पेट में जलन हो रही हो तो क्या करें? - pet mein jalan ho rahee ho to kya karen?

पेट में जलन हो रही हो तो क्या करें? - pet mein jalan ho rahee ho to kya karen?

Home remedies for stomach burning in hindi  |  तस्वीर साभार: Getty Images

कुछ भी खाने के बाद अधिकतर लोगों को पेट में जलन होने लगती है। खास कर ज्यादा मिर्च-मसाला खाने के बाद ऐसा होता ही है। वहीं जिन्हें एसिडीटी या गैस की समस्या होती हैं, उन्हें भी पेट में हमेशा गर्मी बनी रहती है। पेट की ये गर्मी कई बार इतनी बढ़ जाती है कि रुटीन लाइफ भी डिस्टर्ब होने लगती हैं। 

सीने और पेट में जलन की मुख्य वजह भोजन के पाचन के लिए बनने वाले रस की अनियमितता है। लेकिन आपको पता है कि हमारे किचन में कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें खाने से न केवल हमारी पेट की जलन बल्कि पेट से जुड़ी कई अन्य दिक्कते भी दूर हो जाती हैं। खास कर पेट की जलन दस मिनट के अंदर ये घरेलू चीजें खत्म कर देंगी। जानें क्या हैं वह चीजें।

एसिडीटी और पेट की समस्या में इन घरेलू चीजों को करें प्रयोग

खाने के बाद जरूर खाएं गुड़
अगर आपको पेट में जलन की समस्या रहती हो तो आप खाने के बाद रोज गुड़ को चूसा करें। गुड़ को खाना नहीं है बल्कि इसका रस चूसना है और ये प्रक्रिया जितनी धीमे होगी होता असरदार होगी। इससे पेट की पाचन शक्ति बढ़ती है और जलन की समस्या खत्म हो जाती है।

टमाटर और संतरे का सेवन
पेट की गर्मी को खत्म करने में टमाटर बहुत ही कारगर है। कच्चा टमाटर अपनी डाइट में आप रोज शामिल करें। ये एसिडिटी और पेट की जलन को खत्म करता है। टमाटर शरीर में क्षार की मात्रा बढ़ाता है। ठिक ऐसे ही संतरा भी काम करता है।

अदरक का रस
अदरक का रस भी पेट की गर्मी और जलन ठीक करने में सहायक है। नींबू और शहद में अदरक का रस मिलाकर पीने से, पेट की जलन शांत होती है। इसके अलावा अदरक के रस में एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं इसलिए ये पेट में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को मारता है।

सौंफ का पानी
1 कप उबले हुए पानी में 1 चम्मच सौंफ मिला कर रात भर के लिए रख दें। सुबह इसे छान लें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और इसे पी लें। इस मिश्रण को दिन में 3 बार पीने से पेट की गर्मी और एसिडिटी की समस्या दूर हो जाएगी। इससे पेट का फूलना और गैस की समस्या भी दूर हो जाती है।

अजवायन
एक पैन में अजवायन सेंक कर इसका पाउडर बना लें। इसमें काला नमक मिलाएं। इसे खाने के बाद गुनगुने पानी के साथ लेने से पेटी की गर्मी और एसिडिटी दूर होती है। अजवायन में मौजूद थायमॉल और काले नमक में अल्‍केलाइड्स होते हैं। इन दोनों को मिलाकर एसिडिटी दूर होती है।

Health News in Hindi के लिए देखें Times Now Hindi का हेल्‍थ सेक्‍शन। देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से।

Published on: 18 September 2022, 14:00 pm IST

  • 150

एक समय था जब लोग नियमित वक़्त पर भोजन कर लिया करते थे, लेकिन आजकल भागादौड़ के इस दौर में लोगों के लिए खाने से अधिक जरूरी काम हो गया है। यह आदत कई बीमारियों की वजह बन सकती है। इनमें पेट की जलन (Stomach burning) भी एक आम परेशानी है, जो धीरे-धीरे सीने तक फैलने लगती है। यह जलन कुछ और नहीं, बल्कि पेट में एसिड रिफ्लक्स (Acid reflux) है। इसकी वजह से पूरी जीवनशैली पर प्रभाव पड़ता है, लेकिन पेट में जलन क्यों होती है और पेट में जलन होने पर क्या (how to stop stomach burning) करें?

