सरिया कितने फिट की होती है? - sariya kitane phit kee hotee hai?

लोहे का सरिया या लोहे की छड़ का इस्तेमाल लोग घरो की छत, कॉलम, बीम बनाने के लिए करते है। इनका इस्तेमाल घर के ढांचे को मजबूत बनाने के लिए किया जाता है। आजकल मार्किट में बहुत तरह के सरिये(Sariya) आने लगे है। अलग हर तरह के सरिये की अलग मजबूती और अलग खासियत है।

आपको क्या लगता है, क्या जितनी भी बड़ी बड़ी कंपनी है, वो हमेशा सही और अच्छा सरिया ही बनाते है, तो ये आपकी ग़लतफहमी है। भास्कर न्यूज़ की ये रिपोर्ट आप पढ़ सकते है:- 26 में से 18 ब्रांड के सरिया मजबूती के टेस्ट में हो चुके फेल

तो चलिए अब पूरी पोस्ट को ध्यान से पढियेगा, और अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगे तो आप शेयर करना मत भूलना।

आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है, हम आज आपको सरिये से जुडी सारी जानकारी बताने जा रहे है। जिससे आपको अपने काम के लिए सरिया चुनने में आसानी होगी।

सरिया दो तरीके से बनाया जाता है।

  • लोह अयस्क से बिलेट बना के (सबसे बढ़िया क्वालिटी)
  • कबाड़े का लोहा पिघला के (इसमें दो तरह की क्वालिटी होती है – अच्छी और गन्दी )

लोहा को तीन तरह के हिस्सों में बनता जा सकता है।

  • जिसमे लोहे की शुद्धता 65% से ज्यादा होती है उसे बढ़िया क्वालिटी (High Qualtiy) का सरिया कहा जाता है।
  • जिसमे लोहे की शुद्धता 62-65% के बीच होती है उसे सामान्य क्वालिटी (Medium Quality) का सरिया कहा जाता है।
  • जिसमे लोहे की शुद्धता 62% – से नीचे होता है उसे हल्की क्वालिटी (Low Quality) का सरिया कहा जाता है।

चलिए थोड़ा इससे भी समझते है क्योकि इसे समझना भी जरुरी है।

कबाड़ से भी बन रहा सरिया – सरिया की लागत को कम करने और ज्यादा फायदा कमाने के लिए ऐसा किया जाता है। वैसे तो मकान की मजबूती के लिए आपको अच्छी कंपनी का सरिया ही खरीदना चाहिए। क्योकि अच्छी कंपनी के पास प्लांटेशन और सरिया बनाने की नई तकनीक होती है। घटिया किस्म की सरिया कबाड़े से बनाया जाता है। इसमें लागत को कम करने और ज्यादा फायदा कमाने के लिए कई तरह की दूसरी चीजे मिला दी जाती है, जिससे लगत तो कम हो जाती है मगर सरिया कमजोर हो जाता है, और आपके मकान के लिए टिकाऊ नहीं होता है।

Khati Dehati नाम के इस यूटूबर ने ये वीडियो बनायीं है आप भी इसे देखे – जाने आखिर सरिया कैसे बनता है।

जब वो अपना घटिया सरिया बेच नहीं पाते तो, बड़ी बड़ी कंपनियों की मोहर लगा देते है, और ऐसे में लालची दुकानदार भी उनका साथ देते है, जिससे जनता पीस जाती है।

हमेशा याद रखिये और सबको बताइये भी – सीमेंट और सरिये को खरीदने में हुई गलती का भुगतान बहुत बड़ा होता है।

सरिया खरीदने का तरीका

Page Contents

  • सरिया खरीदने का तरीका
  • खराब सरिया बनाने वाली कंपनी की शिकायत कहां करें?
  • TMT सरिये और उनके प्रकार
    • TMT और TMX में क्या फर्क होता है ?
    • Fe 415 TNT सरिया
    • Fe 500 TMT सरिया
    • Fe 550 TMT सरिया
    • Fe 600 TMT सरिया
  • सरिये से जुड़े कुछ सवालो के जवाब
    • कितनी तरह के TMT सरिये होते है ?
    • सरिये का वजन कितना होता है ?
    • सरियो के बण्डल में कितने पीस आते है ?
    • सरिये की लम्बाई कितनी होती है ?
    • TMT के अलावा दूसरे सरिये कौन से होते है ?
  • और पढ़े, समझे और पैसे बचाए …

