खली ने WWE क्यों छोड़ दिया? - khalee ne wwai kyon chhod diya?

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

खली ने WWE क्यों छोड़ दिया? - khalee ne wwai kyon chhod diya?

  • होम
  • वीडियो
  • सर्च
  • वेब स्टोरीज
  • ई-पेपर

  • Hindi News
  • The Great Khali Retirment Latest News In Hindi

फोटो: दलीप राणा।

नाहन. बड़े-बड़े पहलवानों को पटखनी देने वाले ग्रेट खली ने डब्ल्यूडब्ल्यूई को अलविदा कह दिया है। अब दलीप सिंह राणा डब्ल्यूडब्ल्यूई की रिंग में नजर नहीं आएंगे। सिरमौर के नैनीधार के धिराइना निवासी खली अब इंडिया में रेसलिंग लांच करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि खली के इंडिया पहुंचने के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

दिसंबर में लौटेंगे संभावनाओं को मूर्त रूप देने

संभावना यह भी है कि ग्रेट खली डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूरे पैट्रर्न की तरह ही इंडिया में रेसलिंग अकादमी खोलकर यहां के युवाओं को इस फील्ड में ट्रेंड करेंगे। इंटरनेशनल लेवल पर भारत का नाम रोशन करने वाले ग्रेट खली डब्ल्यूडब्ल्यूई छोड़ने का मन बना रहे थे। उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई की रिंग को बाय-बाय कर दिया है। पिछले काफी लंबे समय से ग्रेट खली रेसलिंग में कम ही नजर रहे थे। दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में खली भारत लौटेंगे। इसके बाद ही आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।

2006 में वर्ल्ड रेसलिंग से जुड़े
ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा ने साल 2006 में रेसलिंग की दुनिया डब्ल्यूडब्ल्यूई में कदम रखा था। 2 जनवरी 2006 को डब्ल्यूडब्ल्यूई में प्रवेश करने के बाद खली की पहली फाइट 7 अप्रैल 2006 को टीवी पर प्रसारित की गई थी। 7 फुट 3 इंच लंबे खली ने शुरुआती दौर में एक के बाद एक फाइट में अंडर टेकर सरीखे पहलवानों को पटखनी दी। 2008 में खली पूरी दुनिया में मशहूर हो गए। इंटरनेशनल लेवल पर नाम कमाने के बाद 2008 में ही खली पहली बार स्वदेश लौटे। उस दौरान खली ने भारत में भी काफी सुर्खियां बटोरी थी।

आगे क्लिक कर पढ़ें, क्यों संन्यास को मजबूर हुआ भारतीय पहलवान

दलीप सिंह राणा उर्फ़ ‘द ग्रेट खली’ को लेकर आज भी सवाल उठाये जाते हैं। आख़िर क्यों उन्हें होना पड़ा रिटायर और WWE क्यों नहीं लाती उन्हें रिंग में वापस।

WWE के इतिहास में सबसे लम्बे रैसलरों में से एक, ग्रेट खली। अंडर-टेकर और मार्क हेनरी जैसे रैसलरों को धूल चटा चुके हैं। लेकिन फिर भी उन्हें रिटायर क्यों होना पड़ा।

खली लौटना चाहते थे भारत

खली ने WWE क्यों छोड़ दिया? - khalee ne wwai kyon chhod diya?

बता दें कि 2014 में इस रैसलर का WWE के साथ करार खत्म हो गया था। खली, भारत वापस लौट, एक रैसलिंग स्कूल चलाना चाहते थे। वे यह काम कर भी रहे हैं और उनके चालीस से ज्यादा शिष्य हैं जो उनसे ट्रेनिंग ले रहे हैं।

खली का कहना था कि मैं भारत में मौजूद युवा टैलेंट को यहाँ लाना चाहता हूँ। इसलिए उन्होंने भारत वापस लौटने का फैसला लिया।

खली का प्रदर्शन था फ़ीका

खली ने WWE क्यों छोड़ दिया? - khalee ne wwai kyon chhod diya?

