NCERT Solutions for Class 12 Humanities Hindi Chapter 11 महादेवी वर्मा भक्तिन are provided here with simple step-by-step explanations. These solutions for महादेवी वर्मा भक्तिन are extremely popular among Class 12 Humanities students for Hindi महादेवी वर्मा भक्तिन Solutions come handy for quickly completing your homework and preparing for exams. All questions and answers from the NCERT Book of Class 12 Humanities Hindi Chapter 11 are provided here for you for free. You will also love the ad-free experience on Meritnation’s NCERT Solutions. All NCERT Solutions for class Class 12 Humanities Hindi are prepared by experts and are 100% accurate. Show Page No 81:Question 1:भक्तिन अपना वास्तविक नाम लोगों से क्यों छुपाती थी? भक्तिन को यह नाम किसने और क्यों दिया होगा? Answer:इसके पीछे भक्तिन की रूढ़ीवादी सोच है। भक्तिन का असली नाम लक्ष्मी है। लक्ष्मी धन की देवी को माना जाता है। विडंबना देखिए कि लक्ष्मी यानी की भक्तिन के जीवन में धन कहीं नहीं था। अतः उसे अपना नाम विरोधाभास प्रतीत होता है। लक्ष्मी नाम होने के बाद भी वह कंगाल है। लोगों द्वारा इस नाम को बुलाना उसे स्वयं का उपहास लगता है। अतः वह अपने असली नाम को छुपाना चाहती है। जब भक्तिन से लेखिका ने उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम तो बताया मगर साथ में लेखिका से निवेदन किया कि उसे उसके वास्तविक नाम से पुकारा नहीं जाए। लेखिका ने उसकी बात मान ली। भक्तिन ने गले में कंठी माला पहन रखी थी। उसकी संन्यासी जैसी छवि देखकर लेखिका ने उसको भक्तिन नाम दे दिया। भक्तिन को अपना यह नाम बहुत पसंद आया। Page No 81:Question 2:दो कन्या-रत्न पैदा करने पर भक्ति पुत्र-महिमा में अँधी अपनी जिठानियों द्वारा घृणा व उपेक्षा का शिकार बनी। ऐसी घटनाओं से ही अकसर यह धारणा चली है कि स्त्री ही स्त्री की दुश्मन होती है। क्या इससे आप सहमत हैं? Answer:बिलकुल हम इस बात से सहमत है। इस समाज में एक स्त्री पुरुष के स्थान पर एक दूसरी स्त्री द्वारा किए गए शोषण का शिकार अधिक होती है। एक स्त्री को उसके पति द्वारा कम उसकी सास द्वारा अधिक प्रताड़ित किया जाता है। यह प्रताड़ना कभी पुत्र न होने पर, दहेज़ न लाने पर, गरीब घर की होने पर, सुंदर न होने, अच्छे से काम ने करने इत्यादि बातों पर होती है। स्वयं एक बेटी अपने घर में अपनी माँ का संपूर्ण प्यार इसलिए नहीं पा पाती है क्योंकि वह बेटी होती है। भारतीय समाज में स्त्रियों की दूर्दशा के लिए दूसरी स्त्री पूर्ण रूप से ज़िम्मेदार है। Page No 81:Question 3:भक्तिन की बेटी पर पंचायात द्वारा ज़बरन पति थोपा जाना दुर्घटना भर नहीं, बल्कि विवाह के संदर्भ में स्त्री के मानवाधिकार (विवाह करें या न करें अथवा किससे करें) इसकी स्वतंत्रता को कुचले रहने की सदियों से चली आ रही सामाजिक परंपरा का प्रतीक है। कैसे? Answer:भक्तिन की