समास शब्द-रचना की ऐसी प्रक्रिया है जिसमें अर्थ की दृष्टि से परस्पर भिन्न तथा स्वतंत्र अर्थ रखने वाले दो या दो से अधिक शब्द मिलकर किसी अन्य स्वतंत्र शब्द की रचना करते हैं।[1] Show
समास विग्रह सामासिक शब्दों को विभक्ति सहित पृथक करके उनके संबंधों को स्पष्ट करने की प्रक्रिया है। यह समास रचना से पूर्ण रूप से विपरित प्रक्रिया है। संस्कृत में समासों का बहुत प्रयोग होता है। अन्य भारतीय भाषाओं में भी समास उपयोग होता है। समास के बारे में संस्कृत में एक सूक्ति प्रसिद्ध है: द्वन्द्वो द्विगुरपि चाहं मद्गेहे नित्यमव्ययीभावः।तत् पुरुष कर्म धारय येनाहं स्यां बहुव्रीहिः॥पूर्व पद और उत्तर पद[संपादित करें]समास रचना में दो शब्द अथवा दो पद होते हैं पहले पद को पूर्व पद तथा दूसरे पद का उत्तर प्रद कहा जाता है। इन दोनों पदों के समास से जो नया संक्षिप्त शब्द बनता है उसे समस्त पद या सामासिक पद कहते हैं। जैसे: राष्ट्र (पूर्व पद) + पति (उत्तर पद) = राष्ट्रपति (समस्त पद) समास की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं—
समास के कुल भेद[संपादित करें]समास के निम्नलिखित छह भेद होते हैं—
तत्पुरुष समास[संपादित करें]
(क) संज्ञा + संज्ञा/विशेषण युद्ध का क्षेत्र = युद्धक्षेत्रदान में वीर = दानवीर(ख) संज्ञा + क्रिया शरण में आगत = शरणागतस्वर्ग को गमन = स्वर्गगमनकारक की दृष्टि से तत्पुरुष समास के निम्नलिखित छह भेद होते हैं: 1. कर्म तत्पुरुष (विभक्ति चिह्न: 'को') सिद्धिप्राप्त = सिद्धि को प्राप्तनगरगत = नगर को गत2. करण तत्पुरुष (विभक्ति चिह्न: 'से, के द्वारा') हस्तलिखित = हाथों से लिखिततुलसीरचित = तुलसी के द्वारा रचित3. सम्प्रदान तत्पुरुष (विभक्ति चिह्न 'के लिए') रसोईघर = रसाई के लिए घरजेबखर्च = जेब के लिए खर्च4. अपादान तत्पुरुष (विभक्ति चिह्न 'से' [अलग होने का भाव]) पथभ्रष्ट = पथ से भ्रष्टदेशनिकाला = देश से निकाला5. संबंध तत्पुरुष (विभक्ति चिह्न 'का, के, की') 6. अधिकरण तत्पुरुष (विभक्ति चिह्न 'में, पर') आपबीती = आप पर बीतीविश्व प्रसिद्ध = विश्व में प्रसिद्धयद्यपि तत्पुरुष समास के अधिकांश विग्रहों में कोई विभक्ति चिह्न अवश्य आता है परंतु तत्पुरुष समास के कुछ उदाहरण ऐसे भी हैं, जिनके विग्रहों में विभक्ति चिह्न का प्रयोग नहीं किया जाता; संस्कृत में इस भेद को नञ तत्पुरुष कहा जाता है। जैसे:
कर्मधारय समास[संपादित करें]
द्विगु समास[संपादित करें]यह कर्मधारय समास का उपभेद होता है। इस समास का पूर्वपद संख्यावाचक विशेषण होता है तथा समस्त पद किसी समुह को बोध होता है।
द्वन्द्व समास[संपादित करें]इस समास के दोनों पद प्रधान होते हैं तथा विग्रह करने पर योजक या समुच्चय बोधक शब्दों का प्रयोग होता है। जैसे- माता-पिता, भाई-बहन, राजा-रानी, दु:ख-सुख, दिन-रात, राजा-प्रजा। "और" का प्रयोग समान प्रकृति के पदों के मध्य तथा "या" का प्रयोग विपरीत प्रकृति के पदों के मध्य किया जाता है। उदाहरण: माता-पिता = माता और पिता (समान प्रकृति) गाय-भैंस = गाय और भैंस (समान प्रकृति) धर्माधर्म = धर्म या अधर्म (विपरीत प्रकृति) सुरासुर = सुर या असुर (विपरीत प्रकृति) द्वन्द्व समास के तीन भेद होते हैं- इतरेतर द्वन्द्व, समाहार द्वन्द्व, वैकल्पिक द्वन्द्व बहुव्रीहि समास[संपादित करें]जिस समास के दोनों पद अप्रधान हों और समस्तपद के अर्थ के अतिरिक्त कोई सांकेतिक अर्थ प्रधान हो उसे बहुव्रीहि समास कहते हैं। जैसे:
अव्ययीभाव समास[संपादित करें]इस समास में पूर्व पद प्रधान एवं अव्यय होता है। जैसे - यथामति (मति के अनुसार), आमरण (मृत्यु तक) इनमें यथा और आ अव्यय हैं। जहाँ एक ही शब्द की बार बार आवृत्ति हो, अव्ययीभाव समास होता है कुछ उदाहरण:
