लेखिका की दादी किस प्रकार के व्यक्ति को सही राह पर कैसे ले आई? - lekhika kee daadee kis prakaar ke vyakti ko sahee raah par kaise le aaee?

प्रश्न 5: डराने-धमकाने, उपदेश देने या दबाव डालने की जगह सहजता से किसी को भी सही राह पर लाया जा सकता है – पाठ के आधार पर तर्क सहित उत्तर दीजिए।

उत्तर: पाठ में एक चोर का रोचक जिक्र है। संयोग से चोर जिस कमरे में घुसा उसमें लेखिका की माँ सो रहीं थीं। लेखिका की माँ ने चोर से पानी मँगवाया। इस काम में जब चोर पकड़ा गया तो लेखिका की माँ ने उससे कहा कि पानी पिलाने के नाते वह उनका बेटा हो गया और अब उसकी मर्जी कि वह चोरी करे या खेती बाड़ी। उस बात का चोर पर इतना गहरा असर हुआ कि उसने चोरी छोड़ दी और खेती बाड़ी करने लगा। यह वाकया दर्शाता है कि डराने-धमकाने, उपदेश देने या दबाव डालने की जगह सहजता से किसी को भी सही रास्ते पर लाया जा सकता है।

प्रश्न 6: ‘शिक्षा बच्चों का जन्मसिद्ध अधिकार है’ – इस दिशा में लेखिका के प्रयासों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर: जब लेखिका कर्णाटक के बागलकोट में थीं तो वहाँ कोई स्कूल नहीं था। उनके लाख समझाने के बावजूद क्रिश्चियन मिशनरी वाले स्कूल खोलने को राजी नहीं हुए। उसके बाद लेखिका ने स्वयं एक प्राइमरी स्कूल खोलने की ठानी। कई अन्य लोगों की मदद से उन्हें स्कूल खोलने में सफलता मिल गई।

प्रश्न 7: पाठ के आधार पर लिखिए कि जीवन में कैसे इंसानों को अधिक श्रद्धा भाव से देखा जाता है?

उत्तर: हम अक्सर उस इंसान को नजरअंदाज कर देते हैं जो सामान्य तरीके से जीवन जीता है। लेकिन कुछ लोग सामान्य जीवन जीते हुए भी बहुत कुछ ऐसा कर जाते हैं जिससे उनके प्रति हमारी श्रद्धा जग जाती है। इस कहानी में लेखिका ने अपनी नानी, परदादी, माँ और बहनों के बारे में लिखा है। उन औरतों की कुछ खास आदतों की वजह से लेखिका के मन में उनके लिए श्रद्धा है। ऐसा ही हमारे जीवन में भी होता है जब हम किसी की सत्यवादिता, स्पष्टवादिता या किसी खास काम के प्रति धुन के लिए उसका सम्मान करने लगते हैं।

प्रश्न 8: ‘सच, अकेलेपन का मजा ही कुछ और है’ – इस कथन के आधार पर लेखिका की बहन एवं लेखिका के व्यक्तित्व के बारे में अपने विचार व्यक्त कीजिए।

उत्तर: इस कहानी के आखिर में लेखिका ने लिखा है, “जगह-जगह पानी से लब-लब करते, सुनसान शहर में, निचाट अकेले, अपनी धुन में, मंजिल की तरफ चलते चले जाना। सच, अकेलेपन का मजा ही कुछ और है।“

मनुष्य एक सामाजिक प्राणि है और इसलिए अकेले नहीं रहता है। लेकिन कुछ व्यक्ति भीड़भाड़ के कोलाहल में इतना अकेलापन ढ़ूँढ़ लेते हैं कि अपने मन की कर सकें। लेखिका की बहन वही करती थीं, जो उन्हें सही लगता था। ऐसा करने में वे अन्य लोगों की बातों को भी अनसुनी कर जाती थीं। स्कूल की बस स्टॉप से उनका अकेले पैदल आना या फिर बारिश के बाद पैदल ही स्कूल चले जाना; इसका उदाहरण है। वह एक ऐसी महिला हैं जो स्वयं पर यकीन रखती हैं। लेखिका ने शादी के बाद अपना सरनेम बदल दिया और ऐसा करने में उन्हें तनिक भी परेशानी नहीं हुई। शादी के बाद उनके पति के साथ संबंध ताउम्र चला क्योंकि उन्हें लगता था कि पति बदलने से कुछ भी नहीं बदलता। उन्हें लगता था कि मनुष्य को इन सबसे ऊपर उठकर सोचना चाहिए और अपनी पसंद के काम पर ध्यान लगाना चाहिए।


