वृश्चिक राशि के लोग प्यार में कैसे होते हैं? - vrshchik raashi ke log pyaar mein kaise hote hain?

वृश्चिक राशि के अंतर्गत जन्में लोग दूसरों पर अधिकार भावना रखने वाले होते हैं। ये अपने पार्टनर को सबसे अच्छे तरीके से समझते हैं, उन्हें उनकी मजबूती और कमजोरी दोनों के बारे में भली प्रकार से ज्ञान होता है। ये भावनात्मक रूप से बहुत मजबूत होते हैं, फिर चाहे वो प्रेम हो या ईर्ष्या। वृश्चिक राशि के जातक दूसरों पर अपना नियंत्रण रखना चाहते हैं। विलासिता के बिना इनका जीवन अधूरा है। जिस व्यक्ति से ये प्रेम करते हैं या जिसके साथ विवाह करना चाहते हैं उसे हासिल करने के लिए ये हर संभव प्रयत्न करते हैं। एक बार अगर ये प्रेम में पड़ जाएं तो आसानी से हार नहीं मानते। प्रेम में ये गंभीर भी होते हैं और बहुत मजाकिया भी.. ये सब इनके मूड पर निर्भर करता है। इनके लिए किसी को भूलना या मांफ करना बिल्कुल भी आसान नहीं है। अगर ये बहस पर आ जाएं तो अपने पार्टनर को रुलाकर छोड़ते हैं। एक बार अगर संबंध तोड़ने की पहल कर ली तो वापस मुड़कर नहीं देखते।

वृश्चिक राशि वाले माता-पिता के रूप में

वृश्चिक राशि के अभिभावक नियम-कानून के बहुत पक्के होते हैं, उन्हें अच्छे से पता होता कि किस तरह अपने बच्चे की परवरिश करनी है। अपनी संतान का ज्ञान बढ़ाने की ये बहुत कोशिश करते हैं।

वृश्चिक राशि वाले बच्चे

वृश्चिक राशि के अंतर्गत जन्में बच्चे बहुत कोमल, चुपचाप रहने वाले और गंभीर प्रवृत्ति के होते हैं। ये बहुत ज्यादा शरारती भी हो जाते हैं और अन्य बच्चों की तुलना में ये ज्यादा बुद्धिमान भी होते हैं।

वृश्चिक के साथ संबंध रखने वाले विविध राशि

वृश्चिक और मेष का रिश्ता

दोनों ही राशि के जातक स्वार्थी होते हैं और चाहते हैं कि उनका ही निर्णय माना जाए। इनका अहम एक दूसरे के सामने नहीं टुकता, मेष राशि के जातक दमन करने वाले होते हैं और वृश्चिक राशि के जातक चाहते हैं कि रिमोट उन्हीं के हाथ में रहे। ये जोड़ी या तो बिल्कुल नहीं चलती या बहुत सफल हो जाती है।

वृश्चिक और वृषभ का रिश्ता

जहां तक शारीरिक संबंधों की बात है तो वृषभ राशि के जातकों के अंदर ये खूबी होती है कि वे वृश्चिक राशि के साथी को संतुष्ट कर सकें। लेकिन मानसिक तौर पर संतुष्ट करना उनके लिए कोई मायने नहीं रखता। वृश्चिक राशि के जातक धन बेकार में गंवा देते हैं, वहीं वृषभ राशि के जातकों को खाना-पीना और भौतिक चीजों पर खर्च करना पसंद होता है। ये दोनों एक दूसरे को समझकर चलें तो ये संबंध स्थिर रहता है।

वृश्चिक और मिथुन का रिश्ता

मिथुन राशि के जातक बहुत जिंदादिल होते हैं, वहीं वृश्चिक राशि के जातक बहुत गंभीर स्वभाव के माने जाते हैं। मिथुन राशि के जातक किसी भी रूप में अपना स्वभाव बदलना नहीं चाहते। वृश्चिक राशि के जातक अपने साथी को अपने अधीन रखना चाहते हैं वहीं मिथुन राशि के जातकों को स्वतंट्रता से बहुत प्रेम होता है। ये जोड़ी कुछ खास जम नहीं पाती।

वृश्चिक और कर्क का रिश्ता

कर्क राशि के जातक हर समय अपने साथी को अपने साथ रखना चाहते हैं, ये बात वृश्चिक राशि के साथी को बिल्कुल नहीं भाती। दोनों एक दूसरे के लिए पूरी तरह समर्पित होते हैं लेकिन जब तक भावनात्मक तौर से पारस्परिक समझ विकसित नहीं करेंगे, तब तक इनका साथ रहना मुश्किल ही माना जाएगा।

वृश्चिक और सिंह का रिश्ता

इस रिश्ते में सिंह राशि का जातक ही शोषक की भूमिका निभाता है। एक राजा की तरह जीवन जीने वाले सिंह राशि के जातकों का अत्याधिक खर्चीला स्वभाव वृश्चिक राशि के जातकों को बिल्कुल नहीं भाता। यही इन दोनों के बीच झगड़े की वजह बन जाती है। या तो इनकी जोड़ी का नाम अत्याधिक सफल जोड़ियों में शुमार होता है या फिर ये पूरी तरह असफल साबित होते हैं।

वृश्चिक और कन्या का रिश्ता

There is marvelous meeting of minds and a fine mixing of personalities of these two Sun Signs. Virgo faces problem to understand the fuss and botheration created by the ruling Scorpio. Both of them give priority to financial security and family. Both are loyal and complement each other well. This relationship is much more intense than what it seems.

