सरसों के तेल से बाल कैसे काले करें - sarason ke tel se baal kaise kaale karen

Show

White Hair Home Remedy: सरसों का तेल बालों को लंबा करने में तो मददगार होता ही है, साथ में ये स्कैल्प को पोषण देने का भी कार्य करता है

White Hair Home Remedy: बालों को खूबसूरत बनाए रखने के लिए लोग हर तरीके अपनाते हैं। लेकिन आज के बढ़ते पॉल्यूशन, तनाव और वर्क लोड के कारण लोगों के बाल कम उम्र से ही सफेद होना शुरू हो जाते हैं। इसे छुपाने के लिए कई लोग तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं। हालांकि, इन उत्पादों में रासायनिक पदार्थों का मिलावट और इस्तेमाल होता है जो बालों के लिए और भी ज्यादा हानिकारक है। बालों को बेहतर रखने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप बालों के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें। नियमित रूप से ऑयल मसाज करने से भी आपको कुछ दिनों में ही अंतर नजर आने लगेगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि बालों को काला बनाए रखने में कितना फायदेमंद है सरसों का तेल-

सरसों के तेल के फायदे: सरसों का तेल बालों को लंबा करने में तो मददगार होता ही है, साथ में ये स्कैल्प को पोषण देने का भी कार्य करता है। इसमें काफी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। सरसों के तेल में ओमेगा 3 भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये सभी बालों को स्वस्थ बनाने में मददगार होते हैं। ये तेल हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाए रखते हैं जिससे जल्दी बाल सफेद नहीं होते हैं। सरसों का तेल बालों को लंबे समय तक काला रखने में सहायक होता है।

कैसे करें इस्तेमाल: सरसों के तेल में मौजूद सेलेनियम एंटी-ऑक्सीडेंट और कई तरह के अमीनो एसिड, विटामिंस और मिनरल्स उम्र से पहले बालों को सफेद होने से रोकते हैं। बेहतर परिणामों के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार सरसों के तेल से हेयर मसाज करें। इससे हेयर फॉलिक्स यानि कि बालों की जड़ो तक पोषण पहुंचेगा और बाल काले बने रहेंगे। अच्छे से तेल लगा कर कम से कम कुछ घंटे या फिर रात भर बालों को वैसे ही रहने दें और फिर अपने शैम्पू और कंडीशनर से बालों को वॉश कर लें।

सरसों के तेल के अन्य फायदे: सरसों के तेल में थियामाइन, फोलेट व नियासिन जैसे विटामिन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी विटामिन शरीर के मेटाबाल्जिम को बढ़ाते हैं जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके अलावा, अगर आपके दांतों में दर्द है तो सरसों के तेल में नमक मिलाकर मसूड़ों पर हल्की मालिश करें इससे दांतों के दर्द में आराम मिलेगा। वहीं, जोड़ों के दर्द में सरसों के तेल की मालिश करना बहुत फायदेमंद होता है। सरसों के तेल में मौजूद विटामिन ई त्वचा को अंदरुनी पोषण प्रदान करता है, साथ ही इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा की नमी भी बनी रहती है।

बालों का सफेद होने की परेशानी आजकल लोगों में आम दिखाई दे रही है। जहां पहले 40-50 साल में बाल सफेद होते थे। वहीं अब 20 साल के बच्चे भी इस समस्या से जुझ रहे हैं। इसके पीछे का कारण बढ़ता प्रदूषण, गलत खानपान, तनाव आदि माना जा सकता है। वैसे तो बालों को काला करने के लिए बाजार में बहुत से कलर आसानी से मिल जाएंगे। मगर मंहगा होने से यह हर किसी की पहुंच में नहीं आ सकता है। साथ ही यह कलर कुछ दिनों में ही छूट जाता है। इसके अलावा इनमें कैमिकल होने से साइड इफेक्ट हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो चलिए आज हम आपको घर पर सिर्फ दो चीजों से तैयार मैजिकल तेल बनाना सीखाते हैं। इसे लगाने से आप अपने सफेद बालों को काला करने के साथ इससे जुड़ी अन्य परेशानियों से भी निजात पा सकते हैं। 

तो चलिए जानते हैं उस मैजिकल ऑयल को बनाने का तरीका...

