लहसुन और शहद के फायदों के बारे में हम सभी जानती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि अगर इन दोनों चीजों को एक साथ लिया जाए तो इसके फायदेमंद कई गुणा हो जात...
शहद और लहसुन का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है और इन दोनों के फायदों के बारे में हम सभी जानती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि अगर इन दोनों चीजों को एक साथ लिया जाए तो इसके फायदेमंद कई गुणा बढ़ जाते है। जी हां शहद अपने एंटी-बायेटिक और एंटी-बैक्टीरियल गुणों और लहसुन में एलिसिन और फाइबर की मौजूदगी के कारण हमें कई तरह के पोषक तत्व देता है। और इन दोनों को मिलाने से ये सारे फायदे हमें एक साथ मिल जाते हैं।
Read more: बाजार में मिलता है नकली शहद, ऐसे करें असली शहद की पहचान
एक्सपर्ट की राय
आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर अबरार मुल्तानी का कहना हैं कि ''आजकल के लोगों को आयुर्वेदिक चीजों की बिल्कुल भी कद्र नहीं है शायद इसलिए भी उन्हें अक्सर कई तरह की परेशानियों को झेलना पड़ता है। उनका ये भी कहना हैं कि अगर लोग आयुर्वेदिक दवाईयों का सेवन करें तो उन्हें किसी भी बीमारी के लिए अंग्रेजी महंगी दवाइयों का सेवन करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।''
2. स्पर्म काउंट बढ़ाए
शादीशुदा पुरुषों के लिए लहसुन और शहद का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। यह लो स्पर्म काउंट की समस्या को खत्म कर सकता है और काउंट बढ़ा सकता है। इससे आपकी पिता बनने की चाहत पूरी हो सकती है। इसके लिए आप खाना खाने के बाद कुछ लहसुन की कलियां भूनकर उसे शहद के साथ खा सकते हैं।
3. हार्मोनल संतुलन बनाए रखे
कई पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के कम उत्पादन के कारण भी परेशानी होती है। ऐसे में उन्हें अंदरूनी कमजोरी और यौन इच्छा में कमी आ सकती है। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्त्राव बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप लहसुन और शहद का साथ में सेवन कर सकते हैं। इसे आप सुबह के नाश्ते या दोपहर में भी खा सकते हैं।
इसे भी पढे़ं- लहसुन से महिलाओं और पुरुषों की बढ़ सकती है फर्टिलिटी, जानें कैसे?
4. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए
कई बार इम्यून सिस्टम कमजोर होने के कारण हम बार-बार बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में वायरल बीमारियों और फ्लू से बचने के लिए आप लहसुन और शहद जरूर खाएं। लहसुन और शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद करते हैं। इसके लिए आप लहसुन और शहद से बनी चाय का सेवन भी कर सकते हैं।
5. मूड बूस्ट करने में सहायक
पुरुष अपने मूड को बूस्ट करने के लिए तरह-तरह की चीजों का सहारा लेते हैं। जबकि लहसुन और शहद का सेवन आपके मूड को बूस्ट करने में सहायक होता है। इससे आप अपने दिनभर के काम के बाद भी थकान महसूस नहीं करते हैं।