वृश्चिक और तुला का रिश्ता

Libra enjoys the company of interesting people. He is a flirt and wants a partner to enhance his own image. Scorpio is sensitive and takes love seriously. Librans are very good at smoothing over disputes in a relationship. Libra's shallowness may frustrate emotional Scorpio. The relationship is not permanent but can work only with their dedicated efforts.

वृश्चिक और वृश्चिक का रिश्ता

एक जल तत्व ही दूसरे जल तत्व की अपेक्षाओं को समझ सकता है। ये एक दूसरे को लेकर सुरक्षात्मक रवैया अपनाते हैं, इनका संबंध गर्माहट भरा होता है जिसमें दोनों लोग एक दूसरे का ध्यान रखते हैं। लेकिन अगर ये दोनों एक दूसरे पर विश्वास ना रखें तो परेशानियां आ सकती हैं।

वृश्चिक और धनु का रिश्ता

धनु राशि के लोगों में धैर्य की बहुत कमी होती है, जबकि वृश्चिक राशि के जातक अपने साथी को अधीन रखकर ही संतुष्ट होते हैं। हो सकता है वृश्चिक राशि के जातक बहुत गंभीर और भावुक हों लेकिन उनका धनु राशि का साथी बिल्कुल भी संजीदगी ना रखे। इस संबंध या इस जोड़ी का एकसाथ कोई भविष्य नहीं हो सकता।

वृश्चिक और मकर का रिश्ता

भूमि और जल, ये दोनों तत्व मिलकर एक भावुक संबंध की नींव गढ़ते हैं। दोनों ही महत्वकांक्षी और दृढ़ निश्चयी हैं। हालांकि वृश्चिक राशि के साथी के भीतर ईर्ष्या घर जाती है लेकिन इस वजह से मकर राशी का साथी खुद को सुरक्षित महसूस कर सकता है। अगर दोनों राशियों के साथी संतुलन बनाकर चलें तो ये एक अच्छी जोड़ी मानी जा सकती है।

वृश्चिक और कुंभ का रिश्ता

वृश्चिक राशि के जातक प्रेम के मामले में बहुत गंभीर होते हैं वहीं कुंभ राशि के जातक अपने संबंध को लेकर ज्यादा नहीं सोचते। कुंभ राशि का साथी अपनी स्वतंत्रता से प्रेम करता है लेकिन वृश्किक राशि का साथी उसे बांढकर रखना चाहता है। अगर ज्योतिषशास्त्र की रजामंदी के बाद इस रिश्ते को बांधा जाए तो ये सफल हो सकता है।

वृश्चिक और मीन का रिश्ता

इन दो राशियों के लोगों के बीच बहुत गंभीर, सफल संबंध बनते हैं, जिसमें दोनों ही बहुत संतुष्ट रहते हैं। दोनों भावनात्मक तौर पर एक दूसरे को समझते हैं, जो इनके रिश्ते की सफलता की गारंटी बनता है। मीन राशि के जातक अपने साथी को लेकर बहुत समर्पित रहते हैं। इनका संबंध बहुत रोमांटिक साबित होता है।

वृश्चिक राशि से कौन सी राशि प्यार करती है?

वृश्चिक राशि के जातक अपने साथी को अपने अधीन रखना चाहते हैं वहीं मिथुन राशि के जातकों को स्वतंट्रता से बहुत प्रेम होता है। ये जोड़ी कुछ खास जम नहीं पाती। कर्क राशि के जातक हर समय अपने साथी को अपने साथ रखना चाहते हैं, ये बात वृश्चिक राशि के साथी को बिल्कुल नहीं भाती।

वृश्चिक राशि की कमजोरी क्या है?

ये बेशर्मी से अपने एजेंडे को बढ़ावा देते हैं, और अपने आगे की राह सुनिश्चित करते हैं। यह दूसरों के लिए थकाऊ और अहसहनीय हो जाता हैं और खुद वृश्चिक जातक के लिए आत्म विनाशकारी हो सकता है।

वृश्चिक राशि का जीवनसाथी कौन होता है?

वृश्चिक राशि के जातक अपने जीवन साथी से अधिकतम तृप्ति पाने की आकांक्षा रखते हैं। ऐसा होने ये बेचैन हो उठते हैं और वैवाहिक संबंध तोड़ने तक का प्रयास करते हैं। ये अपनी पत्नी से भी एक प्रेमिका की तरह भूमिका निभाने की अपेक्षा रखते हैं। जहां तक यौन संबंधों की बात है ये प्रायः अति तक जाते हैं।

वृश्चिक राशि वालों की शादी कितनी उम्र में होती है?

वृश्चिक (Scorpio): ज्योतिष शास्त्र के मुतबिक वृश्चिक राशि के जातकों का विवाह 24 साल की उम्र में हो जाता है। यदि इस उम्र में विवाह नहीं हुआ तो फिर 26 वर्ष, 28 वर्ष, 29 वर्ष और 30 वर्ष की उम्र में होता है।

संबंधित पोस्ट

Toplist

नवीनतम लेख

टैग