बेटी विवाह नहीं करना चाहती थी। यही कारण है कि जब उसके ताऊओं द्वारा रिश्ता लाया गया, तो उसने साफ इनकार कर दिया। उन्हें यह इनकार पसंद नहीं आया और उन्होंने उस लड़की के खिलाफ षडयंत्र रचा। लड़के ने घर में लड़की को अकेला पाकर अंदर से दरवाज़ा बंद कर दिया। जब हल्ला हुआ, तो इस फैसले के लिए पंचायत बुलायी गई। पंचायत यह देख चुकी थी कि लड़की ने उस लड़के के मुख पर अपनी इनकार की मुहर पहले से दे दी है। इसके बाद भी उसकी नहीं सुनी गई। उसका विवाह उसकी इच्छा के विरुद्ध करने का निर्णय पंचायत ने दे डाला। यह कहाँ का न्याय है। जब पंचायत ने बेकसूर लड़की को एक निकम्मे लड़के के साथ इसलिए शादी करने के लिए विवश किया क्योंकि वह उसके कमरे में घुस बैठा था। यह एक लड़की के अधिकारों का हनन ही तो है। लड़की की इच्छा के बिना उसका विवाह करने का निर्णय देने का अधिकार पंचायत को किसी ने नहीं दिया है। एक लड़की को पूर्ण अधिकार है कि वह किससे विवाह करे और किससे विवाह करने के लिए मना कर दे। यदि हम न्याय के अधिकारी कहलाते हैं, तो हमारा यह कर्तव्य बनाता है कि हम सही न्याय करें। इसके साथ ही दूसरों के अधिकारों की रक्षा बिना किसी जाति, लिंग तथा धार्मिक भेदभाव को दूर रखकर करें। Page No 81:Question 4:भक्तिन अच्छी है, यह कहना कठिन होगा, क्योंकि उसमें दुर्गुणों का अभाव नहीं लेखिका ने ऐसा क्यों कहा होगा? Answer:लेखिका भक्तिन के साथ वर्षों से रह रही थी। वह उसे बहुत अच्छी तरह से जानती थी। उसमें विभिन्न के प्रकार दुर्गुण विद्यमान थे। वे बिना पूछे पैसे उठाकर रख लेती थी। उसे अच्छा खाना बनाना नहीं आता था। वह झूठ बहुत बोलती थी। लेखिका की मुख मुद्रा के अनुसार लोगों के साथ बातचीत करती थी। अर्थात लेखिका को जो पसंद नहीं आता, उससे ढंग से बात नहीं करती थी और जो लेखिका को अच्छा लगता था, उससे ही अच्छी तरह से बात करती थी। अपनी गलत बात को सही करने के हज़ारों तर्क सामने रख देती थी। वह लेखिका की सुविधा नहीं देखती थी, हर बात को वह अपनी सुविधा अनुसार करती थी। यही कारण है लेखिका ने कहा होगा कि भक्तिन अच्छी है, यह कहना कठिन होगा क्योंकि उसमें दुर्गुणों का अभाव नहीं। Page No 81:Question 5:भक्तिन द्वारा शास्त्र के प्रश्न को सुविधा से सुलझा लेने का क्या उदाहरण लेखिका ने दिया है? Answer:लेखिका के अनुसार भक्तिन शास्त्र के प्रश्न को अपनी सुविधा से सुलझा लेती है। उदाहरण के लिए भक्तिन द्वारा यह कहना कि तीरथ गए मुँडाए सिद्ध। लेखिका भक्तिन के इस जवाब में कुछ नहीं कह पाती। लेखिका भक्तिन को मना करती है कि वह अपना सिर नहीं मुँडवाए। भक्तिन को लेखिका की यह बात अच्छी नहीं लगती है। अतः अपने सिर मुँडवाने की बात को सही साबित करने के लिए वह शास्त्र का सहारा लेती है। लेखिका जब अपनी जिज्ञासा जानने के लिए उससे पूछती है कि क्या लिखा है, तो वह यह बात कह देती है कि तीरथ गए मुँडाए सिद्ध। लेखिका उसकी इस बात का विरोध नहीं कर पाती। लेखिका भी इस विषय में असमंजस की स्थिति