Here on this page, we have provided MCQ Questions for Class 9 Hindi Chapter 2 मेरे संग की औरतें कृतिका with answers will help you in overcoming worries and contributing in great results. Practising these MCQ Questions for Class 9 Hindi Kritika will help you in overcoming worries and contributing in great results. The constant revision helps in retaining more concepts and getting a deeper understanding of various topics.

Chapter 2 मेरे संग की औरतें Class 9 Kritika MCQ Questions with answers will develop necessary skills and and gain experience in problem solving approach. These will assist you in scoring better marks in the exams and can be helpful in keeping track of progress so far.

लेखिका की दादी किस प्रकार के व्यक्ति को सही राह पर कैसे ले आई? - lekhika kee daadee kis prakaar ke vyakti ko sahee raah par kaise le aaee?

MCQ Questions for Class 9 Hindi Chapter 2 मेरे संग की औरतें कृतिका

1. लेखिका की दादी किस प्रकार के व्यक्ति को सही राह पर ले आई?

(a) एक झूठे व्यक्ति को

(b) एक शराबी को

(c) एक अपाहिज को

(d) एक चोर को

► (d) एक चोर को

2. 'मेरे संग की औरतें' पाठ लोगों को क्या शिक्षा देता है?

(a) लड़कियों को स्वतंत्रतापूर्वक जीने का अधिकार देना चाहिए।

(b) लड़कियाँ घर के लिए बहुत आवश्यक होती है।

(c) लड़कियों के बिना समाज अधूरा होता है।

(d) लड़कियाँ परिवार का आधार होती हैं|

► (a) लड़कियों को स्वतंत्रतापूर्वक जीने का अधिकार देना चाहिए।

3. कैथोलिक बिशप का स्कूल खोलने के विषय में कैसा रवैया था? नीचे दिए विकल्पों के आधार पर बताइए।

(a) सकारात्मक

(b) नकारात्मक

(c) तटस्थ

(d) सहायतापूर्ण

► (d) सहायतापूर्ण

4. 'ब्रदर्स कारामजोव' नामक उपन्यास के लेखक कौन थे?

(a) शरतचंद्र

(b) दास्तोवस्की

(c) चेतन भगत

(d) सलमान रश्दी

► (b) दास्तोवस्की

5. परिवार में इतने सदस्यों के होते हुए भी लेखिका के लिए पिताजी ही क्यों महत्वपूर्ण थे?

(a) वे सदैव मित्र के समान व्यवहार करते थे।

(b) वे उच्च आदर्शों वाले व्यक्ति थे।

(c) वे माता-पिता दोनों की भूमिकाओं को निभाते थे।

(d) वे लेखन के क्षेत्र में गुरु थे|

► (c) वे माता-पिता दोनों की भूमिकाओं को निभाते थे।

6. लेखिका ने कर्नाटक के बागल कोट में कैसा स्कूल खोला?

(a) हिन्दी-कन्नर सिखाने वाला

(b) हिन्दी-अंग्रेजी कन्नड़ सिखाने वाला

(c) अंग्रेजी-कन्नड़ सिखाने वाला

(d) हिन्दी-अंग्रेजी भाषा सिखाने वाला

► (b) हिन्दी-अंग्रेजी कन्नड़ सिखाने वाला

7. लेखिका की कितनी बहनें थीं?

(a) तीन

(b) चार

(c) पाँच

(d) छह

► (b) चार

8. लेखिका की नानी ने अपनी पुत्री की शादी किससे करनी चाही?

(a) एक उद्योगपति से

(b) स्वतंत्रता सेनानी से

(c) उच्च अधिकारी से

(d) एक डॉक्टर से

► (b) स्वतंत्रता सेनानी से

9. लेखिका की नानी और नाना के मध्य बहुत बड़ा अंतर था। पाठ के आधार पर बताइए कि यह अंतर किसी कारण रहा होगा?