सामग्री: 

सरसों का तेल- आवश्यतानुसार
मेंहदी पाउडर- 3 बड़े चम्मच 
लोहे की कढ़ाही- 1 

सरसों के तेल से बाल कैसे काले करें - sarason ke tel se baal kaise kaale karen

विधि: 

1. सबसे पहले कढ़ाही में तेल डालकर गैस पर रखें। (अगर आपके पास लोहे की कढ़ाई नहीं है तो आप कोई और बर्तन इस्तेमाल कर सकती है।)
2. इसमें मेंहदी पाउडर डालकर लगातार चलाते हुए एक उबाल आने दें। 
3. उबाल आने के बाद मिश्रण को गैस की धीमी आंच पर लगातार चलाते रहे। 
4. इसे 5 मेंहदी का रंग छोड़ने तक लगातार चलाते रहे। 
5. ध्यान रखें कि मेंहदी में गांठ ना पड़े। 
6. मिश्रण के पकने पर इसे आंच से उतार लें। 
7. इसे लगातार 5 मिनट तक चलाते रहिए। 
8. इसे 1 घंटा ठंडा होने के लिए अलग रख दें। 
9. बाद में छन्नी की मदद से तेल को छान लें।
10. लीजिए आपका मैजिकल ऑयल बन कर तैयार है। 
11. इसे बोतल में भर कर स्टोर कर लें। 

इस तेल को आप 1 महीना आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। 

तेल लगाने का तरीका...

1. तेल को हाथों की मदद से जड़ों पर मसाज करते हुए लगाएं। 
2. खासतौर पर सफेद बालों पर अच्छे से लगाएं। 
3. 1 घंटा या रातभर इसे लगा रहने दें। 
4. बाद में इसे माइल्ड शैंपू से धो लें। 

हफ्ते में 2 बार या शैंपू से पहले इस तेल का इस्तेमाल करें। 

ध्यान दें, अगर आप इसे रातभर लगाकर सोने वाली है तो सिर को कवर करके सोएं। नहीं तो मेंहदी का रंग आपकी चादर या पिल्लो कवर को खराब कर सकता है। 

तो चलिए जानते हैं इस तेल को लगाने के फायदों के बारे में...

- लोहे की कढ़ाई पर तेल को तैयार करने से इस पर काला रंग चढेगा। ऐसे में बालों का रंग काला होने में मदद मिलेगी। 

- सरसों के तेल में विटामिन, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण होने से यह बालों को जड़ों से पोषित करेगा। साथ ही सफेद बाल तेजी से काले होंगे। बालों का रूखापन दूर होकर नमी बरकरार रहेगी। ऐसे में सुंदर, घने व मुलायम होंगे। 

सरसों के तेल से बाल कैसे काले करें - sarason ke tel se baal kaise kaale karen

- हिना मेंहदी स्कैल्प को पोषित करके सफेद बालों की समस्या से छुटकारा दिलाएगी। ऐसे में बाल काले, लंबे, घने, मुलायम नजर आएंगे। 

आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा कमेंट बॉक्स में बताएं। 

सरसों के तेल से बाल काले होते हैं क्या?

सरसों का तेल बालों को काला और घना बनाता है. तेल लगाने से बाल कुछ ही दिनों में एकदम मखमली हो जाते हैं. बालों की सेहत के लिए डाइट का भी ख्याल रखें. इसके अलावा कुछ घरेलू नुस्खे भी बालों के सेहत को सुधार सकते हैं.

कौन सा तेल लगाने से सफेद बाल काला हो जाता है?

सरसों का तेल (Mustard Oil) सफेद बालों से छुटकारा दिलाने में भी सरसों का तेल बहुत लाभकारी है। नारियल तेल की तरह आप सरसों के तेल में भी मेहंदी की पत्तियां गर्म करके या आंवला / नींबू मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। इससे बाल जल्दी काले करने में मदद मिलेगी।

नाभि में कौन सा तेल लगाने से बाल काले होते हैं?

नाभि में डालें ये तेल आप अपनी नाभि में सरसों के तेल की कुछ बूंदे डाल सकते हैं. आमतौर पर सरसों का तेल कुकिंग के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन आपको बता दें कि यदि आप नाभि में सरसों के तेल की कुछ बूंदे डालते हैं तो ऐसा करने से न केवल बालों को काला बनाया जा सकता है बल्कि घना भी बनाया जा सकता है.

बिना डाई के बाल काले कैसे किए जा सकते हैं?

तेल लगाएं अगर आप नारियल तेल, सरसों, बादाम या अरंडी के तेल में नींबू का रस, मेहंदी की पत्तियां या एलोवेरा मिलाकर लगाते हैं, तो इससे भी बालों को नेचुरल काला बनाने में काफी मदद मिल सकती है। आपको नियमित रूप से इसे सप्ताह में 2-3 बार लगाना चाहिए।