शमी का पेड़ का पूजा करने से क्या होता है? - shamee ka ped ka pooja karane se kya hota hai?

आइए जानें किस तरह से शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए घर में शमी का पौधा लगाना फायदेमंद हो सकता है और इसकी पूजा के नियम क्या हैं। 

Show

ज्योतिष के अनुसार घर में कई तरह के पौधे लगाना शुभ माना जाता है। जिस प्रकार घर में लगा तुलसी का पौधा घर में सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है उसी प्रकार ऐसे भी कई अन्य पौधे हैं जिन्हें लगाना घर की सुख समृद्धि को बताता है। ऐसे ही पौधों में से एक है शमी का पौधा। शमी का पौधा मुख्य  रूप से शनि देव का पौधा माना जाता है और ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से घर में शनि देव की कृपा दृष्टि बनी रहती है और शनि दोष से मुक्ति मिलती है। यही नहीं इस पौधे को लगाने से भगवान शिव की कृपा दृष्टि भी प्राप्त होती है।

यदि कोई व्यक्ति शनि की बुरी दृष्टि से बचना चाहता है तो उसे मुख्य रूप से अपने घर में शमी का पौधा लगाना चाहिए और नियमित रूप से उस पौधे की सेवा करनी चाहिए। आइए नई दिल्ली के जानेमाने पंडित प्रशांत मिश्रा जी से जानें घर में शमी का पौधा लगाना शुभ क्यों माना जाता है और इसे घर में लगाने से किस तरह शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है। 

सही दिशा में लगाएं शमी का पौधा 

शमी का पेड़ का पूजा करने से क्या होता है? - shamee ka ped ka pooja karane se kya hota hai?

यदि आप घर में शमी का पौधा लगा रही हैं तो आपको इसके लिए सही दिशा का ध्यान जरूर रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि गलत दिशा में रखा गया शमी का पौधा आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। शमी का पौधाशनिवार के दिन लगाना शुभ माना जाता है और इसे आप गमले या मिट्टी कहीं भी लगा सकते हैं। इसके लिए आपको दिशा का ध्यान रखना चाहिए। इसलिए इसे सदैव ऐसी दिशा में लगाएं कि आप जब भी घर से बाहर निकले तो यह आपके दाहिने हाथ की तरफ हो। इस पौधे को आप घर की छत पर भी रख सकती हैं। लेकिन इसे भूलकर भी दक्षिण दिशा में अंधेरी जगह पर न लगाएं। इसे पूर्व दिशा या ईशान कोण में भी लगा सकते हैं। इस पौधे को घर में सही दिशा में लगाने से सुख समृद्धि और धन धान्य आता है और इस पौधे में नियमित रूप से जल देने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। 

इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: घर में आने वाली परेशानियों का संकेत दे सकता है तुलसी का पौधा, जानें कैसे

शमी के पौधे का धार्मिक महत्व

पुराणों के अनुसार प्रभु श्रीराम ने लंका पर आक्रमण करने से पहले इस खास पौधे की पूजा की थी। यही नहीं महाभारत काल में पांडवों ने अज्ञातवास के वक्त अस्त्र-शस्त्र भी इसी वृक्ष पर छुपाए थे। इसलिए इस पौधे को अन्य पौधों की तुलना में ज्यादा शक्तिशाली माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को सूखने से बचाना चाहिए जिससे घर की सुख समृद्धि बनी रहे। 

इस तरह करें शमी के पौधे की पूजा 

शमी का पेड़ का पूजा करने से क्या होता है? - shamee ka ped ka pooja karane se kya hota hai?

  • यदि आप घर में शमी का पौधा रखती हैं तो हमेशा ध्यान में रखें कि इस पौधे को शनिवार के दिन या विजयदशमी के दिन घर पर लगाएं। 
  • यह पौधा शनिदेव का पौधा माना जाता है इसलिए घर में लगे हुए शमी के पौधे के नीचे हर शनिवार को दीपक जलाएं। 
  • शमी के पौधे में नियमित रूप से जल अर्पित करें और मंगलकामना करें। 
  • भगवान् शिव पर शमी के वृक्ष का एक पत्ता नियमित रूप से जरूर चढ़ाएं।
  • शमी के पौधे को बिना नहाए हुए स्पर्श न करें और रात के समय इसके स्पर्श से बचें।  
  • यदि आप शुभ काम के लिए अच्छे काम के लिए घर से जाने से पहले इस पौधे का दर्शन जरूर करें। 
  • इस पौधे की नियमित पूजा करें जिससे हर तरह की पीड़ा का नाश होता है। 

इस प्रकार घर में शमी का पौधा लगाना पूरी तरह से लाभदायक होता है और ये घर में सुख समृद्धि लाने के साथ शनिदेव की कृपा पाने में भी मदद करता है। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit: wallpapercave.com  and pinterest 

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

शमी का पेड़ का पूजा करने से क्या होता है? - shamee ka ped ka pooja karane se kya hota hai?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

Shami Plant Significance: धार्मिक रूप से शमी के वृक्ष का बहुत महत्व है. जिस व्यक्ति पर शनि का दुष्प्रभाव चल रहा हो उसे अपने घर में शमी का वृक्ष लगाना चाहिए. आइए जानते हैं शमी वृक्ष के महत्व और प्रभाव के बारे में..