(a) व्यक्तिगत सोच के कारण।

(b) अशिक्षा के कारण।

(c) मध्य उत्पन्न कलह के कारण।

(d) स्वतंत्र व्यक्तित्व के कारण|

10. लेखिका जब नौ वर्ष की थी तो उसके पिता ने उसे कौन-सा उपन्यास पढ़ने के लिए दिया।

(a) बटर्स कारायजोड

(b) चंद्रकांता

(c) बड़े घर की बेटी

(d) कफ़न

► (a) बटर्स कारायजोड

11. लेखिका की परदादी ने ऐसी क्या मन्नत माँगी कि लोगों के मुँह खुले रह गए थे?

(a) पाँच कन्या रत्न की प्राप्ति की मन्नत।

(b) चोर को अपना पुत्र बनाने की मन्नत।

(c) कपड़ा अपरिग्रह की की मन्नत।

(d) पतोहू के लिए कन्या रत्न की मन्नत|

► (d) पतोहू के लिए कन्या रत्न की मन्नत|

12. शादी के बाद लेखिका बिहार के किस कस्बे में रहने लगीं?

(a) डालमिया नगर

(b) गया

(c) मोतिहारी

(d) सीतामढ़ी

► (a) डालमिया नगर

13. पाठ में लेखिका ने अपनी नानी के माध्यम से घरेलु स्त्रियों के किस रूप को दर्शाया है?

(a) त्यागमयी

(b) साहसी

(c) स्वतंत्रता प्रिय

(d) नीरस 

► (c) स्वतंत्रता प्रिय

14. दादी ने कैसे एक चोर का ह्दय परिवर्तन करवाया था?

(a) उपदेशक कथा सुनाकर।

(b) उसके हाथ का पानी पीकर तथा बचाकर।

(c) एक ही लोटे में पानी पीकर तथा रिश्ता बनाकर।

(d) उसे बचाकर तथा सहृदयता दिखाकर|

► (c) एक ही लोटे में पानी पीकर तथा रिश्ता बनाकर।

15. 'मेरे संग की औरतें' पाठ गद्य की किस विधा में लिखी गई हैं?

(a) संस्मरणात्मक शैली में

(b) यात्रा वृत्तांत शैली में

(c) उपन्यास शैली में

(d) कहानी शैली में

► (a) संस्मरणात्मक शैली में

लेखिका की दादी कैसे व्यक्ति को सही राह पर ले आई?

(2) वे कभी किसी की गोपनीय बात कभी दूसरे पर ज़ाहिर नहीं होने देती थीं। जिसके कारण सभी व्यक्ति उनके मित्र थे। उनकी सलाह का सभी सम्मान करते थे। (ख) लेखिका की दादी के घर का माहौल स्वतंत्रता से परिपूर्ण था।

लेखिका की नानी के व्यक्तित्व के विषय में लोगों का क्या विचार था?

लेखिका की नानी अपने पति के जीवन में किसी भी प्रकार का दखल नहीं देती थीं। लेकिन वह घर की चारदीवारी में भी रहकर अपने ढ़ंग से जीवन जीती थीं। जब लेखिका की माँ की शादी की बात आई तो उनकी नानी ने अपनी बात बड़े ही अधिकार से मनवा लीं। इसलिए लेखिका अपनी नानी के व्यक्तित्व से प्रभावित थीं।

लेखिका की दादी की कौन सी बात सुनकर सभी हैरान हो गए?

साहबी खानदान के रोब के अलावा मेरी समझ में दो कारण आए हैं – ( 1 ) वे कभी झूठ नहीं बोलती थीं और (2) वे एक की गोपनीय बात को दूसरे पर ज़ाहिर नहीं होने देती थीं।

लेखिका की दादी ने मन्नत मांग कर सबको आश्चर्य में कैसे डाल दिया?

Explanation: परदादी ने पतोहू के लिए पहले बच्चे के रूप में लड़की पैदा होने की मन्नत इसलिए माँगी ताकि वे परंपरा से अलग चलने की जो बात करती थीं, उसे अपने कार्य-व्यवहार द्वारा सबको दर्शा सकें। इसके अलावा उनके मन में लड़का और लड़की में अंतर समझने जैसी कोई बात न रही होगी।