आ सकते हैं और फिर फौरन चले जाते हैं। अथवा, आपके दांत और मसूड़े तुरंत प्रभावित हो सकते हैं और सिरदर्द की बजाय आप निम्नलिखित से ग्रस्त हो सकते हैं:

  • चौरस, घिसे दांत
  • टूटे हुए दांत, फिलिंग्स और क्राउन्स
  • ढीले-ढाले दांत
  • तापमान में परिवर्तन के प्रति आपके दांतों की निरंतर संवेदनशीलता
  • किसी प्रकट कारण के बिना दांत दर्द

अगर आपको लगता है कि आपको इनमें से कोई समस्या है तो अपने दंत चिकित्सक से बात करें।

आप पाएंगे कि आप अपने दांतों को जकड़ते या पीसते हैं, हालांकि ऐसा करने वाले अधिकतर लोग इससे बेखबर होते हैं। कई बार ऐसा चिंता के कारण हो सकता है, लेकिन आमतौर पर अधिकतर लोग अपने दांतों को उस समय जकड़ते हैं, जब वे काम पर ध्यान केंद्रित कर रहे होते हैं - घर का काम, बागवानी, कार की मरम्मत, की-बोर्ज का उपयोग, इत्यादि।

सुबह उठने पर हो सकता है कि आपके जबड़े सख्त हों या एक साथ काटने पर दुखें। ऐसा आपके सोते समय आपके दांतों के घर्षण या पीसने के चलते हो सकता है। अपने दांतों को पीसने वाले अधिकतर लोग ऐसा तब करते हैं जब वे सो रहे होते हैं और हो सकता है कि उन्हें इसके बारे में पता न हो।

अगर आप तेज सिरदर्द या गर्दन और कंधे के दर्द से त्रस्त हैं तो हो सकता है कि आपने इसे जबड़े की संभावित समस्याओं से नहीं जोड़ा हो। अथवा, आप अपने कानों के इर्दगिर्द अपने चेहरे या जबड़े के जोड़ों की तरफ लगातार दर्द या बेचैनी होने को महसूस कर सकते हैं या आपको अपने जबड़े को हिलाने-डुलाने में दिक्कत आ सकती है। ये सभी टीएमजे समस्याओं के लक्षण हैं।

अगर आपके मुंह के पीछ के कुछ दांत उखड़े हुए हैं तो यह असंतुलित काट को जन्म दे सकता है, जो कि आपके दांतों पर असमान दबाव उत्पन्न कर सकती है।

इन सभी लक्षणों को एक साथ ‘टीएमजे सिंड्रोम' कहा जाता है।

ऑक्लुसल समस्याओं का उपचार किस प्रकार किया जाता है?

अपने दंत चिकित्सक को दिखायें। हो सकता है कि वे आपकी मदद करने में सक्षम हों या वे आपको ऐसे विशेषज्ञ के पास भेज सकते हैं जो कि ऑक्लुसल समस्याओं का उपचार करता हो।

आप में नजर आने वाले लक्षणों के आधार पर ऑक्लुसल समस्या के लक्षणों का पता लगाना संभव हो सकता है। परीक्षण किये जाने पर तमाम मांसपेशियाँ दुखती हुई हो सकती हैं, या आपके दांतों की टूटी और घिसी हुई जगहें आपको बताएंगी कि आप अपने दांतों को पीस रहे हैं, जो कि गलत काट का एक आम लक्षण होता है।

अगर आपका दंत चिकित्सक यह संदेह जाहिर करता है कि आपके लक्षण गलत काट के चलते हैं तो वे आपको प्लास्टिक का एक ऐसा सख्त उपकरण प्रदान करके समस्या को सुधारने में मदद कर सकते हैं, जो कि आपके ऊपरी और निचले दांतों में फिट बैठता है। इस उपकरण को एकदम सटीक ढंग से मापने और फिट करने की जरूरत होती है ताकि जब आप इस पर काटें तो आपके सभी दांत ठीक एक ही समय में ऐसी अवस्था में मिलें जिसमें आपकी मांसपेशियां शिथिल रहती हैं। हो सकता है कि आपको इसे हर समय या सिर्फ रात को पहनने की जरूरत पड़े। उपकरण अगर आपको आपके लक्षणों से राहत प्रदान करता है तो आपकी काट को स्थायी रूप से ठीक करने की जरूरत पड़ सकती है। कुछ मरीजों में राहत तुरंत मिल जाती है, जबकि दूसरे मरीजों में लंबा समय लग सकता है।