  • सबसे पहले ये पता करे, आपको कितने मोटे (MM) और कितने मात्रा (Quantity) में सरिया की जरुरत है।
  • जरुरत पक्की होने पर, कुछ कंपनी का नाम लिखे (कम से कम तीन कंपनी) जिनका सरिया आप खरीदना चाहते है।
  • फिर तीनो कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर को गूगल(Google) पे ढूंढे और कंपनियों से ही पता करे, की आपके आसपास उनका सरिया किस दुकान पे बिकता है।
  • उनके बताने के बाद आप उस कंपनी से उनका स्टील टेस्ट सर्टिफिकेट (Steel Test Certificate) मांगे उससे आपको ये पता लग जायेगा की उनके सरिये में कितनी ताकत है, डरिये मत वो आपको गलत या फर्जी स्टील टेस्ट सर्टिफिकेट नहीं दे सकते है। अगर उसने ऐसा किया तो आप आसानी से उसकी दुकान तक बंद करा सकते है।
  • अगर आपने ऐसा कर लिया, तो यकीं मानिये आप अच्छा सरिया खरीद लेंगे हम यहाँ किसी कंपनी का नाम नहीं बता सकते क्योकि आपमें से ही कुछ लोग ये कह देंगे की हमने कंपनी से पैसे लिए है उसके प्रचार के लिए।
  • जबकि ऐसा बिलकुल नहीं है, यहाँ हम आपकी मदद करने के लिए है, ना की केवल अपने फायदे के लिए।
  • सरिया खरीदने के बाद रसीद लेना सबसे जरुरी है उसे न भूले।

अगर आपने सरिया पहले ही खरीद लिया है, तो भी कुछ तरीके है पता लगाने के की, आपने असली और अच्छा सरिया खरीदा है, या नकली और घटिया। उन तरीको को जानने के लिए आप कमेंट करे। अगर आप लोगो के कमेंट आएंगे तो हम आपको पक्का बताएंगे। कैसे करे पहचान असली और नकली सरिये की।

खराब सरिया बनाने वाली कंपनी की शिकायत कहां करें?

सबसे पहले पुलिस को बुलाये, और दुकानदार को पकड़वाए, और आप राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन पे 1800114000 फ़ोन कर सकते है, उसके बाद आप कंज्यूमर कोर्ट में केस कर सकते है, केस थोड़े लम्बे तो जरूर चलते है, मगर आपके जीतने के बाद, आपको कंपनी से हर चीज का भुगतान मिलेगा, यहाँ तक की आपके समय का भी।


TMT सरिये और उनके प्रकार

सरिया कितने फिट की होती है? - sariya kitane phit kee hotee hai?
सरिया कितने फिट की होती है? - sariya kitane phit kee hotee hai?
TMT bar

T – Thermo
M – Mechanically
T – Treated

धरती की खुदाई के बाद जो लोहे के अयस्क निकलते है उन्हें ऊंचे तापमान में पिघला के ख़ास तरह की खासियत (लचीलेपन जिनमे से एक है) के लिए बनाया जाता है। कंक्रीट के साथ TMT सरिये बेहतर लचीलेपन और खिचाव के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। TMT सरियो को सीमेंट और कंक्रीट में ज्यादा मजबूती मिलती है।

इसकी खासियत

  • इसमें एक बाहर की सतह कठोर और अंदर से नरम होता है।
  • इसकी कठोर बाहरी सतह पर एक कोटिंग करी जाती है जिसका काम जंग को रोकना होता है, जिसकी वजह से ये जंग को अंदर तक पहुंचने से रोकता है।
  • साथ ही, इसकी बाहरी कठोर सतह सरियो की ताकत बढ़ाने में मदद करती है और इसका अंदरूनी नरम हिस्सा इसके लचीलेपन में मदद करता है।
  • TMT सरिया ज्यादा आग की गर्मी को भी बड़ी ही आसानी से ये झेल लेता है, और बड़ी ही आसानी से 400 से 600 डिग्री तक गर्मी में भी एकदम ठीक रहता है।
  • TMT सरिया के लचीलेपन के कारण घर भूकंप प्रतिरोधी बनाया जा सकता हैं।

TMT और TMX में क्या फर्क होता है ?