लगातार रैसलिंग मूव्स में हो रहा सुधार, खली के बस की बात प्रतीत नहीं होती थी। न तो उन्होंने खुद में बदलाव लाने की कोशिश की और ना ही WWE ने उन्हें नया कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया।

रिंग में वे बहुत कमज़ोर और स्लो रैसलर बन चुके थे, क्योंकि कोफ़ी किंग्स्टन जैसे रैसलर भी उन पर भारी पड़ते थे।

जिन्दर महल को पुश देना

खली ने WWE क्यों छोड़ दिया? - khalee ne wwai kyon chhod diya?

एक कारण यह भी था कि खली से कहीं युवा, जिन्दर महल सफलता प्राप्त कर सकते थे। इस बड़े रैसलर को परेशानियां तेज़ मूव्स के प्रयोग में होती रहीं।

हुआ भी वैसा ही, ‘द मॉडर्न डे महाराजा’ अभी भी WWE का हिस्सा हैं और पूर्व WWE वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। यही नहीं, जिंदर महल WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी रह चुके हैं।

लगातार मिल रही थीं हार

खली ने WWE क्यों छोड़ दिया? - khalee ne wwai kyon chhod diya?

अपने करियर के आख़िरी दौर में खली को लगातार मैचों में हार का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए उन्हें छोटे और कमज़ोर रैसलरों के ख़िलाफ़ उतारा गया।

लेकिन WWE फैंस द्वारा मिल रही बू के कारण उन्हें न तो बेबीफेस किरदार में ही ढाला जा सका और ना ही हील में।

WWE में भारत का आख़िरी सुपर-स्टार नहीं कहलाना चाहता

खली ने WWE क्यों छोड़ दिया? - khalee ne wwai kyon chhod diya?

WWE की तरफ़ से कोई कॉन्ट्रैक्ट ना मिलने के बाद इस सात फुट के मॉन्स्टर ने कहा, मैं भारत से आया WWE में आख़िरी सुपर-स्टार नहीं कहलाना चाहता। इसलिए उन्होंने भारत में पांच और रैसलिंग स्कूल खोलने की घोषणा की थी।

युवा टैलेंट की खोज शुरू हो चुकी है। उनके बाद काफ़ी संख्या में अन्य भारतीय रेसलर WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर चुके हैं। इनमें जीत रामा, कविता देवी और ‘द सिंह ब्रदर्स’ भी काफ़ी समय से WWE के साथ जुड़े हुए हैं।

खली कितनी बार चैंपियन बन चुका है?

ग्रेट खली भारतीय मूल के WWE रैसलर है। 2006 से लेकर 2014 तक द ग्रेट खली WWE का एक बड़ा नाम थे, लेकिन फिलहाल वह WWE से बाहर चल रहे हैं। जुलाई 2007 में खली WWE के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे। वह WWE इतिहास में चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय थे।

खली की गर्लफ्रेंड कौन है?

'द ग्रेट खली' की वाइफ का नाम हरमिंदर कौर है, जो कि जालंधर के नूरमहल की रहने वाली हैं. दोनों की शादी 2002 में हुई थी.

खली पहले क्या करते थे?

द ग्रेट खली के नाम से जाने जाने वाले दलीप सिंह राणा हिमाचल के सिरमोर जिले के एक छोटे से गाँव घिरईना के रहने वाले है और retired professional wrestler के तौर पर इन्हें लोग जानते है | khali अपने करियर को एक WWE में professional wrestler के तौर पर अजमाने से पहले वो पंजाब पुलिस में एक अफसर के तौर पर काम किया करते थे | ...

क्या डब्ल्यूडब्ल्यूई में असली फाइट होती है?

दरअसल, WWE ब्रांड एक स्पोर्ट्स एंटरटेंमेंट है, न ही प्रो-रेसलिंग. यही कारण है कि 1990 के दौर में कम टैक्स चुकाना पड़े, इसलिए विंस मैकमोहन ने सुप्रीम कोर्ट में स्वीकार किया था कि WWE (जिसे WWF भी कहा जाता है) एक वास्तविक खेल यानी रियल गेम नहीं है. यह केवल मनोरंजन का एक रूप मात्र है.