दांत का समायोजन (संतुलन बनाना)

आपके दांतों को सावधानीपूर्वक समायोजित किये जाने की जरूरत पड़ सकती है ताकि वे बराबरी से मिलें। आपके दांतों को निर्देशित करने वाले झुकावों की दिशा और अवस्था को एक साथ बदलने से अक्सर जबड़े को खिसकाने में मदद मिल सकती है।

दांतों को बदलना

टेंपोरो-मैंडिबुलार जोड़ को दोनों जबड़ों के दोनों ओर से बराबर सहारे की जरूरत पड़ती है। चबाने की क्रिया केवल तभी सही ढंग से काम करती है जब आपके सभी दांत मौजूद हों और वे सही अवस्था में हों। उखड़े हुए दांतों को या तो आंशिक नकली दांत से या फिर ब्रिज से रिप्लेस किये जाने की जरूरत होती है।

आपका दंत चिकित्सक प्रायः तब तक उखड़े हुए दांतों को रिप्लेस नहीं करेगा जब तक उन्हें यकीन न हो जाए कि आप ऑक्लुसल समस्याओं से ग्रस्त हैं। 
दवाई

कुछ मामलों में दवाइयां मदद कर सकती हैं, लेकिन यह प्रायः अस्थायी होता है। इसके अलावा, हार्मोन प्रतिस्थापना उपचार भी कुछ महिलाओं में मदद कर सकता है।

खुराक और व्यायाम

जैसा कि जोड़ के किसी दर्द के साथ होता है, जोड़ पर कम दबाव डालने में मदद मिल सकती है। अतः मुलायम खुराक मददगार हो सकती है, और इसी तरह से शोधक व्यायामों और गर्मी प्रदान करने से भी मदद मिल सकती है। फिजियोथेरेपी व्यायाम भी अक्सर मददगार होते हैं और आपकी दंत टीम आपको कुछ व्यायाम करके दिखा सकती है।

विश्राम

कुछ मामलों में परामर्श और विश्राम उपचार मदद कर सकता है। ये प्रविधियां तनावपूर्ण स्थितियों से और अधिक अवगत होने और तनाव को नियंत्रित रखने में रोगी की मदद करती हैं।

क्या मेरे दांतों को सीधा करने से मदद मिलेगी?

अगर आपके दांत कतार से बहुत अधिक बाहर निकले हुए हैं या काट की बिल्कुल गलत अवस्था में हैं, तो आपको उन्हें बेहतर अवस्था में लाने के लिए दंत-संशोधक उपकरण (ब्रेस) लगवाने की जरूरत पड़ सकती है।

इन समस्याओं से कितने लोग त्रस्त हैं?

चार में से एक व्यक्ति में कुछ लक्षण हो सकते हैं। पुरुष और स्त्रियां दोनों ही बराबर मात्रा में प्रभावित होते हैं, हालांकि स्त्रियां पुरुषों के मुकाबले उपचार कराने की ओर अधिक उन्मुख होती हैं। ये लक्षण प्रायः रजोनिवृत्ति या हार्मोन संबंधी अन्य परिवर्तनों के साथ प्रकट हो सकते हैं।

Published: 11th February, 2017

Updated: 21st February, 2018

Author:

Share this page

  • Email
  • Facebook
  • Twitter

Latest

  • माउथ कैंसर एक्शन मंथ

    हर साल नवंबर में अंतर्राष्ट्रीय दंत्य स्वास्थ्य फाउंडेशन माउथ कैंसर एक्शन मंथ का आयोजन और संचालन करता है। हमारा अभियान मुंह के कैंसर के बारे में आम जनता को शिक्षित करने की कोशिश कर रहे लोगों की सहायता करने का एक प्रभावशाली तरीका बन गया है, और बीमारी के जोखिमों, लक्षणों और कारणों को चिह्नांकित करता है।

  • हमारे अभियान

    राष्ट्रीय मुस्कान माह विश्व के सबसे बड़े और संबे समय तक चलने वाले मुखीय स्वास्थ्य अभियानों में से एक है। यह अभियान यूनाइटेड किंगडम में मई और जून के बीच में चलाया जाता है और हम इसका उपयोग हजारों लोगों और समूहों के कार्यक्रमों और गतिविधियों को समन्वित करने में मदद करने के लिए करते हैं- और इस सबका उद्देश्य मुखीय स्वास्थ्य को बेहतर बनाना होता है।