में पड़ जाती है। अतः इस आधार पर कहा जा सकता है कि भक्ति द्वारा शास्त्र के प्रश्न को सुविधा से सुलझा लेती है। Page No 81:Question 6:भक्तिन के आ जाने से महादेवी अधिक देहाती कैसे हो गईं? Answer:भक्तिन के प्रभाव में आकर लेखिका देहाती हो गई थीं। दोनों एक साथ बहुत समय तक रहीं लेकिन भक्तिन लेखिका के प्रभाव में न आ सकी। यह अवश्य हुआ कि लेखिका को भक्तिन के प्रभाव में आना पड़ा। देहाती खाने की अनेक प्रकार की विशेषताएँ बता-बताकर देहाती खाने का आदी बना दिया। लेखिका की वह शहरी भाषा नहीं सीख पायी लेकिन लेखिका उसकी देहाती भाषा सीख गई थी। लेखिका ने उसके अनुसार जीना सीख लिया था। Page No 81:Question 1:आलो आँधारि की नायिका और लेखिका बेबी हालदार और भक्तिन के व्यक्तित्व में आप क्या समानता देखते हैं? Answer:इन दोनों में बहुत प्रकार की समानताएँ विद्यमान थीं। वे इस प्रकार हैं- (क) दोनों ही शिक्षा के मामले में कमज़ोर थी। भक्तिन अशिक्षित थी तथा बेबी हालदार ने सातवीं तक पढ़ाई की थी। (ख) दोनों का जीवन कष्टों से भरा हुआ था। (ग) दोनों को ही सेविका का काम करना पड़ रहा था। (घ) दोनों को ही परिवार की तरफ से सहारा नहीं मिला। उन्हें परिवार से उपेक्षा और तिरस्कार प्राप्त हुआ। Page No 82:Question 2:भक्तिन की बेटी के मामले में जिस तरह का फ़ैसला पंचायत ने सुनाया, वह आज भी कोई हैरतअंगेज़ बात नहीं है। अखबारों या टी.वी. समाचारों में आनेवाली किसी ऐसी ही घटना को भक्तिन के उस प्रसंग के साथ रखकर उस पर चर्चा करें। Answer:भारत गाँवों का देश है। यहाँ प्राचीनकाल से पंचायती राज रहा है। यहाँ पर पंचायत न्यायाधीश के समान कार्य करती है। छोटे-मोटे मामले पंचायत में हल कर लिए जाते हैं। पंचों का स्थान परमेश्वर के समान माना जाता है। लेकिन आज यह स्थिति नहीं है। पंचों का फैसला अजीब और रूढ़िवादी सोच से ओत-प्रोत होता है। ऐसा ही फैसला भक्तिन की बेटी के मामले में पंचायत का होता है। वह उसकी बेगुनाह बेटी को उस व्यक्ति से विवाह करने के लिए मज़बूर कर देती है, जो एक षड्यंत्र के तहत उसके कमरे में आया था। ऐसा ही फैसला आज भी सुनाई देता है। अभी पिछले दिनों पंचायत की इस प्रकार के फैसले देखने को मिले। जिसे सुनकर और पढ़कर समझ नहीं आता कि यह फैसला था या न्याय व्यवस्था के साथ मज़ाक- (क) खाप पंचायत ने एक लड़की के साथ दुर्व्यवहार करने वाले युवकों को मात्र पंचायत के समाने sorry शब्द बुलवाकर छोड़ दिया। (ख) ऐसे ही एक मामले में खाप पंचायत ने लड़के को 20 हज़ार रुपए का मामूली जुर्माना लगाकर छोड़ दिया। (ग) एक मामले में वर पक्ष ने