ये TMT का बेहतर रूप है, इस काम से जुड़े हुए लोगो का मानना है, की कुछ सालो के बाद, इसका इस्तेमाल ज्यादा हो जायेगा अभी ये महंगा होने की वजह से कम बिकता है, मगर अच्छे और बड़े निर्माण के लिए आज इसी सरिये का इस्तेमाल किया जाता है। TMX का इंग्लिश में पूरा नाम Thermax Power Bars है। यह थर्मेक्स और जर्मन तकनीक का मिश्रण है।

इसकी खासियत :-

  • यह 5000 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान का सामना कर सकता है। इसलिए, यह विशेष रूप से वहां पसंद किया जाता है जहां आग लगने के ज्यादा संभावना होती है।
  • TMX सरिया TMT सरिये से ज्यादा जंग प्रतिरोधी(Anti Corrosion) होता है।
  • TMT सरियो की तुलना में TMX सरिये ज्यादा अच्छे होते है।
    – इनको बहुत ज्यादा मजबूती से जोड़ा(Weldability) जा सकता है।
    – इनके अंदर TMT से ज्यादा ताकत(Strength) होती है।
    – ये TMT से ज्यादा खिचाव(Tensility) सहन कर सकते है।
    – इसके अंदर TMT से ज्यादा सहने(Durability) की योग्यता होती है चाहे आग हो, जंग हो, खिचाव हो।
    – TMT सरिये से ज्यादा लचीला(Ductility) होता है, TMX सरिया में जिससे ये भूकंप के बड़े झटके भी आसानी से झेल सकता है।
  • इतने सारी खासियत को पढ़ के, आप ये न सोचने लगना की TMT कोई हल्का सरिया है। TMX बड़े कामो के लिए इस्तेमाल होता है। अगर आप कुछ बड़ा बना रहे है, और TMT सरिये से भी बढ़िया सरियो की जरुरत आपको पड़ती है तो आप TMX इस्तेमाल कर सकते नहीं तो TMT सरिया सबसे अच्छा है। TMT सरियो को दुनिया भर में इसकी ताकत के लिए ही माना है। TMT सरिये न केवल ताकत प्रदान करते हैं बल्कि यह काफी लचीला भी है। इसीलिए TMT सरिये भूकंप और बाढ़ जैसे हालातों में भी मजबूती से टिके रहते हैं। TMT सरियो में बहुत कम मात्रा में कार्बन होता है, इसलिए इसमें भी जल्दी से जंग नहीं लगता है।

Fe 415 TNT सरिया

Fe 415 TMT को छोटे घर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, 100 गज तक के घर के लिए आप इसका इस्तेमाल बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं, मगर अगर आप 2 मंजिल से ज्यादा बनाना चाहते हैं, तो इसके इस्तेमाल से ज्यादा अच्छा रहेगा कि आप Fe 500 TMT का इस्तेमाल करें। मगर आपको बता दें इसमें भी वह सारी खासियत होती है जो किसी भी TMT सरिये में होती है बस इसके भार उठाने की क्षमता कम होती है। यह मजबूत लचीला रोधी सब होता है। और इसे किसी भी आकार में घुमाया जा सकता है। छोटे घर को बनाने के लिए बिल्कुल सही है।

इसका इस्तेमाल

  • Fe415 का इस्तेमाल रहने वाले घरों और छोटे पैमाने के ढांचे को मजबूत करने के लिए किया जाता है।
  • इस प्रकार के सरियो का इस्तेमाल, उस जगह पे किया जा सकता है, जहाँ भूकम्प की संभावना होती है।