  • ओरल स्वास्थ्य फाउंडेशन

    दि इंटरनेशनल डेंटल हेल्थ फाउंडेशन विश्वभर में मुखीय स्वास्थ्य और सुख को बेहतर बनाने के लिए समर्पित स्वतंत्र धर्मादा (लाभ के लिए नहीं) संगठन है। 40 वर्षों से अधिक समय से हम मुखीय स्वास्थ्य के सभी पहलुओं पर सीधे उन लोगों को विशेषज्ञ, स्वतंत्र और निष्पक्ष सलाह प्रदान करते रहे हैं, जिन्हें इसकी सर्वाधिक जरूरत होती है।

  • दंत्य हेल्पलाइन

    यूके और विश्व-भर में मुखीय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए समर्पित धर्मादा संगठन के रूप में, हम इस बात को सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आपको अपने मुंह के स्वास्थ्य के बारे में सर्वश्रेष्ठ जानकारी और सलाह प्राप्त हो।

Related

  • अक्ल दाढ़

    ज्ञान दांत दिखाई देने वाले आखिरी हैं, सही मुंह के पीछे, अक्सर 17 से 25 के बीच, लेकिन कुछ साल बाद कुछ समय बाद।

  • अपने दांतों और मसूड़ों की देखभाल करना

    एक स्वस्थ मुस्कान एक महान संपत्ति हो सकती है और इसका कारण यह है कि आपके दांतों को सर्वोत्तम देखभाल संभव प्रदान करने के लिए समझ में आता है

  • अपने ब्रेसेस के साथ जीवन-यापन करना

    भोजन करने, खेल के साथ-साथ संगीत वाद्ययंत्रों के साथ बोलने से, हम आपको अपनी कसौटी के साथ रहने पर सलाह देने में आसानी देते हैं

  • एक्सरेज

    दांत की समस्याओं को खोजने और उसका इलाज करने के लिए एक्स-रे आपकी दांतों के बीच में या अपने पूरक के किनारे के दाँत के बीच में देखने में मदद कर सकते हैं।

  • किशोरों के दांत

    लोगों से मिलने और दोस्त बनाने के लिए एक स्वस्थ मुस्कान महत्वपूर्ण होता है यह आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है, जिससे आप अपने बारे में अच्छा महसूस कर सकते हैं।

  • क्राउन्स

    दांतों की मरम्मत करने का एक आदर्श तरीका टूटा हुआ है, एक मुकुट दाँत के शेष हिस्से में फिट होगा।

  • खुराक

    दाँत क्षय को कम करने के लिए, मीठे समय में मीठा भोजन या पेय खाने के लिए महत्वपूर्ण है, समय आपके मुंह को खतरे में है।

  • गड्ढों व दरारों को भरने वाले सीलैंट्स

    सीलेंट एक सुरक्षात्मक प्लास्टिक कोटिंग है जो दांतों के क्षय से अपने दांतों की सुरक्षा के एक सुरक्षित और दर्दहीन तरीके के रूप में लागू किया गया है।

  • चटके हुए दांत

    ऐसे कई तरीके हैं जिनमें आपका दांत टूट सकता है या तोड़ सकता है और यह महत्वपूर्ण है कि आपको चिकित्सा ध्यान मिले।

  • चिकित्सा दशाएं और मुखीय स्वास्थ्य

    आपके दंत चिकित्सक से किसी भी पूर्व स्थित स्थितियों के बारे में बात करके, यह आपके लिए संभवतः सबसे सुरक्षित तरीके से इलाज करने की अनुमति देगा।

Most read

  • दांत उखड़वाने के बाद क्या करना चाहिए इसके बारे में मुझे बताएं

    दाँतों को निकालने के बाद क्या करना चाहिए, इसके बारे में सामान्य सलाह। यह शामिल है कि आपको कौन सा सावधानी बरतनी चाहिए और चीजों से बचने के लिए

  • गड्ढों व दरारों को भरने वाले सीलैंट्स

    सीलेंट एक सुरक्षात्मक प्लास्टिक कोटिंग है जो दांतों के क्षय से अपने दांतों की सुरक्षा के एक सुरक्षित और दर्दहीन तरीके के रूप में लागू किया गया है।