जब मंगनी के बाद विवाह करने से मना कर दिया, तो पंचायत ने सज़ा के तौर पर 75 पैसे का जुर्माना लगाया। (घ) ऐसे ही यू.पी. के गाँव की पंचायत ने एक बच्ची के साथ हुए गैंगरेप के आरोपियों को 5 जूते की सज़ा मारकर छोड़ दिया। (ङ) एक ऊँची जात की लड़की एक निचली जाति के लड़के के साथ भाग गई। इस पर फैसला सुनाते हुए पंचायत ने उस लड़के की दोनों बहनों को गाँव भर में नंगा घुमाने की सज़ा सुनाई। यह कैसी पंचायत है, जिसने न्याय का ऐसा मज़ाक बनाया हुआ है, जिसे देखकर हम शर्मसार हो जाते हैं। Page No 82:Question 3:पाँच वर्ष की वय में ब्याही जानेवाली लड़कियाँ में सिर्फ़ भक्तिन नहीं है, बल्कि आज भी हज़ारों अभागिनियाँ हैं। बाल-विवाह और उम्र के अनमेलपन वाले विवाह की अपने आस-पास हो रही घटनाओं पर दोस्तों के साथ परिचर्चा करें। Answer:भारत जैसे देश में यह आम बात है। सरकार की तरफ से बहुत प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता है। भारत जैसे देश में लड़कियों को बोझ समझा जाता है। यहाँ पर बेटी होने का अर्थ है, दहेज की बड़ी रकम और लड़कों वालों के आगे हाथ बाँधकर खड़े रहना। अतः लोग बेटी चाहते ही नहीं है और यदि हो जाती है, तो उसे जानबुझकर छोटी उम्र में ब्याह कर पल्ला झाड़ लिया जाता है। मैं दिल्ली की निवासी हूँ और आर. के. पुरम. में रहती हूँ। प्रायः मैं जब मोती बाग की रेड-लाइट से होकर गुजरती हूँ, तो मुझे वहाँ एक लड़की दिखाई देती है। वह बहुत प्यारी थी। राजस्थानी भाषा में फूल बेचने के लिए मेरी कार के पास आ जाया करती थी। बात करने पर पता चला कि वह राजस्थान के एक गाँव से अपने पति के साथ यहाँ आई है। उसकी आयु मात्र 14 साल की एक थी। उसका विवाह तब करवा दिया गया था, जब 6 महीने की थी। उनके यहाँ सामूहिक विवाह होता है। जिसमें सभी माता-पिता बिना अधिक खर्चा किए विवाह कर दिया करते हैं। फिर एक वर्ष बाद मेरा वहाँ से जाना हुआ। मैं यह देखकर हैरान रह गई कि उसकी गोद में दो महीने का बच्चा था। उसकी दशा देखकर में दंग रह गई। वह बहुत कमज़ोर हो चुकी थी। एक 14 साल की बच्ची अब स्वयं एक बच्चे की माँ थी। यदि इस प्रकार की घटना अब भी होती है, तो आप सोचिए भारत का भविष्य कैसा होगा? Page No 82:Question 4:महादेवी जी इस पाठ में हिरनी सोना, कुत्ता बसंत, बिल्ली गोधूलि आदि के माध्यम से पशु- पक्षी को मानवीय संवेदना से उकेरने वाली लेखिका के रूप में उभरती हैं। उन्होंने अपने घर में और भी कई पशु-पक्षी पाल रखे थे तथा उन पर रेखाचित्र भी लिखे हैं। शिक्षक की सहायता से उन्हें ढूँढकर पढ़ें। जो मेरा परिवार नाम से प्रकाशित है। Answer:सोना सोना
की आज अचानक स्मृति हो आने का कारण है। मेरे परिचित स्वर्गीय डाक्टर धीरेन्द्र नाथ वसु की पौत्री सस्मिता ने लिखा है : (नोटः यह मेरा परिवार नामक पुस्तक से ली गई है। इसकी लेखिका महादेवी वर्मा हैं।) Page No 82:Question 1:नीचे दिए गए विशिष्ट भाषा-प्रयोगों के उदाहरणों को ध्यान से पढ़िए और इनकी अर्थ- छवि स्पष्ट कीजिए- (क) पहली कन्या के दो संस्करण और कर डाले (ख) खोटे सिक्कों की टकसाल जैसी पत्नी (ग) अस्पष्ट पुनरावृत्तियाँ और स्पष्ट सहानुभूतिपूर्ण Answer:(क) पहली कन्या के जैसे दिखने वाली और दो कन्याओं का जन्म हुआ। लेखिका ने ऐसा इसलिए लिखा है क्योंकि किसी कहानी का पहला