Fe 500 TMT सरिया

Fe500 ग्रेड को आमतौर पर कई तरह के निर्माण में इसे बेहतरीन माना जाता है। Fe500 सरिये से थोड़ा और लचीला बना दे तो हमें Fe 500D मिलता है, TMT सरिये में D का मतलब लचीलापन(Ductility) हैं, सबसे ज्यादा इस्तेमाल में किया जाने वाला सरिया Fe 500 ही है, क्योंकि इसका इस्तेमाल काफी समय से किया जा रहा है और यह लचीला होने की वजह से भूकंप में भी इमारतों को बचा कर रखता हैं।

इसका इस्तेमाल

  • Fe 500 सरिये का इस्तेमाल घर, मकान, दुकान, फैक्ट्री और बहु-मंजिला इमारतों को बनाने में किया जाता है।
  • Fe 415 से ज्यादा तन्य शक्ति और लचीलापन देता है Fe 500 जो बड़ी इमारतों को भी स्थिरता देता है।
  • इन सरियो का इस्तेमाल वो लोग ज्यादा करते है जो भूकंप से होने वाले नुकशान को कम करना चाहते है।

Fe 550 TMT सरिया

Fe 550 में अधिक तन्यता ताकत के कारण, Fe 550 का उपयोग बड़े पैमाने की परियोजनाओं में किया जा सकता है।

इसका इस्तेमाल

  • इनका उपयोग औद्योगिक और बड़े बुनियादी ढांचो और परियोजनाओं में किया जाता है जिसमे ज्यादा भार उठाने की क्षमता की जरुरत पड़ती है।
  • Fe 550 सरिये नदियों के किनारे, समुद्री और जमींन के अंदर में भी टिके रहने की क्षमता रखते है।

Fe 600 TMT सरिया

Fe 600 सबसे मजबूत TMT सरियो में से एक है, जिसका इस्तेमाल बड़े पुलों, समुद्री इलाको निर्माणों के लिए किया जाता है।

इसका इस्तेमाल

  • Fe 600 का उपयोग फ्लाईओवर, मेट्रो परियोजनाओं, टावरों को बनाने के लिए किया जाता है।

कुछ सरिये किलो के हिसाब से मिलते है और कुछ सरिये पीस के हिसाब से मिलते है
पीस की लम्बाई, अलग अलग हो सकती है 9 मीटर से लेकर 12 मीटर तक (30 फ़ीट से 40 फ़ीट तक)

** आईएस मानकों के हिसाब से टीएमटी बार के Fe 500 ग्रेड घर बनाने के लिए सबसे सही मजबूती और सही लचीलेपन होता है इसी वजह से घर को बनाने में इसका सबसे ज्यादा होता है। ज्यादातर घर बनाने में टीएमटी (TMT) और टीएमएक्स (TMX) सरिया का इस्तेमाल किया जाता है।

हमारी पोस्ट “लोहे का सरिया, कितने तरह के होते है | Types of Steel bars in Hindi” को पढ़ने के लिए धन्यवाद !!! अगर आप हमें किसी तरह की कोई जानकारी देना चाहते है तो हम आपका स्वागत करते है


ऐसी बहुत सारी नामी कम्पनिया है जिनके नाम पे मार्किट में नकली सरियो की भरमार है, ये कबाड़े के लोहे से बनाये जाते है और जो दिक्कत की बात है वो ये है की इसका कोई मापदंड नहीं होता है और मापदंड ना होने के बावजूद ये मार्किट में उसी रेट पे सरिया बेचते है जिस रेट पे नामी कम्पनिया बेचती है जिसकी वजह से लोग धोखा खा जाते है।

ऐसी कुछ नामी कंपनी भी है जो कबाड़े के लोहे से सरिया बनती है, मगर उनके मापदंड होते है, वो भारत सरकार के नियमो के हिसाब से अपने सरिया में और भी धातु मिलते है कार्बन की मात्रा एक दम सही हो जाती है जिससे सरिया मजबूत और विश्वसनीय बन जाता है मगर कुछ लोग सरकारी नियमो को ना मानते हुए लोगो की जिंदगी भर की कमाई भी ख़राब करते है और उनकी जान भी जोखिम में डाल देते है।

