संकेतवाचक वाक्य को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? - sanketavaachak vaaky ko angrejee mein kya kahate hain?

निम्नलिखित में से वाक्य प्रकार का चयन कीजिए।"राहुल ने मेहनत की होती तो अवश्य अच्छा परिणाम मिलता"

  1. संकेतवाचक
  2. संदेहवाचक
  3. इच्छावाचक  
  4. विस्मयवाचक

Answer (Detailed Solution Below)

Option 1 : संकेतवाचक

Free

DSSSB Junior Clerk Full Mock Test

200 Questions 200 Marks 120 Mins

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 1 ‘संकेतवाचक​’ होगा। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

संकेतवाचक वाक्य को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? - sanketavaachak vaaky ko angrejee mein kya kahate hain?
Key Points

  • "राहुल ने मेहनत की होती तो अवश्य अच्छा परिणाम मिलता" संकेतवाचक वाक्य है। 
  • संकेतवाचक वाक्य में एक क्रिया का होना दूसरी क्रिया पर निर्भर करती है। 
  • उपरोक्त वाक्य में 'अच्छा परिणाम मिलना', 'राहुल के मेहनत करने' पर निर्भर है। 

संकेतवाचक वाक्य को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? - sanketavaachak vaaky ko angrejee mein kya kahate hain?
Important Points

    अर्थ के आधार पर आठ प्रकार के वाक्य होते हैं

    वाक्य भेद

    परिभाषा

    उदाहरण

    विधानवाचक वाक्य

    वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है, वह विधानवाचक वाक्य कहलाता है।

    भारत एक देश है।

    निषेधवाचक वाक्य

    जिन वाक्यों से कार्य न होने का भाव प्रकट होता है, उन्हें निषेधवाचक वाक्य कहते हैं।

    मैंने दूध नहीं पिया।

    प्रश्नवाचक वाक्य

    वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार प्रश्न किया जाता है, वह प्रश्नवाचक वाक्य कहलाता है। 

    भारत क्या है?

    आज्ञावाचक वाक्य

    वह वाक्य जिसके द्वारा किसी प्रकार की आज्ञा दी जाती है या प्रार्थना किया जाता है, वह आज्ञावाचक वाक्य कहलाता हैं।

    कृपया बैठ जाइये।

    विस्मयादिबोधक वाक्य

    वह वाक्य जिससे किसी प्रकार की गहरी अनुभूति का प्रदर्शन किया जाता है, वह विस्मयादिबोधक वाक्य कहलाता हैं।

    अहा! कितना सुन्दर उपवन है।

    इच्छावाचक वाक्य

    जिन वाक्यों में किसी इच्छा, आकांक्षा या आशीर्वाद का बोध होता है, उन्हें इच्छावाचक वाक्य कहते हैं।

    नववर्ष मंगलमय हो।

    संकेतवाचक वाक्य

    जिन वाक्यों एक क्रिया का होना दूसरी क्रिया पर निर्भर करती है, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं।

    वर्षा होती तो फसल अच्छी होती।

    संदेहवाचक वाक्य

    जिन वाक्यों में संदेह का बोध होता है, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं।

    क्या वह यहाँ आ गया ?

    संकेतवाचक वाक्य को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? - sanketavaachak vaaky ko angrejee mein kya kahate hain?
    Additional Information

    वाक्य की परिभाषा

    शब्दों का ऐसा समूह जिसका जिसका कोई भाव/अर्थ प्रकट होता है,वाक्य कहलाता है

    जैसे - राम खाना खाता है।

    Latest DSSSB Junior Clerk Updates

    Last updated on Sep 26, 2022

    The Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) released the Final Result for the recruitment in the post of DSSSB Junior Clerk on 13th September 2022. The candidates must note that this update is with reference to post code 13/20. Out of the 1175 skill test shortlisted candidates, 253 candidates are selected. The candidates can check their DSSSB Junior Clerk Cut-Off from here.

    संकेतवाचक वाक्य को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? - sanketavaachak vaaky ko angrejee mein kya kahate hain?