संस्करण निकलने के बाद उसके अन्य संस्करण निकाले जाते हैं। वह होते ठीक पहले के समान हैं। ऐसे ही भक्तिन की पहली कन्या के समान अन्य दो कन्याओं का जन्म हुआ। (ख) ऐसी पत्नी जो ससुराल की नज़रों में खोटे सिक्के की टकसाल के समान थी। यहाँ पर खोटे सिक्के कन्याओं को बताया गया है। भक्तिन ने बेटे को जन्म नहीं दे पायी थी। अतः वह खोटे सिक्के की टकसाल के समान थी। यदि वह बेटों को जन्म दे पाती, तो वह कभी खोटे सिक्के वाली टकसाल नहीं कही जाती। बेटी पैदा करना उसका सबसे बड़ा अवगुण था। (ग) ऐसी बातें जो बार-बार सुनाई दी जा रही थीं लेकिन वे इतने धीरे बोली जा रही थीं कि साफ़ तौर पर पता नहीं चल रहा था कि बात किस विषय में है। इसके साथ ही जो लोग धीरे-धीरे बोल रहे थे उनकी बातें सुनने में न आए लेकिन उनके चेहरे पर एक सहानुभूति साफ़ रूप से देखी जा सकती थी। मानो कह रहे हों कि हम इस दुख की घड़ी में तुम्हारे हैं। Page No 82:Question 2:'बहनोई' शब्द 'बहन (स्त्री.)+ओई' से बना है। इस शब्द में हिंदी भाषा की एक अनन्य विशेषता प्रकट हुई है। पुंलिंग शब्दों में कुछ स्त्री-प्रत्यय जोड़ने से स्त्रीलिंग शब्द बनाने की एक समान प्रकिया कई भाषाओं में दिखती है, पर स्त्रीलिंग शब्द में कुछ पुं. प्रत्यय जोड़कर पुंलिंग शब्द बनाने की घटना प्रायः अन्य भाषाओं में दिखलाई नहीं पड़ती है। यहाँ पुं. प्रत्यय 'ओई' हिंदी की अपनी विशेषता है। ऐसे कुछ और शब्द उनमें लगे पुं. प्रत्ययों की हिंदी तथा और भाषाओं में खोज करें। Answer:ये ऐसे शब्द हैं, जिनमें एय प्रत्यय लगाकर पुल्लिंग शब्दों का निर्माण हुआ। (क) 'राधेय' कर्ण का दूसरा नाम है। कर्ण की पालक माता का नाम राधा था। कर्ण उनके नाम से राधेय कहलाए। राधा+एय = राधेय (ख) गांगेय भीष्म पितामह का दूसरा नाम है। अपनी माता के नाम से वह गांगेय नाम से जाने गए। गंगा+एय = गांगेय (ग) 'कौन्तेय' कर्ण का तीसरा नाम है। कुन्ती का पुत्र होने के कारण वह कौन्तेय भी कहलाए। कुन्ती+एय = कौन्तेय Page No 82:Question 3:पाठ में आए लोकभाषा के इन संवादों को समझ कर इन्हें खड़ी बोली हिंदी में ढाल कर प्रस्तुत कीजिए। (क) ई कउन बड़ी बात आय। रोटी बनाय जानित है, दाल राँघ लेइत है, साग-भाजी छँउक सकित है, आउर बाकी का रहा। (ख) हमारे मालकिन तौ रात-दिन कितबयिन माँ गड़ी रहती हैं। अब हमहूँ पढ़ै लागब तो घर-गिरिस्ती कउन देखी-सुनी। (ग) ऊ बिचारअउ तौ रात-दिन काम माँ जुकी रहती हैं, अउर तुम पचै घमती-फिरती हौ, चलौ तनिक हाथ बटाय लेउ। (घ) तब ऊ कुच्छौ करिहैं-धरिहैं ना-बस गली-गली गाउत-बजाउत फिरिहैं। (ङ) तुम पचै का का बताईययहै पचास बरिस से संग रहित हैं। (च) हम कुकुरी बिलारी न होयँ, हमार मन पुसाई तौ हम दूसरा के जाब नाहिं त तुम्हार पचै की छाती पै होरहा भूँजब और राज करब, समुझे रहौ। Answer:(क) यह कौन-सी बड़ी बात है। रोटी बनाना जानती हूँ, दाल बना लेती हूँ, साग-सब्जी छौंक सकती हूँ, और बाकी क्या रह गया है। (ख) हमारी मालकिन तो रात-दिन किताबों में गड़ी रहती है। अब मैं ही पढ़ने लगी तो घर-गृहस्थी कौन देखेगा-सुनेगा। (ग) वह बेचारी