ऐसी बहुत सारी खबरे अखबारों में निकलती ही रहती है, अगर आप अखबार पढ़ते है तो आपने पढ़ा ही होगा, अगर नहीं पढ़ा तो थोड़ी खबरे हम आपको पढ़वा देते है।

भास्कर में छपी ये न्यूज़ आप पढ़ सकते है

  • फर्जी नाम, निशान और मार्क से बिक रहे स्टील प्रोडक्ट, सेल ने जारी किया नोटिस

और अगर आप वीडियो देखना चाहते है तो ABP न्यूज़ की वीडियो भी आप देख सकते है

आजकल मार्किट में बहुत से नकली सरिये आने लगे है उसके लिए आप हमारी पोस्ट को पढ़ सकते है।

“नकली सरिया कैसे पहचाने | असली सरिये की पहचान“

सरिये से जुड़े कुछ सवालो के जवाब

कितनी तरह के TMT सरिये होते है ?

घर बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तमाल होने वाले सरिये 4 तरह के है।
1) Fe 415, Fe 415D
2) Fe 500, Fe 500D
3) Fe 550, Fe 550D
4) Fe 600

– एक ही मजबूती के सरिये होने पे भी इनके लचीलीपन को बदला जा सकता है और यहाँ पे D का मतलब (लचीलेपन) Ductility होता है। इसका मजबूती से कोई लेना देना नहीं है।
– लचीलापन सरिये को भूकंप रोधी बनाने में मदद करता है।

सरिये का वजन कितना होता है ?

वैसे तो मार्किट में 6mm , 8mm, 10mm, 12mm, 16mm, 20mm, 25mm, 32mm, 36mm मोटाई के सरिये आते है, मगर सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले सरियो को देसी भाषा में सूत से नापा जाता है।
8MM – 2.5 सूत या ढाई सूत
10MM – 3 सूत
12MM – 4 सूत
16MM – 5 सूत

वजन 1 मीटर | वजन 1 पीस | वजन 1 बंडल
| किलो में | किलो में | किलो में
8MM | 0.395 | 4.74 | 47.4
10MM | 0.617 | 7.407 | 51.85
12MM | 0.889 | 10.667 | 53.34
16MM | 1.580 | 18.96 | 56.889

सरियो के बण्डल में कितने पीस आते है ?

8mm के बंडल में 10 पीस,
10mm के बंडल में 7 पीस,
12mm के बंडल में 5 पीस,
16mm के बंडल में 3 पीस,
20mm के बंडल में 2 पीस,
25mm के बंडल में 1 पीस,
32mm के बंडल में 1 पीस, और
36mm के बंडल में 1 पीस होते है

सरिये की लम्बाई कितनी होती है ?

वैसे तो हमारे देश में सरिये को काट के भी दिया जाता है, जिसकी वजह से ये परेशनी आती है, की बेचने वाला खरीदार को सही लम्बाई नहीं बताता क्योकि ऐसा करने पे उससे कटा हुआ सरिया कोई नहीं लेगा।

सरिया की लंबाई कितनी फिट होती है?

सरिया industry या laboratory में एक standard length की तैयार की जाती है, जिसकी standard length “12m" होती है।

4 सूत की सरिया की लंबाई कितनी होती है?

1 सूत में लगभग 3.17mm होते हैं. इसके हिसाब से 4 सूत में 12.7 mm होते हैं. लेकिन इसको 12 mm ही गिना जाता हैं. इसलिए 4 सूत या 12mm का सरिया एक ही होता हैं.

1 कुंटल सरिया कितना होता है?

जहां पहले लोकल सरिया 3700-3800 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा था जो अब बढ़कर 4300-4400 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। इसी तरह से ब्रान्डेड सरिया की कीमत पहले 4200 रुपए प्रति क्विंटल थी, जो अब बढ़कर 4700 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है।

एक छड़ की लंबाई कितनी होती है?

छड़ की अधिकतम लंबाई √139 मीटर​ है।