    इस लेख में हम वाक्य के भेद संकेतवाचक वाक्य के बारे में चर्चा करेंगे।

    संकेतवाचक वाक्य की परिभाषा

    • वे वाक्य जिनसे हमें एक क्रिया का दूसरी क्रिया पर निर्भर होने का बोध हो, ऐसे वाक्य संकेतवाचक वाक्य कहलाते हैं।

    संकेतवाचक वाक्य के उदाहरण

    • अगर तुम परिश्रम करते तो आज सफल हो जाते। 

    जैसा कि आप ऊपर दिए गए उदाहरण में देख सकते हैं, यहां एक क्रिया को दूसरी क्रिया पर निर्भर दिखाया जा रहा है। इसमें कहा जा रहा है की अगर पहले परिश्रम कर लिया गया होता तो फिर आज सफल हो पाते।

    यहां एक क्रिया दूसरी क्रिया की और संकेत कर रही है। अतः यह उदाहरण संकेतवाचक वाक्य के अंतर्गत आएगा।

    • अगर बारिश अच्छी होती तो फसल भी अच्छी होती। 

    ऊपर दिए गए उदाहरण में जैसा कि आप देख सकते हैं, यहां एक क्रिया के होने को दूसरी क्रिया पर निर्भर दिखाया जा रहा है। यहां अच्छी बारिश अच्छी फसल की ओर संकेत कर रही है। अतः यह उदाहरण संकेतवाचक वाक्य के अंतर्गत आयेगा।

    • अगर आज तुम जल्दी उठ जाते तो स्कूल के लिए लेट नहीं होते। 

    जैसा कि आप ऊपर दिए गए उदाहरण में देख सकते हैं की जल्दी उठने की क्रिया स्कूल समय से पहुँचने की और संकेत कर रही है। एक क्रिया को दूसरी करया पर निर्भर दिखाया जा रहा है। अतः यह उदाहरण संकेतवाचक वाक्य के अंतर्गत आएगा।

    • अगर हम थोड़ा ओर तेज़ चलते तो बस नहीं छूटती।

    ऊपर दिए गए उदाहरण में जैसा कि आप देख सकते हैं, थोड़ा तेज़ चलने की क्रिया बस को पकड़ने की क्रिया की ओर संकेत कर रही है। बस पकड़ने की क्रिया को जल्दी चलने की क्रिया पर निर्भर दिखाया जा रहा है। अतः यह उदाहरण संकेतवाचक वाक्य के अंतर्गत आएगा।

    • अगर तुम समय बर्बाद नहीं करते तो तुम्हारा ये हाल नहीं होता। 

    जैसा कि आप ऊपर दिए गए उदाहरण में देख सकते हैं यहाँ एक क्रिया को दूसरी क्रिया पर निर्भर दिखाया जा रहा है। यहां बुरा हाल होने की वजह समय बर्बाद करना बताया जा रहा है। अतः यह उदाहरण भी संकेतवाचक वाक्य के अंतर्गत आएगा।

    इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    सम्बंधित लेख:

    1. सरल वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    2. मिश्र वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    3. संयुक्त वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    4. विधानवाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    5. इच्छावाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    6. निषेधवाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    7. आज्ञावाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    8. प्रश्नवाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    9. संदेहवाचक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा
    10. विस्मयादिबोधक वाक्य – उदाहरण, परिभाषा

    Post navigation

    संकेत वाचक वाक्य को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

    संकेतवाचक (SanketWachak) = Indicative Hindi Dictionary.

    संकेतवाचक वाक्य क्या होता है?

    जिन वाक्यों एक क्रिया का होना दूसरी क्रिया पर निर्भर करती है, उन्हें संकेतवाचक वाक्य कहते हैं। वर्षा होती तो फसल अच्छी होती। जिन वाक्यों में संदेह का बोध होता है, उन्हें संदेहवाचक वाक्य कहते हैं।

    संकेतवाचक वाक्य का सही उदाहरण कौन सा है?

    अगर बारिश अच्छी होती तो फसल भी अच्छी होती। यहां अच्छी बारिश अच्छी फसल की ओर संकेत कर रही है। अतः यह उदाहरण संकेतवाचक वाक्य के अंतर्गत आयेगा।