तो रात-दिन काम में लगी रहती हैं, और तुम पीछे-पीछे घुमती-फिरती हो, चलो थोड़ा हाथ बटा दो। (घ) तब वह कुछ करता-धरता नहीं था, बस गली-गली गाता-बजाता फिरता था। (ङ) तुमको क्या-क्या बताऊँ- यह पचास वर्ष से साथ रहती हैं। (च) मैं कुत्तिया-बिल्ली नहीं हूँ, अगर हमारा मन चाहेगा, तो हम दूसरे के पास जाएँगे नहीं तो मैं सबकी छाती पर चने भूनूँगी और राज करूँगी, सब समझ लो। Page No 83:Question 4:भक्तिन पाठ में पहली कन्या के दो संस्कर जैसे प्रयोग लेखिका के
खास भाषाई संस्कार की पहचान कराता है, साथ ही ये प्रयोग कथ्य को संप्रेषणीय बनाने में भी मददगार हैं। वर्तमान हिंदी में भी कुछ अन्य प्रकार की शब्दावली समाहित हुई है। नीचे कुछ वाक्य दिए जा रहे हैं जिससे वक्ता की खास पसंद का पता चलता है। आप वाक्य पढ़कर बताएँ कि इमें किन तीन विशेष प्रकार की शब्दावली का प्रयोग हुआ है? इन शब्दावलियों या इनके अतिरिक्त अन्य किन्हीं विशेष शब्दावलियों का प्रयोग करते हुए आप भी कुछ वाक्य बनाएँ और कक्षा में चर्चा करें कि ऐसे प्रयोग भाषा की समृद्धि में कहाँ तक सहायक है? Answer:–पहले वाक्य में वायरस, सिस्टम तथा हैंग अंग्रेज़ी
भाषा के शब्द हैं। इस प्रकार के शब्द भाषा को रोचक बना देते हैं। बोलने तथा सुनने वाले दोनों को समझ में आता है। अंग्रेज़ी तथा अन्य भाषा के शब्द हिन्दी में रच-बस गए हैं। इनसे भाषा की व्यापकता बढ़ती है। भाषा समृद्ध होती है। हिन्दी में तो ऐसे शब्दों
की भरमार है। यही कारण है कि आज यह विश्व में तीसरे स्थान में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है। कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं।- View NCERT Solutions for all chapters of Class 16 कवि को पृथ्वी स्त्री की तरह क्यों लगता है?Explanation: कवि नरेश सक्सेना ने रचित पृथ्वी कविता के अनुसार कवि को पृथ्वी स्त्री की तरह लगती है, क्योंकि एक स्त्री अपने पूरे जीवनकाल अनेक भूमिकाओं में अनेक केन्द्रों (धूरियों) के चारों तरफ घूमती रहती है।
V कवि को पृथ्वी स्त्री की तरह क्यों लगती है वर्णन करें VI मातृभूमि कविता किसे संबोधित है उसका वर्णन कविता?कविवर सक्सेना ने 'पृथ्वी' शीर्षक कविता में नारी की सहनशीलता और उग्रता को पृथ्वी के माध्यम से रेखांकित एवं विश्लेषित किया है। जिस प्रकार पृथ्वी के सतह और सतह के नीचे जल है, ठीक उसी प्रकार नारी का हृदय करुणा, दया, सहनशीलता, ममता का अथाह सागर है।
Iii पृथ्वी के काँपने का क्या अर्थ है ?`?पृथ्वी के अचानक कांपने या थरथराने को कहते हैं। Solution : भूकंप पृथ्वी की सतह को हिलाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप पृथ्वी के लिथोस्फीयर में ऊर्जा अचानक उत्सर्जित होती है जो भूकंपनीय तरंगें पैदा करती है। पृथ्वी की सतह पर, भूकंप जमीन को हिलाने और विस्थापित करके | या विरुपित करके खुद को प्रकट करते हैं।
पृथ्वी कविता के कवि कौन थे?पृथ्वी गान के रचनाकार भारतीय राजनयिक और कवि अभय कुमार हैं।
|