एसिड रिफ्लक्स कभी-कभी बहुत दर्दनाक भी हो सकता है। चित्र: शटरस्टॉक

पेट में जलन क्यों होती है और इससे शरीर में क्या परेशानी होती है यह जानने के लिए हमने बात की सिल्वर लाइन हॉस्पिटल में सर्जन डॉ. शोएब इक़बाल से।

पेट की जलन की वजह (Causes of stomach burning)

डॉ इकबाल के मुताबिक, पेट में जलन एसिड रिफ्लक्स की वजह से हो सकती है। एसिड रिफ्लक्स यानी जब भोजन पेट के निचले हिस्से में पहुंचकर दोबारा ऊपर भोजन नली (Food Pipe) में आने लगता है। इस समस्या को गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (Gastroesophageal Reflux Disease – GERD) के नाम से भी जाना जाता है।

  • मोटापा की वजह से पेट पर अधिक दबाव पड़ना।
  • प्रेगनेंसी
  • हर्निया
  • अल्कोहॉल
  • खाना खाने के तीन घंटों में ही लेट जाना।
  • स्मोकिंग

कुछ दवाइयों की वजह से भी पेट में जलन हो सकती है

  • अस्थमा के उपचार में ली जाने वाली दवाइयां।
  • हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कैल्शियम चैनल ब्लॉकर।
  • एलर्जी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयां।
  • नींद की दवाई।
  • डिप्रेशन की स्थिति में ली जाने वाली एंटीडिप्रेसेंट दवाइयां।
  • असामान्य पीरियड्स या बर्थ कंट्रोल के लिए प्रयोग की जाने वाली दवाइयां।

अन्य वजह

  • पेट में अल्सर
  • अपच की वजह से भी पेट में जलन हो सकती है

पहचानिए पेट में होने वाली जलन के लक्षण

  • पेट, सीने और गले में जलन की समस्या।
  • जी मिचलाना या उल्टी होना।
  • मुंह से दुर्गंध आना।
  • गले में खराश होना।
  • खांसी या घबराहट।
  • हिचकी आना।
  • कुछ निगलने में परेशानी होना।

यहां हैं पेट की जलन को शांत करने के लिए घरेलू उपाय

डॉ इकबाल के मुताबिक, सीने, पेट एवं गले की जलन से बचने के लिए कुछ सरल घरेलू उपाय करने चाहिए। ये उपाय पेट की जलन का इलाज नहीं हैं, ये केवल परेशानी से कुछ हद तक आराम दिलाने में सहायक हो सकते हैं। हम सलाह देंगे कि समस्या गंभीर होने पर डॉक्टरी इलाज जरूर करवाएं।

1. सेब का सिरका

सामग्री- सेब का सिरका दो से तीन चम्मच, शहद (वैकल्पिक) दो से तीन बूंद, पानी एक चौथाई कप

कैसे करना है सेवन

पेट में जलन के इलाज के लिए सभी सामग्रियों को मिलाकर खाने से आधे घंटे पहले पिएं।

कैसे लाभकारी है?

पेट में जलन से राहत पाने के लिए खाने से 30 मिनट पहले इस घोल का सेवन पेट में एसिड की मात्रा को बढ़ाकर, खाने को जल्दी पचाने में सहायता कर सकता है। इससे पेट में होने वाली जलन से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़े- ड्राई स्कैल्प से लेकर हेयर ग्रोथ तक के लिए कैस्टर ऑयल है फायदेमंद, चलिए जानें इस्तेमाल के तरीके

2. नींबू का रस

सामग्री- नींबू का ताजा रस एक चम्मच, पानी एक गिलास गुनगुना

कैसे करना है सेवन-

नींबू के रस को पानी में मिलाकर इसका सेवन करें।

कैसे लाभकारी है?