Shami plant Significance: कहते हैं कि हर एक पौधा का अपना ही खास महत्व होता है. हर एक पौधा अपने अंदर एक विशेष गुण रखता है. कुछ पौधे सुंदरता को बढ़ाते हैं तो कुछ रंग, सुगंध, फल और फूल अलग-अलग रूपों को पेश करते हैं. लेकिन कुछ पौधे पूजा अर्चना के लिए भी खास होते हैं. इन्हीं में से एक है शमी का वृक्ष (Shami plant).

शनि से सम्बन्ध रखने वाले इस पौधे का नाम शमी है. जीवन की तमाम पीड़ा और परेशानियों को दूर करने का काम शमी का पौधा करता है. इस पौधे की हर रोज पूजा अर्चना करना बेहद शुभ माना जाता है.

क्या है शमी के पौधे का धार्मिक महत्व

पुराणों की मानें को प्रभु श्रीराम ने लंका पर आक्रमण के करने से पहले इस खास पौधे की पूजा की थी. इतना ही नहीं पांडवों ने अज्ञातवास के वक्त अस्त्र-शस्त्र भी इसी वृक्ष पर छुपाए थे. इसीलिए इस पौधे को सबसे ज्यादा शक्तिशाली भी माना जाता है.

कब और कहां करें शमी की स्थापना

– शमी का पौधा घर में लगाना बेहद शुभ है, लेकिन विजयादशमी को लगाना सबसे उत्तम होता है. – अगर आप शनिवार के दिन भी इस खास पौधे को लगाते हैं तो भी अच्छा होता है. – इस शुभ पौधे को घर में गमले में या भूमि पर मुख्य द्वार के निकट लगाना अच्छा माना जाता है. – अगर आपके घर में ये पौधा है तो कोशिश करें ये कभी भी सूख ना पाए.

कैसे करें इस पौधे की पूजा

– घर में लगाएं हुए शमी के पौधे के नीचे हर शनिवार को दीपक जलाएं. -शिव भगवान पर शमी का एक पत्ता रोज चढ़ाना बेहद शुभ होता है. -शमी के पौधे पर हर रोज नहाने के बाद जल चढ़ाना चाहिए -पूजा पाठ में भी इस पौधे के पत्तों का खास महत्व होता है -कहते हैं कि किसी अच्छे काम के लिए घर से जाने से पहले इस पौधे का दर्शन करके ही निकलना चाहिए. – इस पौधे की रोज पूजा करने से हर प्रकार की पीड़ा का नाश होता है. – इस पौधे की पूजा करने से हर एक परेशानी दूर होती है और धन धान की बढोत्तरी होती है. – अगर शनि के कारण स्वास्थ्य या दुर्घटना की समस्या है, तो शमी की लकड़ी को काले धागे में लपेट कर धारण करें.

यह भी पढ़ें-Karwa Chauth 2021 : इन तीन स्थितियों में महिलाओं को नहीं रखना चाहिए निर्जल व्रत

Ahoi Ashtami 2021: किस दिन रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, जानें व्रत विधि, महत्व और शुभ मुहूर्त

शमी के पेड़ में दीपक जलाने से क्या होता है?

अगर शनि की साढ़े साती या ढैया हो तो हर शनिवार को रात के समय शमी के पेड़ के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस पेड़ को लगाने हेतु शनिवार का दिन सबसे अच्छा माना जाता है।

शमी के वृक्ष पर कौन से देवता का वास होता है?

शमी का पेड़ कहते हैं कि शमी के पेड़ पर शनिदेव का वास होता है. ऐसे में शनिवार के दिन शमी के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है.

शमी के पत्ते चढ़ाने से क्या होता है?

घर में शमी का वृक्ष लगाने से शनि के सभी दोषों से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही शमी के पत्ते शिवलिंग पर चढ़ाने से सौभाग्य की कामना पूरी हो सकती है। - रोज सुबह शिव मंदिर जाएं और तांबे के लोटे में गंगाजल या पवित्र जल में गंगाजल, चावल, सफेद चंदन मिलाकर शिवलिंग पर ऊँ नम: शिवाय मंत्र बोलते हुए अर्पित करें।

शमी के पौधे की पूजा कब की जाती है?

कब लगाना शुभ होता है शमी का पौधा वैसे इसे विजयदशमी के दिन लगाना सबसे उत्‍तम माना जाता है।