अव्ययीभाव समास की पहचान[संपादित करें]अव्ययीभाव समास में तीन प्रकार के पद आते हैं: 1. उपसर्गों से बने पद: आजीवन (आ + जीवन) = जीवन पर्यन्तनिर्दोष (निर् + दोष) = दोष रहितप्रतिदिन (प्रति + दिन) = प्रत्येक दिनबेघर (बे + घर) = बिना घर के लावारिस (ला + वारिस) = बिना वारिस केयथाशक्ति (यथा + शक्ति) = शक्ति के अनुसार2. यदि एक ही शब्द की पुनरावृत्ति हो: घर-घर = घर के बाद घरनगर-नगर = नगर के बाद नगररोज-रोज = हर रोज3. एक जैसे दो शब्दों के मध्य बिना संधि नियम के कोई मात्रा या व्यंजन आए: हाथोंहाथ = हाथ ही हाथ मेंदिनोदिन = दिन ही दिन मेंबागोबाग = बाग ही बाग मेंकर्मधारय और बहुव्रीहि समास में अंतर[संपादित करें]कर्मधारय में समस्त-पद का एक पद दूसरे का विशेषण होता है। इसमें शब्दार्थ प्रधान होता है। जैसे: नीलकंठ = नीला कंठ। बहुव्रीहि में समस्त पद के दोनों पदों में विशेषण-विशेष्य का संबंध नहीं होता अपितु वह समस्त पद ही किसी अन्य संज्ञा का विशेषण होता है। इसके साथ ही शब्दार्थ गौण होता है और कोई भिन्नार्थ ही प्रधान हो जाता है। जैसे: नीलकंठ = नीला है कंठ जिसका अर्थात शिव। संधि और समास में अंतर[संपादित करें]संधि में वर्णों का मेल होत है। इसमें विभक्ति या शब्द का लोप नहीं होता है। जैसे: देव + आलय = देवालय। समास में दो पदों का मेल होता है। समास होने पर विभक्ति या शब्दों का लोप भी हो जाता है। जैसे: विद्यालय = विद्या के लिए आलय। समास-व्यास से विषय का प्रतिपादन[संपादित करें]यदि आपको लगता है कि सन्देश लम्बा हो गया है (जैसे, कोई एक पृष्ठ से अधिक), तो अच्छा होगा कि आप समास और व्यास दोनों में ही अपने विषय-वस्तु का प्रतिपादन करें अर्थात् जैसे किसी शोध लेख का प्रस्तुतीकरण आरम्भ में एक सारांश के साथ किया जाता है, वैसे ही आप भी कर सकते हैं। इसके बारे में कुछ प्राचीन उद्धरण भी दिए जा रहे हैं। विस्तीर्यैतन्महज्ज्ञानमृषिः संक्षिप्य चाब्रवीत्।इष्टं हि विदुषां लोके समासव्यासधारणम् ॥ (महाभारत आदिपर्व १.५१)--- अर्थात् महर्षि ने इस महान ज्ञान (महाभारत) का संक्षेप और विस्तार दोनों ही प्रकार से वर्णन किया है, क्योंकि इस लोक में विद्वज्जन किसी भी विषय पर समास (संक्षेप) और व्यास (विस्तार) दोनों ही रीतियाँ पसन्द करते हैं। ते वै खल्वपि विधयः सुपरिगृहीता भवन्ति येषां लक्षणं प्रपंचश्च।केवलं लक्षणं केवलः प्रपंचो वा न तथा कारकं भवति॥ (व्याकरण-महाभाष्य २। १। ५८, ६। ३। १४)--- अर्थात् वे विधियाँ सरलता से समझ में आती हैं जिनका लक्षण (संक्षेप से निर्देश) और प्रपंच (विस्तार) से विधान होता है। केवल लक्षण या केवल प्रपंच उतना प्रभावकारी नहीं होता। इन्हें भी देखें[संपादित करें]
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]
समास विग्रह का क्या अर्थ होता है?समास विग्रह सामासिक शब्दों को विभक्ति सहित पृथक करके उनके संबंधों को स्पष्ट करने की प्रक्रिया है। यह समास रचना से पूर्ण रूप से विपरित प्रक्रिया है। द्वन्द्वो द्विगुरपि चाहं मद्गेहे नित्यमव्ययीभावः। तत् पुरुष कर्म धारय येनाहं स्यां बहुव्रीहिः॥
समास का विग्रह कैसे किया जाता है?इसके तीन स्वरूप होते हैं- (क) कभी-कभी विग्रह पदों में पूर्वपद विशेषण होता है तथा उत्तरपद विशेष्य होता है। (ख) कभी-कभी पूर्वपद उपमान होता है और उत्तरपद उपमेय होता है। (ग) कभी-कभी दोनों पद विशेषण होते हैं। ii) द्विगु समास जब कर्मधारय समास का पूर्वपद संख्यावाची हो तो उसे द्विगु समास कहते हैं।
समास का उदाहरण क्या है?सामासिक शब्द:- जो शब्द समास के नियमों से निर्मित होते हैं उन्हें हम सामासिक शब्द कहते हैं। इन्हें समस्तपद भी कहा जाता है। समास विग्रह:- सामासिक शब्दों के बीच के संबंध को स्पष्ट करना समास विग्रह कहलाता है। गंगाजल = गंगा का जल।
|