पेट में अल्सर की वजह से भी पेट में जलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में नींबू के रस का सेवन इस परेशानी में कुछ हद तक फायदेमंद हो सकता है। असल में, नींबू में एंटीअल्सर प्रभाव के गुण पाए जाते हैं, जो अल्सर की स्थिति में कुछ हद तक सकारात्मक प्रभाव प्रदर्शित कर पेट में जलन के जोखिम को कम कर सकता है।

ऐलोवेरा आपकी सेहत के लिए कमाल कर सकता है। चित्र:शटरस्टॉक

3. एलोवेरा जूस

सामग्री- एलोवेरा जूस आधा कप

कैसे लाभकारी है?

खाना खाने से 30 मिनट पहले आधा कप एलोवेरा जूस का सेवन करें।

कैसे फायदेमंद है?

एलोवेरा जेल में एंथ्राक्विनोन (Anthraquinones) नामक यौगिक पाया जाता है, जिसमें लैक्सटिव (प्राकृतिक रूप से पेट साफ करने का गुण) होता है। यह न केवल आपकी आंत में पानी की मात्रा को बढ़ा सकता है, बल्कि जल स्राव को भी बढ़ा सकता और साथ ही मल त्याग की गतिविधि को आसान बना सकता है।

4. दूध

सामग्री- दूध एक गिलास ठंडा

कैसे लाभकारी है?

पेट में जलन का इलाज करने के लिए दोपहर में खाने के बाद एक गिलास ठंडा दूध पी सकते हैं।

कैसे फायदेमंद है?

ठंडे दूध का उपयोग पेट और सीने में जलन का घरेलू उपाय करने के लिए भी किया जा सकता है। ठंडे दूध में एंटासिड (एसिडिटी को कम करने वाला) गुण होते हैं, जो हाइपरएसिडिटी (एसिडिटी का गंभीर रूप) को कम कर पेट की जलन से राहत दिलाने में सहायक हो सकता है।

यह भी पढ़े- अंडरवेट होना बन रहा है परेशानी का कारण, तो इन 5 तरीकों से बढ़ाएं अपना वजन

पेट में जलन हो रहा है कैसे ठीक होगा?

गुड़ खाएं अगर आप खाना खाने के बाद असहज महसूस करते हैं और पेट में जलन जैसी समस्‍या रहती है तो आप खाने के बाद एक टुकड़ी गुड़ का सेवन जरूर करें. ... .
सौंफ का पानी अगर आप खाना खाते ही एसिडिटी की समस्‍या से परेशान रहते हैं तो आपके लिए सौंफ का पानी बहुत ही फायदेमंद हो सकता है. ... .
एलोवेरा जूस.

पेट में जलन का क्या कारण है?

भोजन करने के बाद जब भोजन पेट के अंदर पाचन तंत्र में पहुंचता है, तब इस भोजन को पचाने के लिए एक एसिड बनता है। यह पेट में भोजन को पचाने का काम करता है। जब यह एसिड पेट में जरूरत से ज्यादा बनने लगे तो एसिडिटी हो जाती है। इससे पेट में जलन होने लगती है, जो छाती तक पहुंच जाती है।

पेट की गर्मी दूर करने के लिए क्या खाएं?

नींबू या नीबू पानी लें, नींबू का रस लें और इसे पानी के साथ मिलाएं और एक चुटकी बेकिंग सोडा डालें, पेट की गर्मी और पाचन तंत्र की अन्य समस्याओं से राहत पाने के लिए इस घोल को पिएं। यह समाधान आपके शरीर में कार्बोनिक एसिड का उत्पादन करता है, यह गैस और अपच के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

पेट में गैस और जलन क्यों होती है?

कब्ज या धीमा पाचन- अगर आपको कब्ज है और खाना आपकी आंत में धीरे-धीरे जा रहा है, तो इससे पेट में गैस बनने का ज्यादा मौका मिल जाता है. जब खाना देर तक पेट में रहता है तो रोगाणु ज्यादा समय तक सक्रिय रहते हैं और पेट में गैस बनाते हैं. बढ़ती उम्र के साथ आपका पाचन धीमा हो जाता है, जिससे अधिक गैस बन सकती है.