  • मुंह में जलन का लक्षण

    लापता दांतों के लिए ये प्रतिस्थापन विकल्प अक्सर मौखिक स्वास्थ्य उद्देश्यों के साथ-साथ कॉस्मेटिक दिखावे के लिए भी सुझाए जाते हैं।

  • जबड़े की समस्याएं और सिरदर्द

    यदि आप जबड़े और दाँत ठीक से नहीं खड़े होते हैं, तो यह केवल आपके काटने को प्रभावित नहीं करेगा, लेकिन इसका परिणाम गंभीर सिरदर्द और जबड़ा दर्द हो सकता है।

  • चटके हुए दांत

    ऐसे कई तरीके हैं जिनमें आपका दांत टूट सकता है या तोड़ सकता है और यह महत्वपूर्ण है कि आपको चिकित्सा ध्यान मिले।

  • लाइकेन प्लेनस

    लिशेन प्लिनस एक बीमारी है जो शरीर के मुंह और कभी-कभी अन्य क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती है। लक्षण भी लंबे समय तक चलने के लिए हो सकते हैं।

  • अक्ल दाढ़

    ज्ञान दांत दिखाई देने वाले आखिरी हैं, सही मुंह के पीछे, अक्सर 17 से 25 के बीच, लेकिन कुछ साल बाद कुछ समय बाद।

  • सूखा मुंह

    शुष्क मुंह एक ऐसी स्थिति है जो लार के प्रवाह को प्रभावित करती है, जिसके कारण आपके मुंह को सूखा लगता है। कई संभावित कारण हैं

  • नकली दांत

    लोगों को खोपड़ी या लापता दांतों को बदलने के लिए डेन्चर, प्लास्टिक या धातु पहनते हैं, ताकि वे एक स्वस्थ आहार का आनंद ले सकें और आत्मविश्वास से मुस्कुरा सकें।

  • मुंह का कैंसर

    ज्यादातर लोगों ने कैंसर के बारे में सुना है जो शरीर के कुछ हिस्सों को प्रभावित करते हैं लेकिन यह मुंह, होंठ, सिर और गर्दन में भी प्रकट हो सकता है।

    मुंह के जबड़े में कट कट की आवाज क्यों आती है?

    इस समस्या का सबसे बड़ा कारण टेम्पोरोमैंडिबुलर जॉइंट डिसऑर्डर (टीएमडी) है। जब ये जोड़ ठीक तरह से काम नहीं करते तो जॉ पॉपिंग की समस्या होने लगती है। समय पर इसका इलाज बेहद जरूरी है।

    खाना खाते समय मेरा जबड़ा दर्द क्यों कर रहा है?

    चबाने और खाने में कठिनाई आमतौर पर जबड़े के दर्द से जुड़ी होती है क्योंकि दर्द के कारण टेम्पोरोमैंडिबुलर जोड़ को चबाने और खाने के लिए समर्थित नहीं होता है। जॉ लॉकिंग जबड़े के दर्द का सबसे गंभीर मामला है जिसमें जबड़े की हड्डी आर्टिकुलर डिस्क में फंस जाती है।

    जबड़े की बीमारी को क्या कहते हैं?

    टेम्पोरोमैंडिबुलर जॉइंट डिसऑर्डर (temporomandibular joint disorders (TJDs) वे समस्याएं हैं जो नीचे के जबड़े और स्कल के बेस के बीच के जोड़ को प्रभावित करती हैं। TJD आमतौर पर गम्भीर समस्या नहीं है लेकिन इसके लक्षण आपके जीवन पर विशेष प्रभाव डाल सकते हैं

    गले और जबड़े में दर्द क्यों होता है?

    गले-जबड़े में दर्द: गले और जबड़े में दर्द होना भी हार्ट अटैक का एक लक्षण हो सकता है। सीने में दबाव बनने पर इसका असर गले और जबड़ों में दर्द के रूप में दिखता है। ऐसा होने पर जल्द से जल्द डॉक्टरी सलाह जरूर लें, ताकि समय रहते बचाव किया जा सके। चक्कर आना: एक्सपर्ट कहते हैं, चक्कर आना भी हार्ट अटैक का इशारा है।